Hardoi- हरदोई शाहजहांपुर हाईवे पर दौड़ रही है हरी लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रालियां
Reaso, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग और लकड़कट्टों की मिली भगत से अवैध लकड़ी कटान का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार लकड़कट्टे क्षेत्र को रेगिस्तान बनाने पर तुले हुए हैं। हमारे दर्शक यह जो वीडियो देख रहे हैं यह वीडियो हरदोई शाहजहांपुर हाईवे का है और महुआ टोला स्थित बब्बन की आरा मशीन पर यह ट्रैक्टर ट्राली जा रही है। पसगमा थाना बेहटा गोकुल में शीशम और गूलर की लकड़ी मोहल्ला कटरा के रहने वाले ठेकेदार साजिद द्वारा काटी गई। यह कटान वन विभाग, बेहटा गोकुल पुलिस और लकड़ कट्टों की तिकड़ी द्वारा किया गया। किसी ने हाइवे पर दौड़ती हुई लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रालियों का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
