icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डूंगरपुर नगरपरिषद: टिकट के लिए मापदंड-सीक्रेट सर्वे से निर्णायक संघर्ष

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव: बीजेपी में टिकट के लिए मथापच्ची तेज, सिफारिश नहीं 'मापदंड और सर्वे' बनेंगे आधार एंकर इंट्रो - डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव को लेकर शहर की सियासत चरम पर है। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच सभी राजनीतिक दलों में टिकट पाने की होड़ मची हुई है। सबसे दिलचस्प मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के खेमे में देखने को मिल रहा है, जहाँ इस बार केवल नेताओं की सिफारिश नहीं, बल्कि कड़े मापदंड और सीक्रेट सर्वे ही उम्मीदवार तय करेंगे। आइए देखते हैं डूंगरपुर से हमारी यह खास रिपोर्ट। बॉडी - डूंगरपुर नगरपरिषद के कुल 40 वार्डों में चुनावी बिगुल बजते ही दावेदारों की कतारें लंबी हो गई हैं। अब तक भाजपा संगठन के पास 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपने दावे ठोके हैं। लेकिन इस बार बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी गॉडफादर या सिफारिशी चिट्ठी के आधार पर टिकट का वितरण नहीं होगा। टिकट वितरण को निष्पक्ष बनाने के लिए संगठन ने एक त्रिस्तरीय कसौटी तैयार की है। जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा और जिला अध्यक्ष अशोक पटेल की मौजूदगी में आवेदनों की बारीकी से स्क्रूटनिंग की जा रही है। दावेदारों को टिकट पाने के लिए इन तीन प्रमुख पैमानों से गुजरना होगा भाजपा में पार्षद का टिकट पाने के लिए दावेदारों को उससे पहले कई परीक्षाओं से गुजरना होगा। पहला है सीक्रेट सर्वे - पार्टी अपने स्तर पर बाहरी टीमों से वार्डों में सर्वे करवा रही है, ताकि जन-स्वीकार्यता का सही आकलन किया जा सके। दूसरा है ग्राउंड वर्क - स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता की छवि और जनसमस्याओं पर उनकी पकड़ और तीसरा है सोशल मीडिया एक्टिवनेस - ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर दावेदार की सक्रियता और जनसंवाद क्षमता को भी टिकट का एक बड़ा आधार माना जा रहा है। स्क्रीनिंग के बाद बनेगा 3 -3 दावेदारों का पैनल स्क्रीनिंग की यह प्रक्रिया सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगी। जिला स्तर पर स्क्रूटनिंग पूरी होने के बाद हर वार्ड से सबसे मजबूत 3-3 दावेदारों का एक-एक पैनल तैयार किया जाएगा। यह पैनल पहले संभाग स्तर पर और फिर अंतिम मुहर के लिए प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद ही प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा होगी। बाईट-1 वीरेंद्र सिंह चौहान संगठन प्रभारी डूंगरपुर बाईट-2 वीरेंद्र सिंह चौहान संगठन प्रभारी डूंगरपुर बाईट-3 वीरेंद्र सिंह चौहान संगठन प्रभारी डूंगरपुर डूंगरपुर में इस बार चुनाव सिर्फ एक जनप्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि बीजेपी के अंदर सांगठनिक अनुशासन और नए प्रयोगों की परीक्षा का भी है। सिफारिशी व्यवस्था पर ब्रेक लगाकर सर्वे और मेरिट को तरजीह देने की इस पहल से जहां समर्पित कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं पैराशूट लैंडिंग की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं के समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टिकटों के इस कड़े इम्तिहान के बाद कौन-कौन से चेहरे चुनावी मैदान में बाजी मारते हैं। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

राजसमंद के सेमल गांव में प्लास्टर के दौरान मजदूर की मौत, प्रदर्शन तेज

Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के सेमल गाँव में प्लास्टर करते समय बड़ा हादसा नीचे गिरने से मजदूर की मौत मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी मांगें पूरी नहीं होने पर ठेकेदार के घर के सामने अंतिम संस्कार की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार के घर के बाहर लकड़ियां डाली 45 वर्षीय गुलाब लाल गमेती की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत शव खमनोर स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया, घटना की सूचना पर पुलिस पहुँची मौक़े पर वार्ता का दौर जारी
0
0
Report

लखीसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ा, फसलें डूबने से किसान परेशान

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर में वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र के नए इलाकों में भी पानी फैलने लगा है। खेतों में लगी सब्जी, मकई और पशुचारा पानी में डूबने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने के साथ ही पशुओं के चारे की भी समस्या खड़ी हो गई है। सरकारी मदद नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए किसान जान जोखिम में डालकर पशुचारा लाने को मजबूर हैं। किसानों की चिंता है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो अगले कुछ दिनों में निचले इलाकों में भी पानी फैल सकता है। हालांकि जिला प्रशासन फिलहाल गांवों और लोगों को बाढ़ प्रभावित नहीं मान रहा है और जनजीवन प्रभावित नहीं होने का दावा कर रहा है। वहीं, जमीनी हकीकत किसानों की चिंता बढ़ा रही है। उन्हें फसल क्षति के साथ-साथ जान-माल की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल से 100 करोड़ के सोने का बड़ा खुलासा, छह बार भारत लाया गया सोना

Lucknow, Uttar Pradesh:कन्नौज में दस किलो सोने के साथ पकड़े गए तस्करों से हुई पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले 3 महीने में नेपाल से करीब 100 करोड़ रुपये का सोना लेकर भारत आए थे. ये 100 किलो सोना कुल छह बार में नेपाल से भारत लाया गया. ये सोना यूपी, दिल्ली और अन्य राज्यों में पहुंचाया गया. सोना सप्लाई से हासिल रकम को नेपाल के सप्लायर के पास भेजा गया. कस्टम ने सोमवार को गिरफ्तार आरोपी महराजगंज के संदीप जायसवाल और नेपाल के सरोज पंथ को लखनऊ कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया. शुरुआती पूछताछ में सोना देने वाले का नाम भी एजेंसी को बताया गया है.
0
0
Report
Advertisement

जामनगर हापा यार्ड में सीजन की नई मूंगफली बोनी, 20 किलो पर 1825 रुपए

Jamnagar, Gujarat:જામનગર જિલ્લામાં સિઝનની નવી મગફળીની આવક શરૂ થઈ છે. આજે નવી મગફળીની 5 ગુણીની બોણી નોંધાઈ હતી. ચંદ્રગઢ ગામના ખેડૂત ગીરધરભાઈ સભાયા nova મેગફળી લઈને હાપા માર્કેટ યાર્ડમાં પહોંચ્યા હતા. નવી મગફળીની હરરાજીમાં 20 કિલોના રૂ. 1,825 નો ભાવ નોંધાયું હતો. આ ભાવ સિઝનની બોણીની માંગણાના હરરાજીમાં મળેલો છે. ખેડૂત દ્વારા લાવવામાં આવેલી મગફળી આગોતરા વાવેતરની હોવાનું જાણવા મળ્યું છે. હાલ નવી મગફળીની પ્રારંભિક આવક શરૂ થઈ છે. જ્યારે નિયમિત અને મોટા પ્રમાણમાં મગફળીની આવક શરૂ થવામાં હવે 15 થી 20 દિવસ અથવા તેનાથી વધુ સમય લાગી શકે છે. સીઝનની શરૂઆતમાં નવી મગફળીના મળેલા 1,825ના ભાવને પગલે ખેડૂતોમાં ઉત્સુકતા જોવા મળી રહી છે.
0
0
Report
Advertisement

नाले के तेज बहाव में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर, पुल निर्माण की मांग तेज

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल...! सिवनी में सिस्टम के दावों की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। यहां मासूम स्कूली बच्चे उफनते नाले के तेज बहाव के बीच से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। तस्वीरों में कहीं बच्चे एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो कहीं छोटे बच्चों को कंधे पर बैठाकर नाला पार कराया जा रहा है। मामला लखनादौन तहसील की ग्राम पंचायत गुंगवारा के धौरीया और धाधर टोला के बीच का है। बारिश होते ही यह नाला उफान पर आ जाता है और ग्रामीणों का रास्ता मुश्किल हो जाता है। बावजूद इसके, पढ़ाई न छूटे इसलिए बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। ग्रामीण लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ
0
0
Report

Not a small matter: SIT again summons Vijay Sankla

Hoshiarpur, Punjab:होशियारपुर: विजय सांपला को SIT का समन होशियारपुर से बड़ी खबर है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता विजय सांपला को बहबल कलां गोलीकांड मामले में SIT ने फिर समन भेजा है। उन्हें 27 अगस्त को चंडीगढ़ में पेश होने को कहा गया है। सांपला ने भाजपा कार्यक्रमों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए पेश होने से असमर्थता जताई और सितंबर में दूसरी तारीख देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को परेशान किया जा रहा है और मामले से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध करवाने की मांग की। थाना मॉडल टाउन प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि SIT का समन सांपला के घर पहुंचाया गया है। बाइट: बलजिंदर सिंह, थाना मॉडल टाउन प्रभारी बाइट: विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल तहसील के मुख्य गेट पर नहीं लगा बोर्ड,पहचान को लेकर लोगों में सवाल ।

Ajay KumarAjay KumarFollow7m ago
Karhal, Uttar Pradesh:रिपोर्ट-अजय कुमार मैनपुरी करहल/मैनपुरी मैनपुरी-करहल तहसील की पहचान धुंधली,गेट पर नाम-पट्ट न होने से बाहर से आने वाले लोगों को होती है परेशानी । मैनपुरी की महत्वपूर्ण तहसील करहल का मुख्य गेट एक अलग ही तस्वीर पेश कर रहा है,यहां मुख्य गेट पर 'तहसील करहल'का स्पष्ट बोर्ड नजर नहीं आता। प्रतिदिन विभिन्न कार्यों के लिए तहसील पहुंचने वाले ग्रामीणों और आम लोगों का कहना है कि जब यह तहसील मुख्यालय है तो मुख्य गेट पर स्पष्ट रूप से बोर्ड होना चाहिए। लोगों का कहना है कि नाम-पट्ट न होने से बाहर से आने वाले,बुजुर्गों और दूर-दराज के लोगों को कार्यालय पहचानने में परेशानी होती है। अब सवाल उठ रहा है कि गेट पर नाम का बोर्ड क्यों नहीं लगा है ? क्या बोर्ड हट गया है ? खराब हो गया है ! या नया लगाने की प्रक्रिया लंबित है ? लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य गेट पर स्पष्ट और आकर्षक'तहसील करहल, जनपद मैनपुरी'का नाम-पट्ट लगाया जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top