241402
Hardoi: मिरगांवा में गुरुकुल कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत मिरगांवा स्थित गुरुकुल कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान निधि द्विवेद ने देशभक्ति का कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया। यह आयोजन बच्चों के बीच राष्ट्रीय भावना को जागरूक करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंगर की सजा बढ़ाने की याचिका खारिज की: असाधारण मामला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दी गई सज़ा बढ़ाने की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर, रेप पीड़िता के वकील महमूद प्राचा ने कहा, "...हमने दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीज़न बेंच के सामने यह बात रखी थी कि यह एक असाधारण मामला है। हमारे पास CBI के खिलाफ ऐसे न्यायिक निष्कर्ष हैं जिनसे पता चलता है कि वह आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के साथ मिली हुई थी। दूसरी बात यह है कि पीड़िता के परिवार और वकीलों की हत्या कर दी गई थी, और पीड़िता की भी जान जाते-जाते बची थी... अब, हम यह उम्मीद नहीं कर सकते कि पीड़िता समय पर अपील दायर कर पाएगी... केस दायर करने की ज़िम्मेदारी CBI की थी... पीड़िता को हर दिन परेशान किया जा रहा था, और अब भी हमने एक FIR दर्ज कराई है... हम इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए हम जल्द ही इसके खिलाफ अपील करेंगे."0
0
Report
इसुआपुर CHC की बदहाली: 16 घंटे ड्यूटी पर डॉक्टर, सुरक्षा-औपचारिकताएं फेल
Chapra, Bihar:इसुआपुर CHC की बदहाल तस्वीर: 16 घंटे की ड्यूटी पर एक डॉक्टर, प्रभारी नदारद, गंदगी और अव्यवस्था का अंबार, बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की जमीनी सच्चाई जानने जब हमारी टीम सारण जिले के इसुआपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंची, तो हालात बेहद चिंताजनक नजर आए। यहां स्वास्थ्य व्यवस्था कागजों में बेहतर दिखती है, लेकिन हकीकत में व्यवस्थागत खामियां साफ तौर पर उजागर हो रही हैं। अस्पताल में स्थिति यह है कि एक चिकित्सक को लगातार 16 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ रही है, जबकि चिकित्सा प्रभारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। ऐसे में पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी सीमित संसाधनों और थके हुए स्टाफ के भरोसे चल रही है। अस्पताल परिसर की हालत भी दयनीय है। सुरक्षा व्यवस्था महज गार्ड के भरोसे है, वहीं कई स्थानों पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा देखने को मिला, जो मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। भवन जर्जर स्थिति में है—कहीं दरवाजे टूटे पड़े हैं, तो कहीं बेड खराब हालत में हैं। चारों ओर फैली गंदगी संक्रमण का खतरा बढ़ा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं यहां लगभग औपचारिकता बनकर रह गई हैं। चिकित्सकों और कर्मियों की भारी कमी के कारण काम “जैसे-तैसे” चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टरों के चार पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल तीन ही कार्यरत हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि हर महीने करीब 150 प्रसव इस अस्पताल में होते हैं, बावजूद इसके एक भी महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इससे महिला मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा फार्मासिस्ट, ड्रेसर, एक्स-रे और लैब टेक्नीशियन के तीन-तीन पद खाली हैं। जीएनएम के 16 पद रिक्त हैं और केवल तीन एएनएम ही कार्यरत हैं, जिससे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। हमारे संवाददाता द्वारा मौके पर किए गए निरीक्षण में यह साफ हो गया कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं और स्टाफ की भारी कमी है। अब सवाल यह है कि प्रशासन इस गंभीर स्थिति पर कब संज्ञान लेगा और कब तक इसुआपुर CHC की व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।0
0
Report
धनबाद के कतरास में घर में शॉर्ट सर्किट से आग, बड़े नुकसान
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के रजवाड़ी ग्वाला पार्टी में एक घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होता देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, घटना स्थल तक पहुंचने में दमकल वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वही दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वही इस घटना में पीड़ित परिवार का लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। घर में रखे सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और कहा कि आग से परिवार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का काम करेंगे0
0
Report
Advertisement
शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर बाराती बस में आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार दोपहर एक चलती बाराती बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई। बस में सवार करीब 60 से 70 बारातियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि यात्रियों का सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से गुना जिले के शडोरा की ओर जा रही थी। अचानक बस में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शाजापुर व मक्सी से फायर ब्रिगेड की कुल पांच गाड़ियों बुलवाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार सुनील पाटिल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में कलेक्टर ऋजु बाफना भी घटनास्थल पर पहुंचीं और आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने सभी यात्रियों को पास के एक ढाबे पर सुरक्षित ठहराया और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की। घटना के कारण हाईवे के एक हिस्से पर यातायात बाधित हो गया, जिससे कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और वाहनों को एक तरफ से निकाला गया। बाद में दो क्रेनों की मदद से जली हुई बस को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं आरटीओ विभाग के अधिकारियों द्वारा बस से संबंधित जानकारी साझा न किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के पाइप फूटे होने के कारण पानी का बड़ा हिस्सा सड़क पर बहता रहा, जिससे आग पर काबू पाने में दिक्कतें आईं। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के पाइप जगह-जगह से लीकेज कर रहे थे। आग बुझाने के बजाय काफी पानी सड़क पर फैलता रहा, जिससे राहत कार्य की गति प्रभावित हुई। इस दौरान नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि केवल फायर ब्रिगेड ही नहीं, बल्कि पानी के टैंकरों की स्थिति भी खराब है। अधिकांश पाइप फूटे हुए हैं, जिससे आधा पानी रास्ते में ही बह जाता है।0
0
Report
रायपुर में गर्मी से पानी संकट गहरा, टैंकर आते ही लोगों की भीड़ और धक्का-मुक्की
Begun, Rajasthan:एंकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट गहराता जा रहा है. हालात ऐसे हैं कि टैंकर आते ही लोग टूट पड़ते हैं. शहर की कई बस्तियों में पीने के पानी के लिए रोज संघर्ष हो रहा है. रायपुर की ये तस्वीरें किसी सूखे इलाके की नहीं, बल्कि राजधानी के बीचों-बीच की हैं… जहां पानी अब जरूरत नहीं, बल्कि संघर्ष बन चुका है.. यहां टैंकर आते ही लोग बर्तन लेकर दौड़ पड़ते हैं… और कई बार हालात धक्का-मुक्की तक पहुंच जाते हैं.. देखिये हमारी ग्राउंड रिपोर्ट.. वीओ- रायपुर के चंगोराभाठा, खम्हारडीह, लाभांडी समेत कई ऐसे इलाके हैं, जहां हालात सबसे ज्यादा खराब है.. घंटों इंतजार के बाद जब टैंकर पहुंचता है, तो महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी पानी भरने के लिए लाइन तोड़ते नजर आते हैं.. कई जगहों पर पाइपलाइन तो बिछी है, लेकिन पानी नहीं आता…तो कहीं नलों में इतना कम प्रेशर है कि लोगों को टैंकर पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है. टैंकर का इंतजार ऐसा कि लोग घर के बाहर बाल्टी और ड्रम लेकर बैठे रहते हैं.. महिलाओं ने बताया कि सुबह से इंतजार करते हैं… टैंकर आता है तो धक्का-मुक्की हो जाती है… कई बार पानी भी नहीं मिल पाता.. वॉक थ्रू- लोग घर के बाहर ड्रम लेकर टैंकर का इंतजार करते हुए. वीओ- शहर के खम्हारडीह इलाके में टैंकर का इंतजार सुबह से लोग करते हैं.. आज सुबह 9:45 मिनट पर जब टैंकर पहुंचा तो लोग टूट पड़े.. देखते ही देखते 4500 लीटर टैंकर वाला पानी महज 7 मिनट में समाप्त हो गया. लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट भी गहराता जा रहा है.. आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा.. हर किसी से शिकायत कर चुके हैं.. वर्षों से उनकी समस्या का समाधान नही हो रहा है.. वॉक थ्रू- टैंकर में पानी भरते वक्त लोगों से बातचीत. वॉक थ्रू - टैंकर से पानी समाप्त होने के बाद वीओ- रायपुर नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार है, लेकिन पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है.. ये सरकार पानी भी लोगों को उपलब्ध नही करा पा रही है.. वही महापौर मीनल चौबे कहती हैं कि वर्तमान में जल संकट की स्थिति बनी है. निगम पूरी तरह से रात दिन एक कर पानी आपूर्ति की कोशिश में जुटी है.. वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री साव कहते हैं कुछ इलाकों में पेयजल की दिक्कत है.. समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है.. पानी संकट दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम जारी.. पिछले एक साल में पेयजल के लिए तेजी से काम किया गया. बाइट- आकाश तिवारी, नेताप्रतिपक्ष, निगम बाइट- मीनल चौबे, महापौर (2सी) बाइट- अरुण साव, डिप्टी सीएम (2104ZMP_RPR_DCM_BYTE_R) क्लोज़िंग फिलहाल शासन प्रशासन टैंकरों के जरिए सप्लाई बढ़ाने की बात कर रहे है, लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक राजधानी के लोग पानी के लिए यूं ही संघर्ष करते रहेंगे..0
0
Report
चित्रकूट में 40 डिग्री पार: स्कूल समय बदला, बच्चों की सुरक्षा पर जोर
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में तपती गर्मी का असर: 40 डिग्री के पार पारा, स्कूलों का समय बदला, बच्चों की सुरक्षा पर फोकस चित्रकूट। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाया है। सरकार के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूल सुबह के समय संचालित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके। इस फैसले से अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। जिले के अधिकांश विद्यालयों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध है और कक्षाओं में पंखों की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। स्कूल प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शिक्षकों द्वारा बच्चों को समय-समय पर पानी पीने की सलाह दी जा रही है और उन्हें गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, स्कूलों में बच्चों को अधिक देर तक धूप में न रहने देने और शारीरिक गतिविधियों को सीमित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। कुछ विद्यालयों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके。 स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। पर्याप्त पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना और धूप में निकलने से बचना बेहद जरूरी है। कुल मिलाकर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और अभिभावक सभी मिलकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना को देखते हुए सतर्कता और जरूरी हो गई है।0
0
Report
Advertisement
आगरा के नवागत डीएम मनीष बंसल ने चार्ज संभाला
Agra, Uttar Pradesh:नवागत डीएम आगरा मनीष बंसल ने संभाला चार्ज। आगरा के ट्रेज़री में चार्ज लेने के बाद अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। सरकार की योजनाओं को जल्द पूरा करना प्राथमिकता है। मेरी कोशिश रहेगी कि जनता का काम अधीनस्थ कार्यालयों में हो। काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई। आगरा में निर्माणधीन प्रोजेक्ट्स समय से पूरा कराना प्राथमिकता में है।0
0
Report
झांसी में डैम के पास बारात के दौरान दूल्हे के ताऊ की डूबकर मौत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बबीना थाना क्षेत्र के सुकुवां ढुकवां डैम के पास बारात लेकर जा रहे दूल्हे के ताऊ की पानी में डूबकर मौत हो गई। मृतक के बेटे का कहना है कि पिता कॉमल दोहरे बस से बारात लेकर दुल्हन के घर जा रहे थे। जब बस डैम के रास्ते से निकल रही थी तब पता पूछने के लिए बस रोकी तो 4 युवकों से विवाद हो गया। बाराती बस से नीचे उतर आये, इस दौरान कोमल शौच के लिये गए तो वह पैर फिसलने से नदी में गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे रघुराज दोहरे ने बताया कि उसके कचरे भाई संतोष की शादी थी, झांसी के ग्राम बराठा से बारात ललितपुर के कंधारीकला गांव जा रही थी। उसके पिता भी बस में सवार थे। रात के समय बस सुकुवां ढुकवां डैम के पास पहुंची, तभी गांव के 4 युवक बाइक लेकर रास्ते में खड़े थे। उनसे कंधारीकला गांव का रास्ता पूछा तो उनसे विवाद हो गया और गाली गलौच होने लगी। चालक से बहस बढ़ने पर बस से सारे बाराती नीचे उतर कर आ गए। इस दौरान कोमल दोहरे जैसे ही शौच के लिये गए तभी वह पैर फिसलने पर पुल से नीचे नदी में गिर गए। काफी मशक्कत के बाद कोमल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बरातियों ने चारों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूंछतांछ के बाद चारों युवकों छोड़ दिया। वहीं कोमल की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
दुर्ग जिले में 2027 जनगणना डिजिटल तरीके से, 3,850 प्रगणक तैयार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं करीब 15 साल बाद होने वाली इस जनगणना को इस बार पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है जिससे प्रक्रिया अधिक सटीक और पारदर्शी होगी. दुर्ग जिले के जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में परिवार और व्यक्तियों की गणना के लिए आयोजित किया जाएगा। इस बड़े अभियान के लिए जिले में 3,850 प्रगणक और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिनके मार्गदर्शन के लिए 79 फील्ड ट्रेनर तैनात हैं। प्रत्येक प्रगणक को लगभग 700 से 800 लोगों या 250 से 300 परिवारों की गणना का जिम्मा सौंपा गया है। 11 अप्रैल से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है, जिसमें 1109 प्रशिक्षकों को अलग-अलग बैच में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नगर निगम दुर्ग, रिसाली, भिलाई जोन-4, जामुल और दुर्ग, धमधा, पाटन व अहिवारा तहसीलों में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, ट्राइबल और महिला-बाल विकास विभाग के कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। इस बार डेटा संग्रह मोबाइल एप के माध्यम से होगा, जिसमें प्रगणकों को डेटा एंट्री, मैप सत्यापन और सिंकिंग की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। नागरिकों को 16 से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी मिलेगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
वैभव मेडिकेयर सेंटर में प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश वैभव मेडिकेयर सेंटर में प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा घटना के बाद अस्पताल में ताला लगाकर स्टाफ फरार होने का आरोप ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत, अगले दिन प्रसूता ने भी दम तोड़ा हालत बिगड़ने पर प्रसूता को प्रयागराज रेफर किया गया था परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कोतवाली नगर क्षेत्र के अफीम कोठी के पास का मामला0
0
Report
मऊगंज के दिव्य दरबार में IAS aspirant लक्ष्मी नारायण मिश्रा महाराज के चमत्कार
Rewa, Madhya Pradesh:IAS की तैयारी करने वाला नारायण मिश्रा बना लक्ष्मी नारायण मिश्रा महाराज. मऊगंज में चला रहे हैं दिव्य दरबार. मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शाहपुर के गांव के अंदर विज्ञान धर्म सरकार का दिव्य दरबार चला जा रहा है इस दरबार को कोई और नहीं बालकी रिटायर्ड डेप्यूटी कलेक्टर आर पी मिश्रा के बेटे लक्ष्मी नारायण मिश्रा महाराज के द्वारा चलाया जा रहा है. महाराज का दावा है कि धाम में कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज भी प्रभु की कृपा से ठीक हो रहे हैं इससे पहले महाराज विज्ञान धाम दिव्य दरबार का संचालन गांव के ही एक मंदिर से कर रहे थे लेकिन कुछ लोगों ने दरबार का विरोध किया जिसके बाद अब महाराज का यह धाम अपने निज यानी कि अपने घर से चला रहे हैं महाराज अपने घर के बाहर एक तखत में बैठकर लोगों की समस्या सुनते हैं और पर्चे में उनकी पूरी समस्या लिख देते हैं घर के बाहर ही बाकायदा एक टेंट लगाकर महाराज दिव्य दरबार को चला रहे हैं जी मीडिया से खास बातचीत के दौरान महाराज ने दावा किया की हर दिन हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं बिना समस्या और नाम बताएं महाराज उनकी पूरी व्यथा को पर्चे में लिख देते हैं और फिर भगवान का चमत्कार होता है और उनकी सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है महाराज ने बताया कि पहले वह आईएएस बनना चाहते थे लेकिन जब से उन्होंने गीता को पढ़ा उसके बाद से वह आध्यात्म की ओर खिंचे चले आए. हैरानी की बात यह है कि महाराज जी जगह धाम चल रहे हैं वहां ना तो कोई मंदिर है ना ही कोई देवता घर के बाहर ही में गेट पर बस के सहारे एक घंटा चला कर मानो मंदिर का स्वरूप दे दिया गया और जो भी कोई अंदर आता है तो घंटा बजाकर पहले प्रणाम फिर महाराज की ओर आगे बढ़ता है बगल में ही एक रस्सी के सहारे पर कुछ नारियल बांधे गए लोगों का मानना है कि नारियल बढ़ने से उनकी सारी परेशानियों का समाधान हो जाता है और अर्जी स्वीकार हो जाती है. लक्ष्मी नारायण मिश्रा यानी की विज्ञान धर्म दिव्य दरबार का संचालन करने वाले महाराज के गुरु कोई और नहीं बल्कि बालक दास महाराज है उन्होंने कहा कि गुरु के ही कृपा से यह दिव्य दरबार चलता आ रहा है...कई अन्य राज्यों में यह दिव्य दरबार चलाया जा चुका है इससे पहले वृंदावन के बाद छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश के मुरैना के बाद अब मऊगंज में यह दरबार चलाया जा रहा है.... महाराज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन की करी है... महाराज MBA के बाद MA इंग्लिश कि पढ़ाई की है... जी मीडिया ने दरबार में उपस्थित लोगों से भी बातचीत की लोगों का कहना है कि मैं महाराज के पास कई दिनों से आ रहा हूं मेरी परेशानियों का समाधान हो रहा है.0
0
Report
अजमेर रेंज आईजी ने केकड़ी पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर सुधार पर बल दिया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह ने आज केकड़ी पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी और गुणवत्ता पूर्व करने पर जोर दिया इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया एडिशनल एसपी राजेश कुमार मील और डिप्टी हर्षित शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर अगुवानी की निरीक्षण के दौरान आईजी ने जवानों से आत्मीयता से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली और समस्याओं की जानकारी ली आईजी सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें और आमजन की समस्याओं को नियमित सुनकर उनका त्वरित समाधान करें लंबित मामलों को गंभीरता से लिया रात्रि गश्त को और मजबूत करने, महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया0
0
Report
Advertisement
राजस्थान बार काउंसिल 2026 चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूर्ण तैयारी, 234 उम्मीदवार मैदान में
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर में राजस्थान बार काउंसिल 2026 के चुनाव के लिए श्री विजयनगर बार काउंसिल बार एसोसिएशन में चुनाव अधिकारी के रूप में एडवोकेट सुरेंद्र भाटी ने आज सभी चुनावी तैयारी का जायजा लेते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की घोषणा की है। सुरेंद्र भाटी ने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से 6:00 तक सभी अधिवक्ताओं का मतदान होगा जिसमें सभी अधिवक्ता अपने पसंदीदा अधिवक्ता को राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य के रूप में मतदान कर सकेंगे। इस बार राजस्थान बार काउंसिल में कुल 234 उम्मीदवार मैदान में है। चुनाव अधिकारी भाटी ने बताया कि विजयनगर बार के सहयोग से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं; सभी अधिवक्ताओं के लिए उचित व्यवस्था के साथ मतदान करवाया जाएगा। इस संबंध में आज अभिभाषक कक्षा में सभी अधिवक्ताओं की चुनाव अधिकारी के द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए एक मीटिंग रखी गई जिसमें सभी अधिवक्ताओं उपस्थित रहे जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
बलरामपुर में ऑपरेशन दहन से भारी कार्रवाई, 67 लाख के मादक पदार्थ नष्ट
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई: बलरामपुर में पुलिस ने 67 लाख की ड्रग्स को किया नष्ट, 30 किलो से अधिक मादक पदार्थ भस्म बलरामपुर जनपद में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया। ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के पांच थानों से जब्त कुल 30 किलो 982 ग्राम मादक पदार्थों को विधिवत नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत 67.89 लाख रुपये आंकी गई है。 यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित हुआ। थाना कोतवाली देहात, गौरा चौराहा, कोतवाली जरवा, गैसड़ी और पचपेड़वा से जुड़े कुल 21 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का न्यायालय के आदेश के बाद निस्तारण किया गया。 पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थों में चरस, गांजा और स्मैक शामिल हैं। इन पदार्थों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से समाप्त करने के लिए बलरामपुर चीनी मिल्स स्थित पॉवर प्लांट के उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर का उपयोग किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री की उपस्थिति में गठित समिति की निगरानी में पारदर्शी तरीके से यह कार्रवाई संपन्न कराई गई。 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。 बयान - अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय0
0
Report
बरेली मे एक युवक ने कुत्ते को खिलाया सल्फास और खुद भी सल्फास खाकर दी जान
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली इज्जत नगर थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके पालतू कुत्ते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव युवक के किराए के कमरे से बरामद हुए। मौके से सल्फास मिलने पर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे धीरज चंदन पुत्र स्वर्गीय भूषण चांदना निवासी 173, एकता नगर, थाना प्रेम नगर ने थाना इज्जत नगर में सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी मौसी का बेटा निखिल अरोड़ा (33 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सतीश अरोड़ा, अविवाहित था और डेलापीर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। वह प्रतिदिन सुबह-शाम उनके घर भोजन करने आता था, लेकिन सोमवार को वह नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।चिंतित होकर उनके बेटे धीरज और चंदन जब निखिल के किराये के मकान पर पहुंचे, जहां कमरा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां निखिल अरोड़ा का शव पड़ा मिला। उसके साथ रहने वाले पालतू कुत्ते की भी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है। कमरे की तलाशी के दौरान सल्फास की पुड़िया भी बरामद हुई है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
