241402
Hardoi - प्रधान संघ अध्यक्ष भारती सिंह ने , गरीबों को कंबल वितरित किया
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के हरपालपुर विकासखंड के प्रधान संघ अध्यक्ष भारती सिंह के पति स्वर्गीय भूरा सिंह की जयंती पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया . जिसमें हरदोई के सांसद जयप्रकाश रावत ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने पहुंचकर लोगों को कंबल वितरण किया है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीतीश कुमार ने नालंदा में शांतामणि पेपर मिल का उद्घाटन किया
Nalanda, Bihar:नीतेश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित ककरिया मोड़ पहुंचकर शांत मनी पेपर मिल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। नालंदा सांसद ने फैक्ट्री संचालक की संघर्ष यात्रा की सराहना करते हुए निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने शान्तामणि पेपर मिल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी ललन सर्राफ, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान नीतीश कुमार करीब दस मिनट तक फैक्ट्री परिसर में रुके और पेपर मिल का निरीक्षण कर उत्पादन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद वे सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने के बावजूद नीतीश कुमार का नालंदा और पूरे बिहार की जनता से गहरा जुड़ाव है और वे आज भी प्रदेश के विकास एवं लोगों की चिंता करते हैं। वहीं सांसद ने निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा कि वे उन्हें आने वाले समय का नेता मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि निशांत कुमार, नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलकर आगे बढ़ें। सांसद के अनुसार, निशांत कुमार का भविष्य उज्ज्वल है और वे आने वाले समय में राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।0
0
Report
समस्तीपुर में खड़ी बुलेट बाइक में आग, आधी से अधिक जलकर क्षतिग्रस्त
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में खड़ी बुलेट बाइक में अचानक लगी आग, आधी से अधिक जलकर क्षतिग्रस्त । समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब मुसरीघरारी-पटोरी मुख्य सड़क किनारे स्थित एक आरा मिल के पास खड़ी बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि स्थानीय लोगों का अनुमान है कि भीषण गर्मी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए धूल, मिट्टी और बालू और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बुलेट बाइक आधे से अधिक जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
टुण्डी पहाड़ पर हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में, फसलों को नुकसान
Dhanbad, Jharkhand:एंकर धनबाद के टुंडी पहाड़ो में जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है।हाथी भोजन की तलाश में पहाड़ से नीचे उतरकर गाँव पहुँच जा रहे।जहां हाथियो का झुंड उत्पात मचा रहा।पश्चिमी टुण्डी मनियाडीह थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात हाथियों का झुंड मनियाडीह गांव पहुंच गया। यहां हाथियों ने राजेन्द्र अग्रवाल की चहारदीवारी तोड़ दी तथा फसल और पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से चारों ओर अंधेरा छा जाता है, जिससे हाथियों का झुंड आसानी से गांव में प्रवेश कर जाता है। लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण वे रातभर जागकर निगरानी करने को विवश हैं।टुण्डी पहाड़ पर जंगली हाथियों का झुंड पिछले कई महीनों से डेरा डाले हुए है, लेकिन वन विभाग की ओर से उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने या स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। ग्रामीण वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा बिजली विभाग से रात्रि के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा: चोरी के शक में युवक पेड़ पर बाँध सजा वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र में चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की. रस्सी से बांधकर पेड़ पर लटकाने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.0
0
Report
नितिन नवीन ने यूपी में दो दिन की मैराथन बैठकों से रणनीति तेज़ की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में नितिन नवीन ने लगातार दो दिन तक मैराथन बैठक की भाजपा दफ्तर पर पहले दिन आयोजित पहली बैठक में बैठक के पहले दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चो के अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए यह साफ कहा कि जिन पदाधिकारी को प्रवास नहीं करना है वह अपना पद छोड़ दें प्रवास करना अनिवार्य रहेगा जनता के बीच जाना पड़ेगा और इसकी पूरी रिपोर्ट संगठन महामंत्री को हर महीने देनी होगी सबूत के साथ प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में नितिन नवीन ने यह भी कहा कि यूजीसी और राम मंदिर का मुद्दा बड़ा है इसलिए इसको देखते हुए अभी से ही यूजीसी का जो भ्रम जनता के बीच में फैला है उसको दूर किया जाए राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भी जनता के बीच में जा कर समझाए विपक्ष को आक्रामक जवाब दें पहले दिन की दूसरी बैठक सांसदों और विधायक कि होटल ताज में विधायकों और सांसदों को दो टूक कहा गया कि आपस में विवाद से बचें और समन्वय बनाये विधायकों से कहा गया कि उनकी टिकट का पैमाना उनका परफॉर्मेंस और पब्लिक परसेप्शन होगा पहला दिन तीसरी बैठक होटल ताज प्रदेश कोर कमिटी कोर कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी दिनों के अभियानों पर चर्चा हुई दूसरे दिन पहली बैठक होटल ताज पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ नितिन नवीन ने बैठक की और उनसे उत्तर प्रदेश के तमाम सीटों के बारे में जातिगत और क्षेत्रीगत समीकरणों की जानकारी ली। दूसरे दिन दूसरी बैठक होटल ताज नितिन नवीन ने एनडीए के सहयोगियों के साथ बैठक की। निषाद पार्टी, सुभासपा, रालोद और अपना दल एस ने बातचीत के दौरान अपनी सीटो का दावा किया। पिछली बार से ज्यादा सीटो पर दावा किया गया सहयोगी दलों की तरफ से0
0
Report
राजस्थान RIPs-2024 से 2,661 करोड़ रुपये का निवेश, 2,700 से अधिक रोजगार
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर (रिप्स)-2024, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना प्रदेश के लिए लाभदायक बन रही है. राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के अनुदान दिए जा रहे हैं. उद्योग अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक में उद्योगों को अनुदान स्वीकृत किया गया. उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि बैठक में 25 से अधिक उद्यमों को विभिन्न परिलाभ स्वीकृत किए गए. इन उद्यमों ने 2,661 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 2,700 से अधिक रोजगार सृजित हुए. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत राज्य में उद्योग और व्यापार स्थापना को और अधिक आसान कर दिया गया है. आवेदन से लेकर स्वीकृति तक की प्रक्रियाओं को डिजिटल किया गया.0
0
Report
Advertisement
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के अंतिम संस्कार पर बाराबंकी में हलचल
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दुनिया से जाने के बाद, ईरान में चल रहे 7 दिनों के राजकीय अंतिम संस्कार की गूंज उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भी सुनाई दे रही है। इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर बाराबंकी के किन्तूर गांव में रहने वाले अयातुल्ला अली खामेनेई के परिवार के सदस्यों और यहां के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बड़े बयान दिए हैं। ईरान में 3 से 9 जुलाई तक चलने वाले इस अंतिम संस्कार के बीच बाराबंकी में भी शोक का दौर जारी है और लोग दुख जता रहे हैं। अयातुल्ला परिवार के सदस्य रेहान काज़मी ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के मौके पर अपना दुख जताते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा झटका है। दुनिया के हालात और गाज़ा संकट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज खामेनेई साहब के जाने से पूरी दुनिया के लोग दुखी हैं। वे सिर्फ ईरान के नेता नहीं थे बल्कि दुनिया भर के मजलूम (दबे-कुचले) लोगों की आवाज थे। 28 फरवरी को जब यह हमलावर घटना हुई थी तब से पूरी दुनिया ने देखा कि ईरान ने किस तरह मजबूती से अपना बचाव किया और अपनी सही बात सबके सामने रखी। आज संयुक्त राष्ट्र (UN) और दूसरे देशों की रिपोर्टें भी कह रही हैं कि गाज़ा में बड़े पैमाने पर बेगुनाहों को मारा गया है और इज़राइल ने फिलिस्तीनियों पर बहुत जुल्म किया है। ईरान में चल रहे इस ऐतिहासिक अंतिम संस्कार में दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों के बड़े नेता और सरकारी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसी सिलसिले में जब भारत से किसी बड़े दल (प्रतिनिधिमंडल) के वहां जाने की बात उठी, तो अयातुल्ला परिवार के वंशज मुफ्ती मोहम्मद कुली मुसावी और सैयद आदिल काज़मी ने अपनी बात सामने रखी। उन्होंने कहा कि जहां तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति के वहां जाने का सवाल है, तो यहां से अभी तक कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं गया है। सरकार अपनी समझ और अंतरराष्ट्रीय नीतियों के हिसाब से काम कर रही है या नहीं, यह तो सरकार में बैठे लोग ही बेहतर समझ सकते हैं। फिलहाल बाराबंकी में अयातुल्ला खामेनेई के परिवार के लोग उन्हें नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।0
0
Report
नितिन नवीन ने यूपी में NDA सहयोगियों से बैठक कर 2027 रणनीति बनायी
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDA की सहयोगी पार्टियों के नेताओं से मिलने के लिए पहली बार उत्तर प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने सभी चार सहयोगी पार्टियों के साथ बैठकें कीं और ज़मीनी स्तर के मुद्दों पर चर्चा की, जैसे कि खरवार जाति के लिए सर्टिफ़िकेशन की प्रक्रिया, जिससे कई लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है। चर्चाओं में 2027 के चुनावों में 17 से ज़्यादा सीटें जीतने की रणनीतियों पर भी बात हुई। नवीन ने उन इलाकों में संगठन को मज़बूत करने के लिए अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की, जहाँ पार्टी कमज़ोर मानी जाती है। फ़िलहाल, संगठनात्मक मुद्दों को ठीक करने के लिए 83 सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। लगभग 10 से 12 मिनट तक चली इस बैठक में राजनीतिक और कृषि से जुड़े मामलों पर ध्यान दिया गया। अखिलेश यादव या विपक्ष के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई, क्योंकि प्राथमिकता NDA के लिए आंतरिक रणनीति बनाने पर थी। किसी खास लक्ष्य का ज़िक्र नहीं किया गया。0
0
Report
मंदिर चोरी: घंटी-झालर-दानपात्र सहित सामान गायब, ग्रामीण आक्रोशित
Jaipur, Rajasthan:चोरों के हौंसले बुलंद, मंदिर को बनाया निशाना, चोरों ने मंदिर से घंटियां, झालर, विद्युत वायर समेत मंदिर का दानपात्र, पूजा के उपयोगी सामान चुरा ले गए. गुरुमहाराज मंदिर में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश, चोरी के 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डिग्गी मालपुरा रोड़ स्थित रातल्या गांव के मंदिर का मामला.0
0
Report
Advertisement
Barari Marg पर SSB MRT ने distress call पर Rama Agarkar को प्राथमिक उपचार देकर भेजा
Aram Pora, Ganderbal, SSB MRT at #BarariMarg responded swiftly to a distress call after Smt. Rama Agarkar (60) was found unconscious at a Langer. The team administed first aid, stabilized her condition, and evacuated her to the Medical Base Camp for further treatment.0
0
Report
शहापूर में मूसलाधार बारिश से नदियाँ उफान, बाढ़ के खतरे के बीच स्कूल-कॉलेज बंद
Thane, Maharashtra:शहापूरात पावसाची जोरदार बॅटिंग सुरूच.. नदी-नाल्यांना पूर... जागोजागी पावसाचे पाणीच पाणी... दोन दिवसापासून संततधार मुसळधार कोसळणाऱ्या पावसाने शहापूरकर हैराण झालेत. नदी-नाल्यांना पूर आऊन ते तुडुंब भरून वाहतायत. VO: शहापूर तालुक्यात दोन दिवसापासून मुसळधार पावसाने धडाका लावला आहे. पावसाचा जोर पाहून प्रशासनाने खबरदारीचा उपाय म्हणून सर्व शाळा, कॉलेज सुट्टी जाहीर केली होती. सध्या शहापूरातील नदी-नाले मोठ्या प्रमाणात वाहत आहेत. नाल्यांची पाणी पातळी धोक्याच्या पातळीवर पोहोचली आहे. शहरातील सखल भागात पाणी साचलं आहे. नागरिकांना घरातून बाहेर न पडण्याचं आवाहन प्रशासनाने केलं आहे. पावसाची संततधार सुरूच आहे.0
0
Report
हाई कोर्ट ने NIC के ऑडिट का आदेश देकर ICU बेड की वास्तविकता उजागर
Noida, Uttar Pradesh:ऐप पर ICU बेड दिखे, अस्पताल में नहीं मिला बेड... छात्रा की शिकायत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों के ऑडिट का दिया आदेश दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) को दिल्ली सरकार के 38 सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण( सरप्राइज ऑडिट) करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने NIC यह जांच करने है कि ICU बेड की उपलब्धता बताने वाले सॉफ्टवेयर और ऐप सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। कोर्ट ने यह आदेश एक कक्षा 11 की छात्रा की शिकायत के मद्देनजर दिया। छात्रा ने कोर्ट को बताया कि ICU बेड की जानकारी देने वाला ऑनलाइन सिस्टम सही जानकारी नहीं दे रहा है क्या है HMIS पोर्टल दिल्ली हाई कोर्ट ने यह निर्देश Delhi ICU Beds Saarthi ऐप और NextGen e-Hospital Management Information System (HMIS) का लाइव डेमो देखते हुए दिया।NIC की ओर से बनाया गया HMIS पोर्टल अस्पतालों में ICU बेड और दूसरी आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी देना है। इसका मकसद स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाना, मरीजों को जल्दी इलाज उपलब्ध कराना और बेहतर उपचार सुनिश्चित करना है。 दिल्ली सरकार का दावा दिल्ली सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दावा किया था कि NextGen e-HMIS को सभी 38 सरकारी अस्पतालों में लागू कर दिया गया है सरकार कस कहना था कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अस्पतालों की विविध सेवाओं को एक साथ जोड़ता है, जिससे मरीजों का इलाज, अस्पताल का प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बन सकें। छात्रा ने कोर्ट को आपबीती बताई लेकिन कक्षा 11 की छात्रा ने इस सिस्टम की खामी को पोल पोल दी। सुनवाई के दौरान मौजूद इस छात्रा ने जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस मनमीत पी.एस. अरोड़ा की बेंच को बताया कि उसकी दादी को ब्रेन हैमरेज हुआ था और उन्हें ICU में भर्ती कराने की जरूरत थी। छात्रा ने Delhi ICU Beds Saarthi ऐप पर देखा कि अस्पताल में दो ICU बेड खाली हैं। लेकिन जब जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंची तो पता चला कि कोई बेड उपलब्ध नहीं है। छात्रा की ओर ऐप पर दिए गए फोन नंबरों पर कई बार कॉल किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। एक तीसरे फोन नंबर को जब कॉल किया गया तो वो गार्ड ने उठाया ,उन्हें बेड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी。 कोर्ट की ओर से नियुक्त एमिकस क्यूरी अशोक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने ही छात्रा को इमरजेंसी की स्थिति में इस ऐप पर सम्पर्क करने की सलाह दी थी। ऐप पर ICU बेड उपलब्ध दिख रहे थे, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं था। कोर्ट स्टाफ ने भी किया रियलिटी चेक छात्रा की इस परेशानी को सुनने के बाद कोर्ट ने भी इस ऐप की हकीकत को देखने का फैसला लिया।बेंच ने कोर्ट मास्टर से ऐप पर दिए गए तीन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने को कहा। जब नम्बर पर कॉल किया गया तो एक नंबर लगातार व्यस्त मिला।दूसरे नंबर पर कॉल करने पर केवल ऑडियो विज्ञापन चलता रहा वही तीसरे नंबर पर संपर्क ही नहीं हो सका। कोर्ट ने इस पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। यदि सॉफ्टवेयर पर ICU बेड उपलब्ध दिख रहे हैं, लेकिन मरीज को बेड नहीं मिल रहा, तो ऐसी तकनीक का कोई फायदा नहीं है。 हाई कोर्ट का निर्देश हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि NIC की जॉइंट डायरेक्टर आरती गर्ग 31 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में सभी अस्पतालों का सरप्राइज ऑडिट करें और रिपोर्ट दें। रिपोर्ट में यह बताया जाए कि वेबसाइट पर ICU बेड की जानकारी सही और वास्तविक समय के अनुसार अपडेट हो रही है या नहीं। साथ ही यह भी जानकारी दे कि क्या ICU बेड से जुड़ी फोन कॉल का सही तरीके से जवाब दिया जा रहा है या नहीं। रिपोर्ट में यह भी बताना है कि सभी अस्पतालों में NextGen e-HMIS एक समान तरीके से लागू किया गया है या नहीं, और यदि कोई कमी है तो उसकी जानकारी भी जाए। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से भी कहा है कि आपातकालीन सेवाओं और ICU बेड की जानकारी देने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू करने पर विचार करे。 हर अस्पताल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, ताकि दूसरे अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों को वापस न लौटाया जाए। कोर्ट ने दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को NIC की जांच में पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया है।0
0
Report
Advertisement
पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर देशभर में शोक
Noida, Uttar Pradesh:सीएम डॉ मोहन यादव ने किया एक्स पोस्ट प्रख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अपनी अद्वितीय कला, ओजस्वी प्रस्तुति और लोक परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं पंडवानी गायन को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई। कला जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा。 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।0
0
Report
खेतड़ी के रंवा गाँव में रास्ते के विवाद पर हिंसक भिड़ंत, 3 घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के रंवा गांव में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, 3 लोग घायल गंभीर घायल युवती मुस्कान को झुंझुनूं रेफर किया गया प्रशासन ने पहले समझाइश कर खुलवाया था रास्ता रास्ता दोबारा बंद होने पर बढ़ा विवाद, हुई झड़प खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, हालात किए नियंत्रित झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के रंवा गांव में लंबे समय से चल रहा रास्ते का विवाद एक बार फिर हिंसक हो गया। रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के राजकीय अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में कराया गया। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि रंवा गांव में रास्ते को लेकर रामचंद्र यादव और हजारीलाल गुर्जर पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। मामले को शांत कराने के लिए प्रशासन हाल ही में मौके पर पहुंचा था और दोनों पक्षों की समझाइश के बाद रास्ता खुलवाया गया था। साथ ही दोनों पक्षों को दोबारा रास्ता बंद नहीं करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद भी किया गया था। बताया जा रहा है कि प्रशासन के लौटने के बाद एक पक्ष ने फिर से रास्ता बंद कर दिया, जिससे विवाद दोबारा बढ़ गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष की मुस्कान पुत्री रामभरोसे और रामचंद्र पुत्र अमीचंद घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष की सावित्री देवी पत्नी हजारीलाल गुर्जर को भी चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मुस्कान की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही खेतड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई।पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 बाइट : मोहनलाल, थानाधिकारी, खेतड़ी0
0
Report
लखनऊ में सहयोगी दलों के साथ बैठक के बाद बीजेपी प्रवक्ता से बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में सहयोगी दलों के साथ बैठक के बाद आशीस पटेल और बीजेपी प्रवक्ता एस एन सिंह के साथ बातचीत है0
0
Report
Advertisement
