icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow25 Jan 2025, 09:06 am

Hardoi: कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन, 14 शिकायतें मिलीं

Shahabad, Uttar Pradesh:

शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक कोतवाली प्रांगण में थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा ने की। इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राजस्व और पुलिस से संबंधित 14 शिकायतें मिलीं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित बीट प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने सभी उप निरीक्षकों, चौकी इंचार्जों और बीट सिपाहियों को आदेश दिया कि थाना दिवस में आई शिकायतों का समय पर सत्यापन कर निस्तारण करें। यदि किसी ने इस कार्य में लापरवाही की तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आम के बड़े पेड़ के गिरने से सुभाषगंज में भयावह हादसा, आवागमन बंद

Umaria, Madhya Pradesh:बड़ी ख़बर उमरिया जिले से है जहाँ तेज बारिश के कारण रिहाईशी इलाके में आम का विशाल पेड़ टूटकर गिर गया है, पूरा मामला वार्ड 22 सुभाषगंज इलाके का है जहाँ देर रात्रि तक़रीबन डेढ़ बजे ये पूरा हादसा हुआ है,पेड़ गिरने से एक घर की छत टूटकर ज़मीन में गिर गई वहीं कमरे में सो रहे लोगों की बाल बाल जान बची है वहीं मार्ग के बीच में पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है नागरिको ने प्रशासन से तत्काल प्रभावित घर का मुआवजा और अवरुद्ध मार्ग को बहाल कराये जाने की मांग की है, वहीं प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं
0
0
Report

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नेताओं ने कहा उनके विचार भारत विकास का पथ

Noida, Uttar Pradesh: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको नमन करती हूं। वे हमारे पथ प्रदर्शक हैं...पंडित दीन दयाल उपाध्याय की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी 110 वर्ष पूर्व में थीं...आइम हम मिलकर संक्लप लें कि हम उनकी सीख को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करेंगे मंत्री आशीष सूद पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी भाजपा पार्टी में काम करने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श पुरुष हैं...पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का विचार today भी प्रासंगिक है, उनके विचार के आधार पर गरीबों की सेवा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को आगे ले जा रहे हैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती है... उन्होंने जो दर्शन दिया आज हमारी भाजपा का मूल्य विचार वही है और NDA की जो सरकारे चलती है उसका भी मूल्य विचार यही है कि जो समाज के अंदर सबसे गरीब-पीड़ित शोषित हैं उसका उत्थान करना। भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज के ही दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था....पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आज पूरी दुनिया समीक्षा भी कर रही है और उस पर ही चलने का प्रयास कर रही है
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार ने मचाया कोहराम: जैतपुर मोड़ पर बस खाई में गिरी, कई घायल

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-रफ्तार ने मचाया कोहराम! जैतपुर मोड़ पर खाई में जा गिरी यात्री बस, महिला-बच्चों समेत डेढ़ दर्जन यात्री घायल एंकर-भिंड में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आलमपुर से भिंड जा रही KBBS कंपनी की यात्री बस रावतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुर मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस चारों खाने चित्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई。 जानकारी के मुताबिक, यात्री बस सुबह करीब 5 बजे आलमपुर से भिंड के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस जैतपुर मोड़ के पास पहुंची, इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस लहराते हुए सड़क से नीचे खाई में जा गिरी。 हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खाई में उतरकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी。 सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को लहार के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है。 प्रदीप शर्मा जी मीडिया, भिंड
0
0
Report

चित्रकूट की गुप्त गोदावरी गुफा बारिश से बंद, विशेषज्ञ रिपोर्ट के बाद ही खुलेगी

Satna, Madhya Pradesh:सतना। लगातार बारिश के चलते धार्मिक नगरी चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुप्त गोदावरी की गुफा में पत्थर गिरने और दरार आने के बाद इसे दर्शनार्थियों के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। गुरुवार को एसडीएम महिपाल सिंह, नायब तहसीलदार कमलेश सिंह और सीएमओ अंकित सोनी ने मौके पर पहुंचकर गुफा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुफा में पत्थर गिरने और चट्टानों में दरार की स्थिति सामने आई। सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने दर्शनार्थियों की आवाजाही तत्काल रोकने का निर्णय लिया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी विशेषज्ञों से गुफा का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों की जांच और रिपोर्ट के बाद ही गुफा को दोबारा पर्यटकों के लिए खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। ऐतिहासिक गुप्त गोदावरी प्राकृतिक गुफा है, जहां चट्टानों के बीच से पानी का प्रवाह रहता है। लगातार बारिश के कारण इस बार गुफा में पानी का रिसाव सामान्य से अधिक हुआ है। ऐसे में कमजोर या ज्वाइंट वाले पत्थरों के खिसकने की आशंका बढ़ गई है। इसी दौरान पत्थर गिरने की घटना सामने आई। हालांकि गुफा में पत्थर गिरने की वास्तविक वजह और इसकी संरचनात्मक सुरक्षा की स्थिति का अंतिम निष्कर्ष विशेषज्ञों की जांच के बाद ही सामने आएगा। तब तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर गुफा को बंद रखा जाएगा।
0
0
Report

कोरबा में शिक्षा रथ से जरूरतमंद बच्चों को मिली पढ़ाई सामग्री

Korba, Chhattisgarh:एंकर :- कोरबा में जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू हुई है। समाज के सहयोग से अब जरूरतमंद विद्यार्थियों तक कॉपी, किताब और पढ़ाई का जरूरी सामान पहुंचाया जाएगा। इसके लिए निकला है ‘शिक्षा रथ’, जो लोगों से शैक्षणिक सामग्री जुटाकर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाएगा। तस्वीरें कोरबा की हैं जहां शिक्षा की राह में आर्थिक मजबूरी को बाधा बनने से रोकने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान—सेवा मेरा योगदान’ की शुरुआत की गई। जिसके लिए सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी से ‘शिक्षा रथ’ को रवाना किया गया जिसे पार्षद नरेंद्र देवांगन, सभापति नूतन सिंह राजपूत और जिला शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इसके बाद शिक्षा रथ नगर भ्रमण करते हुए माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचा। यहां शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने जरूरतमंद बच्चों के लिए कॉपी, पेन, किताबों समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री का सहयोग किया। गौरतलब है की शिक्षा रथ बुधवारी बाजार, निहारिका मार्ग और लालघाट सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान आम नागरिकों से भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपयोगी शैक्षणिक सामग्री दान की साथ ही अन्य लोगों से भी दान करने की अपील की गई. आयोजकों का कहना है कि एक कॉपी, एक किताब या एक पेन किसी बच्चे की पढ़ाई की राह आसान कर सकता है। इसी सोच के साथ जनभागीदारी को शिक्षा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। अभियान का मकसद सिर्फ सामग्री जुटाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों को यह भरोसा दिलाना भी है कि उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी समाज भी साझा करता है। ‘सेवा संकल्प अभियान—सेवा मेरा योगदान’ के तहत निकला यह शिक्षा रथ अब लोगों के सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने की कोशिश कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जिंदा मोहम्मद इदरीश के रिकॉर्ड में मौत: बेलसंड में जमीन निबंधन में गड़बड़ी

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के बेलसंड से सरकारी सिस्टम को आईना दिखाने वाली हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक जिंदा शख्स को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार कभी अधिकारी तो कभी पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है ताकि कागजों में जिस शख्स की मौत हो चुकी है, उसे हकीकत में फिर से जिंदा साबित किया जा सके। बेलसंड के चैनपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद इदरीश ने अपनी पुश्तैनी जमीन के दाखिल-खारिज को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। बताया जा रहा है कि इदरीश गंभीर रूप से बीमार हैं और समय रहते अपनी संपत्ति का बंटवारा बच्चों के बीच करना चाहते हैं। लेकिन आरोप है कि अंचल कार्यालय के स्तर से बिना स्थलीय जांच और सत्यापन के ही उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सरकार बुजुर्ग और बीमार लोगों को जमीन के निबंधन जैसी सुविधाएं उनके घर तक उपलब्ध कराने की बात कर रही है, तो आखिर ऐसी कौन सी जल्दबाजी थी कि एक जिंदा व्यक्ति की मौत कागजों पर लिख दी गई? मामला सामने आने के बाद भी परिवार की परेशानी कम नहीं हुई है। वहीं बेलसंड के सीओ अशोक कुमार ने इसे भूलवश गलती बताया है.
0
0
Report
Advertisement

सैकुन हत्या: सिर में चोट से मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी

Alwar, Rajasthan:सैकुन हत्याकांड में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि; विसरा जांच के लिए भेजा अलवर। बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में युवक सैकुन की हत्या के मामले में देर रात करीब 1 बजे मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड में मेडिकल जूरिस्ट, फिजिशियन और सर्जन शामिल रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मेडिकल जूरिस्ट डॉ. हरीश मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान युवक की मौत सिर में लगी गंभीर चोट के कारण होना सामने आया है। शरीर के अन्य हिस्सों पर किसी तरह की चोट नहीं मिली। चिकित्सकीय जांच के दौरान विसरा सुरक्षित किया गया, जिसे आगे की जांच के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई इरशाद ने बताया कि मामले को लेकर प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि परिवार की कई मांगें थीं, जिनमें से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग पूरी हो गई है। वहीं, अन्य मांगों को लेकर प्रशासन ने तीन-चार दिन में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर शव लेने की प्रक्रिया पूरी की। देर रात तक चला धरना, समझाइश के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन सैकुन की हत्या के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के बाहर और बड़ौदामेव पुलिस थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार परिजनों से बातचीत कर रहे थे। प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद अस्पताल के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही बड़ौदामेव थाने के सामने जारी प्रदर्शन भी खत्म हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हर्ष मूर्तिकार को हिरासत में लिया है।
0
0
Report
Advertisement

मुंबई के पीर अब्दुल मन्नान शेख अजमेर दरगाह पहुंче, अमन-चैन की दुआ मांगी

Ajmer, Rajasthan:मुंबई के पीर ए तरीकत हाजी अब्दुल मन्नान शेख अपने एक रोजा सफ़र पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहाँ उन्होंने सूफी हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेही के दरबार के अकीदत की चादर और फूल पेश किए। दरगाह के खादिम सैयद काशिफ हुसैन उस्मानी ने उन्हें दरगाह जियारत कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। इस मौके पर हाजी पीर अब्दुल मन्नान शेख ने सलाम टीवी से बातचीत में कहा कि वह फिलहाल अजमेर शरीफ जियारत के तौर पर आए हैं और जल्द ही हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के बड़े साहबजादे सैयद ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैहि के उर्स की तैयारी में जुटेंगे। गौरतलब है कि सरवाड़ शरीफ दरगाह में उनके जरिए मुख्तलिफ तामीरात कराये गए है। जिसमें दरगाह का 101 फीट ऊंचा बुलंद दरवाजा और वजू खाना महफिल खाना समेत दीगर तारीखी काम भी शामिल है। यही वजह है कि इन तमाम मकामात की देखरेख और उसमें तब्दीली के लिए खासतौर से अजमेर और सरवाड़ वो आते रहे हैं। फिलहाल उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मुल्क में अमन चैन और अपने मुरीदीन की सलामती के लिए खुशहाली की दुआ मांगी है।
0
0
Report

कोंडागांव में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पानी में गणेश विसर्जन जारी

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं, निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति है और कई रास्तों पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बारिश के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, जबकि इस दिन होने वाली तिमाही परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। लेकिन इसी बीच हैरान करने वाली तस्वीरें भी सामने आ रही हैं... नदी-नाले उफान पर होने के बावजूद लोग गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पानी में उतर रहे हैं। तस्वीरें कोंडागांव के बिगड़े हालात की गवाही दे रही हैं... लगातार बारिश के बाद नदी-नालों उफान पर हैं। छोटी-बड़ी जलधाराओं में पानी का बहाव तेज है और कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हैं। निचली बस्तियों में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों को घर से निकलने और आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बारिश और उफनते नदी-नालों के बीच गणेश विसर्जन का सिलसिला भी जारी है। खतरे के बावजूद लोग पानी में उतरकर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करते नजर आ रहे हैं। यहां सवाल सिर्फ आस्था का नहीं, सुरक्षा का भी है... उफनते पानी में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों को प्रशासन की अपील और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। बारिश का असर कोंडागांव की कनेक्टिविटी पर भी पड़ा है। कोंडागांव से नारायणपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर नदी-नालों में पानी बढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं मर्दापाल से कोंडागांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण रास्ता बंद किया गया है। यानी बारिश ने सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों की आवाजाही पर भी असर डाला है। हालांकि लगातार बारिश ने जहां आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, वहीं किसानों के चेहरे पर राहत नजर आ रही है। लंबे समय से किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि तेज बारिश से कुछ जगहों पर मेड़ टूटने और खेतों में पानी भरने की समस्या भी सामने आई है।
0
0
Report

भोपाल समेत मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से बसों की क्रांति आज शुरू

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश को मिलेगी आज बड़ी सौगात आज से गांव-गांव तक पहुंचेगी बस आज से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी बसें :मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्ष 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आधुनिक तकनीक से लैस बसें चलेंगी "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत प्रदेश में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों का संचालन शुरू होगा:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों के बीच आवागमन के साथ ही शहरों के भीतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं बढ़ेंगी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेवा का उद्देश्य प्रदेशवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है इंटरसिटी बसें 2 या 2 से अधिक शहरों को जोड़ेंगी, जबकि इंट्रासिटी बसें शहरों के भीतर चलेंगी साल-दर-साल बढ़ेगी बसों की संख्या, वर्ष 2031 तक 15000 बसों का लक्ष्य :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिवर्ष 2500 से 3000 नई बसें जोड़ी जाएंगी प्रदेश में वाहन चालकों को आधुनिक बसों की सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा इंदौर और छिंदवाड़ा में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में 5 रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी जल्द तैयार हो जाएँगे , ये सेंटर भोपाल, बैतूल, छतरपुर, उज्जैन और ग्वालियर में स्थापित किए जा रहे हैं :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिला स्तर पर 22 ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर भी जल्द तैयार किए जाएंगे प्रशिक्षण केंद्रों से वाहन चालकों को आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों तथा इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top