241302
हरदोई-अवैध रूप से खनन कर रहे हैं jcb व ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस ने पकड़ा
Odra, Uttar Pradesh:अवैध रूप से खनन कर रहे हैं jcb व ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने पकड़ा, जबकि तीन ट्रैक्टर भागने में रहे कामयाब रहे, दो ट्रैक्टर भरी हुई ट्रालियों को मिट्टी खनन कर रही जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा। सूचना पर पहुंचे एस आई विवेक कुमार ने की बड़ी कार्रवाई।हरदोई के थाना माधवगंज क्षेत्र के शुक्लपुर भगत क्षेत्र का मामला
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट; तापमान में गिरावट
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। पलामू, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश का यलो अलर्ट है; रांची में भी बारिश की संभावना है। चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ रहा है, लेकिन पिछले दो दिनों में बारिश के कारण तापमान में सात डिग्री तक गिरावट आई है। चार नवंबर से पूरे राज्य में मौसम साफ होगा, जबकि रात में ठंड बढ़ेगी।0
0
Report
UP 2027: समाजवादी सरकार बनाने का दावा, भाजपा ने 300 पार लक्ष्य पर बल दिया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Siddharth Nath Singh (BJP MLA) On BJP State Working Committee Meeting And Samajwadi Party’s Claim Of Forming Government In Uttar Pradesh In 2027 कार्य समिति एक महत्वपूर्ण बैठक होती है हमारे भारतीय जनता पार्टी के अपनात्मक विभाग के और विशेष रूप से और महत्वपूर्ण हो जाती है जब हम लोग के कार्य समिति को संबोधन करने अमित शाह जी आते हैं और अमित शाह जी के आने से आप सब लोग उनको हम सभी मानते चाणक्य हैं अब चुनाव के पहले आ रहे हैं तो वो क्या रणनीति बताते हैं क्या हम लोग को मार्गदर्शन देते हैं मुझे लगता है कि उनके मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत मिलेगी और जो एक लक्ष्य है कि हम लोग 300 पार करेंगे, वो अब के आज अवश्य पार करेंगे। विधान परिषद चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी का कहना है कि वो दो हज़ार सत्ताईस में सरकार बनाने जा रहे हैं के सवाल पर कुछ भी कह लें, पिछली दफे भी ऐसा ही बोला था उन्होंने। लेकिन जो ये विधान परिषद के जो चुनाव हुए थे, इसके वोटर अलग होते हैं, मुद्दे अलग होते हैं, व्यक्तिगत लड़ा जाता है, पार्टी की तरफ से नहीं ज्यादा होता है। वोटर भी जो कैंडिडेट होता है, वही बनाता है। तो इन चीजों पे पड़ता है, ना ही इससे कोई फाइनल या सेमी फाइनल बनता है चुनाव।0
0
Report
सक्ती के बाराद्वार में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, महिला से अश्लील हरकत का घोर आरोप
Sakti, सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी हरकत सामने आई है। इलाज कराने गई महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाराद्वार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला इलाज कराने के लिए रायपुरा गांव के झोलाछाप डॉक्टर प्रदीप देवांगन के पास गई थी। आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को टच किया। ये बहुत ही गंभीर मामला है। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद बाराद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर रायपुरा गांव के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर प्रदीप देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है。0
0
Report
Advertisement
नीमकाठाना-पाटन पंचायत चुनाव शुरू, महिलाओं सहित मतदाताओं में उत्साह
Sikar, Rajasthan:नीमकाठाना और पाटन में पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 65 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार चुनने के लिए वोटिंग। दोनों क्षेत्रों के 2,48,242 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग। नीमकाठाना में 314 और पाटन में 200 सरपंच प्रत्याशी मैदान में। मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे ग्रामीण, प्रशासन अलर्ट। नीमकाठाना में 161 और पाटन में 94 बनाए गए हैं मतदान केंद्र। सीकर जिले के नीमकाठाना और पाटन क्षेत्र में पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही ग्रामीण अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं भी बड़ी संख्य में मतदान करने के लिए पहुंच रही ओर अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। नीमकाठाना और पाटन क्षेत्र की कुल 65 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहा है। दोनों क्षेत्रों में कुल 2,48,242 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें नीमकाठाना क्षेत्र के 1,54,404 है जिम 81882 पुरुष मतदाता और 72522 महिला मतदाता शामिल है तो वही पाटन क्षेत्र के 93,838 मतदाता शामिल हैं जिम 49919 पुरुष मतदाता और 43916 महिला मतदाता शामिल है। नीमकाठाना में 314 और पाटन में 200 प्रत्याशी मैदान में नीमकाठाना क्षेत्र की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 314 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां ग्राम पंचायत भूदोली में सबसे अधिक 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पाटन क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में 200 प्रत्याशी के बीच मुकाबला है। पाटन की दरीबा ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान को लेकर प्रशासन भी पूरे तरीके से अलर्ट है पुलिस के जवान बूथों तैनात किए गए हैं इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में बूथों का निरीक्षण कार्य व्यवस्थाओं का जाएगा ले रहे हैं।मतदान के दौरान प्रशासन की निगरानी रहेगी। ग्रामीणों के मतदान के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं कि ग्रामीण किसे अपने गांव की कमान सौंपते हैं।0
0
Report
खैराबाद-चेचट पंचायतों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू
Kota, Rajasthan:खैराबाद-चेचट की 47 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू, सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी 1.47 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 47 सरपंच और 505 वार्ड पंच पदों के लिए मुकाबला रामगंजमंडी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज खैराबाद और चेचट पंचायत समितियों की 47 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दोनों क्षेत्रों में सरपंच के 47 और वार्ड पंच के 505 पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खैराबाद की 23 और चेचट की 24 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 47 हजार मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए 181 केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
अर्नब तूफान के असर से रींगस में ठंड बढ़ी, लोग गर्म कपड़े निकालने लगे
Sikar, Rajasthan:अर्नब तूफान का असर: रींगस में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े अचानक बदला मौसम, सर्दी बढ़ने से जनजीवन और दिनचर्या पर दिखा असर अर्नब तूफान के असर से रींगस उपखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद ठंडक बढ़ने से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। सुबह से ही मौसम के बदले मिजाज का असर लोगों की दिनचर्या पर भी देखने को मिला। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे। वहीं, मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। क्षेत्र में बदले मौसम को देखते हुए लोगों ने सर्दी से बचाव के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में रास्ते के विवाद पर युवक की पिटाई, घायल अस्पताल रेफर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- रास्ते के विवाद में युवक की घेरकर जमकर पिटाई, कहासुनी के बाद आरोपियों ने मिलकर युवक को पीटा, आधा दर्जन लोगों पर युवक की पिटाई करने का आरोप, लाठी डण्डों से वार कर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे आरोपी, मारपीट में सिर और पैरों में चोटें आने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी मुस्करा में कराया भर्ती, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया, स्थानीय पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी, मुस्करा थाना क्षेत्र के शिवनी गांव इलाके का मामला।0
0
Report
Azamgarh में PET परीक्षा निष्पक्ष, बारिश के बावजूद प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लागू की
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh में PET परीक्षा निष्पक्ष, नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, बारिश के दौरान पहुंच रहे परीक्षार्थी। पीईटी परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, बारिश के दौरान पहुंच रहे परीक्षार्थी। हालाँकि आजमगढ़ जिले में सुबह से बारिश के चलते जहां परीक्षार्थियों को कुछ दुश्वारियां भी झेलनी पड़ रही है। हालांकि परीक्षार्थियों ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है इसको क्या कहा जा सकता है। वहीं एक परीक्षार्थी व परीक्षा दिलाने वाले ने कहा कि परीक्षा केंद्र काफी दूर-दूर किया गया है, जिससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं इस पीईटी परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट है। परीक्षा के दृष्टिगत सभी केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थियों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। जहां परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट/कॉपीयर की दुकानें बंद करने के भी निर्देश दिए गये हैं। दूसरे जनपदों से आये परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर ध्यान दिया गया तथा ठहरने से लेकर भीड़ प्रबंधन तक की व्यवस्थाएं की गईं हैं।0
0
Report
उत्तर प्रदेश में भाजपा को तीसरी बार पूर्ण बहुमत: अरुण सिंह का दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद अरुण सिंह ने भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक पर कहा, "पूरे प्रदेश से भाजपा के कार्यकर्ता यहां आ रहे हैं और यहां से एक संकल्प लेकर जाएंगे कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बने। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अद्वितीय विकास हुआ है...केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आ रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
रांची नगर निगम ने दीपावली-छठ के लिए सुरक्षा और रोशनी का व्यापक इंतजाम किया
Ranchi, Jharkhand:दीपावली, छठ पूजा और सोहराई जतरा को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक हो चुकी है। इसके साथ ही छठ घाटों, पूजा पंडालों और प्रमुख स्थानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सफाई से लेकर सुरक्षा और रोशनी तक की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। महापौर रोशनी खलखो के मुताबिक, सभी पूजा समितियों, छठ घाट समितियों और स्थानीय पार्षदों के साथ बैठक कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई है। इसके बाद अलग-अलग इलाकों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। छठ घाटों और पूजा पंडालों तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत, डस्ट डालकर रास्तों को दुरुस्त करने और जरूरत के अनुसार जेसीबी लगाने का काम किया जा रहा है। रात के समय श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए लाइटिंग पर विशेष फोकस किया गया है। जहां बिजली के पोल से रोशनी की व्यवस्था संभव नहीं है, वहां जनरेटर के जरिए लाइटें लगाई जा रही हैं। घाटों पर हैलोजन और लड़ी लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा घाटों पर पानी के टैंकर, डस्टबिन और चलंत शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं की सुविधा को देखते हुए बड़ी संख्या में चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि इस बार सभी 53 वार्डों में पार्षद सक्रिय हैं और अपने-अपने क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। स्थानीय समितियों के साथ समन्वय कर यह तय किया जा रहा है कि किस घाट पर कितने चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाओं की जरूरत है。0
0
Report
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव: सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान में उत्साह
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों में सरपंच ओर वार्डपंच पद के लिए आज मतदान चल रहा है। दूसरे चरण के तहत डूंगरपुर, आसपुर, बिछीवाड़ा, साबला, दोवड़ा, गामड़ी अहाड़ा, पाल देवल पंचायत समिति की 201 पंचायतों में आज सरपंच के चुनाव हो रहे है। वही 1755 वार्डो में से 1741 में वार्ड पंचों के लिए वोटिंग हो रही है। डूंगरपुर जिले में सुबह 7 बजते ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे ओर मताधिकार का प्रयोग किया। सरपंच ओर वार्ड पंच का मतदान बेलेट पेपर से हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारे लगने लगी। वही बुजुर्ग ओर दिव्यांग मतदाता भी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। इधर दिन चढ़ने के साथ ही मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने लगी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला, पुरुष, बुजुर्ग, युवा, दिव्यांग सभी वर्ग अपने मत का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंच रहे है। बूथों पर मतदाताओं की कतार नजर आ रही है। पंचायत समिति दोवड़ा के ग्राम पंचायत वसी खास सीनियर स्कूल मतदान केन्द्र पर दोनों पैरों से दिव्यांग रमेश कटारा को मतदान के लिए उसका भाई गोद में लेकर पहुंचा। उसे मतदान बूथ में वोट करवाया इसके बाद उसे वापस लेकर गया। रमेश जन्म से दिव्यांग है और वह चल फिर नहीं सकता। वह अपने हाथों से रेंगते हुए ही चलता है। इसके अलावा बुजुर्ग दंपति मतदाता भूरा, नर्वदा कटारा ने लोकतंत्र के उत्सव में अपने वोट की आहुति दी। 132 संवेदनशील ओर अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सशस्त्र सुरक्षा 7 पंचायत समितियों की 201 पंचायतों में 570 मतदान केंद्रों में से 132 मतदान केंद्र संवेदनशील ओर अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र है। ऐसे में इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात किए गए है। वही सभी मतदान केंद्रों पर एंट्री गेट पर ही ट्राइपॉड से आने जाने वाले मतदाताओं के साथ ही गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है。0
0
Report
मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच शुरू
Chapra, Bihar:मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्व. वीरेंद्र मिश्रा के 37 वर्षीय पुत्र रवि प्रकाश के रूप में हुई है। युवक की हत्या सिर में गोली मारकर की गई है। उसका शव गांव में सड़क किनारे एक मकान निर्माण के लिए रखे गए ईंटों के ढेर के पास पड़ा मिला। घटना के बाद गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कुछ महिलाएं गोबर फेंकने के लिए निकली थीं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों और थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रवि प्रकाश शिव चर्चा करते थे। इसके साथ ही वे धरमासती बाजार में आरती भी दिखाते थे। उनकी पत्नी का करीब चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पिता की हत्या से तीनों बच्चों के सिर से मां के बाद अब पिता का साया भी उठ गया है। डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना के दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वरुण राय भी पहुंचे। फिलहाल युवक की हत्या किस वजह से की गई और हत्यारे कौन हैं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की जांच और एफएसएल टीम की रिपोर्ट के बाद ही हत्या से जुड़े कई अहम सवालों का खुलासा होने की उम्मीद है.0
0
Report
Advertisement
पंकज चौधरी यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ता उत्साह के साथ चुनाव लड़ेंगे
Noida, Uttar Pradesh:पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष यूपी भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ चुनाव में उतरेंगे। मार्गदर्शन मिलेगा और नई ऊर्जा के साथ चुनाव में उतरेंगे0
0
Report
छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्रियों से विकास गति बढ़ी; साय की पहल सफल
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को मिली गति छह केन्द्रीय मंत्री आएंगे छत्तीसगढ़ के दौरे पर 30 अक्टूबर से 3 नवंबर की अवधि में छह केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ में मौजूद रहेंगे। इनमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल हैं। राज्य में डबल इंजन की सरकार होने का असर छत्तीसगढ़ के विकास में नजर आ रहा है। राज्य में विकास योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगातार दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क रखा है। उनके बेहतर समन्वय के चलते केंद्रीय मंत्रियों ने नवाचारी योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ को विशेष प्राथमिकता दी है। तीन नवंबर को राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी में मौजूद रहेंगे। शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद को देश से जड़ से मुक्त कराने की रणनीति बनी और उन्होंने 31 मार्च 2026 तक इसे समाप्त करने का लक्ष्य रखा। यह लक्ष्य समय पर पूरा हुआ। अंतरराष्ट्रीय संकटों के चलते खाद की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई। छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हो, इसके लिए पिछले खरीफ सीजन में मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से पहल की। उन्होंने 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 50 हजार मीट्रिक टन डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। इस बार भी अतिरिक्त डीएपी केंद्रीय मंत्री ने उपलब्ध कराई। केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता डॉ. वीरेंद्र कुमार 30 और 31 अक्टूबर को रायपुर एवं बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विशेष पहल की है और इसे लेकर उन्होंने डॉ. वीरेंद्र कुमार से अनेक बार चर्चा की है केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया राज्योत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ में देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स हुए। यह आयोजन बेहद सफल रहा। केंद्र और राज्य के सहयोग और समन्वय का यह सुंदर उदाहरण बना। मुख्यमंत्री साय ने उनसे ईएसआईसी अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए पहल की थी जिसके बाद यह काम हुआ। केंद्रीय कोयल और खान मंत्री जी किशन रेड्डी 3 नवंबर को एनआईटी दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आ रहे हैं, वे एक समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लेंगे। खनन प्रभावित परिवारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री साय का रेड्डी के साथ विमर्श हुआ और इनकी बेहतरी के लिए अनेक निर्णय लिये गये。0
0
Report
पराऊगंज बाजार में न्यायालय के आदेश से अतिक्रमण हटाने पर बुलडोजर चला; पुलिस तैनात
Jaunpur, Uttar Pradesh:पराऊगंज बाजार में न्यायालय के आदेश पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण मकान खाली कराने की कार्रवाई के दौरान इलाके में बढ़ा तनाव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बुलडोजर के जरिए निर्माण को हटाया गया। मकान खाली कराने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मौके पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पूरे अभियान के दौरान पुलिस बल अलर्ट रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती गई। पराऊगंज बाजार में हुई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी हलचल देखने को मिली। न्यायालय के आदेश के तहत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए जाने से बाजार क्षेत्र में लोगों की निगाहें पूरे घटनाक्रम पर टिकी रहीं।0
0
Report
Advertisement
