241402
Hardoi - माँ-बेटे को जमकर पीटा,रिपोर्ट दर्ज़
Harpalpur, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के प्रतिपालपुर गांव निवासी सावित्री 65 वर्ष पत्नी उजागर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अजीत राठौर उम्र 22 वर्ष पड़ोस में ही एक दुकान पर डीजल लेने गया था. तभी गांव के प्रेम दीक्षित ने उसके पुत्र को गाली-गलौज करते हुए मार डालने की धमकी दी.शोरगुल पर जब मौके पर पहुँचकर उसने मना किया तो आरोपी ने उसे व उसके बेटे को लात घूंसों व लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा. प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में 400 किलो मिलावटी रसगुल्ले पकड़े, नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के Hasanpur तहसील से फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापेमारी कर 400 किलो मिलावटी रसगुल्ला पकड़ा और उसे डिस्ट्रॉय करवाया. फूड डिपार्टमेंट का कहना है कि अनहाइजीनिक तरीके से रसगुल्ले बनाए जा रहे थे. जिस जगह रसगुल्ले बनाए जा रहे थे उन्होंने लाइसेंस भी नहीं लिया था. फूड डिपार्टमेंट को शक है कि सिंथेटिक दूध से रसगुल्ले बनाए गए थे क्योंकि रसगुल्ला में बदबू आ रही थी. फूड विभाग का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है.0
0
Report
दिल्ली के मायापुरी सोवा क्लब में कोकीन सप्लाई के आरोप में जिम ट्रेनर गिरफ्तार
Delhi, Delhi:इटली की पिस्टल के साथ दिल्ली के हाई फाई क्लबों में कोकीन की सप्लाई करने वाला जीम ट्रेनर ड्रग्स तस्कर हुआ गिरफ्तार. पश्चिमी जिला एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने मायापुरी के सोवा क्लब के बाहर चार ग्राम कोकीन के साथ एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया. इटली की विदेशी गैर-कानूनी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक मैगज़ीन और पाँच ज़िंदा कारतूस और कथित तौर पर नशीली चीज़ों को ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्विफ्ट कार भी जब्त. क्लबस में अपना रॉब जमाने के लिए बगल में पिस्टल लगा कर चलता था. पश्चिमी जिला के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जिसमें पश्चिमी जिला एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम रात्री में जाल बिछाकर मायापुरी के सोवा क्लब के बाहर चार ग्राम कोकीन के साथ एक ड्रग तस्कर सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. टीम ने इसके पास से इटली की विदेशी गैर-कानूनी ऑटोमैटिक प Pistol, एक मैगज़ीन और पाँच ज़िंदा कारतूस भी जब्त किए हैं. ड्रग्स तस्कर की पहचान आकाश उर्फ़ अक्की उर्फ़ सुशांत, 34, निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है; वह पहले से कई अपराधिक मामलों में दर्ज है और जिम ट्रेनर भी रहा है. उसने बताया कि वह एक निजी जिम ट्रेनर है औरWest दिल्ली के नाइटलाइफ सर्किट में अपने कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करके कोकीन का इंतज़ाम और सप्लाई करता था. उसने आगे बताया कि वह मायापुरी के सोवा क्लब गया था जहाँ उसकी मुलाक़ात दो पुराने दोस्तों/कस्टमर से हुई जिन्होंने उसे कोकेन का इंतज़ाम कराने को कहा. इसके बाद वह पंजाबी बाग गया जहाँ उसने अपने साथियों के कहने पर कोकेन लिया और फिर सप्लाई करने के लिए मायापुरी लौट आया; इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आगे की जांच में नशीले पदार्थ और गैर-कानूनी पिस्टल के स्रोत का पता लगाने और सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए और कदम उठाये जाएंगे. NDPS Act और सेक्शन 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.0
0
Report
हाई कोर्ट के फैसले के बाद मौलाना साजिद रशीदी बोले: हिजाब निजी आजादी है
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले 'हिजाब स्कूल यूनiform का हिस्सा नहीं है' पर कहा, "हिजाब अपनी चॉइस है। हाईकोर्ट ने भी उसको कहा है कि ये इस्लाम का हिस्सा नहीं है। चलिए हम भी मान लेते हैं इस्लाम का हिस्सा नहीं है। लेकिन देश में धार्मिक आजादी भी है और निजी स्वतंत्रता भी है। आदमी को ये आजादी है कि वो क्या खाएगा, क्या पहनेगा, कैसे रहेगा, वो उसकी अपनी आजादी है। दूसरी बात ये है कि जब हम लड़कियों के ड्रेस पर, लड़कियों के पहनावे पर सवाल उठाते हैं कि ये अर्धनग्न घूम रही हैं, तो यही लोग ये कहते हैं कि ये तो उनकी अपनी आजादी है तो हिजाब पर आजादी क्यों नहीं होनी चाहिए, हिजाब की आजादी को लेकर क्यों सवाल खड़े होते हैं, क्यों कोर्ट उस पर टिप्पणी करता है... स्कूल में जिस तरह के ड्रेसेस अब चल गए हैं मिनी स्कर्ट तक आ गई है यानी आप देखिए लड़कियों को उस कल्चर की तरफ ले जाया जा रहा है जो यूरोपियन कल्चर है जो हिंदुस्तान का कल्चर है ही नहीं। सवाल यह है कि हाईकोर्ट को उस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी...0
0
Report
Advertisement
जनपद में SIR कार्य तेज, 31 अगस्त तक नोटिस का जवाब अनिवार्य
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद में SIR का कार्य गतिमान, 31 अगस्त तक नोटिस सुनवाई का समय डीएम ने मतदाताओं से की अपील उत्तरकाशी जनपद की तीन विधानसभा पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य गतिमान है जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि यदि किसी भी मतदाता को नोटिस आया है तो हुए 31 अगस्त तक नोटिस का जवाब आवश्यक रूप में दें। क्योंकि 31 अगस्त तक नोटिस की सुनवाई की अंतिम तिथि है वहीं नोटिस से मतदाताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा है कि नोटिस मतदाताओं के नाम, जन्मतिथि या अन्य सुधारीकरण के लिए दिया गया है।जनपद में SIR का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका नोटिस की सुनवाई के बाद 15 सितंबर को मतदाताओं की नामावली की अंतिम सूची जारी की जाएगी。0
0
Report
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी मुबीन को 10 साल कठोर कारावास
Alwar, Rajasthan:नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा अलवर। पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मुबीन पुत्र नन्नू खां को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में 22 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए और 36 दस्तावेज पेश किए गए। अभियोजन के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 2 अप्रैल 2024 को अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मार्च 2024 की सुबह करीब 4 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला पीड़िता को माचिस लेने के बहाने अपने घर बुलाकर ले गई। पीड़िता माचिस लेकर कमरे में पहुंची तो वहां आरोपी मुबीन पहले से मौजूद था। आरोप है कि महिला ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वहां से चली गई। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल से पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उन्हें वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने पीड़िता के पिता के वॉट्सऐप पर फोटो भेज दिए, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की और आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 के न्यायाधीश सुनील कुमार यादव ने मुबीन को दोषी माना और 10 साल के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।0
0
Report
उन्नाव में जमीन को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, जान-माल की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद। दोनों पक्षों में जमकर चले ईट, पत्थर, वीडियो वायरल। पथराव में दोनों पक्ष से एक-एक घायल। दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर पुलिस कर रही जांच। पुरवा कोतवाली के धर्मापुर का है मामला।0
0
Report
Advertisement
पुरानी टोंक में मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी: CCTV से मामले की जांच
Tonk, Rajasthan:टोंक पुरानी टोंक में मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी ए पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के बड़ा चबूतरा के पास एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मकान की अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर फरार हो गए。 घटना की सूचना मिलने पर पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित लालाराम धोबी से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए एमआईयू टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए。 पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पीड़ित लालाराम धोबी ने पुरानी टोंक थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी दी गई है。 फिलहाल पुरानी टोंक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है。0
0
Report
धंबोला पुलिस ने तेज रफ्तार व स्टंटबाज़ी पर रोक, 15 पावर बाइक जब्त
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- धंबोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तेज रफ्तार व स्टंटबाजी करने पर 15 पावर बाइक डिटेन धंबोला थाने पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 पावर बाइकों को डिटेन किया गया है। धंबोला थाने के एएसआई छत्तरसिंह ने बताया कि पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन व धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने और स्टंटबाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मोटर पावर बाइक से स्टंट करते हुए आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने पर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने पर 15 पावर बाइकों को मौके पर जब्त किया गया है। वही उन्होंने बताया कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले और सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बाय-लाइन- छत्तरसिंह ASI धंबोला थाना0
0
Report
UPSSSC ने 3,446 तकनीकी सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र जारी
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) एवं मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को आज नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। जब हम योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी भेदभाव के करते हैं तो उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है। यही पिछले साढ़े 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। सभी नव चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।0
0
Report
Advertisement
मथुरा रेलवे ट्रैक पर युवक का शव, GRP पहचान में जुटी
Alwar, Rajasthan:मथुरा रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, पहचान में जुटी जीआरपी अलवर। जीआरपी थाना क्षेत्र में मथुरा रेलवे लाइन स्थित माल गोदाम के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत अलवर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को एंबुलेंस की मदद से राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक युवक ने काले रंग की पैंट और मटमैली चेकदार शर्ट पहन रखी थी। जीआरपी पुलिस युवक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
भाजपा का मंडी प्रदर्शन: सरकार और सीएम के खिलाफ नारे, रोजगार वादों पर सवाल
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी सरकार के करीब चार साल पूरे होने के बावजूद रोजगार के वादे पर सवाल उठाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान युवाओं से किए गए रोजगार के वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं0
0
Report
नाबालिग छात्राओं की मुंबई ले जाने की साज़िश का खुलासा—आरोपी गिरफ्तार
Kot Kapura, Punjab:फरीदकोट शहर से करीब दो सप्ताह पहले लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम छात्राओं को फरीदकोट लेकर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों छात्राएं फरीदकोट से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। वहां उन्हे एक युवती मिली जोकि इन छात्राओं को अपने झांसे में लेकर मुंबई ले गई और बाद में उन्हें आशीष नामक एक व्यक्ति के पास छोड़ दिया। पुलिस ने आशीष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर फरीदकोट लाया जा रहा है, जबकि छात्राओं को दिल्ली से मुंबई ले जाने वाली युवती की तलाश जारी है。 पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को फरीदकोट लाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्राओं को मुंबई ले जाने के पीछे उनकी वास्तविक मंशा क्या थी। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी बड़े रैकेट की संलिप्तता की संभावना को भी जांच के दायरे में रख रही है. थाने सिटी-2 के एसएचओ अकलप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के आधार पर छात्राओं की मुंबई में लोकेशन का पता लगाया था। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया. एसएचओ ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी को फरीदकोट लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के आधार पर छात्राओं को मुंबई ले जाने की पूरी कहानी सामने आने की संभावना है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटनाक्रम में किसी बड़े गिरोह या रैकेट की भूमिका तो नहीं है。0
0
Report
Advertisement
लासलगाव से 840 टन कांदा दिल्ली भेजने पर आंदोलन की धमकी
Lasalgaon, Maharashtra:लासलगाव (नाशिक) : ब्रेकिंग.... - शासकीय कांद्याच्या विरोधात शिवसेना(ठाकरे) व महाराष्ट्र राज्य शेतकरी कांदा उत्पादक संघटना आक्रमक... - लासलगाव येथून दिल्ली येथे 21 बोगीच्या एका रेल्वे मालगाडीच्या माध्यमातून 840 टन कांदा पाठवला जाणार.. - देशांतर्गत शासकीय कांदा पाठवू नये महाराष्ट्र राज्य कांदा उत्पादक शेतकरी संघटनेची मागणी... - जर हा कांदा देशांतर्गत दिल्लीसह इतर शहरांमध्ये पाठवला गेला तर तीव्र आंदोलनाचा कांदा उत्पादक शेतकरी संघटना व शिवसेनेचा इशारा... - रस्ता रोको, रेल रोको सारखे आंदोलनाचे हत्यार उपसणार....0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिजाब और यूनिफॉर्म पर मुस्लिम नेताओं की टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, "हिजाब और स्कूल यूनिफॉर्म कोड के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसला दिया है। ये अर्जी दाखिल की थी इलाहाबाद के मोहल्ला अतरसुइया के रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने। उस पर फैसला देते हुए, फाजिल जजों ने ये हुक्म दिया कि हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं है। यहां पर दो चीजें हैं, एक स्कूल यूनिफॉर्म कोड और दूसरा हिजाब, ये दो अलग-अलग चीजें हैं। इन दो अलग-अलग चीजों को एक साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। दरअसल, स्कूल की जो चारदीवारी है, उस चारदीवारी के अंदर स्कूल के अपने उसूल हैं। उन उसूलों को अपनाना चाहिए। अब रह गई बात हिजाब की, तो वकील साहेबान सही तरीके से अपनी दलीलें जजों के सामने पेश नहीं कर पाए। चूंकि ये एक बहुत बारीक शरीयत का मसला है, अगर वकील साहब ने उलमा से रूजू किया होता, कुरान और हदीस की दलीलें तलाश की होतीं, जरूर उसमें सुबूत मिल जाता। कुरान शरीफ की एक सूरह नूर है, उसमें स्पष्ट कहा गया है कि औरतें अपने जिस्म को कपड़े से ढकें। यही वजह है कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब इस्तेमाल करती हैं। यह एक इस्लामी लिबास है, इस लिबास को वो अपनाकर शरीयत के फरमान पर अमल करती हैं...0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट के बयान के बाद हिजाब पर शिक्षा संस्थानों ड्रेस कोड पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी 'यह इस्लाम का अनिवार्य धार्मिक हिस्सा नहीं' पर कहा, 'मुझे लगता है कि हिजाब के नाम पर सांप्रदायिक बवाल या सांप्रदायिक अज़ाब किसी को भी पैदा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। शैक्षणिक संस्थान के अपने ड्रेस कोड, अनुशासन और अपनी व्यवस्थाएं होती हैं। इसी बात को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी कहा है..." दिल्ली: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "यह पहली नहीं बार हो रहा है कि हिजाब के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद और सांप्रदायिक बवाल करने की कोशिश हो रही हो। भारत में हिजाब पर प्रतिबंध नहीं है। जो संवैधानिक व्यवस्था है, जो संस्थाओं की व्यवस्था हो उनके अपने जो भी ड्रेस कोड हैं। जो भी अनुशासन हैं, उसका सभी को सम्मान करना होगा..."0
0
Report
Advertisement
