icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow8 May 2025, 10:18 am

Hardoi - मंत्री रजनी तिवारी ने सेना की एयर स्ट्राइक की सराहना की

Behta Chand, Uttar Pradesh:

हरदोई में यूपी की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर सेना के पराक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा जिस तरह से हमारी बहनों का पहलगाम में सिंदूर उजाड़ा था आतंकवादियों ने आज हमारी तीनों सेनाओं ने मुंह तोड़ करके जवाब दिया,उनके ठिकानों को तबाह करने का काम किया और यह दिखा दिया हमारी सेनाओं ने अगर तुम कुछ करते हो तो हम तुम्हारे यहां घुसकर उसका जवाब देंगे हमें गर्व है अपनी सेनाओं के ऊपर जिस तरह से आज उन्होंने साहसिक कदम उठाया है, जिस तरह से उन्होंने जवाब दिया है और सेनाओं के साथ-साथ मुझे गर्व है अपने यशस्वी प्रधानमंत्री जी पर।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेपाल तराई में भारी वर्षा से गंडक उफान, वाल्मीकिनगर बराज से भारी डिस्चार्ज

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण गंडक नदी उफान पर है। नेपाल के देवघाट से लगभग साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है, इसके बाद इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 3 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी प्रवाह में है, जो इस मानसून सत्र में सबसे अधिक है। नदी तट के इलाकों सहित निचले इलाकों में बाढ़ की विभीषिका जारी है। जिला प्रशासन की टीम एडिशनल डीएम राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंची है, जहां बगहा एसडीएम चान्दनी कुमारी और सीओ वसीम अकरम के साथ SDRF टीम और मेडिकल टीम तैनात है। मोटर बोट के सहारे बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। लैख्मीपुर रामपुरवा स्थित भेड़िहारी में कम्युनिटी किचन की व्यवस्था है, जहां बाढ़ पीड़ितों को उनके मवेशियों के साथ रहने और खाने-पीने की व्यवस्था आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा की गई है। SDRF के साथ SSB की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है, जबकि कुछ बाढ़ पीड़ित पानी के बीच में ही फंसे हुए हैं। प्रशासन की कोशिशें हैं कि सभी बाढ़ पीड़ितों तक भोजन, पानी और दवाइयां पहुंचाई जाएं। रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण के कुछ गांवों में भी सैलाब का सितम जारी है; बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत बचाव चल रहा है और उनके कच्चे मकान गिरने की चिंता है, क्योंकि फसल और राशन सब कुछ बाढ़ के पानी में डूब चुका है। नारायणी नदी का पानी रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर गया है, जिससे इलाके में हाहाकार मचा है। चकदहवा, रोहुआ टोला, झंडू टोला, बिन टोली और कान्हा टोली में कई परिवार बाढ़ के पानी से परेशान हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हर संभव सहायता का भरोसा दिला रहे हैं। मौसम के बारे में IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी वर्षा और तेज हवाओं का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है। बाढ़ की विभीषिका के मद्देनज़र जिला प्रशासन और सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आगे देखने वाली बात यह है कि मौसम का मिजाज क्या रहता है और नेपाल के तराई क्षेत्रों में कितनी वर्षा होती है, उसके बाद वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से और कितना पानी डिस्चार्ज किया जाएगा। ग्राउंड जीरो से बाढ़ पीड़ितों समेत प्रशासन की व्यवस्था का जायजा लिया गया।
0
0
Report

राजद ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरियों की जांच की मांग की

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। राजद नेताओं ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने बिहार और बंगाल समेत उनके कार्यकाल में हुए चुनावों की जांच की भी मांग उठाई। राजद जिला अध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पुतला दहन किया जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भी प्रदर्शन किया गया। राजद नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए बिहार, बंगाल समेत उनके कार्यकाल में हुए चुनावों की जांच कराने और इस्ती fauna देने की मांग की। राजद ने चेतावनी दी कि यदि इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान राजद की महिला नेत्री गुलशन खातून ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं और इससे लोकतंत्र तथा संविधान को खतरा पैदा हुआ है। राजद नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक पार्टी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे और चुनाव आयोग तथा केंद्र सरकार से जवाब मांगते रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

बच्चों को नशे से बचाने के लिए न्यायालय ने पुनर्वास और शिक्षा पर जोर

Patna, Bihar:बच्चों को नशे से बचाने के लिए न्यायालय ने पुनर्वास और शिक्षा पर जोर Anchor भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को बिहार लोक भवन में पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह श्रृंखला के तहत ‘ड्रग्स से परे बचपनः संरक्षण, देखभाल और पुनर्समावेशन’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में नशे की समस्या केवल स्वास्थ्य या अपराध का विषय नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल है। नशे की चपेट में आए बच्चों को इलाज, देखभाल, शिक्षा और सामान्य जीवन में लौटने का अवसर मिलना चाहिए। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बचपन वापस लाने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को नशे से मुक्त कराना पहला कदम है; उन्हें फिर स्कूल, परिवार और सामान्य जीवन से जोड़ना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए इलाज के साथ काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य की मदद और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे के कारोबार में फँसाने और उनका शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे को परिवार में वापस भेजने से पहले घर का सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जाए और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। उन्होंने न्यायपालिका, सरकार, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल संरक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के समन्वित प्रयास पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे की मदद केवल उसे बचाने या इलाज तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसके पुनर्वास और आगे के जीवन में भी निरंतर सहयोग मिलना चाहिए। किसी बच्चे की पिछली परेशानी उसके भविष्य की पहचान नहीं बननी चाहिए; उसे कलंक के साथ नहीं जीना पड़े, बल्कि उसे सम्मान, सहयोग और नई शुरुआत का अवसर मिलना चाहिए। बच्चे केवल देश का भविष्य नहीं, आज के भी नागरिक हैं। इससे पहले अपने विशेष संबोधन में माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि बच्चों में नशे की समस्या को केवल अपराध या स्वास्थ्य का विषय मानना उचित नहीं है। बच्चे की शिक्षा, परिवार, सुरक्षा और भविष्य को भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने नशे के कारोबार के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलू का उल्लेख करते हुए तस्करी और नेटवर्क पर कड़ी निगरानी की जरूरत बताई। राज्यपाल ने कहा कि नशे में फँसा हर बच्चा हमेशा अपराधी नहीं होता, बल्कि कई बार वह स्वयं पीड़ित होता है। इसलिए बच्चों के पुनर्वास के साथ उनके शोषण में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बच्चे के उपचार के साथ उसे फिर से शिक्षा, परिवार और समाज से जोड़ने की आवश्यकता बताई तथा न्यायपालिका, सरकार, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक संगठनों के समन्वित प्रयास पर जोर दिया। कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी॰ कामेश्वर राव, न्यायमूर्ति सुधीर सिंह सहित अन्य न्यायाधीश, लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, महाधिवक्ता एस॰डी॰ संजय, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, प्रशासनिक, पुलिस एवं न्यायिक अधिकारीगण, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विवविद्यालय के कुलपति प्रो॰ फैजान मुस्तफा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और गणमान्य लोग उपस्थित हुए
0
0
Report

शेखर रस्तोगी का समाज ने किया सम्मान

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त नगर मंत्री शेखर रस्तोगी ‘काकू’ का रस्तोगी समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने उन्हें माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि शेखर रस्तोगी को महत्वपूर्ण दायित्व मिलना समाज के लिए गौरव की बात है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सुनील रस्तोगी, जबर सिंह, महेंद्र रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सुंदर रस्तोगी, बनवारी लाल रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, बंटी रस्तोगी, राजू रस्तोगी, धर्मेंद्र रस्तोगी, बबली रस्तोगी, डॉ. दिलीप रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, जितेंद्र रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, शिवम रस्तोगी, रामबाबू रस्तोगी सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

किच्छा नदी का निरीक्षण, गांवों में अलर्ट

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच प्रशासन ने किच्छा नदी के जलस्तर को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने किच्छा नदी के किनारे पहुंचकर मौके पर जलस्तर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल नदी का जलस्तर सामान्य पाया गया। हालांकि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से नदी के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने और बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। प्रशासन की ओर से किच्छा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जलस्तर में किसी भी तरह की वृद्धि होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report

बहराइच में तालाब में डूबे बुजुर्ग महिला की मौत, शव मिलने पर जांच शुरू

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: खेत की तरफ टहलने गई बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से मौत, तालाब में तैरता हुआ शव मिला बहराइच। जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र के ग्राम कुंडासर में तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका के भतीजे राजकुमार सोनी ने बयान देते हुए बताया कि मृतका मेरी चाची लगती हैं। उनका नाम राजदेई पत्नी राधेश्याम उम्र लगभग 60 से 65 साल है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये रोज ही सुबह खेत की तरफ घूमने जाती थीं। कल भी बिना बताए निकल गईं। कितने बजे गईं इसका कोई अंदाजा नहीं है। लेकिन सुबह करीब 8 बजे लोगों ने बताया कि तालाब में एक शव पड़ा है। जब किनारे जाकर देखा तो इनका शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने तुरंत शव को तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने 5 बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ा, 2.5 लाख के वाहन बरामद

Darogapara, Chhattisgarh:शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी के मामलों में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी करते एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा और उसकी निशानदेही पर 5 चोरी के दोपहिया वाहन, जिनकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है, बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से कोतवाली थाने में दर्ज बाइक चोरी के 5 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों से हुई बाइक चोरी की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक ही संदिग्ध युवक नजर आया था। इसी बीच 24 सितंबर को गौशाला के पास संदिग्ध युवक के देखे जाने की सूचना मिली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पहचान कराने के बाद उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध युवक का पीछा किया और दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान निर्मल धाकड़ (28), निवासी ग्वालियर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। यहाँ आने के बाद पैसे खत्म होने पर खर्च चलाने के लिए उसने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। वह ऐसी बाइक और स्कूटी को निशाना बनाता था, जिनमें चाबी लगी होती थी। चोरी के बाद पेट्रोल खत्म होने पर वाहनों को छोड़कर फरार हो जाता था। आरोपी की निशानदेही पर एक एक्टिवा स्कूटी समेत 5 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें नीलांचल भवन बीडपारा, मधुबनपारा, लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर, लाल टंकी चौक और जिला अस्पताल से चोरी किए गए वाहन शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 527/2026, 532/2026, 535/2026, 538/2026 और 540/2026 का खुलासा हुआ है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में गांधी नगर के विरोध के बीच पुलिस टीम पर हमला, सड़क जाम की कोशिश

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस टीम पर हमला गांधी नगर में हंगामा, सड़क जाम का प्रयास कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गांधी नगर में पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों समेत कुछ अन्य व्यक्तियों पर टीम के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, थाना कृष्णा गेट प्रभारी के अनुसार, एएसआई राजकुमार को सूचना मिली थी कि गांधी नगर निवासी दीपक कथित तौर पर नशे की बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसकी वैरिफिकेशन के लिए मौके पर पहुंची। वहां एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान दीपक, महेंद्र और उनके साथियों द्वारा पुलिस टीम के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली है। हालांकि, गांधी नगर के लोगों का कहना है कि पुलिस टीम के साथ ऐसा कोई हमला नहीं हुआ। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिसकर्मी द्वारा दीपक को थप्पड़ मारने के आरोप पर प्रभारी ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। यदि पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने के सबूत मिलते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, विजय नामक हलवाई के परिजनों और आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि घर के नीचे खड़ी बाइक हटाने को लेकर पुलिसकर्मी से विवाद हुआ और पुलिसकर्मी ने विजय को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कारण पूछने पर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। परिजनों का कहना है कि विजय का नशे से कोई संबंध नहीं है और वह हलवाई का काम करता है। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस पर रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विवाद के बाद गुस्साए लोगों ने पुराना बस स्टैंड के नजदीक सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में बालगुदर पेट्रोल पंप के पास ट्रक-ऑटो दुर्घटना, 4 महिलाएं गंभीर घायल

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बड़हिया में गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों के अनुसार घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार मची है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top