icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow18 Jan 2025, 01:18 pm

हरदोई-मंत्री नितिन अग्रवाल का बयान, मिल्कीपुर में भाजपा की जीत का माहौल।

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण अंचल में रहने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन रसखान प्रेक्षागृह में किया गया, जिसमें राज्य सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल और रजनी तिवारी शामिल हुए। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि,"अगर मैं समाजवादी पार्टी की बात करूं तो वह परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) बनकर रह गई है। जहां तक मिल्कीपुर की बात है, तो आपने देखा कि हाल ही में 9 उपचुनाव हुए, जिनमें से 7 भारतीय जनता पार्टी ने जीते हैं। अब मिल्कीपुर में जो माहौल दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि भाजपा एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।"

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीनगर में फहीम नजीर पर विरोध: युवाओं ने बीजेपी से लिंक होने से इनकार किया

Srinagar, Uttarakhand:फहीम नजीर पर कथित हमले को लेकर श्रीनगर में युवाओं का विरोध प्रदर्शन; प्रदर्शनकारियों ने BJP से लिंक होने से इनकार किया श्रीनगर: कश्मीरी युवाओं के एक ग्रुप ने श्रीनगर में गुपकर रोड पर नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान फहीम नजीर पर कथित हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और फहीम नजीर के साथ एकजुटता दिखाई, यह आरोप लगाते हुए कि खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन बताने के बाद दिल्ली में उन पर हमला किया गया। हालांकि इस विरोध प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सपोर्ट बताया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पार्टी से किसी भी तरह के जुड़ाव से इनकार किया, और कहा कि वे एक कश्मीरी युवा के साथ कथित अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए इकट्ठा हुए हैं l प्रदर्शन के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के गुपकर घर की ओर मार्च करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिसवालों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया。 प्रदर्शनकारियों ने फहीम नजीर के लिए न्याय की मांग की और कथित घटना पर कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report

पटना से दिल्ली तक विपक्षी प्रदर्शन: सुरक्षा चाक चौबंद, ट्रेनें रद्द

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का लेकर दिल्ली से पटना तक अलर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR में गड़बड़ी के मुद्दे पर आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस बल की तैनाती पटना से दिल्ली जाने वाली चार प्रीमियम ट्रेनें आज रद्द संभावित मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती जेपी गोलंबर पर सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान तैनात पटना में कई जगहों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है
0
0
Report

CJP प्रदर्शन से दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के प्रवेश-निकास बंद, 7 ट्रेनें रद्द

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद:फरीदाबाद के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी,दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेनें रद्द दिल्ली में शनिवार10 अक्टूबर (आज) हो रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके चलते दिल्ली मेट्रो के संचालन पर भी असर पड़ा है। वायलेट लाइन के जामा मस्जिद, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, जंगपुरा और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशनों प्रवेश और निकासी रास्ते बंद कर दिए गए है और शाम 6 बजे तक इनको बंद रखा जाएगा। फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो की ताजा एडवाइजरी जांचने और वैकल्पिक रास्ते की योजना बनाने की सलाह दी गई है। फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते 8 जगहों पर पुलिस के नाके लगाए गए है। पुलिस के द्वारा गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। कार से दिल्ली जा रहे युवाओं को वापस भेजा जा रहा है। प्रदर्शन का केंद्र नई दिल्ली का जंतर-मंतर है। CJP और सहयोगी संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। आयोजकों ने करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने का दावा किया है। इन आरोपों को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है। इसके बावजूद आयोजकों ने प्रदर्शन करने की घोषणा की है। सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वारों पर पाबंदियां लगाई गई हैं। दिल्ली मेट्रो के कई अन्य स्टेशनों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम की जा सकती है। केजरीवाल परिवार सहित होंगे शामिल, AAP और वामपंथी संगठनों का समर्थन प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ शामिल होने की घोषणा की है। AAP सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन CJP की ओर से आयोजित किया जा रहा है, लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। वामपंथी छात्र संगठनों AISA, SFI और AISF के साथ AAP के छात्र संगठन ASAP तथा कई युवा संगठनों ने भी प्रदर्शन में भाग लेने की घोषणा की है। इनमें DYFI, AIYF, RYA, RYF, AIDYO और AIYL शामिल हैं। कांग्रेस ने इस संयुक्त प्रदर्शन में शामिल होने से दूरी बनाई है, जबकि उसके छात्र संगठन NSUI ने अलग से विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। फरीदाबाद के यात्रियों को क्या ध्यान रखना होगा? वायलेट लाइन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को संबंधित स्टेशनों की स्थिति की पुष्टि करके ही निकलना चाहिए। स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार बंद होने का मतलब हर स्थिति में यह नहीं है कि उस स्टेशन से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेन भी पूरी तरह बंद होगी। यात्रियों को जरूरत के अनुसार दूसरे स्टेशन पर उतरने, इंटरचेंज या सड़क मार्ग से आगे जाने का विकल्प रखना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली के मध्य हिस्से में ट्रैफिक डायवर्जन और जाम की आशंका भी है। रेलवे पर भी प्रदर्शन का असर, 7 ट्रेनें रद्द CJP के प्रदर्शन के चलते फरीदाबाद से होकर गुजरने वाली 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इंदौर से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 12415 और इसकी वापसी सेवा 12416 शामिल है। इसके अलावा जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेन संख्या 12189 और इसकी वापसी सेवा 12190 भी सूची में शामिल है। बांद्रा टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेन संख्या 12247 और इसकी वापसी सेवा 12248 भी प्रभावित रहेगी। आगरा कैंट से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 14211 भी सूची में शामिल है।इससे फरीदाबाद से दिल्ली और दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले NTES पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय डाक सप्ताह: स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Ranchi, Jharkhand:भारतीय डाक विभाग नौ से पंद्रह अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इस वर्ष के डाक सप्ताह राष्ट्रीय स्वच्छता आंदोलन को समर्पित है। इसी को लेकर रांची के डोरंडा स्थित झारखंड डाक परिमंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय स्वच्छता आवरण का विमोचन मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन और निदेशक मुख्यालय झरखंड डाक परिमंडल आर बी चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सतर्कता अधिकारी परमानंद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही, पूरे महीने भर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
0
0
Report

भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर हमला; लोकतंत्र में विरोध की जगह पर सवाल

Ranchi, Jharkhand:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों के आंदोलन से डर गई है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो और इंटरनेट बंद होने की स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। राहुल गांधी के समर्थकों पर हुए हमले को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने वाले लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। भूपेश बघेल ने कहा कि पहले लोग अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और अपनी बात मनवाने के लिए आंदोलन करते थे, लेकिन आज की सरकार आंदोलन से ही डरने लगी है। उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति के लिए जगह होनी चाहिए। जनता की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए。
0
0
Report

पप्पू यादव का मोदी सरकार पर तीखा हमला, ज्ञानेश कुमार जेल की मांग

Ranchi, Jharkhand:रांची पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बंगाल चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की मांग की। पप्पू यादव ने ज्ञानेश कुमार को छोटी मछली बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी मछली करार दिया और उन्हें भी जेल भेजने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लवली बॉय कहते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक ही धारा में केस चलाने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि 56 इंच सीने वाले प्रधानमंत्री बच्चों के आंदोलन से डर गए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि देश की आने वाली पीढ़ी आजादी के साथ जीना चाहती है और सरकार को इस आवाज को समझना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले पांच से छह महीने में नरेंद्र मोदी को सत्ता छोड़नी पड़ेगी।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में दुर्गा पूजा के लिए मोबाइल लैब से मिलावट रोकथाम; सुरक्षा अभियान तेज

Dhanbad, Jharkhand:एंकर ---- दुर्गा पूजा के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के हीरापुर हटिया मोड़ पर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की गई। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हलचल देखने को मिली।धनबाद के फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत रांची से धनबाद पहुंची मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की मदद से खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की जा रही है, ताकि उनकी गुणवत्ता का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल लैब दुर्गा पूजा तक धनबाद में रहेगी और विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार को नोटिस भेजने के साथ सख्त चेतावनी भी दी जा रही है। फूड सेफ्टी विभाग का उद्देश्य त्योहार के दौरान मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे में खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बाइट -- डॉ. राजा कुमार(फूड सेफ्टी अधिकारी, धनबाद)
0
0
Report

अमेठी के DM ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर सड़कों की मरम्मत के आदेश दिए

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर देर रात एक्शन में दिखे डीएम शशांक चौधरी. त्योहारों से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने देर रात सड़कों पर उतरे डीएम. लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अमेठी के प्रमुख मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण. अमेठी-धम्मौर और ककवा रोड की बदहाल स्थिति देखकर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी. निरीक्षण के दौरान कई जगह सड़क पर मिले गहरे गड्ढे, आवागमन को लेकर जताई चिंता. डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंताओं को दिए सख्त निर्देश. गड्ढों की तत्काल भराई कराने और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित आवागागमन सुनिश्चित करने के निर्देश. डीएम ने साफ कहा—मरम्मत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी. दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन अलर्ट. जनपद के अन्य खराब प्रमुख मार्गों को भी चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने के निर्देश. डीएम ने दी दो टूक चेतावनी दो दिन बाद खुद करेंगे सड़कों का दोबारा स्थलीय निरीक्षण. त्योहारों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और बेहतर आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता.
0
0
Report

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त सड़कें: काशीपुर PWD ने तेज किया अभियान

Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद काशीपुर में लोक निर्माण विभाग भी सड़कों की मरम्मत को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। PWD की ओर से चिन्हित सड़कों और गड्ढों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार की तय समयसीमा तक काशीपुर की सड़कें वास्तव में कितनी गड्ढामुक्त हो पाती हैं। प्रदेश सरकार का अल्टीमेट—15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त को लेकर काशीपुर लोक निर्माण विभाग ने कमर कसते हुए अभियान को तेज कर दिया है। काशीपुर क्षेत्र के अधिशासी अभियंता विवेक सक्सेना ने बताया कि काशीपुर, जसपुर और बाजपुर को गड्ढामुक्त करने के लिए हमारी ओर से जो टार्गेट रखा गया था उसमें 73 प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है, बाकी पर काम जारी है, जल्द ही उसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन निधन पर रांची में नेताओं का शोक

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन निधन पर शोक जताने के लिए नेताओं के रांची पहुंचने का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोकसभा सांसद पप्पू यादव रांची पहुंचे। दोनों नेता बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे नेमरा गांव के लिए रवाना हुए। नेमरा पहुंचकर दोनों नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और रूपी सोरेन के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। भूपेश बघेल और पप्पू यादव ने कहा कि मां को खोने का दर्द बहुत बड़ा होता है और वह मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे।
0
0
Report

अमेठी में खाद्य सुरक्षा छापेमारी से हड़कंप, प्रसाद दुकानों में कमियाँ

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप। नवरात्रि को लेकर कालिकन धाम के आसपास प्रसाद की दुकानों पर हुई छापेमारी। महेश्वरी जनरल स्टोर से मखाने और वीमार्ट से मूंगफली की जांच के लिए एकत्रित किए गए नमूने। प्रसाद की दुकानों में मिली कमियों पर दुकानदारों को सुधार करने की दी गई सूचना। दुकानदारों द्वारा अखबारी कागज में प्रसाद देना पड़ेगा भारी। खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश। डीएम शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान।
0
0
Report
Advertisement

टोंक के किदवई पार्क की बदहाली: एक करोड़ के लागत के बावजूद सुविधाएँ धाराशायी

Tonk, Rajasthan:टोंक के किदवई पार्क की बदहाली के हालात यहीं दिखते हैं। वर्ष 2018-19 में तत्कालीन सभापति लक्ष्मी जैन के कार्यकाल में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया यह पार्क अब प्रदर्शन नहीं कर रहा। पार्क में वॉकिंग ट्रैक उखड़ा पड़ा है, कुर्सियां और झूले टूटे हैं, सफाई व्यवस्था बदहाल है और कभी बच्चों के आकर्षण का केंद्र रही टॉय ट्रेन भी अब दिखाई नहीं देती। पार्क की स्थिति के बारे में स्थानीय लोग कहते हैं कि यहां शराबियों और नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है, शराब की बोतलें पड़ी रहती हैं। सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने से असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, साथ ही बाइक चोरी के भी मामले सामने आ रहे हैं। अब सवाल यह है कि एक करोड़ रुपये खर्च के बावजूद रखरखाव की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है? नियमित सफाई, वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत, टूटे झूलों और कुर्सियों की मरम्मत तथा सुरक्षा व्यवस्था कब सुनिश्चित होगी? नागरिकों को बेहतर सुविधाएं कब मिलेंगी? किदवई पार्क की मौजूदा स्थिति शहर के सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत को उजागर करती है। शहरवासाओं की मांग है कि नगर परिषद पार्क की नियमित सफाई कराए, उखड़े ट्रैक और टूटे झूलों की मरम्मत करे, घास की कटाई सुनिश्चित हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों, ताकि पार्क फिर से बच्चों, बुजर्गों और मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।
0
0
Report

कपासन के शनिधाम के भंडार से 19.41 लाख रुपये की भेंट, सिक्कों की गिनती बाकी

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन उपखण्ड में जहां मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री शनिधाम के मासिक भंडार खोले गए। भंडारों से नोटों की गिनती में 19 लाख 41 हजार 755 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई है, जबकि सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना के बाद मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर और तेल कुंड के भंडार खोले गए। कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी में भेंट राशि की गणना की गई। यहाँ हर महीने अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोले जाते हैं। सिक्कों की गिनती पूरी होने के बाद कुल राशि का आंकड़ा बढ़ सकता है।
0
0
Report

बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर हमला, जेसीबी शीशा टूटा

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला जहां बुलडोजर के माध्यम से अवैध जमीनों को खाली करने पहुंचे पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया और जमकर रो रोड़ेबाजी की। हालांकि इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से जो जमीन पर घर बनाकर बसे हुए थे उसको बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर हटाया गया। इस घटना के बाद मौके पर भग डर जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। आपको बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची अंचल प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। दो अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के दौरान कथित तौर पर रोड़ेबाजी की गई, जिसमें जेसीबी का शीशा चकनाचूर हो गया। इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की। जानकारी के अनुसार, दहिया गांव और जोकिया पंचायत के मामापारी टोला में अतिक्रमण से जुड़े मामलों में प्रशासन ने कार्रवाई की। दहिया में जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में की गई, जबकि दूसरे मामले में तेघड़ा के डीसीएलआर के आदेश पर अंचल प्रशासन ने पहल की। संबंधित जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। दहिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे लोगों और प्रशासनिक टीम के बीच नोकझोंक हुई। इसी दौरान रोड़ेबाजी किए जाने की बात सामने आई, जिसमें जेसीबी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।कार्रवाई के दौरान एसआई राहुल कुमार, रितेश कुमार सहित प्रतिनियुक्त पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि जेसीबी का शीशा तोड़े जाने और रोड़ेबाजी के मामले में प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top