icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241406
SaurabhSaurabhFollow10 Jan 2025, 03:20 pm

हरदोईः वाहन चालकों राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत किया जा रहा जागरूक

Chandeli, Uttar Pradesh:

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर लगातार उपसंभागीय परिवहन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जनपद में बढ़ रहे सड़क हादसों में कमी लाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जनपद के अलग-अलग स्थान पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को लेकर अधिकारी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों को लेकर पंपलेट आदि भी वितरण कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

साइबर अपराध का एक नया स्वरूप है। यह अपराध दिखाई नहीं देता इससे होने वाला आर्थिक नुकसान बड़ा हो सकता

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1m ago
Unnao, Uttar Pradesh:साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है अपराध की रोकथाम के लिए जनपद में साइबर हेल्पडेस्क एवं साइबर सेल के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक साइबर अपराध से संबंधित 103 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 57 सोशल मीडिया से संबंधित अपराध तथा 46 साइबर फ्रॉड के मामले शामिल हैं। इन मामलों में पुलिस द्वारा 57 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन साइबर अपराधों में करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई, जिसमें पुलिस के प्रयास से लगभग 92 लाख रुपये होल्ड कराए गए तथा करीब 60 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए जा चुके हैं। इसके अलावा मूल खातों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। तीन अभियोगों में आठ अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र प्रेषित किया गया है तथा अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है। साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस ने 1,210 मोबाइल फोन को ट्रेस किया है, जबकि 380 मोबाइल फोन को IMEI के माध्यम से फर्जी तरीके से बंद किए जाने की कार्रवाई की गई है। वहीं, NCRP के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक कुल 3,202 शिकायतों/प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 94 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह और प्रत्येक माह साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। बुधवार को विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पुलिसकर्मियों को भी साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे निपटने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में जाकर आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को विशेष रूप से समझाया जाता है कि मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और अपना OTP किसी के साथ साझा न करें। आजकल साइबर अपराध में डिजिटल अरेस्ट या हाउस अरेस्ट के नाम पर भी लोगों को डराकर उनसे पैसे की ठगी की जा रही है। लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति को डिजिटल रूप से गिरफ्तार नहीं किया जाता है। यदि पुलिस किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करती है तो वह वास्तविक/भौतिक गिरफ्तारी होती है और व्यक्ति को नियमानुसार थाने लाया जाता है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से खुद को पुलिस अधिकारी, CBI, ED या किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाए और पैसे की मांग करे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और किसी भी परिस्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि साइबर अपराध के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और किसी भी व्यक्ति को इस तरह की ठगी का शिकार न होना पड़े। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो उसे तत्काल इसकी सूचना पुलिस को तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देनी चाहिए, ताकि धनराशि को होल्ड कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई का प्रयास किया जा सके।
0
0
Report

आंच अस्पताल में डेडबॉडी बदला मामला: ICU में भर्ती असली शव आखिर कैसे?

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के आंच हॉस्पिटल में कथित डेडबॉडी अदला-बदली का मामला सामने आया है, जिसमें दो मरीजों की मौत के बाद स्टाफ ने एक डेडबॉडी दूसरे परिवार को सौंप दी। परिजन डेडबॉडी लेकर जयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंच गए, और रास्ते में किसी अन्य मरीज की डेडबॉडी मिलने पर उनके होश उड़ गए। ICU में इलाज चल रहे मरीज और डेडबॉडी सौंपे जाने के दावे सामने आए, जिससे अस्पताल की पहचान, रिकॉर्ड और डेडबॉडी हैंडओवर प्रक्रिया पर सवाल उठे। गिरधारी के परिवार ने अस्पताल पर डेडबॉडी बदलने और पैसे ऐंठने के आरोप लगाए, जबकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से माफी और निजी अस्पताल संगठन की दलील भी सामने आई। डेड बॉडी को पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में पोस्टmortem के लिए भेजा है। अब यह जांच का मामला है कि पहचान और दस्तावेज सत्यापन कैसे नहीं हुआ, ICU में सही मरीज किस स्थिति में थे, और अस्पताल प्रबंधन की लापराही कहां तक पहुंची। इन सवालों के जवाब पुलिस और अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच के बाद ही सामने आएंगे।
0
0
Report
Advertisement

शरद पवार गट का प्रदर्शन: किसानों के लिए 50 हजार मदद की मांग

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात कोरडा दुष्काळ जाहीर करण्याच्या मागणीसाठी राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाचे आंदोलन. राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाच्या जिल्हाधिकारी कार्यालयात जोरदार घोषणाबाजी करत निदर्शने. दुष्काळ जाहीर करून शेतकऱ्यांना तातडीने 50 हजारांची मदत करावी. शेतकऱ्यांच्या मुलांना शिक्षणाच्या फी मध्ये , एस टी पास , रेल्वे पास मध्ये सवलत देण्याची मागणी. राष्ट्रवादी शरद पवार गटाच्या वतीने मागण्याचे निवेदन जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांना देण्यात आले. मागण्या मान्य न झाल्यास मोठ्या संख्येने शेतकऱ्यांना सोबत घेऊन जिल्हाधिकारी कार्यालयावर मोर्चा काढण्याचा इशारा देण्यात आला.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

न्यू मेडिकल कॉलेज में रेखा देवी मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा, धरना जारी

Kota, Rajasthan:न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। रोते-बिलखते परिजनों से मिलने पहुंचीं महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम अस्पताल के गेट नंबर 4 के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर पहले भी इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में बाढ़ राहत: आदर्श आनंद ने राशन-चूल्हा वितरण शुरू किया

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा और कोसी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ चुका है, लेकिन निचले इलाके अभी भी जलमग्न हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ शिक्षक एवं इंफ्लूएंसर भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. कॉमेडियन और इंफ्लुएंसर आदर्श आनंद ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राशन, गैस चूल्हा का वितरण किया. आदर्श आनंद ने अपनी टीम के साथ सुदूर इलाकों में राहत सामग्री बांटी है; उन्होंने बताया कि यह कार्य अभी जारी रहेगा. साथ ही बिहार सरकार की सराहना करते हुए आदर्श आनंद ने बिहार में अब बाढ़ प्रबंधन को लेकर मजबूत कदम उठाए जाने के लिए आग्रह किया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top