icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241204
Shivlesh SinghShivlesh SinghFollow30 Jan 2025, 01:13 pm

हरदोईः सीडीओ ने किया विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण

Sandila, Uttar Pradesh:

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने टड़ियावां और टोडरपुर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ ने विकास खंड कार्यालय में सामुदायिक शौचालय, प्रेरणा कैंटीन, ब्लॉक सभागार और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। स्टोर रूम में पुरानी और अनुपयोगी सामग्री की वीडिंग न होने पर पटल सहायक अजय कुमार को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर वीडिंग कराने का निर्देश दिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा कैथून में युवक पर चाकू हमला; तीन आरोपी हमला; घायल अस्पताल में भर्ती

Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण क्षेत्र में हुई चाकुबाजी की घटना, युवक पर चाकू से किया गया हमला, तीन आरोपियों ने घेर कर युवक पर चाकू से हमला किया, आदतन अपराधी बताई जा रहे आरोपी, घटना में घायल वसिक का MBS अस्पताल में उपचार जारी, कैथून पुलिस मामले की जांच में जुटी, कोटा के कैथून थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दरबार का बाग, वार्ड नंबर 6 में मोह वसिक पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में वसिक को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे ईलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मोहम्मद वसिक ने शनिवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अयान बिट्टू और नाजिश सहित तीन आरोपियों ने उसे घेर कर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामले को लेकर कैथून थाने में रिपोर्ट दी गई है। वारदात को करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही घायल का इलाज जारी है।
0
0
Report

उदयपुरवाटी के गिरावड़ी मोड़ पास कैंपर हादसे में एक की मौत, चार घायल

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी में गिरावड़ी मोड़ के पास सड़क हादसा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों की कैंपर खाई में उतरी हादसे में बिहार निवासी अजय की मौके पर ही मौत हिसार, हिमाचल और फिरोजाबाद निवासी चार कर्मचारी घायल सभी घायलों को उपचार के लिए सीकर किया रेफर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में गिरावड़ी मोड़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पांच कर्मचारी कैंपर में सवार होकर काम से लौट रहे थे। इसी दौरान गिरावड़ी मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में उतर गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में बिहार निवासी अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य कर्मचारी घायल हो गए। हादसे में घायल चारों कर्मचारियों को उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट : रामपाल मीणा, थानाधिकारी, उदयपुरवाटी थाना
0
0
Report

सरिस्का के अंधेरी बफर में ST-2302 के शावक की साइटिंग; मंत्री संजय शर्मा रोमांचित

Alwar, Rajasthan:सरिस्का के अंधेरी बफर क्षेत्र में शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा को बाघिन ST-2302 के शावक की साइटिंग हुई। जंगल के प्राकृतिक वातावरण में बाघ के शावक को देखकर मंत्री संजय शर्मा रोमांचित नजर आए। सरिस्का के जंगल में वन्यजीव की मौजूदगी का यह नजारा उनके लिए खास रहा। सरिस्का टाइगर रिजर्व बाघों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास के लिए प्रदेश के प्रमुख वन क्षेत्रों में शामिल है। यहां बाघों और उनके शावकों की गतिविधियां वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। अंधेरी बफर क्षेत्र में टाइगर ST-2302 के शावक की साइटिंग से सरिसzka के जंगलों में वन्यजीवों की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में आ गई है। वन विभाग बाघिनों और उनके शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखता है, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके प्राकृतिक आवास को भी संरक्षित रखा जा सके। वन मंत्री संजय शर्मा को सरिसzka के जंगल में बाघ के शावक को करीब से देखने का अवसर मिला, जिससे वे काफी उत्साहित नजर आए।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में गो माता के लिए रोटी रथ शुरू, बची रोटियाँ सेवा में पहुँचेंगी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं गौ सेवा की अनूठी पहल, झुंझुनूं में निकला रोटी रथ झुंझुनूं में गौ माता के लिए घर-घर पहुंचेगा रोटी रथ अग्रवाल सम्मेलन और महावीर इंटरनेशनल की संयुक्त पहल बची रोटियां, हरी सब्जियां और गुड़ गौ माता तक पहुंचेंगे सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक शहर में होगा भ्रमण सड़क पर रोटियां फेंकने के बजाय गौ सेवा में लगाने की अपील गौ माता की सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से झुंझुनूं शहर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में गोपाल गौशाला पातुसरी की ओर से रोटी रथ अभियान शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से शहर के घरों में बची हुई रोटियों, हरी सब्जियों और गुड़ को एकत्रित कर गौ माता तक पहुंचाया जाएगा। रोटी रथ झुंझुनूं के विभिन्न गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करेगा। अग्रवाल सम्मेललन के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान ने बताया कि रथ सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। किसान कॉलोनी से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड, मंडावा मोड़, इंदिरा नगर, मान नगर, रोड नंबर 1, 2 और 3, गुढ़ा मोड़, कारूडिया रोड, मोदी रोड, चूणा चौक, खेतानों का मोहल्ला, राणी सती मंदिर, गणेश मंदिर, मित्तल कॉलोनी, फौज का मोहल्ला और मोदियों की जाव सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए रथ पंचदेव मंदिर के रास्ते गौशाला पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि अभियान का संदेश स्पष्ट है कि घर में बची रोटियों को व्यर्थ न जाने दें, उन्हें गौ माता की सेवा में लगाएं। अक्सर घरों में बची रोटियां और सब्जियां फेंक दी जाती हैं, जबकि थोड़े से प्रयास से इन्हें जरूरतमंद बेजुबान पशुओं तक पहुंचाया जा सकता है। रोटी रथ इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बची हुई रोटियाँ, हरी सब्जियां और गुड़ रोटी रथ को भेंट करें। खाने योग्य सामग्री को सड़क पर फेंकने के बजाय गौशाला तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि स्वच्छता बनी रहे और गौ माता को भोजन मिल सके। पहले दिन अभियान के तहत रोटी रथ गांधी चौक से रवाना होकर शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों से रोटियां एकत्रित करते हुए गौशाला पहुंचा।
0
0
Report

लोहता: कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी व सिरसा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास से भारी वाहनों का आवागमन

Varanasi, Uttar Pradesh:लोहता: कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी व सिरसा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास से भारी वाहनों के गुजरने से हादसे का खतरा, पूजन समिति ने किया विरोध लोहता,। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी और सिरसा गांव में शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। पंडाल के चारों ओर झालर और बांस-बल्ली के खंभे गाड़े गए हैं, जिससे सड़क सकरी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी रास्ते से भारी वाहन (ट्रक, डम्पर) तेज रफ्तार में गुजर रहे हैं, जिससे कई बार वाहन पंडाल की झालर और खंभों से टकरा जा रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और माता रानी के पंडाल को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसको लेकर दुर्गा पूजा पंडाल समिति व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। समिति के लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नवरात्रि के दौरान छितौनी-सिरसा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे और पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
0
0
Report

सरकारी किर्ती कॉलेज नयाल के विद्यार्थियों ने संगरूर यूथ मेले में शानदार प्रदर्शन किया

Patran, Punjab:पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सत्र 2026-27 के तहत अकाल डिग्री कॉलेज मस्तुआणा साहिब में आयोजित संगरूर जोन के क्षेत्रीय युवा मेले में सरकारी किर्ती कॉलेज नयाल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। मेले में कॉलेज के लगभग 30 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविशरी में दूसरा स्थान हासिल कर पंजाबी यूनिवर्सिटी की रनिंग ट्रॉफी जीती। इसके अलावा लोक कलाओं की प्रतियोगिताओं में टोकरी बनाने में पहला और पंखी बनाने में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के यूथ कोऑर्डिनेटर डॉ. जसविंदर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोक कला टीम के इंचार्ज प्रोफेसर गुरजीत निर्माण और प्रोफेसर मीनू गौड़ ने विद्यार्थियों को टोकरी बनाना, पंखी बनाना, इन्नू बनाना, कढ़ाई और परांदा बनाने जैसी पारंपरिक पंजाबी लोक कलाओं की विशेष तैयारी करवाई। इन प्रयासों के चलते विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा ने इस उपलब्धि पर यूथ कोऑर्डिनेटर, टीम इंचार्ज, सहयोगी सदस्यों, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी किर्ती कॉलेज निआल विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। संगरूर जोन के युवा मेले में मिली यह सफलता यूथ कोऑर्डिनेटर, टीम इंचार्डों, सहयोगी सदस्यों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
0
0
Report
Advertisement

KNH में गायनी OPD बनाए रखने की मांग तेज, बड़ा आंदोलन का अलर्ट

Shimla, Himachal Pradesh:KNH से गायनी OPD शिफ्ट करने का विरोध तेज, जनवादी महिला समिति ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया सांकेतिक प्रदर्शन, KNH में ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग श Shimla के कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी OPD को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने आज शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन कर OPD को KNH में ही रखने की मांग उठाई। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार को गायनी OPD को शिफ्ट करने के बजाय KNH में ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2026 से टेस्ट की दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। फालमा चौहान ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। उनके अनुसार, हाईकोर्ट ने सरकार को KNH में अस्पताल की व्यवस्था बनाए रखने और वहां अन्य गतिविधियां नहीं चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद गायनी OPD IGMC में चल रही है, जिससे महिलाओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं को IGMC में पर्ची कटवाने के बाद इलाज के लिए KNH के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे गर्भवती महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने सरकार से मांग की कि गायनी OPD को KNH में ही रखा जाए, ताकि महिलाओं को राहत मिल सके। बाइट: फालमा चौहान, राज्य सचिव, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, हिमाचल प्रदेश
0
0
Report

पटना में प्रीता वर्मा की पहली समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था पर चर्चा

Patna, Bihar:यहां उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई。 बैठक में जोनल IG जितेंद्र राणा, पटना SSP सहित पूर्वी, सेंट्रल, पश्चिमी और ग्रामीण क्षेत्र के SP, SDPO तथा DSP स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में अपराध पर नियंत्रण रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई。 प्रभारी DGP ने अधिकारियों के साथ जिले की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई。 प्रभारी DGP बनने के बाद प्रीता वर्मा की पटना जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ यह पहली समीक्षा बैठक थी। ऐसे में इसे जिले की कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में दिए गए विशेष निर्देशों और लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर साइबर शील्ड: 21 आरोपी गिरफ्तार, 18.6 करोड़ की ठगी का खुलासा

Jaipur, Rajasthan:साइबर ठगों का नेटवर्क... फर्जी बैंक खाते... और देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी ! जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर के 11 थानों में 15 केस दर्ज कर की गई कार्रवाई में 101 साइबर शिकायतों का कनेक्शन सामने आया है। इन शिकायतों में 18 करोड़ 60 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की जानकारी मिली है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और फर्जी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आखिर कैसे बैंक खाते बन रहे थे साइबर ठगी का हथियार? देखिए ये रिपोर्ट। जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है... साइबर शील्ड अभियान के तहत म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में कुल 15 प्रकरण दर्ज किए गए। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि आरोपियों के पास से मिली चेकबुक और पासबुक में दर्ज बैंक खातों की जांच साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई। जांच में इन खातों से जुड़ी अलग-अलग राज्यों की 101 साइबर शिकायतें सामने आईं। इन शिकायतों में अब तक 18 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी की जानकारी मिली है। ग्राफिक्स इन ..... 18.60 करोड़ की ठगी का नेटवर्क 21 आरोपी गिरफ्तार 15 प्रकरण दर्ज 101 साइबर शिकायतें 18 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की ठगी 45 लाख 83 हजार 504 रुपए बैंक खातों में होल्ड 38 मोबाइल फोन बरामद 25 चेकबुक और 20 पासबुक जब्त 30 एटीएम-डेबिट कार्ड बरामद 15 फर्जी पैन-आधार कार्ड बरामद 2 लाख 4 हजार 500 रुपए नकद जब्त एक स्कॉर्पियो कार बरामद I4C की ओर से पीड़ितों को बैंक में होल्ड राशि वापस दिलाने के लिए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल MRM पोर्टल शुरू किया गया है। इस पर 1,045 शिकायतों में 93 लाख 84 हजार रुपए रिफंड करवाए जा चुके हैं। 944 साइबर अपराधियों की तलाश जयपुर दक्षिण पुलिस के मुताबिक समन्वय पोर्टल के आधार पर देश के विभिन्न राज्यों में वांछित 944 साइबर अपराधियों की तलाश कर नोटिस तामील करवाए गए और संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए जानकारी भेजी गई। वहीं, साइबर जागरूकता अभियान के तहत 20 स्कूल-कॉलेज में सात हजार से ज्यादा लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस का जोर साइबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करवाने पर है। किन थानों में कितने साइबर ठग गिरफ्तार किए ...... मानसरोवर थाना - सचिन सिंह - निवासी डाबर फतेहपुर सीकरी यूपी सोनू मोटवाणी- निवासी स्वर्णपथ मानसरोवर चाकसू थाना .... पिंटू मीणा- निवासी keशोपुरा कोटखावदा देशराज मीणा - निवासी रामनगर कोटखावदा रामचरण गुर्जर - बडली चाकसू ज्योति नगर थाना - राहुल हुसैन निवासी काकरीपारा असम महेश नगर थाना - लक्ष्मण दास स्वामी निवासी पालास चुरू हरिदास स्वामी निवासी पालास चुरू आदिल बागड़वा - निवासी बीकानेर अशोक नगर थाना - सचिन सैनी - निवासी कनेसर निवाई टोंक मुहाना थाना नंदकिशोर स्वामी - निवासी मोरला लाम्बाहरि सिंह विशाल मीणा - निवासी खेडा बालाजी नगर फोर्ट टीकों योगेंद्र सिंह - देव नगर मुहाना सांगानेर सदर थाना -- राकेश कुमार सैनी निवासी मालियों की ढाणी डिग्गी शिप्रापथ थाना --- राहुल शर्मा निवासी लोहरवाडा सवाईमाधोपुर शिवदासपुरा थाना --- राजेश कुमार वर्मा निवासी बरखेडा शिवदासपुरा महित कुमार वर्मा निवासी बरखेडा शिवदासपुरा मोहित रैगर निवासी बरखेडा शिवदासपुरा गणेश मीणा निवासी बरखेडा शिवदासपुरा सोडाला थाना हमशेद निवासी महु नूंह हरियाणा विधायकपुरी थाना अमित शर्मा निवासी कागदीवाडा माउंट रोड ब्रह्मपुरी जयपुर जयपुर दक्षिण पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों की भूमिका को सामने ला दिया है। अब जांच का फोकस इन खातों के जरिए रकम हासिल करने वाले आरोपियों के साथ-साथ पूरे नेटवर्क की अन्य कड़ियों तक पहुंचने पर रहेगा।
0
0
Report

गोंडा में मिशन शक्ति छात्रा को एक दिन के लिए डीएम बनाकर समाधान दिवस

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत अलग-अलग बालिकाओं को दायित्व देकर उनको एक दिन का अधिकारी बनाया जा रहा है। आज शनिवार को दोपहर जिला प्रशासन द्वारा कर्नलगंज तहसील में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक झा ने कन्हैया लाल इंटर कॉलेज कर्नलगंज में पढ़ने वाली कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि शुक्ला को मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान एक दिन का जिला अधिकारी बनाया। पिंक समाधान दिवस के दौरान सृष्टि शुक्ला ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत सृष्टि शुक्ला को एक दिन का डीएम बनाकर कैसे काम करते हैं यह दिखाया गया और समाधान दिवस में उन्होंने समस्या सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा हमारी बेटियाँ आज किसी से पीछे नहीं हैं और हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं।
0
0
Report

भूपेंद्र चौधरी का SSR अभियान पर बड़ा बयान, विपक्ष पर निशाना

Moradabad, Uttar Pradesh:आज से शुरु हुए SSR अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, विपक्ष पर निशाना साधते हुए वोटर्स से करी अपील, एसआईआर एक संवेधानिक प्रक्रिया और भारत निर्वाचन आयोग संवेधानिक संस्था, अगर किसी को आपत्ति है तो संवेधानिक प्रक्रिया कर वोट जुड़वा एवं कटवा सकते है, विपक्ष के लोग नकारात्मक एजेंडा चला रहे है.... इसके पीछे कौनसी शक्तियां है सबको पता है, देश मे अराजकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है, संवेधानिक संस्थाओ के प्रति अविश्वास खड़ा करने का षड़यंत्र किया जा रहा है, देश मे लोकतंत्र के प्रति अविश्वास की स्तिथि पैदा की जा रही है, किसी भी राजनीतिक दल और हिंदुस्तानी के लिए और लोकतंत्र के लिए हित मे नहीं, अगर किसी को समस्या या आपत्ति है तो संवेधानिक दायरे मे बात कह सकता है। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने की SSR को लेकर लोगो से अपील, सभी भाई बहनो से निवेदन है अपनी मतदाता सुचियों का अध्यन करें, अगर उनको लगता है कोई नाम छूटा है तो फॉर्म 6 भरने की व्यवस्था है, फेयर मतदाता सूची हो ये सबका प्रयास है.... इसमें सबको सहयोग करना चाहिए। SSR को भाजपा और आरएसएस का षड़यंत्र बताने पर अखिलेश यादव पर भूपेंद्र चौधरी का सपा पर पलटवार, संवेधानिक प्रक्रिया के तहत भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का पुनःनिरिक्षण करा रही, देश मे कुछ ताकतें अनिश्चित्ता और अराजकता पैदा करना चाहती है, मेरा निवेदन है विपक्ष दलों के नेता उस टूल किट का भाग ना बने。
0
0
Report
Advertisement

भोपाल ने एसआईआर मुद्दे पर अराजकता करार दिया, संस्थाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं

Koderma, Jharkhand:एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे घमासान पर भारतीय जनता पार्टी ने अराजकता करार दिया है। कोडरमा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने साफ लहजे में कहा कि विपक्ष का यह पूरा विरोध प्रदर्शन चुनाव सुधार या मतदाता सूची की शुचिता के लिए नहीं, बल्कि अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने की एक साजिश है। कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह लड़ाई न तो एसआईआर के खिलाफ है, न चुनाव सुधार के लिए और न ही युवाओं के भविष्य के लिए। यह देश में अराजकता फैलाने के लिए की जा रही है और लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह के हमल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। विपक्षी दल हार के डर से संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ हाथ में संविधान की किताब लेकर चलते हैं, लेकिन वह लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बनाने पर तुले हुए हैं。
0
0
Report

जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोलीकांड, CCTV में कैद वारदात

Jhanj Kalan, Haryana:जुलाना कस्बे में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, करेला गांव निवासी पूर्व सैनिक जगदीश अपने परिवार के साथ जुलाना में रहता है। उसका 22 वर्षीय बेटा कृष्ण उर्फ डैनी बीती रात जुलाना के पुराने बस स्टैंड पर अपने 6 दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश कार में सवार होकर आते हैं और कृष्ण को अपनी गाड़ी के पास बुला लेते हैं। कार में बैठे एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से कृष्ण गंभीर रूप से घायल होकर दुर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल कृष्ण को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस थाने प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। वारदात के पीछे क्या कारण रहे और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top