icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241401
Deepak DixitDeepak DixitFollow30 Jan 2025, 03:36 am

Hardoi - एसडीएम के निर्देश पर चलाया गया बकायादारों के खिलाफ अभियान

सवायजपुर, Uttar Pradesh:

हरदोई जिले की सवायजपुर तहसील में सरकारी बैंकों से लोन-कर्जा लेकर जमा न करने वाले डिफॉल्टर बकायादारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. नायब तहसीलदार राजेश कुमार तथा इंडियन बैंक शाखा सदुल्लीपुर के प्रबंधक आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम जिलगांव निवासी बकायेदार अतेंद्र सिंह पर इंडियन बैंक सदुल्लीपुर से 3 लाख 73 हजार 862 रुपये का लोन अदा न करने पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने बकायेदार की भूमि जिसमे गेहूं की फसल खड़ी थी,कुर्क कर ली. इसके बाद टीम ने जिलगांव के ही बकायेदार दिनेश पाल द्वारा चार लाख 15 हजार 252 रुपये की लोन न जमा करने पर उनकी भी भूमि कुर्क कर ली । 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अरनोद पुलिस ने 7 ग्राम ब्राउनशुगर के साथ 25 वर्षीय फैजल खान को गिरफ्तार किया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर जब्त की है। पुलिस ने मामले में नौगांवा निवासी 25 वर्षीय फैजल खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ब्राउनशुगर के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 28 सितम्बर को अरनोद थाना पुलिस चौकी नौगांवा के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नौगांवा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। चालक ने पुलिस की नाकाबंदी देखकर अचानक मोटरसाइकिल भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम फैजल पिता सलीम खान, उम्र 25 साल, निवासी नौगांवा, थाना अरनोद बताया। संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर बरामद हुई। मादक पदार्थ रखने और परिवहन करने को लेकर वैध अनुज्ञापत्र या लाइसेंस के बारे में पूछने पर आरोपी के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने ब्राउनशुगर जब्त कर फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने थाना अरनोद में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

आमलीघाटी में ट्रॉले-बाइक भिड़ंत के बाद युवक उदयपुर में मृत्यु

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के बांसवाड़ा रोड स्थित आमलीघाटी में 24 सितंबर को बाइक और ट्रॉले की भिड़ंत में गंभीर घायल हुए 21 वर्षीय युवक की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया था, जहां करीब पांच दिनों से उसका उपचार चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान गोविंद मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी बडलिया, थाना खमेरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को आमलीघाटी में बाइक और ट्रॉले के बीच भिड़ंत हुई थी। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर में करीब पांच दिनों से उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की स्थिति बन गई। पीपलखूंट थाने के सहायक उप निरीक्षक कैलाश चंद्र ने बताया कि 24 सितंबर को आमलीघाटी में बाइक और ट्रॉले की भिड़ंत हुई थी। हादसे में घायल गोविंद की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हुई है। मृतक के पिता लक्ष्मण मीणा ने मंगलवार को मोर्चरी में रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

करौली में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मैराथन, पुलिस-जन विश्वास और फिटनेस का संदेश

Karauli, Rajasthan:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को करौली जिला मुख्यालय पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम तक आयोजित दौड़ में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ खिलाड़ी, शहरवासी तथा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने के साथ फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। मैराथन में पुलिस और आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने महाविद्यालय से दौड़ शुरू कर मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम तक का सफर पूरा किया। रास्ते में युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। एएसपी रामकुमार कस्कां ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में मैराथन दौड़ और खेल गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को फिट रखने के साथ आमजन को भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और पुलिस तथा जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि करौली में आयोजित मैराथन में पुलिसकर्मियों के साथ आमजन और खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इस तरह के आयोजन से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और विश्वास का माहौल बनता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह की गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में डीएसपी किशोर भदौरिया, पुलिस अधिकारी, जवान, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी दौड़ में भाग लेकर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
0
0
Report

बीकानेर: इंदिरा गांधी नहर रेगुलेशन से रबी 2026-27 के लिए पानी नियोजन

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर रबी फसल 2026-27 के लिए इंदिरा गांधी नहर का रेगुलेशन कार्यक्रम जारी किसानों को सिंचाई के लिए कुल पांच बारियां पानी उपलब्ध कराने का फैसला 30 सितंबर सुबह 6 बजे से शुरू होगी पहली बारी, 17 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक चलेगा रेगुलेशन इसके बाद 17 अक्टूबर से 27 जनवरी 2027 तक शेष चार बारियां उपलब्ध कराई जाएंगी Better Inflow की संभावना के आधार पर तैयार किया गया सिंचाई पानी का कार्यक्रम जनवरी में जल उपलब्धता की दोबारा समीक्षा, परिस्थितियां अनुकूल होने पर अतिरिक्त बारी की संभावना सरकार ने किसानों से कम पानी की जरूरत वाली फसलों को प्राथमिकता देने और उपलब्ध पानी के अनुसार बुवाई करने की अपील की सीमित जल उपलब्धता के बीच बेहतर जल प्रबंधन से किसानों के लिए पांच बारियां सुनिश्चित आईजीएनपी मुख्य अभियंता विवेक गोयल ने दी जानकारी
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के मनईटांड़ में ट्रकों की ओवरटेकिंग से साइकिल विक्रेता की मौत, सड़क जाम

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में मंगलवार की रात दो ट्रकों के बीच ओवरटेकिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रकों की चपेट में आने से साइकिल सवार पान विक्रेता सुरेश चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश दुहाटांड़ का रहने वाला था। बताया जाता है कि सुरेश मंगलवार की रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एफसीआई गोदाम की ओर से कई ट्रक मनईटांड़ होते हुए जोड़ाफाटक रोड की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करने लगे और इसी दौरान साइकिल सवार सुरेश एक ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और देर रात तक शव के साथ घटनास्थल पर जमे रहे। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और तीन-चार ट्रकों के शीशे भी तोड़े गए। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता भृगुनाथ भगत ने आरोप लगाया कि इस सड़क पर ट्रक चालकों की मनमानी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा, एक आश्रित को नौकरी देने और एफसीआई गोदाम की ओर से ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। मुआवजा और नियोजन का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
0
0
Report

मोतिहारी में चंपारण तटबंध पर रातभर लगा मोर्चा; पानी रोककर आपदा टली

Motihari, Bihar:मोतिहारी में कल की रात क़यामत की रात थी। गंडक नदी पर बने चंपारण तटबंध पर गंडक नदी के पानी का भारी दवाब बना हुआ था जिस वजह से संग्रामपुर प्रखंड के इजरा और अरेराज प्रखंड का मननपुर,सरेया, सिकटिया,नगदाहां,चटिया इत्यादि जगहों पर कही पानी ओवरटॉप हो रहा था तो कही गड्ढा तो कही बाँध धंसने लगा था। ग्रामीणों के बीच भय और दहशत का माहौल था हर कोई बस यही कामना कर रहा था कि अगर आज की रात चंपारण तटबंध बच गया तो कल से सब ठीक हो जाएगा।चंपारण तटबंध बेतिया और गोपालगंज में टूट गया था लिहाजा मोतिहारी के डीएम और एसपी ने खुद रातभर जागकर चंपारण तटबंध पर मोर्चा संभाला और चंपारण तटबंध पर जगह जगह हो रहे रिसाव को बंद करवाया। चंपारण तटबंध के अगल बगल के ग्रामीण भी सैकड़ों की संख्या में रातभर जागकर चंपारण तटबंध पर जमे रहे और मरम्मत कार्य में मदद करते रहे। चंपारण तटबंध पर मोतिहारी डीएम सुमन सौरभ यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात की मुस्तैदी और ग्रामीणों के सहयोग से चंपारण तटबंध बच गया है। आज सुबह से गंडक नदी में पानी बढ़ने की रफ्तार कम हो गया है कयास लगाया जा रहा है नेपाल में वर्षा रुक गई तो अब मोतिहारी पर खतरा टल गया है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में दुर्गा पूजा सुरक्षा कड़ी, रात्री गश्ती और CCTV से पुख्ता इंतजाम

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को लेकर समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, आईपीएस अंकित सिन्हा समेत जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पूजा पंडालों की निगरानी, यातायात प्रबंधन, रात्रि गश्ती, चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर नियंत्रण के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक पूजा पंडाल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश दिया। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित कराने को कहा गया। वहीं चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाया गया है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों को 8 जोन में बांटा गया है, जबकि इन जोन को 3 सुपर जोन में विभाजित किया गया है। इंस्पेक्टर स्तर के नोडल थाना प्रभारी अपने जोन में रात के दौरान भ्रमणशील रहेंगे, जबकि डीएसपी और एसडीपीओ स्तर के अधिकारी सुपर जोन में रात्रि गश्ती की निगरानी करेंगे। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही आर्म्स एक्ट के लंबित सभी मामलों की समीक्षा कर अगले दो माह के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

प्रोजेक्ट मैनेजर के हटने के बाद विधायक ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

Shrvan PanditShrvan PanditFollow16m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... विधायक ने स्टेडियम का किया निरीक्षण शामली की थानाभवन विधानसभा सीट के विधायक ने ग्राम भैंसवाल में निर्माणधीन खेल स्टेडियम का निरीक्षण। शामली के भैंसवाल में खेलो इंडिया के तहत बन रहे इस स्टेडियम के लिए 24 करोड़ 95 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। नए प्रोजेक्ट मैनेजर हेमंत शाडिल्य,उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी, अवर अभियंता UPPCL को साथ लेकर निर्माणधीन स्थल का निरिक्षण किया। कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जाँच की। प्रोजेक्ट मैनेजर ने निर्माण के दौरान त्रुटियों को दूर करते हुए मानकों के अनुरूप कार्य किये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमेश पँवार जी, कपिल चौधरी एवं अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top