Hardoi: दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mallawan, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के गांव डाभा निवासी दाताराम पुत्र विद्या ने कोतवाली में दिए गए तहरीर में बताया कि गांव के रहने वाले राजीव कुमार पुत्र रघुराम, मुन्ना सिंह पुत्र रघुराम, अतुल पुत्र रघुराम, घनश्याम पुत्र श्री कृष्ण ने पीड़ित को गाली-गलौज करते हुए मारा पीटा है पीड़ित ने चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
