icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
MMohd.AsifFollow9 Dec 2024, 02:33 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

AMU छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान असरद ने विजय रैली बाद नाइंसाफी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान असरद ने जीत के बाद समर्थक छात्रों के साथ विक्ट्री रैली निकालकर जश्न मनाया नॉर्थ से शुरू हुई रैली सेनेटरी गेट पर जाकर समाप्त हुई, जिसमें बड़ी तादाद में छात्र शामिल हुए इस दौरान नोमान असरद ने पिछले eight वर्षो में छात्रों के साथ हुई कथित नाइंसाफी को लेकर इंतजामिया को खुली चेतावनी दी वहीं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के एएमयू को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए नोमान ने कहा कि यूनिवर्सिटी को आतंकवादियों का अड्डा बताने वाले लोग संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई नोमान असरद ने मंत्री रघुराज सिंह के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एएमयू किसी की निजी संस्था नहीं, बल्कि पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत स्थापित यूनिवर्सिटी है उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ऐसे बयान देने वाले मंत्रियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की नोमान ने साफ कहा कि अब छात्रसंघ अध्यक्ष होने के नाते छात्रों के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी छात्रसंघ छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा
0
0
Report

संभल में प्रधान चुनाव के रंजिश पर बवाल, फायरिंग समेत पथराव

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर गांव में बवाल। सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग। सपा समर्थक दबंगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव के साथ फायरिंग की ..जमकर काटा बबाल। दोनों पक्षों के बीच पथराव। फायरिंग से गांव में मची अफरा तफरी। दोनों पक्षों के बीच पथराव, मारपीट, फायरिंग का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल। गाँव में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस नाली के पानी के निकास के विवाद का मामला बता रही। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के आदेश दिये। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बिजुआ नगला गांव का मामला।
0
0
Report

चंदौली में गोवंश तस्करों पर पुलिस का जवाबी फायरिंग, एक गिरफ्तार

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - गोवंश तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार। पुलिस चेकिंग के दौरान तस्वीरों की पुलिस टीम ने घेरा बंदी। सामने से आ रही संदिग्ध क्रूजर गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग। एसएचओ सदर त्रिवेणी सिंह ने पीछा कर आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस ने वाराणसी के लमही निवासी सूरज उर्फ गोलू पटेल को गिरफ्तार किया। क्रूजर वाहन से एक गाय और एक सांड समेत दो गोवंश बरामद। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के साथ चार अन्य साथी भी थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में 5 हजार रुपये और गांजा पीने के लालच में गोवंश तस्करी में शामिल होने की बात आई सामने। वाराणसी से छुट्टा गोवंश लादकर बिहार ले जाने का था प्लान। मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरिया-बसरिकपुर नहर के पास हुई घटना。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बैतूल चाकूबाजी: 5 हजार रुपये इनामी आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी भी पकड़ में

Betul, Madhya Pradesh:एंकर- बैतूल में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 7 जुलाई की सुबह सोनाघाटी माता मंदिर के सामने अभिषेक चन्द्रसूर्या और अमन चन्द्रसूर्या ने नरेश विश्वकर्मा और धनराज विश्वकर्मा के साथ गाली-गलौज की। विवाद इतना बढ़ा कि अभिषेक चन्द्रसूर्या ने दोनों युवकों के पेट पर चाकू से वार कर दिया। हमले में धनराज विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आईं,जिसके चलते उसे बैतूल जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया था। घटना को लेकर कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर को आरोपी अभिषेक चन्द्रसूर्या को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहीं अब दूसरे आरोपी अमन चन्द्रसूर्या को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
0
0
Report

राष्ट्रपति भवन में मंडला के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को राष्ट्रीय उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के एकलव्य विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर डंका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला सम्मान जनजातीय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान एंकर - जनजातीय शिक्षा के क्षेत्र में मंडला जिले ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी शानदार पहचान दर्ज कराई है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के सम्मान से नवाजा है। इतना ही नहीं, मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। यह उपलब्धि न केवल मंडला, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव और गर्व का क्षण है। राष्ट्रपति भवन में मंडला के नाम का गौरवगान... जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत हुए इस समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं सम्मान प्रदान किया। मध्यप्रदेश की ओर से जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव एवं एमपी सरस की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष गुलशन बामरा ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं मंडला जिले की ओर से कलेक्टर एवं विद्यालय के अध्यक्ष राहुल नामदेव धोटे तथा प्राचार्य श्रीमती रीना ने सम्मान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद भी किया। मंडला के विद्यालय को मिला यह सम्मान शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की प्रतिभा और जनजातीय कार्य विभाग के सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान है।
0
0
Report

घोड़े-खच्चरों की लीद से बने फायर पैलेट्स: ठंड में केदारनाथ गर्म पानी और जंगल सुरक्षा

Dehradun, Uttarakhand:केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ों और खच्चरों की लीद से तैयार हो रहे बायोफ्यूल ब्रिकेट्स (फायर पैलेट्स) बनाए जा रहे हैं. पर्यटन विभाग के इस अनूठे इनोवेशन से न सिर्फ तीर्थयात्रियों को गर्म पानी मिल रहा है, बल्कि इसे लेंटाना घास और पिरुल से जोड़कर जंगलों को आग से बचाने की भी बड़ी तैयारी शुरू हो गई है. केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ों-खच्चरों की लीद से फायर पैलेट्स का देश में पहला प्रयोग किया गया है. उत्तराखंड में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है. इस परियोजना से साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण दोनों मोर्चों पर सफलता मिल रही है. सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर लीद के बड़े ढेर से यात्रियों को दुर्गंध और परेशानी उठानी पड़ती थी, अब इसे उपयोगी ईंधन में बदला जा रहा है ताकि स्वच्छता और ऊर्जा दोनों का लाभ मिले. केदारनाथ धाम में तापमान शून्य से नीचे चला जाने पर पानी जम जाता है. इन पैलेट्स की मदद से पानी गर्म कर यात्रियों को पीने और हाथ धोने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. CSR के जरिए इसकी क्षमता बढ़ाने की योजना है ताकि बड़े पैमाने पर लाभ मिल सके. pilot प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद लेंटाना घास और पिरुल को शामिल किया जा रहा है ताकि जंगलों से इन अवरोधकों को हटाकर फायर पैलेट्स और अन्य बायो-प्रोडक्ट बनाए जा सकें. इससे वनाग्नि का खतरा घटेगा और ग्रामीण रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. सरकार इस मॉडल को केदारनाथ तक सीमित नहीं रखना चाहती, भविष्य में यमुनोत्री धाम और हेमकुंड साहिब के मार्गों पर भी इसे लागू करने की तैयारी है. उच्च ऊंचाई वाले इन यात्रा मार्गों पर लीद का वैज्ञानिक निस्तारण कर ठंड के दौरान ऊर्जा और स्वच्छता दोनों समस्याओं का समाधान किया जाएगा. अगर यह मॉडल हिमालयी राज्यों में बड़े पैमाने पर सफल होता है, तो यह स्वच्छता, वैकल्पिक ऊर्जा और ग्रामीण आजीविका का एक मजबूत उदाहरण बनेगा.
0
0
Report
Advertisement

पासपोर्ट घोटाले में पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, जांच में अधिकारी भी आरोपी?

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में एक पासपोर्ट होते हुए दूसरा पासपोर्ट बनवाने के मामले में पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नवदिया वार्ड नंबर पांच निवासी मोहम्मद इमरान वर्ष 2018 में रोजगार के सिलसिले में जॉर्डन के अकाबा शहर गया था। वहां एक गारमेंट कंपनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात श्रीलंका निवासी सुरैनी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो मार्च 2019 में महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई। यहां उसने इमरान से निकाह कर लिया। तीन जून 2019 को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। इसके बाद महिला ने नाम बदलकरजैनब बेगम रख लिया। इसी दौरान वीजा की अवधि खत्म हो गई और पासपोर्ट भी गुम गया। पुलिस के मुताबिक इमरान, जैनब और प्रधान प्रतिनिधि नजीब खां ने कथित रूप से मिलीभगत कर महिला की श्रीलंका नागरिकता छिपाई। आरोप है किइसके बाद फर्जी निवास और मूल निवास प्रमाण पत्र तैयार कराए गए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर 26 जुलाई 2021 को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया।पासपोर्ट कार्यालय बरेली से मिले शिकायती पत्र की जांच के बाद पुलिस ने आज 12 नवंबर को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मो. इमरान, जैनब बेगम और प्रधान प्रतिनिधि नजीब खां को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।मामले में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले लेखपाल की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। अब पुलिस जांच में इन कर्मचारियों की भूमिका भी सवालो के घेरे में है।
0
0
Report
Advertisement

करनाल इंद्री कोर्ट के सामने भीषण सड़क हादसा: बस-टेम्पू टक्कर, चालक-गाय मौत

Karnal, Haryana:करनाल के इंद्री कोर्ट के सामने मौत का तांडव! रोडवेज बस और टेम्पू की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक और गाय की दर्दनाक मौत, टक्कर से टेम्पू के उड़े परखच्चे, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर,सीसीटीवी में कैद हुई मौत की टक्कर करनाल के इंद्री में कोर्ट के सामने एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। हरियाणा रोडवेज की बस और टेम्पू के बीच आमने-सामने ऐसी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे में टेम्पू चालक और उसमें सवार गाय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है। गाय को लेकर जा रहा था रविंद्र, रास्ते में काल बनकर आई बस मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ा गांव निवासी रविंद्र अपने टेम्पू में पाल कॉलोनी से एक गाय को लेकर नगला रोडान की तरफ जा रहा था। अभी वह इंद्री कोर्ट के सामने पहुंचा ही था कि करनाल की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से उसका टेम्पू आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रविंद्र को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में टेम्पू में मौजूद गाय ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस, बस कब्जे में लेकर शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी सुमित के अनुसार, हादसे में गुढ़ा निवासी टेम्पू चालक रविंद्र और टेम्पू में मौजूद गाय की मौत हुई है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है, ताकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और टक्कर के कारणों का पता लगाया जा सके。 बाइट : जांच अधिकारी सुमित
0
0
Report

पंचायती राज के चौथे चरण के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज की

Jaipur, Rajasthan:Anchor-पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं हो, इसके लिए स्ट्रांग रूम और संग्रहण केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक और जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीना ने जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समितियों का दौरा कर चुनावी तैयारियों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले ग्राम पंचायत साईपुरा के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उपखंड अधिकारी कार्यालय, जमवारामगढ़ में चुनाव से जुड़े अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई। बैठक में मतदान दलों के प्रशिक्षण, रवानगी, मतदान केंद्रों की सुविधाओं, सुरक्षा इंतजाम और कानून-व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न होना चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को कहा। मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता भी समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने आंधी स्थित पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए ईवीएम एवं मतदान सामग्री संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान समाप्त होने के बाद यहां ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री जमा कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, ईवीएम जमा कराने के काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली और प्रकाश सहित अन्य इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी हों। विशेष रूप से ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। निरीक्षण और बैठक में जमवारामगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी ओम प्रकाश मीणा, आंधी की रिटर्निंग अधिकारी सुप्रिया कालेर, पुलिस उपाधीक्षक राम किशन विश्नोई सहित दोनों पंचायत समितियों के विकास अधिकारी और तहसीलदार मौजूद रहे।
0
0
Report

राजस्थान में बाल दिवस पर 21 प्रतिभाओं को राज्यस्तरीय सम्मान

Jaipur, Rajasthan:बाल दिवस के मौके पर राजस्थान की बाल प्रतिभाओं को सम्मानित करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए प्रारब्ध फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 14 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं प्रोत्साहन समारोह ‘अभिनन्दन’ आयोजित किया जाएगा। जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाले समारोह में प्रदेशभर की 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में 18 वर्ष तक की आयु के उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके साथ ही समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं को सम्मान पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव है।कार्यक्रम में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top