icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241406
SaurabhSaurabhFollow6 Jan 2025, 02:04 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ASI को गोली अपने ही हथियार से, दरभंगा में पुलिसकर्मी निलंबित; देसी कट्टा बरामद

Darbhanga, Bihar:दरभंगा सकतपुर थाना अंतर्गत 5 नवम्बर की घटना में ASI को अपराधियों ने नहीं, अपनी ही अवैध पिस्टल से लगी थी गोली; जांच से हुआ खुलासा,झूठी कहानी रचने पर ASI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, थाना परिसर से छिपाकर रखा गया देसी कट्टा बरामद。 दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां सकतपुर में ASI को गोली लगने के मामले में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में अज्ञात अपराधियों की ओर से गोली मारने का मामला बताया गया था, पुलिस की जांच में वह कहानी गलत निकली है。 जांच में सामने आया है कि ASI रणधीर कुमार को किसी अपराधी ने नहीं, बल्कि अपनी ही अवैध पिस्टल से अचानक गोली लगी थी। गोली उनके बाएं पैर में घुटने के नीचे आर-पार हो गई थी और पुलिस वाहन के गेट में जाकर फंस गई थी。 इस मामले में तथ्यों को छिपाने और अवैध हथियार रखने के आरोप में ASI रणधीर कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दो होमगार्ड जवानों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से वाहन के गेट में फंसी गोली बरामद की है, जबकि थाना परिसर में छिपाकर रखा गया अवैध देसी कट्टा भी जब्त किया गया है। एसएसपी जलारेड्डी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज, टावर लोकेशन, पुलिस वाहन की GPS लोकेशन और पूछताछ के आधार पर घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आई है। फिलहाल ASI डीएमसीएच में इलाजरत हैं और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं, गश्ती दल में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है。
0
0
Report

दरभंगा में प्रशासन ने मैथिली ठाकुर के जमीन मामले में सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया

Darbhanga, Bihar:मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, पोखरभिंडा में सरकारी रास्ता कराया अतिक्रमण मुक्त, पक्की सड़क को तड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।\n\nदरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में अब प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव में ग्रामीणों की शिकायत के बाद आज डीसीएलआर अजय कुमार,और सीओ आलोक कुमार खुद अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की मापी कराई।\n\nमापी के दौरान सरकारी रास्ते पर करीब अतिक्रमण पाए जाने के बाद उसे खाली कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर बने निर्माण को भी तोड़वाया।\n\nदरअसल, इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सड़क, निजी जमीन, ग्राम देवता तिवारी बाबा स्थान, राधाकृष्ण मंदिर, सामूहिक श्राद्धस्थल और नाले की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया था।\n\nशिकायत करने वालों में भगवान मिश्र, गगन कुमार मिश्र, संतोष कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, रामदाय देवी, रामउदार मिश्र सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। गगन कुमार मिश्र ने अपनी करीब 3 डिसमिल 14 धुर जमीन पर कब्जे और बाउंड्री निर्माण की शिकायत की थी। वहीं, रामदाय देवी ने अपनी जमीन के किनारे मिट्टी कटाई से नुकसान की आशंका जताई थी।\n\nवहीं, मौके पर डीसीएलआर ने बताया कि शुरुआती मापी में सरकारी रास्ते पर करीब थोड़ी दूर पक्की कारण नजर आया जिसे अतिक्रमण सामने आया, जिसे हटवा दिया गया है। अन्य शिकायतकर्ताओं को शनिवार को अंचल कार्यालय बुलाया गया है, जहां उनके दस्तावेजों और शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।\n\nमंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संबंधित स्थल मधुबनी जिले में पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों को वहां के प्रशासन के समक्ष शिकायत करने को कहा गया है।\n\nफिलहाल, विधायक मैथिली ठाकुर से जुड़े इस हाई प्रोफाइल जमीन विवाद में प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि शनिवार को होने वाली सुनवाई और आगे की मापी में कितने और मामलों का खुलासा होता है。
0
0
Report
Advertisement

बागपत: रमाला थाने की मुठभेड़ में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रमाला थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 10-10 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी धीरज गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ तोमर पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूरा मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव का है, जहां 8 नवंबर की रात्रि दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। और धीरज मोनू ने सौरभ तोमर को गोली मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे, जिन्हें अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहे 3 कार सवारों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन को 150 मीटर घसीट, गिरफ्तार

Raghvendra singhRaghvendra singhFollow6m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र में सैनिक ढाबा के पास स्थित जीएस फिलिंग स्टेशन पंप पर दीपावली से 1 दिन पहले चार हजार रुपये का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे मनबढ़ों ने सेल्समैन को करीब 150 मीटर तक कार से घसीटा था। जानलेवा हमले के मामले में गोसाईंगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अधिवक्ता का स्टीकर लगी बिना नंबर की कार भी बरामद कर ली है। डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आर्यन सिंह चौहान निवासी हैबतमऊ मवईया रायबरेली रोड, समृद्ध चतुर्वेदी निवासी एकता नगर कल्ली पश्चिम और दिव्यांश श्रीवास्तव निवासी वृंदावन कालोनी हैं। 8 नवंबर को सुबह करीब 4:20 बजे तीनों युवक बिना नंबर की काली कार से जीएस पेट्रोल पंप पर पहुंचे और 4000 रुपये का पेट्रोल भरवाया। बिना भुगतान किए भागने लगे तो सेल्समैन सचिन कुमार ने दरवाजा पकड़कर रुपये मांगे। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से कार तेज भगाई, जिससे सचिन फंसकर 150 मीटर घसीटता चला गया। घायल को पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मैनेजर सुशील कुमार वर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सेल व जोन स्तर पर आठ टीमें गठित की गईं। टीमों ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रौब दिखाने के लिए कार पर अधिवक्ता उच्च न्यायालय लिखवा रखा था। आरोपियों को विश्वास था कि नंबर प्लेट न होने से पुलिस पकड़ नहीं पाएगी। डीसीपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में पुलिस मुठभेड़: दो लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली मथुरा, — जनपद मथुरा की थाना जैत पुलिस, स्वाट (SWAT) और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार रात एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसे हुई मुठभेड़? मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को राधाकुण्ड रोड (छटीकरा) और मघेरा मंदिर (राल) के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने टेंपो और ई-रिक्शा में बैठी दो महिलाओं के पर्स छीन लिए थे। इस संबंध में थाना जैत में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही थी। 12 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों लुटेरे किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में राधाकुण्ड-गोवर्धन रोड पर घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए गोवर्धन-राल रोड पर महर्षि स्कूल से आगे नगला पिसावा मोड़ के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान ohne नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान: * जगदीश उर्फ काले (27 वर्ष): निवासी ततारपुर, थाना बरसाना, मथुरा (मुठभेड़ में घायल, जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती)। इसके खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट समेत कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं。 * रामकिशन (24 वर्ष): निवासी ततारपुर, थाना बरसाना, मथुरा। इसके खिलाफ भी लूट और मुठभेड़ से जुड़े 3 मामले दर्ज हैं। बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई 11,500 रुपये की नकदी, दो लूटे हुए मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की HF डीलक्स मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। थाना जैत पुलिस ने मुठभेड़ और अवैध हथियार बरामदगी के मामले में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

छठ महापर्व मातृशक्ति सम्मान समारोह: महिला शिक्षा पर जोर, हजारों महिलाएं मौजूद

Ballia, Uttar Pradesh:बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, राज्य मंत्री अभय प्रताप सिंह सहित भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने महिलाओं को सूप वितरित किया। रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी निर्भर नारायण सिंह ने कहा कि छठ महापर्व मातृशक्ति की करुणा और इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है। वही पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि एक सुंदर और शिक्षित देश बनाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी है ऐसे में महिलाओं को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाए उपस्थित रही।
0
0
Report
Advertisement

रोहिणी घावरी ने ओवैसी पर तीखा हमला, Abdul को दलित मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Dr Rohini Ghavari ( रोहिणी ) चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे पर डॉ. रोहिणी घावरी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक वह सवाल करते थे कि अब्दुल मुख्यमंत्री कब बनेगा और कब तक दरी बिछाएगा, लेकिन अब खुद एक दलित नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब अब्दुल दलितों के पीछे जाकर दरी बिछाएगा। आज के ठगबंधन पर मेरी प्रतिक्रिया सुनिए मुसलमानों का मसीहा बनने वाला नेता अब [REDACTED] को मुख्यमंत्री बनाएगा और अब्दुल दरी बिछाएगा क्या ऐसे होते है समाज के हितेषी ? दोनों ही जीरो हो कर घर बैठेंगे !!
0
0
Report

जयपुर के शास्त्री नगर में हिट-एंड-रन: हत्या के आरोप में थार चालक अरशद हिरासत में

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर Vishnu शास्त्री नगर में हिट एंड रन का मामला पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में करेगी पेश शास्त्री नगर की स्वामी बस्ती में गुरुवार को थार चालक ने पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया था थार चालक ने पहले टक्कर मारी फिर रिवर्स गियर में युवक गणेश स्वामी को कुचल दिया था परिजनों ने थार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था पुलिस आरोपी अरशद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस अब आरोपी से हत्या के कारणों के संबंध में पूछताछ कर रही है गणेश का जन्म 18 भाई बहनों की मौत के बाद हुआ था वह घर का इकलौता बेटा था
0
0
Report

रतलाम के भुट्टा बाजार में प्लास्टिक दुकान में भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के व्यस्त भुट्टा बाजार में गुरुवार देर रात एक प्लास्टिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दुकान की दूसरी मंजिल से उठती दिखाई दीं, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई。 आग मुर्तजा छावनी वाला की दुकान में लगी, जहाँ प्लास्टिक क्रॉकरी का सामान रखा हुआ था。 दुकान संचालक दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें ऊपरी मंजिल पर आग दिखाई दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और माणकचौक पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए नगर निगम की तीन फायर लॉरियां लगाई गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया。 आग की लपटें पास की दुकान तक भी पहुंचीं, जहां कुछ पर्दे जले हैं। हालांकि प्लास्टिक क्रॉकरी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई。 रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
0
Report
Advertisement

मीरजापुर में तेज कार दुर्घटना: 75 वर्षीय साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र स्थित सागरपुर में एक तेज रफ्तार कार ने शहर की ओर आ रहे 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस की चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों के साथ तीखी नोकझोंक हुई, जिसके लाइव विजुअल भी सामने आए हैं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाकर यातायात सुचारू किया।
0
0
Report

फिरोजाबाद में बस पलटने से यात्रियों में मची भगदड़, कई घायल

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में पचोखरा थाने से लगभग 50 मीटर दूर बस पलट गई। घटना के तुरंत बाद राहगीर और ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और बस का पीछे का शीशा तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक डरग्रस्त थे। पास के गांवों के यात्रियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी टूंडला भेजा गया, जबकि मामूली रूप से चोटिल यात्रियों को पचोखरा के निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार कराकर रवाना कर दिया गया। बस में लगभग 50–60 यात्री सवार थे। सामने से स्कूटी आते दिखने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और अचानक ब्रेक लगाने से बस बाइक-पार सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते देख खिड़की की तरफ बैठे कुछ युवाओं ने छलांग लगा दी, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और अन्य यात्रियों को दूसरी बस रुकवा कर रवाना कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top