241001
बावन चुंगी से नुमाइश चौराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान, व्यापारियों का विरोध
Hardoi, Uttar Pradesh:शहर में बावन चुंगी से नुमाइश चौराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर नाले पर बने अवैध निर्माण को हटाने के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। जैसे ही अतिक्रमण दस्ते ने चबूतरे तोड़ने की कार्रवाई शुरू की, व्यापारियों ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने अभियान को जारी रखते हुए अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या में अक्षय तृतीया पर सरयू घाट पर खास संध्या आरती, भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अक्षय तृतीया के अवसर पर सरयू घाट पर विशेष संध्या आरती का आयोजन किया गया।0
0
Report
लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के सेमरहवा में भ्रष्टाचार के आरोपों की खुली पोल
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के सेमरहवा गांव में आरसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित मानकों के अनुसार कंक्रीट से सड़क बनाने के बजाय ईंटों का उपयोग किया गया,जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।मामला उजागर होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
वैशाली में पुलिस ने क्रिमिनल परेड कर अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले के सभी थानों में एक साथ क्रिमिनल परेड का आयोजन किया गया।इस विशेष अभियान का उद्देश्य साफ है अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करना और उनके मौजूदा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना।इस दौरान सक्रिय और वांछित अपराधियों का सत्यापन किया गया, जिससे पुलिस को उनके नेटवर्क और मूवमेंट की सटीक जानकारी मिल सके।वैশाली एसपी विक्रम सिहाग ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि क्षेत्र के अपराधियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।पुलिस के इस एक्शन को कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। खास तौर पर ऐसे समय में जब अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, यह अभियान काफी अहम माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस तरह की क्रिमिनल परेड से अपराधियों में खौफ का माहौल बनेगा और वे पुलिस की निगरानी में रहेंगे।फिलहाल, वैशाली पुलिस का यह अभियान राज्य ही नहीं बल्कि देश के अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है, जहां अपराध पर लगाम कसने के लिए इस तरह के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव के परशुराम मंदिर जयंती कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, मारपीट
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : परशुराम मंदिर परिसर में जयंती कार्यक्रम के दौरान बवाल。 विचारक के बयान पर आपत्ति, दो पक्ष हुए आमने-सामने。 कहासुनी गाली-गलौज में बदली, फिर मारपीट शुरू लात-घूंसे के साथ कुर्सियां तक चलीं。 मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया。 घटना पूरे इलाके में बनी चर्चा का विषय。 फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के हफीजाबाद का मामला。0
0
Report
अजमेर पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट सट्टे का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Ajmer, Rajasthan:अजमेर पुलिस को करोड़ों के क्रिकेट सट्टे का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी मिली है... कृष्णगंज थाना इलाके में जनाना अस्पताल के पास लंबे समय से खाली पड़े फ्लैट पर पुलिस ने छापा मार कर 5 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया... इनके कब्जे से पुलिस ने 4 लैपटॉप और 18 मोबाइल फोन भी बरामद कर करोड़ों रुपए के हिसाब किताब को जब्त किया... अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की इत्तिला पर पुलिस ने श्रीवाटिका रंगोली के एक फ्लैट पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 100 पुलिस जवानों का जाब्ता भी मुस्तैद रखा गया.. पुलिस के मुताबिक यहां प्रतिदिन 25 से तीस लाख रुपए का क्रिकेट सट्टा लगाया जाता था और यह लगभग 2 से 3 महीने से चल रहा था..0
0
Report
धौलपुर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, भक्तों ने दिखाया उत्साह
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती धौलपुर शहर में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाई गयी। मचकुंड रोड स्थित परशुराम धर्मशाला में स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधा से पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के शौर्य, त्याग और धर्मनिष्ठा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया गया। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर आयोजन को भव्य रूप दिया।0
0
Report
Advertisement
वारिस पठान: भाजपा महिला आरक्षण पर झूठी राजनीति, नारी सम्मान पर सवाल
Kishanganj, Bihar:एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने बिहार के किशनगंज में महिला आरक्षण विधेयक बिल पर भाजपा पर तंज कसते हुये कहा कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक बिल के नाम पर झूठ, ढकोसलाबाजी और दोगलापन की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है, सभी बड़े नेता चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हुये है और इसी दौरान महिला आरक्षण विधेयक बिल को लेकर तीन दिनों का सेसन करना क्या जरूरी था। जब लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक बिल पास नहीं हुआ तो इसे मुद्दा बनाकर भाजपा के नेता लोगों के समक्ष रोयेंगे और गाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण तीन मिनट देखा, और इसी बीच पीएम मोदी का रोना-गाना चालू हो गया है, इसीलिए मैंने भाषण सुनना छोड़कर आईपीएल देखने चला गया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को लगा था कि पीएम मोदी अपने संबोधन में देश के विकास की बातें करेंगे। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि, हमलोग नारी का सम्मान करते थे, करते हैं और मरते दम तक करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, मेरा तो मानना है कि मां के पैरों के नीचे जन्नत होती है और इससे बढ़कर नारी का क्या सम्मान हो सकता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को नारी से कोई मोहब्बत नहीं है, नारी के लिए इनके दिल मे कोई जगह नहीं है, नारी सम्मान के नाम पर सिर्फ झूठ की राजनीति करते है। अगर भाजपा नारी को सम्मान करता तो मोदी जी पहले जकिया जाफरी और बिलकिस बानो से माफी मांगते।0
0
Report
UP NEWS : बिलसंडा में ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में रात में अक्षय तृतीया के मौके पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर बैंड बाजे के साथ धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें तमाम सुंदर-सुंदर झाकियां अनेक रूपों में दिखाई दी जो लोगों को आकर्षित कर रही थी। यात्रा में कस्बा बिलसंडा सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर भाग लिया। यह यात्रा स्वामी जी महाराज के श्रीनिवास कुंज आश्रम से निकाली गई और कस्बे के कमल पार्क चौराहे के मेन रोड से होती हुई बिलसंडा के बंडा रोड पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा से हाईवे से घनश्यामपुर की पुलिया होते हुए बिलसंडा की नवीन मंडी स्थल के बराबर में ओएसडी बैंक्विट हॉल पर पहुंची। गौरतलब है कस्बा बिलसंडा में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें अनुपम दीक्षित,सहित कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।0
0
Report
वैशाली वाहन जांच अवैध हथियार गिरफ्तार, आदित्य कुमार पर लूट-छीन का शक
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने अपराध पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।दरअसल, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शाम पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्टेशन के पास पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी।जांच के क्रम में पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान युवक के कमर से एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई, जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के सेखोपुर ढढ़ियां गांव का रहने वाला है।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हथियार के बल पर राहगीरों से लूट और छिनतई की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते उसे वारदात से पहले ही दबोच लिया गया।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पहले भी चोरी के मामले में उसका नाम सामने आ चुका है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वैशाली पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
ओम बिरला बूंदी सर्किट हाउस पहुँचे, टाइगर रिजर्व पर जानकारी ली गई
Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे बूंदी सर्किट हाउस। सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा पूर्व विधायक अशोक डोगरा पूर्व सभापति महावीर मोदी पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, भाजपा नेता ओम धगाल ने किया स्वागत, एसपी अवनीश कुमार शर्मा कार्यवाहक जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा से लिया फीडबैक। स्पीकर बिरला ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के संबंध में वन्य जीव प्रेमी भंवर सिंह हाडा से ली जानकारी सर्किट हाउस में स्पीकर बिरला को लोगों ने सौपे ज्ञापन जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा रहे मौजूद0
0
Report
रीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 749 नशीली कफ सिरप बरामद; आरोपी फरार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप और एक लग्जरी कार बरामद की है। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कबाड़ी मोहल्ले में की गई। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से नशीली कफ सिरप का जखीरा और एक लग्जरी वाहन बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 749 नशीली कफ सिरप बरामद0
0
Report
रुचि वीरा ने राम-अंबेडकर पर दिया विवादित बयान, ठाकुरद्वारा मामला गरम
Moradabad, Uttar Pradesh:वीरा वीरा के बयान के लास्ट के 1 मिनट के बयान में विवादित बात है क्योंकि शुरू से तो वो ठाकुरद्वारा की घटना को लेकर खुद के ना जाने दने का जिक्र कर रही हैं। आरएसएस को नासूर बताने वाली सपा की सांसद रुचि वीरा का श्री राम को लेकर एक बयान सामने आया है; रुचि वीरा ने भीमराव अंबेडकर की तुलना का प्रयास श्री राम से करते हुए नजर आईं। रुचि वीरा आज ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के उस गांव में जाने की कोशिश कर रहीं थीं जहां 2 दिन पूर्व भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने के साथ दलित समाज के लोगों को मारपीट के आरोप बीजेपी नेता पर लगे थे, पर पुलिस ने माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए उनको वहां जाने से रोक दिया और कुछ देर के लिए घर में नजरबंद कर दिया था। इसके बाद सपा सांसद रुचि वीरा भाजपा को लेकर अपनी भड़ास निकाल रही हैं; उन्होंने कहा है कि भाजपा बाबा साहेब को नहीं मानती, यह बार-बार साबित करते हैं; सदन के अंदर भी कुछ महीने पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अंबेडकर-अंबेडकर करते रहते हो, इससे राम का नाम लेते तो मोक्ष मिल जाता। कुछ लोगों और हम महिलाओं के लिए दलितों और हर नागरिक के लिए बाबा साहेब भगवान राम से मतलब महान पुरुष हैं। दरअसल रुचि वीरा आज मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित गांव में हुए विवाद के चलते वहां जा रहीं थीं; विवाद बढ़ने के डर से जिला प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया और कुछ देर के लिए हाउस अरेस्ट कर दिया था, जिससे झल्लाई सपा सांसद ने भीमराव अंबेडकर की तुलना भगवान राम से करने का प्रयास करते हुए बयानबाजी की है। बाइट: रुचि वीरा (सपा सांसद मुरादाबाद)।0
0
Report
Advertisement
अज्ञात वाहन से बदायूं में बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत
Budaun, Uttar Pradesh:अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर हुई मौत। सूचना के बाद थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने दोनों को मृतक घोषित करते हुए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक पत्नी शकुंतला (42) और पति सचिन व सचिन (46) पुत्र राम चंद्र लाल मौर्य निवासी दिसौली गंज कोतवाली बिसौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। बाइक सवार पति पत्नी बदायूं की तरफ से अपने गांव बिसौलीगंज की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के भगवतीपुर गांव के पास हुआ सड़क हादसा।0
0
Report
चित्रकूट में चलती स्कूटी में आग, चालक ने बचाई जान
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट जिला मुख्यालय के कपसेठी में एक चलती स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार युवक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। चित्रकूट जनपद के NH 35 पर कपसेठी गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार व्यक्ति अपने साथ खाली गैस सिलेंडर लेकर गैस भरवाने जा रहा था। तभी अचानक स्कूटी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। स्थिति को भांपते हुए युवक ने तुरंत स्कूटी को सड़क किनारे फेंक दिया और खुद दूर हट गया, जिससे उसकी जान बच सकी। कुछ ही पलों में स्कूटी पूरी तरह आग का गोला बन गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। “अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा, फिर आग लग गई। लड़के ने तुरंत स्कूटी छोड़ दी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।” गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा एक बड़ा सवाल खड़ा करता है—क्या हम अपने वाहनों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सचेत हैं? फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
देशी टेक्नोलॉजी से 400–500 रुपये का खर्चा सिर्फ 5 रुपए में – जानिए कैसे
Noida, Uttar Pradesh:400,500 रुपये का खर्चा मात्र 5 रुपये मे यह देशी टेक्नोलॉजी का कमाल यह आसान काम आप खुद कर सकते हो0
0
Report
Advertisement
