241001
हरदोई में कच्ची दीवार गिरने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के उमरारी गांव में अचानक कच्ची दीवार गिर गई, जिसके पास बैठे 80 वर्षीय बुजुर्ग की दब कर जान चले गई। जब तक मलबा हटाकर बुजुर्ग को निकाला गया उनकी जान जा चुकी थी। यह खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल पीयूष वर्मा ने तहकीकात कर स्पाट मेमो बनाया उन्होंने कहा मृतक के गरीब परिवार को शासन प्रशासन की ओर से अनुमन्य मुआवजा दिलाया जाएगा। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीसलपुर फिल्टर प्लांट में मिट्टी, जयपुर को पानी सप्लाई प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:नोट-एक तस्वीर में मिट्टी दिख रही है,वो प्लांट पूरी तरह से खराब है.दूसरे तस्वीर में फिल्टर प्लांट साफ दिख रहा है,वो सुधारा हुआ प्लांट है.दोनों फोटों की विंडों बनाकर प्लांट की तस्वीरे चला सकते है.एक विंडों सुधारा हुआ प्लांट दूसरी विंडों में बिगड़ा हुआ प्लांट जयपुर- बीसलपुर पानी का फिल्टर प्लांट? या मिट्टी का प्लांट? फिल्टर प्लांट से सामने आई EXCLUSIVE तस्वीर, पानी का 173 करोड का फिल्टर प्लांट में मिट्टी ही मिट्टी GCKC फर्म की लापरवाही का हर्जाना जयपुर भुगत रहा, जयपुर में 20 MLD पानी की सप्लाई कम ही जा रही-सूत्र, अभी जयपुर को 600 MLD ही पानी सप्लाई हो रहा, 5 यूनिटों से 220-225 MLD पानी का फिल्टर होना था, 2024 की गर्मियों से पूरी तरह शुरू होना था प्लांट, 3 साल में भी पूरी तरह शुरू नहीं हुआ फिल्टर प्लांट, 225 MLD की जगह 130 MLD ही पानी फिल्टर हो रहा, प्लांट की खराबी,गर्मियों में कैसे होगी पानी की पूर्ति?0
0
Report
अलवर किसानों का मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, मुआवजे और MSP की मांग
Alwar, Rajasthan:अलवर में किसानों का हंगामा: मुआवजे, यूरिया और MSP को लेकर मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन अलवर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मिनी सचिवालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सचिवालय के मुख्य गेट पर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से उनकी फसलें बुरी तरह खराब हो गईं, लेकिन अब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को मुआवजा दिया गया है, जबकि कई किसान अभी भी इससे वंचित हैं। किसानों ने यह भी बताया कि उन्हें यूरिया खाद तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे खेती करना और मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही किसानों ने सरकार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीद नहीं करने का आरोप भी लगाया। किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान पूरे साल मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन उसकी समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। विरोध प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फसल नुकसान का मुआवजा जल्द देने, पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और MSP पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की。0
0
Report
नर्मदापुरम में अचानक बदला मौसम: तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- रोहिणी नक्षत्र के नौतपा के आठवें दिन सोमवार को नर्मदापुरम में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को उस समय बड़ी राहत मिली जब दोपहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और शहर में करीब आधे घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश का दौर चलता रहा। अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। तेज बारिश और हवाओं के चलते बाजारों और सड़कों पर मौजूद लोग बचाव के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई जगह सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. नर्मदापुरम और आसपास के जिलों में भी मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहने के आसार बने हुए हैं। जून माह की शुरुआत तेज बारिश के साथ होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में जून के पहले सप्ताह में मौसम सुहावना, बारिश की उम्मीद
Hisar, Haryana:हरियाणा में भीषण गर्मी वाले 'नौतपा' के दिनों में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। लोगों को चुभती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में भी प्रदेश का मौसम इसी तरह सुहावना बना रहने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने ज़ी मीडिया से विशेष बातचीत में बताया कि आगामी 3 से 6 जून के बीच प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने राहत की खबर देते हुए बताया कि फिलहाल राज्य का तापमान सामान्य से करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है।0
0
Report
सूरतगढ़ अस्पताल में धरना-प्रभारी के साथ नोकझोंक, अस्थि रोग विशेषज्ञ की मांग तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) सूरतगढ़ उप जिला चिकित्सालय में नागरिकों के धरने से जुड़ा मामला चिकित्सालय प्रभारी को ज्ञापन देने पहुंचे शहर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अवतार सिंह सरां के नेतृत्व में दिया ज्ञापन, चिकित्सालय में तुरंत प्रभाव से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लगाने की रखी मांग, इस दौरान व्यापारियों और चिकित्सालय प्रभारी में हुई तीखी नोकझोंक, किसान नेता राकेश बिश्नोई ने प्रभारी पर जड़े गंभीर आरोप, चिकित्साालय की व्यवस्था बिगाड़ने के प्रभारी पर जड़े आरोप, डीएसपी प्रतीक मील और सिटी CI दिनेश सहारण पहुंचे मौक़े पर,0
0
Report
तमंचे से गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या,पुलिस कर रही घटना की पड़ताल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: 22 वर्षीय युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या। घर से थोड़ी दूरी पर तमंचे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। कल रात शाम को घर से निकला था गजेंद्र, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया, आत्महत्या के कारण तलाशने में जुटी पुलिस। बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादाबाद में हुई वारदात।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं Indali में सुनिल कुमार की तिरंगे में विदाई, 14 किमी यात्रा और गार्ड ऑफ ऑनर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इंडाली के ग्रेनेडियर सुनिल कुमार की तिरंगे में हुई विदाई 17 दिन पहले बेटे के जन्म की खुशियां मना रहे थे सुनिल कुमार इंडाली गांव तक निकली 14 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, सैकड़ों युवा हुए शामिल सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सेना की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर ढाई साल की मासूम बेटी को सेना ने सौंपा तिरंगा, भावुक हुआ पूरा माहौल दो हफ्ते बाद होना था बेटे का दशोठण, गांव में पसरा मातम विधायक राजेंद्र भांबू व विश्वंभर पूनियां समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि झुंझुनूं जिले के इंडाली गांव निवासी और भारतीय सेना में कार्यरत ग्रेनेडियर सुनिल कुमार की अंतिम विदाई सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुई। 17 दिन पहले बेटे के जन्म की खुशियां मना रहे सुनिल कुमार अब तिरंगे में लिपटकर अपने गांव लौटे तो पूरा क्षेत्र गम में डूब गया। गांव की गलियों में जहां कुछ दिन पहले नवजात बेटे के जन्म की खुशियां थीं। वहीं सोमवार को हर आंख नम नजर आई। तीस वर्षीय ग्रेनेडियर सुनिल कुमार का 29 मई को बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जयपुर के मिलिट्री अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे बेटे के जन्म की खुशियों में छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। परिवार दो सप्ताह बाद नवजात पुत्र के दशोठण कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था और सुनिल कुमार भी इस खुशी को लेकर बेहद उत्साहित थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार को उनकी पार्थिव देह मिलट्री अस्पताल जयपुर से झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंची। जहां से इंडाली गांव तक करीब 14 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैंकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। पूरे रास्ते लोगों ने पुष्पवर्षा कर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैन्य अधिकारियों और जवानों ने पूरे सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाया। सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। इस दौरान माहौल तब बेहद भावुक हो गया। जब सेना के अधिकारियों ने सुनिल कुमार की ढाई साल की मासूम बेटी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सौंपा। तिरंगे को थामे मासूम बेटी को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। यह दृश्य हर किसी को भावुक कर गया। अंतिम संस्कार के दौरान विधायक राजेंद्र भांबू, तहसीलदार महेंद्र मूंड, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल पूनियां, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वंभर पूनियां, भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अर्जुन सिंह महला, मुकेश पातुसरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि ग्रेनेडियर सुनिल कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी तैनाती हिमाचल प्रदेश में थी। वे अपने पीछे पत्नी, ढाई वर्ष की बेटी और 17 दिन के नवजात बेटे को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से पूरे इंडाली गांव में शोक की लहर है। गांव में दिनभर गमगीन माहौल रहा और हर जुबान पर यही चर्चा थी कि जो जवान कुछ दिन पहले बेटे के जन्म की खुशियां मना रहा था। आज वही तिरंगे में लिपटकर अंतिम यात्रा पर निकल पड़ा। देश सेवा के प्रति समर्पित इस युवा सैनिक की अंतिम विदाई ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया। उनकी शहादत भले नहीं हुई, लेकिन देश की वर्दी पहनकर सेवा करने वाले एक जवान को खोने का दर्द गांव और क्षेत्र के लोगों की आंखों में साफ दिखाई दिया।0
0
Report
Barabanki:निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाने पर जश्नःसिद्धौर में राज्यमंत्री सतीश शर्मा का स्वागत l
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी : उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से बाराबंकी जिले के प्रधानों में खुशी का माहौल है। सोमवार को सिद्धौर ब्लॉक में ग्राम प्रधान अध्यक्ष सतनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रधानों ने एक स्वागत समारोह आयोजित किया। इसमें खाद्य रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत और ब्लॉक प्रमुख आरती रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्राम प्रधानों ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले, ग्राम प्रधानों ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्वयं को ही प्रशासक बनाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह मांग पूरी किए जाने पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने प्रधानों को बधाई दी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने ग्राम प्रधानों को ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके काम पर विश्वास जताया है। राज्यमंत्री ने प्रधानों से आह्वान किया कि जिस तरह सरकार ने उन पर विश्वास किया है, उसी तरह वे 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा का समर्थन करें और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में मदद करें। इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत और ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने भी इस निर्णय को ग्रामीण विकास के हित में बताया। अंत में, ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में सभी प्रधानों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे, 1645 परिवारों को भूमिधर प्रमाण पत्र वितरण
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर --बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा आज। 1:30 बजे सीएम योगी बढ़ापुर क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी में पहुंचकर करेंगे जन सभा। भारत पाकिस्तान विभाजन के दौरान हुए विस्थापित लोगों को सीएम योगी भूमिधर प्रमाण पत्र करेंगे आवंटित। भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय यह परिवार बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और रामपुर में बस चुके थे। आज सीएम योगी बढ़ापुर क्षेत्र में 70-80 सालों से बसे इन परिवारों को भूमिधर अधिकार देंगे।सीएम योगी 1645 परिवारों सहित 50 पूर्व सैनिकों के परिवार को भूमिधर प्रमाण पत्र करेंगे आवंटित।सीएम योगी आदित्यनाथ जनपद के लिए विकास परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण।सीएम योगी की जनसभा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद0
0
Report
Advertisement
JEE Advanced 2026: एलन ने इतिहास रचा, शुभम ऑल इंडिया टॉपर
Kota, Rajasthan:जेईई-एडवांस्ड 2026: एलन का ऐतिहासिक कीर्तिमान, शुभम बने ऑल इंडिया टॉपर कोटा। आईआईटी रुड़की द्वारा जारी जेईई-एडवांस्ड 2026 के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने लगातार तीसरे वर्ष ऑल इंडिया रैंक-1 देकर नया इतिहास रचा है। संस्थान के क्लासरूम छात्र शुभम कुमार ने 330 अंक पाकर देश में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं कबीर छिल्लर ने रैंक-2 और जतिन चाहर ने रैंक-3 प्राप्त की। टॉप-10 में एलन के 6 और टॉप-50 में 24 छात्र शामिल हैं। छात्राओं में एलन की आरोही देशपांडे (रैंक-77) देश में टॉपर रहीं। इसके अलावा देश के 7 में से 5 जोन टॉपर भी एलन से हैं। एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने इस शानदार सफलता पर छात्रों और फैकल्टी को बधाई दी।0
0
Report
JEE Advanced 2026 परिणाम घोषित: शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर बने
Jaipur, Rajasthan:JEE एडवांस 2026 का रिजल्ट घोषित एलन के क्लासरूम स्टूडेंट शुभम ऑल इंडिया टॉपर शुभम कुमार - रैंक 1, कबीर छिल्लर - रैंक 2 शुभम कुमार ने कहा अपनी तरफ से पूरी कोशिश करनी चाहिए, जितना अच्छा कर सकते हैं 8 से 10 घंटे करते थे पढ़ाई कबीर छिल्लर ने कहा खुद पर भरोसा जरूरी पेरेंट्स और टीचर्स को दिया सफलता का श्रेय。0
0
Report
मुलताई के कामठ ग्राम पंचायत में जल संकट से आक्रोश, हाईवे पर चक्का जाम
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले के मुलताई से सटे ग्राम पंचायत कामथ में गहराते जल संकट ने अब उग्र रूप ले लिया है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और मुलताई-छिंदवाड़ा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन के पास इकट्ठा हुए और जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया,जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव कहार और मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाने की कोशिश में जुटा हुआ है। गांव के कई mohल्लों में पिछले 3 से 4 दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया,लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। इसी नाराजगी के चलते उन्हें स्टेट हाईवे पर उतरना पड़ा। फिलहाल प्रशासन हालात को काबू में करने और समस्या के समाधान का भरोसा दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
छुई मिट्टी खदान धसकने से दो लोग दबे, महिला की मौत, राहत कार्य जारी
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में छुई मिट्टी खदान धसकने से बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मिट्टी के मलबे में दो लोगों के दबे होने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जेसीबी मशीन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।खदान से एक महिला का रेस्क़्यू किया गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई है ....हालांकि अभी तक मलबे में दबे लोगों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई हैवहीं राहत बचाव कार्य जारी है।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में अस्पताल के बाहर धुआँ, शॉर्ट-सर्किट से दहशत
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा चांपा में धुएं का गुबार, अस्पताल तक पहुंची दहशत,, पद्मिनी टाकीज की ऊपरी मंजिल से उठता दिखा घना धुआं,, देखते ही देखते पूरा इलाका धुएں की चपेट में आया,, नायक नर्सिंग अस्पताल में मची अफरा-तफरी,, मरीज, परिजन और स्टाफ सुरक्षित बाहर निकाले गए,, मौके पर जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा,, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही आशंका,, धुएं के कारणों की जांच जारी, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील,,0
0
Report
ऑक्सीजन सिलेंडर के बावजूद मतदान: हेमलाल साहू लोकतंत्र की मिसाल बने
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। पलारी नगर पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान एक ऐसा दृश्य दिखा, जिसने हर किसी की आंखें नम और सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हेमलाल साहू जब ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ वोट डालने पहुंचे, तो पोलिंग बूथ पर मौजूद हर शख्स की निगाहें उन पर टिक गईं। .....हेमलाल जी की स्थिति इतनी नाजुक है कि वे बोल पाने में भी असमर्थ हैं। इसके बावजूद लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने का उनका जज्बा कम नहीं हुआ। वे कार से मतदान केंद्र पहुंचे, जहाँ उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाया गया। एक हाथ में ऑक्सीजन पाइप और दूसरे हाथ में अपनी नागरिकता का फर्ज थामे हेमलाल ने मतदान किया।.....जो लोग छुट्टी मनाने या आलस में वोट डालने नहीं निकलते, उनके लिए हेमलाल साहू एक मिसाल बन गए हैं। लोकतंत्र को जिंदा रखने में ऐसे ही जागरूक नागरिकों की खामोश उंगली का सबसे बड़ा शोर होता है।0
0
Report
Advertisement
