241001
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में जुलूस निकाला गया, जिसमें पुलिस प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था। जुलूस शहर के वैटगंज से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होता हुआ नुमाइश चौराहे पर सम्पत हुआ। इस मौके पर मुस्लिम धर्मगुरु सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर के रामरेखा घाट पर छठव्रतियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़
Bagaha, Bihar:पश्चिम चम्पारण के रामनगर में पटना के गंगा छठघाट की तरह रामरेखा छठघाट पर भी छठव्रतियों की भारी भीड़ उमड़ती है लिहाजा इसी के मद्देनज़र प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं । आज नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। यहीं वज़ह है की नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नागेंद्र साह एक ओर साज सज़्ज़ा औऱ क्लाकृति समेत रंग रोगन में कलाकारों के साथ जुटे हैं वहीं बगहा एसपी राजेश कुमार ने रामनगर के आधा दर्जन से अधिक छठघाटों का निरीक्षण किया है । निरीक्षण के दौरान एसपी नें घाटों पर साफ़ सफ़ाई के साथ हीं सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, लाइटिंग, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं । एसपी ने कहा है कि छठघाट पर छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सभी प्रमुख घाटों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सादे लिबास में भी पुलिसकर्मीयों की तैनात होंगी । एसपी औऱ SDPO सत्येंद्र राम के द्वारा निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल समेत छठघाट पूजा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे । बता दें की रामरेखा नदी तट पर भव्य पूजा पंडाल लगाकर डेकोरेशन समेत पेंटिंग औऱ कला आकृति रग रोगन में ख़ुद चेयरमैन कलाकारों की टीम के साथ मुस्तैदी में जुटे हैं। बाइट- नागेंद्र साह, चेयरमैन, रामनगर नगर पालिका परिषद बाइट- राजेश कुमार, एसपी बगहा0
0
Report
चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू, महिलाएं निर्जला व्रत के साथ अर्घ्य देंगी
Buxar, Bihar:चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो रही है। पहले दिन छठव्रती महिलाएं नहाय-खाय की परंपरा निभाते हुए कद्दू-भात का प्रसाद तैयार करेंगी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही छठ महापर्व के कठिन अनुष्ठान की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, कल खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठव्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगी। 15 नवंबर को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके बाद अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।0
0
Report
रांची जेल में कैदी के साथ गैंगरेप: जांच तेज
Ranchi, Jharkhand:जिस जेल की चारदीवारी के अंदर कैदियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होती है, उसी जेल के अंदर अगर कैदी के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक यौनाचार जैसी दरिंदगी होने का आरोप लगे तो यह मामला और भी गंभीर हो जाता है। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से जुड़ा एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा गार होटवार से एक ऐसी शिकायत सामने आई है जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 20 वर्षीय युवक ने जेल से बाहर आने के बाद आरोप लगाया है कि जेल के अंदर उसके साथ तीन अलग-अलग मौकों पर सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। शिकायत में दर्ज आरोप और भी चौंकाने वाले हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन कभी पार्वती तो कभी सीता का रूप धारण कराया। साड़ी पहनाकर, घसीटकर और जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ हैवानियत और नृशंसता की गई। शिकायत के मुताबिक, इन घटनाओं के दौरान उसके शरीर से खून तक निकलने लगा था लेकिन कोई भी चिकित्सा लाभ नहीं मिल पाया ...विजुअल्स बिरसा मुंडा कारागार... मामले की जानकारी देते हुए डीएलएसए सचिव राकेश रोशन ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से उनके पास मदद की गुहार लगाई गई थी कि इस घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश के बाद 12 नवंबर की शाम खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित को कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ता ममता श्रीवास्तव नियुक्त किया गया है। वहीं इलाज और देखभाल के लिए पीएलवी भारती शाहदेव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल पीड़ित का इलाज सीआईपी कांके में चल रहा है। बाइट....डालसा सचिव राकेश रौशन इस पूरे मामले में सबसे गंभीर आरोप जेल प्रशासन की भूमिका को लेकर है। शिकायतकर्ता ने जेल के अंदर बंद कैदियों के अलावा वार्ड इंचार्ज, पुलिसकर्मी, जेल अधीक्षक और जेल के मेडिकल ऑफिसर को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए जेल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेडिकल ऑफिसर ने समुचित इलाज नहीं किया और उसे वापस भेज दिया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सरकार के छठ घाटों की तैयारी अधूरी, विधायक ने लगाया भेदभाव का आरोप
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के श्याम घाट पर छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारी अधूरी विधायक संजीव झा ने किया जगतपुर श्याम घाट का निरीक्षण। विधायक का आरोप दिल्ली सरकार छठ व्रत धारी के साथ कर रही भेदभाव। दिल्ली में 1400 घाट बनाने का दिल्ली सरकार का दावा फेल। विधायक संजीव झा का कहना दिल्ली सरकार ने कुछ ही ऐसे घाट बनाए जिसे पर दिल्ली सरकार के मंत्री और नेता पहुंचकर रेल्स बना रहे हैं और दिल्ली में रिल्स बाजी का खेल भाजपा करती दिखाई दे रहा है। धरातल पर छठ घाट पर कोई तैयारी नहीं है कल रात छठ घाट पर सरकारी टेंडर हुआ लेकिन अभी तक शनि घाट पर टेंट का कोई इंतजाम नहीं। विधायक संजीव झा कहना अधिकारियों ने कहा छठ पूजा समितियां से निजी टेंट हाउस से लगवाने बात की सवाल है कि छठ पूजा का टेंट क्या कम समय मे छठ पूजा के लिए टेंट लग पायेगा।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा लॉजिस्टिक वेयरहाउस से 20 किग्रा गांजा बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में लॉजिस्टिक वेयरहाउस से 20 किलो गांजा बरामद, उड़ीसा से दिल्ली भेजी जा रही थी नशे की खेप धूम मानिकपुर स्वास्तिक लॉजिस्टिक कंपनी के डिलीवरी वेयरहाउस में संदेह होने पर दो पैकेटों को रुकवाकर एक्सरे कराया गया। जांच में दोनों पैकेटों से करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ,अंतरराज्यीय तस्करी के इस मामले में बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लिया बादलपुर थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
दिल्ली के आनंद विहार पर छठ भक्तों की भारी भीड़: टिकट हथियाने की आखिरी उम्मीद
New Delhi, Delhi:देशभर में छठ मनाने के लिए पूर्वांचल के लोग अपने गृह राज्य लौटते हैं और दिल्ली में भी एक बड़ी संख्या में रहते हैं। आज नहाए-खाए के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अपने घर छठ पूजा मानने को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी है। 15 नवंबर को छठ पूजा महापर्व पूरे देश में मनाया जाएगा। 13 नवंबर होने के कारण जो टिकट नहीं मिल पाते हैं, वे बस और फ्लाइट से नहीं जा सकते, आखिरी उम्मीद में वे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। स्टेशन की यात्री सुविधा केंद्र में टिकट पाने के लिए भीड़ लगी हुई है; लोग अनारक्षित टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़े हैं ताकि लास्ट मिनट पर ही सही वे छठ मनाने के लिए परिवार के साथ जा सकें।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सूखा आपदा प्रबंधन के लिए निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:BabulalDhayal मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ली बैठक। सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश राज्य में सूखा संबंधी आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को लेकर संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। बैठक में मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे बयान: गठबंधन, योगी सरकार और गायों पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन: हरिद्वार स्लग: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे बयान, गठबंधन की राजनीति से लेकर योगी सरकार तक पर साधा निशाना धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने देश की राजनीति, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और धार्मिक मुद्दों को लेकर कई बड़े बयान दिए। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की राजनीति अब अमेरिका की तर्ज पर दो पार्टियों की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजनीति में अलग-अलग विचारधाराओं के दल एक साथ आ रहे हैं, लेकिन इससे हिंदू धर्म को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे गठबंधन आदर योग्य नहीं हो सकते。 वहीं उत्तर प्रदेश में गायों की स्थिति को लेकर शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 से 2024 के बीच 71 लाख गायें कम हुई हैं। उनका कहना है कि गायों की ऐसी स्थिति से हिंदुओं का योगी सरकार के प्रति विश्वास कमजोर हुआ है और इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि गौ माता के प्रति हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए。 इसके अलावा सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर भी शंकराचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें सोनिया गांधी की आत्मकथा में ऐसी कोई बात नजर नहीं आती, जिससे लोक कल्याण की प्रेरणा मिले। वे रामचरितमानस और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों से जीवन की प्रेरणा लेते हैं। वहीं उत्तराखंड में एयरपोर्ट का नाम आदि शंकराचार्य के नाम पर रखने की मांग को लेकर उन्होंने निराशा जताई और कहा कि सनातन धर्म के पुनरुद्धार तथा भारत की एकता में आदि शंकराचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसके बावजूद उनके नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण करने में देरी हो रही है。 शंकराचार्य ने शीतकालीन चारधाम यात्रा को भी बढ़ावा देने की बात कही। उनका कहना है कि भगवान की पूजा-अर्चना शीतकाल में भी जारी रहती है, इसलिए शीतकालीन यात्रा को भी चारधाम यात्रा का हिस्सा माना जाना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को शीतकालीन धामों में दर्शन करने का आह्वान किया। वहीं कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम से लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। फिलहाल शंकराचार्य बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे。 बाइट: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद0
0
Report
छठ पूजा की तैयारियों के बीच सहरसा में महंगाई का असर, खरीददारी तेज
Saharsa, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है और नहाय खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत हो चुकी है, महापर्व को लेकर सहरसा के शंकर चौक, सब्जी मंडी मुख्य बाजार में खरीददारी करने वाले लोगों की भीड़ देखी जा रही है. छठ महापर्व में चढ़ाए जाने वाले केला, नारियल, डाभ, सेब, संतरा सहित अन्य जरूरत के सामानों की लोग खरीददारी करने में जुटे हुए हैं, हालांकि इस महापर्व पर लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है तो वहीं कुछ लोग इस महंगाई को सामान्य बता रहे हैं. छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ शुरू होता है जिसमे कद्दू भात खाने की परंपरा है वहीं मार्केट में कद्दू रेट आसमान छू रहा है जो कद्दू सामान्य रूप से 20 से 30 रुपये में बिकते थे वो कद्दू आज 80 से 125 में बिक रहा है, बात करें केला और नारियल की तो उसके कीमतों में भी इजाफा हो गया है, दुकानदारों का कहना है कि कर्णाटक में तूफान की वजह से नारियल का दाम बढ़ गया है जबकि दूसरे प्रदेशों से केला मंगाए जाने पर ट्रांसपोर्ट चार्ज लगता है जिससे कीमतों में इजाफा हुआ है, हालांकि आस्था के बीच महंगाई बौनी साबित हो रही है और लोग जमकर सामानों की खरीददारी कर रहे हैं. मौके से जायजा लिया zee मीडिया संवाददाता विशाल ने.0
0
Report
Advertisement
मतगणना की तैयारी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले में मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक ली। फलोदी शहर के सरकारी कॉलेज में आगामी 20 नवम्बर को होने वाली जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनावों की मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
फलोदी के आमला में प्रतिमा खंडित करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग पर धरना
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी फलोदी के आमला गांव में परमवीर मेज़र शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग के लिए मौके पर धरना-प्रदर्शन जारी0
0
Report
दिल्ली पुलिस चयनित युवक मौत: डेढ़ महीने बाद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीणों ने घेराव
Alwar, Rajasthan:दिल्ली पुलिस में चयनित युवक की मौत के डेढ़ महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीणों ने डीएसपी कार्यालय का किया घेराव** **अलवर।** दिल्ली पुलिस में फिजिकल परीक्षा पास कर चयनित हुए पाडल्या गांव के युवक साकिर की मौत के मामले में डेढ़ महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। इसी को लेकर सैकड़ों ग्रामीण और मृतक के परिजन अलवर ग्रामीण डीएसपी सुनील कुमार के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की。 परिजनों का कहना है कि 1 अक्टूबर की रात सोहनपुर स्टैंड के पास पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने साकिर का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर सरियों, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। साथ ही गर्म सरिये से दागने के भी आरोप लगाए गए हैं। गंभीर रूप से घायल साकिर को पहले अलवर और फिर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 28 अक्टूबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। **दिल्ली पुलिस में चयन की खुशखबरी के अगले दिन हुई वारदात** परिजनों के मुताबिक, साकिर ने दिल्ली पुलिस की फिजिकल परीक्षा पास कर ली थी और उसका चयन हो गया था। घटना से ठीक एक दिन पहले ही परिवार को उसके चयन की खुशखबरी मिली थी। घर में खुशी का माहौल था और परिवार को उम्मीद थी कि दो महीने बाद साकिर पुलिस की वर्दी पहनकर देश की सेवा करेगा। लेकिन अगले ही दिन हुई वारदात ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। **15 लोगों पर लगाया वारदात में शामिल होने का आरोप** मृतक के परिजनों ने इस मामले में करीब 15 लोगों पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद से ही वे लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। **आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी** डीएसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जवाब मांगते हुए सभी नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई कर उन्हें न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा。 बाइट्स_ग्रामीण/परिजन अब ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहाँपुर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अलग अलग इलाकों में हुई चोरियों का माल और अवैध असलहा बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है। देर रात पुलिस टीम सुतनेरा मोड़ मुकरमपुर के पास से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चांद मोहम्मद, जुनैद, उस्मान और फहीम को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 21 ग्राम सोने के जेवर 616 ग्राम चांदी और 13,050 रुपये नकद बरामद किए है। इसके अलावा एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और ताला तोड़ने के औजार हथौड़ा, पेचकस, कटर बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ रोजा, तिलहर, कोतवाली और सदर बाजार थानों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उस्ताद के बाद पुलिस ने सभी चारों डकैतों को जेल भेज दिया है,जबकि गिरोह के फरार चल रहे एक अन्य साथी की तलाश जारी है。0
0
Report
बलिया में भैंस बांधने के विवाद के बीच महिला की मौत, तीन गिरफ्तार
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 की एक महिला आशा देवी अपनी पुस्तैनी जमीन पर भैंस बांधने गई थी उसी दौरान उनके विपक्षी लाठी डंडे से आशा देवी को मारने पीटने लगे जिन्हे बचाने के लिए निराशा देवी गई तो विपक्षीयों द्वारा them उन्हें भी मारा पीटा गया जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान निराशा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने आशा देवी के पति हीरा लाल राजभर की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।0
0
Report
पटना के चितकोहरा में भीषण आग, पंजाबी कॉलोनी का मकान जल गया
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पटना में भीषण आग से मचा हड़कंप राजधानी पटना के चितकोहरा इलाके में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी पंजाबी कॉलोनी में एक रिहायशी मकान को आग ने लिया अपनी चपेट में。 दुर्गा मंदिर के पास हुई आग लगने की घटना आग की लपटें उठने से इलाके में दहशत का माहौल। घटना के आधे घंटे से अधिक समय बीतने के बाद मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश जारी आग लगने के कारणों और नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है。0
0
Report
Advertisement
