241001
हरदोई में मंदिर से घंटा चोरी के 6 आरोपी हुए गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई पुलिस ने मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली शहर, हरपालपुर और माधौगंज क्षेत्र के मंदिरों से हुई चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपियों के पास से 17 घंटे, तीन लोहे की जंजीरें, एक तांबे का लोटा और एक लोहा काटने का कटर बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
OBC प्रतिनिधित्व के लिए कांग्रेस ने जाति गणना और भागीदारी पर जोर दिया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर AICC मुख्यालय में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का राष्ट्रीय संवाद राहुल गांधी ने जाति गणना और OBC समाज की हिस्सेदारी पर दिया जोर राहुल गांधी बोले-“जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी” आगामी नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों में OBC प्रतिनिधित्व पर हुआ मंथन OBC आरक्षित सीटों पर टिकट वितरण में जिला OBC अध्यक्षों की भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर राष्ट्रीय OBC कांग्रेस अध्यक्ष अनिल जय हिंद ने जिला अध्यक्षों को दिए चुनावी निर्देश राजस्थान से हरसहाय यादव, महेंद्र गहलोत, राजेंद्र सेन सहित पदाधिकारी हुए शामिल बीकानेर से जिला OBC अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने बैठक में रखा जिले के OBC कार्यकर्ताओं का पक्ष ओमप्रकाश सेन ने आगामी चुनावों में OBC समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई जाति गणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे को गांव-ढाणी तक पहुंचाने का लिया संकल्प निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस का OBC वोट बैंक को साधने पर फोकस0
0
Report
बुलंदशहर में अवैध कालोनियों पर बुलडोजर, भूमाफियाओं में हड़कंप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों पर चला बाबा का बुलडोजर बुलडोजर की कार्यवाही से भूमाफियाओं में हड़कंप BKDA ने अलग अलग स्थानों पर लगभग 36 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों पर बुलडोजर से की घवस्तिकरण की कार्यवाही बुलंदशहर के गाँव सुनेहरा, नोसाना रोड,गाँव दोस्तपुर में विकसित की जा रही थी अवैध रूप से कालोनियां。 BKDA उपाध्यक्ष डॉ अपराजिता के आदेश पर की गई अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों पर कार्यवाही。0
0
Report
रामपुर बरकोनिया में प्रेम-प्रसंग के विवाद से हत्या: तीन गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर उपजी रंजिश की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मामला सिलथम ग्राम निवासी करीब 19 वर्षीय भारतदीप दुलारे राम कुंजुर की हत्या से जुड़ा है। युवक के अचानक लापता होने के बाद उसका शव कसरहिया नदी पुल के नीचे पानी में मिला था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद रामपुर बरकोनिया थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। जांच के दौरान मृतक के पूर्व में एक लड़की से प्रेम प्रसंग और बाद में उसी लड़की की आरोपी शुभम पासवान से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद और रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक इसी रंजिश के चलते शुभम ने मृतक को पहले धमकी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात मृतक उक्त लड़की से मिलने गया था। लड़की ने इसकी जानकारी शुभम को दी, जिसके बाद शुभम अपने दो साथियों संदीप कुमार उर्फ छोटू और आत्मानन्द उर्फ लप्पू गौतम के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने मृतक के साथ मारपीट की और गला दबाने के बाद पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से बाहर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हसुआ नदी पुल के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कुमार पासवान, संदीप कुमार उर्फ छोटू और आत्मानन्द उर्फ लप्पू गौतम शामिल हैं। तीनों रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले का खुलासा रामपुर बरकोनिया पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में किया है।0
0
Report
Advertisement
एटा में खेलते वक्त मक्का की बोरी गिरने से बच्चा बचा: हड़कंप मचा, राहत की खबर
Etah, Uttar Pradesh:एटा में खेलते वक्त मक्का की बोरी में दबा बच्चा, बच्चे के ऊपर मक्का की बोरी गिरने से मंडी में मचा हड़कंप, बच्चे के खेलते समय हुआ हादसा, स्थानीय व्यक्ति ने कड़ी मशक्कत के बाद बोरी के नीचे दबे बच्चे को सकुशल निकाला बाहर, बाल बाल बची बच्चे की जान, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी का मामला।0
0
Report
हमीरपुर में साध्वी निरंजन ज्योति ने रेलमंत्री से स्टेशन सुविधाओं पर मुलाकात
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रेल मंत्री से मुलाकात कर अपने पैतृक गांव के रेलवे स्टेशन में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कराने की माँग, यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के उच्चीकरण,फुट ओवरब्रिज और मूलभूत सुविधाओं की माँग, हमीरपुर रोड़ रेलवे स्टेशन में सूबेदारगंज लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के ठहराव की माँग, जनहित में दोनों रेलवे स्टेशनों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कराने से संबंधित पत्र रेल मंत्री को सौपा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान निजी सचिव राजेंद्र निषाद मौजूद रहे।0
0
Report
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 19 अगस्त को राजभवन मार्च गांधी मैदान से शुरू
Patna, Bihar:RJD के द्वारा 19 अगस्त को राजभवन मार्च निकाला जाएगा जिसके लए पहले से तैयारी राजद कार्यालय से की गई थी लेकिन अब उसमें परिवर्तन किया गया है अब गांधी मैदान जेपी गोलंबर से यह मार्च निकलेगा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद के प्रदेश कार्यालय से निकलना था लेकिन परमिशन वहां से नहीं मिला है जिसके कारण अब जेपी गोलंबर से निकाला जाएगा 19 अगस्त को 10:00 बजे राजद के नेता कार्यकर्ता से मार्च निकालेंगे बिहार के अन्य जिलों से लोगों का आने का सिलसिला जारी है तेजस्वी यादव ने वहीं बिहार सरकार पर लॉ इन ऑर्डर्स शिक्षा स्वास्थ्य और छात्रों के मांगों को लेकर सवाल उठाया0
0
Report
Advertisement
संविधान में बदलाव पर जनता की तीखी प्रतिक्रिया, सरकार पर सवाल
Mumbai, Maharashtra:"देखिए ये जो government इस वक्त है" "संविधान को ये बदलने के चक्कर में और जाने देश को किस जहन में ये ले के जाना चाहता है।" "जम्हूरियत जो है उसको ये समझते नहीं हैं। तो इनको करने दीजिए जो भी करना है।" "अभी इनके खिलाफ कुछ बोलेंगे भाई जब संविधान में ये हक दिया गया है कि आदमी अपने मजहब के कानून के मुताबिक हिंदुस्तान में रहेगा। फिर उसमें आप संशोधन करके बताना क्या चाहते हैं?" "आप मतलब क्या होता है ये? आज से नहीं जब से ये हुकूमत आई है ना देश की तरक्की की बात, ना एजुकेशन की बात, ना country में भाईचारगी की बात।" "बस सिर्फ वही बातें जिससे तनाजा पैदा हो, भाईचारगी खत्म हो, देश कमजोर हो।" "तो करने दीजिए ये सब। फैसला हम ये समझते हैं कि जनता अब समझ चुकी है। पब्लिक समझ चुकी है।" "ये सत्ताईस का जब इलेक्शन होगा ना तो इसका खुद-ब-खुद बोरिया बिस्तर गुल हो जाएगा। बस।"0
0
Report
भेडियाधर ग्रामसभा में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, सांसद राजीव राय ने किया उद्घाटन
Bheryaghar, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट, मऊ। ग्राम पंचायत भेडियाधर में मंगलवार को इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामसभा भेडियाधर, चिरैयाकोट, मऊ में सुबह 11 बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय रहे। सांसद ने इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लोगों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सवरू यादव सहित विशिष्ट अतिथि रामप्रताप यादव, नगर चिरैयाकोट, मऊ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग कार्य के पूरा होने पर खुशी जताते हुए इसे गांव के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।0
0
Report
सोनभद्र के ओबरा में पुलिया के पास तेज धार में दो ग्रामीण लापता
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में बिजुल नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बड़ा हादसा हो गया। परसोई ग्राम पंचायत में पुलिया के ऊपर से तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश कर रहे दो ग्रामीण पानी की तेज धारा में बह गए। हादसे को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन दोनों ग्रामीणों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस, पीएसी और स्थानीय ग्रामीण लगातार नदी और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश कर रहे हैं। वहीं तेज बारिश और नदी के खतरनाक बहाव के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी लगातार मुश्किलें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि परसोई खास निवासी 48 वर्षीय रामप्रीत खरवार और टोला कनुहार निवासी 55 वर्षीय बेचई बैगा अपने-अपने पाही से घर लौट रहे थे। दोनों बिजुल नदी पर बनी पुलिया के पास पहुंचे तो नदी का पानी पुलिया के ऊपर से तेज रफ्तार में बह रहा था। पानी का बहाव बेहद तेज होने के बावजूद दोनों अलग-अलग छोर से पुलिया पार करने लगे। इसी दौरान नदी की तेज धारा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते दोनों पानी में बह गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और लापता ग्रामीणों के परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर से काफी देर तक नदी और आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने देर रात तक नदी के संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को भी लगातार तलाश अभियान जारी रहा। नदी में तेज बहाव और बारिश के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के मुताबिक दोनों ग्रामीणों की तलाश में पुलिस और पीएसी के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। वहीं तलाश अभियान को और तेज करने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल दोनों ग्रामीणों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
अजमगढ़ के स्मिथ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर छात्रों ने प्रदर्शन किया
Azamgarh, Uttar Pradesh:प्रयोग - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh स्मिथ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों ने धरना-प्रदर्शन कर किया हंगामा, 26 वर्षों से भौतिक व रसायन विज्ञान के नियमित शिक्षक नहीं होने का आरोप, कई वर्षों से गणित शिक्षक की भी कमी। कुल मिलाकर प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाये कि बोर्ड परीक्षा सिर पर है, लेकिन मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। छात्रों का कहना है कि सरकारी नियमों को दरकिनार कर उनसे फीस वसूली भी हो रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि पिछले लगभग 26 वर्षों से रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के नियमित शिक्षक नहीं हैं, जबकि गणित शिक्षक की भी कमी है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए चार महीने बचे हैं, लेकिन कॉलेज में आवश्यक शिक्षक तैनात नहीं। उन्होंने बताया कि जब वे शिक्षकों से अनुरोध करते हैं, तो उन्हें डांटकर चुप करा दिया जाता है। उन्होंने पोस्टर लहराकर विरोध दर्ज कराया। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा शुल्क के नाम पर अनियमितता बरती जा रही है और पुस्तकालय तथा मरम्मत के नाम पर अतिरिक्त पैसे माँगे जाते हैं। स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह एक सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था है, पर यहाँ अवैध फीस वसूली और नियुक्तियों में धांधली हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने 48 घंटे के भीतर रसायन विज्ञान के शिक्षक की व्यवस्था देने का आश्वासन दिया।0
0
Report
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में ट्यूबवेल के खोद में पांच वर्षीय तबस्सुम का शव मिला
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर जहांगीराबाद में ट्यूबवेल की हौद में बच्ची का शव मिला। दोपहर घर से निकली पांच वर्षीय मासूम तबस्सुम लापता हो गई थी। गांव के बाहर ट्यूबवेल की हौद में बच्ची का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। घटना के हर पहलू की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नवींनगर गांव का पूरा मामला बताया गया।0
0
Report
कार्यकर्ताओं के सम्मान की मिसाल बनीं विधायक मीना सिंह, इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठकर दिया सादगी और अपनत्व
Manpur, Madhya Pradesh:कार्यकर्ताओं के सम्मान की मिसाल बनीं विधायक मीना सिंह, इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठकर दिया सादगी और अपनत्व का संदेश मानपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह एक बार फिर अपने सहज, सरल और जमीन से जुड़े अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। भारतीय जनता पार्टी मानपुर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता श्री बालकरण प्रजापति के इलेक्ट्रिक ऑटो में सवारी कर विधायक ने न केवल कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता के बीच आत्मीयता का रिश्ता ही संगठन की असली ताकत है। विधायक मीना सिंह का यह अंदाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर जनप्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी वाहनों का काफिला नजर आता है, लेकिन मीना सिंह ने कार्यकर्ता के इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठकर यह दिखाया कि लोकप्रियता और पद से बड़ा कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और अपनत्व होता है। कार्यकर्ता का मान बढ़ाना ही नेतृत्व की पहचान सुश्री मीना सिंह का यह कदम भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला माना जा रहा है। बालकरण प्रजापति जैसे सक्रिय कार्यकर्ताओं के वाहन में बैठकर उन्होंने यह संदेश दिया कि संगठन की मजबूती केवल बड़े मंचों और भाषणों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके साथ खड़े रहने से होती है। मानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मीना सिंह की इसी सहजता और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव को उनके समर्थक उनकी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। एक इलेक्ट्रिक ऑटो में सवारी का यह छोटा-सा दृश्य राजनीतिक रूप से बड़ा संदेश देता नजर आया—नेतृत्व वही, जो अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाए और उनका सम्मान बढ़ाए। सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना अंदाज विधायक मीना सिंह के इस सादगीपूर्ण अंदाज की तस्वीर सामने आने के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई। समर्थकों का कहना है कि विधायक का यह व्यवहार कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला है और संगठन के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। मानपुर की राजनीति में मीना सिंह की यह तस्वीर सिर्फ एक ऑटो की सवारी नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के सम्मान, सादगी और जमीन से जुड़े नेतृत्व का संदेश बनकर सामने आई है। “पद बड़ा हो सकता है, लेकिन कार्यकर्ता का सम्मान उससे भी बड़ा है”—विधायक मीना सिंह के इस अंदाज ने मानपुर में यही संदेश मजबूती से पेश किया है।0
0
Report
Advertisement
सीवान में AK-47 से गोलीकांड पर तेजस्वी यादव राज भवन मार्च का आह्वान
Patna, Bihar:सिवान में छात्रों पर पुलिस के द्वारा चलाए गए AK-47 को लेकर तेजस्वी यादव निकलेंगे राज भवन मार्च तो वही सरकार को तेजस्वी ने सरकार को घेरा और कहां की संसद में कुछ और कोर्ट में कुछ और सरकार जो है बोल रही है अभी तक मामले की जांच नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा बिल्कुल जायज मांग है। सबसे बड़ी बात कि वो छात्र थे, हमारे देश के भविष्य हैं और उन पर AK-47 से वार करना, उन पर गोली चलाना ये बहुत ही निंदनीय था। उसके बाद भी सरकार ये बता नहीं रही है कि जिसने गोली चलाई उस पर क्या कार्रवाई हुई, उसको सस्पेंड किया गया कि वैसे लोगों को तो अरेस्ट करना चाहिए। तो उनका मांग बिल्कुल जायज है और नेता प्रतिपक्ष यदि ये आवाज उठा रहे हैं तो फिर कौन आवाज उठाएगा? बिहार में तो अपराध चरम पर है, अपराधियों को तो पकड़ नहीं रहे हैं ये लोग, आम आदमी को घर के पास ही गोली मार दी जा रही है और गोली मारने वाला पकड़ा नहीं जा रहा है। तो ये सब बातें हैं और बिहार में अपराध चरम पर है। छात्र हों, नौजवान हों, अभी देखिए गर्दनीबाग में भी छात्र कई दिनों से, 20 दिनों से अनशन पर बैठे-बैठे हुए हैं, सरकार की तरफ से कोई सुध लेने वाला नहीं है। तो साफ तौर पर देखा जाए तो बिहार में न शिक्षा से जुड़ा हुआ माहौल है और न शिक्षा के लिए आंदोलन करने वाले लोगों की सुध ली जा रही है बिल्कुल सही कर रहे हैं, करना चाहिए। क्योंकि छात्रों के हित में निश्चित रूप से जाकर के अब एक वही रास्ता बचा है महामहिम को सूचित करना कि भाई लॉ एंड ऑर्डर प्रॉपर... वहां के डीएम, एसपी का आपने तबादला किया, वैशाली का कब करेंगे? वैशाली में बीजेपी के ही नेता हैं, चार-पाँच दिन हो गया उनकी हत्या किए हुए, कल उनकी पत्नी ने मतलब मीडिया में आकर उन्होंने कहा कि अभी तक जो शूटर थे वो पकड़े नहीं گئے हैं। उसके बाद में एक जगह अभी मामला ठंडा ही नहीं हुआ तो महुआ में 10 राउंड गोली चल गई। लोग दहशत के साए में जी रहे हैं और वहां के डीएम को देखिए रील बनाने में मस्त हैं, वहां के एसपी साहब क्या कर रहे हैं! तो ये तमाम चीजें हैं, सिर्फ एक जिला में नाखून कटा के शहीद मत होइए। जहां-जहां भी इस तरह की घटना घटती है वैसे अधिकारियों को हटा कर के उन पर कार्रवाई करिए0
0
Report
न्यायालय से चर्चित आदित्य सिंह उर्फ रवि हत्याकांड में 14 को आजीवन कारावास की सजा, दो दोषमुक्त
Maharajganj, Uttar Pradesh:रायबरेली के चर्चित आदित्य सिंह उर्फ रवि हत्याकांड में जिला जज की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी सपा नेता आरपी यादव, सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव और उनके बेटे अर्पित यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, आरोपी आरके यादव और एपी सिंह को साक्ष्य के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया। मामला वर्ष 2019 का है, जब छात्र आदित्य सिंह उर्फ रवि की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में रतापुर स्थित सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव और उनके बेटे समेत कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। लंबे समय तक चली सुनवाई और गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर जिला जज की अदालत ने आज 16 आरोपियों में से 14 को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि दो आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर बरी कर दिया। फैसले के बाद आदित्य हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। मामले में अदालत के निर्णय को पीड़ित परिवार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
शिमला की तेज बारिश में पेड़ गिरकर कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन buri तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के बीच शहर में जगह-जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। तारा हॉल के पास अचानक एक पेड़ कार पर जा गिरा। जिस समय यह हादसा हुआ, चालक कार के अंदर ही मौजूद था। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि, हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हल्की चोटें आने के बाद चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। लोगों को पेड़ों और संवेदनशील स्थानों से दूर रहने के साथ ही गैर-जरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी गई है। बारिश का दौर जारी रहने के कारण लोगों से सुरक्षित रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गई है。0
0
Report
Advertisement
