Back
धनबाद में अंडरपास से जाम राहत: यातायात सुगम हो सकेगा
NMNitesh Mishra
Mar 19, 2026 02:47:41
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल पर गया लाइन के नीचे एक नए अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह अंडरपास शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। अंडरपास निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन भी निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने संवेदक (ठेकेदार) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि काम में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और तय समय सीमा के भीतर अंडरपास को पूरा किया जाए।
वहीं धनबाद के उपायुक्त ने बताया कि गया पुल के बगल में बन रहे इस अंडरपास का निर्माण कई विभागों की निगरानी में हो रहा है। निर्माण स्थल के पास पेयजल एवं नगर निगम की पाइपलाइन गुजर रही है, साथ ही एफसीआई गोदाम, पथ निर्माण विभाग और रेलवे से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी समन्वय किया जा रहा है। इन सभी विभागों के बीच तालमेल बनाकर कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
आदित्य रंजन डीसी धनबाद
वहीं स्थानीय लोगों ने भी अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि इसके पूरा होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।
शशि प्रकाश , सांसद प्रतिनिधि
गौरतलब है कि अंडरपास बन जाने के बाद धनबाद शहर में लगने वाले जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 19, 2026 03:48:440
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 03:48:22Noida, Uttar Pradesh:UJJAIN (MADHYA PRADESH): PEOPLE CELEBRATE HINDU NEW YEAR AT RAM GHAT WITH CONCH BLOWING AND SUN WORSHIP MARKING BEGINNING OF VIKRAM SAMVAT 2083.
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 19, 2026 03:48:140
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 03:48:060
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 19, 2026 03:48:000
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 19, 2026 03:47:520
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 19, 2026 03:47:440
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 03:47:130
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 19, 2026 03:47:020
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 19, 2026 03:46:280
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowMar 19, 2026 03:46:120
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 19, 2026 03:45:590
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 19, 2026 03:45:500
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 03:45:44Noida, Uttar Pradesh:Kitty back trying their hardest to get kitty back into the house
0
Report