Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambhal244302

संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम के सिर में चोट, 25 टांके, प्लास्टिक सर्जरी

SSSUNIL SINGH
Mar 19, 2026 03:00:34
Sambhal, Uttar Pradesh
संभल. कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के बाथरूम में पैर फिसलने से सिर में गंभीर चोट लगी। आचार्य प्रमोद कृष्णम को गम्भीर हालत में संभल के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। आचार्य के माथे में चोट लगने से बड़ा जख्म बताया जा रहा है। 25 टांके लगाकर प्लास्टिक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम को हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद आवास ले जाया गया। आचार्य प्रमोद कृष्णम का हाल चाल जानने के लिए आवास पर साधु संतों का तांता लगा। गाजियाबाद में स्थित आवास का मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRandhir Nidhi
Mar 19, 2026 04:02:01
Gumla, Jharkhand:गुमला में आगामी ईद, रामनवमी, दुर्गा पूजा और सरहुल पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली, पानी और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। गुमला के अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने साफ कहा कि गुमला आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील भी की। वहीं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी, जबकि बिना अनुमति जुलूस और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों, अवैध शराब और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपनी अहम सुझाव दिए—जैसे चापाकलों की मरम्मत, अतिरिक्त जलापूर्ति, नाइट स्वीपिंग, चलंत डस्टबिन, और जुलूस मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण की विशेष व्यवस्था। नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था का भरोसा दिया गया, वहीं जिला आपूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी देते हुए पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं, ताकि गुमला की पहचान बनी।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 04:01:40
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 19, 2026 04:01:30
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपीयो पर कुछ दिन पहले एक ठेके पर फायरिंग करने और एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां पहले फायरिंग और उसके बाद फिरौती की पर्ची फेंकने का आरोप था. पुलिस के अनुसार, आईएमटी इलाके में आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपीयो ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे को उसके साथ गिरफ्तार किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपीयो से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपी अनिल उर्फ खान गुजर और उसका एक साथी मनीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके अन्य साथियो की गिरफ्तारी के लिए टीमे गठित कर दी गयी है
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 19, 2026 04:01:17
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:गांजा तस्करी के एक मामले में बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा खरीददार को राजस्थान से गिरफ्तार किया है, दरअसल नगरनार थाने की पुलिस ने 27 अक्टूबर 2025 को ट्रक से गांजा तस्करी करते हुए राजगढ़ मध्यप्रदेश निवासी आरोपी मुराद साह को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 73 किलोग्राम गांजा जब्त किया था आरोपी ने अपने बयान में यह कबूल किया था कि उसने राजस्थान के कोटा निवासी मुख्य आरोपी मोहम्मद नावेद उर्फ नाजिम के कहने पर उड़ीसा से गांजा लेकर डिलीवरी करने जा रहा था, मुख्य आरोपी मोहम्मद नावेद के द्वारा ही गांजा खरीदने के लिए पैसे दिए गए थे, पिछले 5 महीने से बस्तर पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी, आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद नावेद उर्फ नाजिम को राजस्थान कोटा से गिरफ्तार कर लिया फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया।
0
comment0
Report
SKShivam Kumar1
Mar 19, 2026 04:00:48
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 19, 2026 04:00:41
Noida, Uttar Pradesh:आतंकवादी तत्वों के संकट का कारण बनने की स्थितियाँ: भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट वॉशिंगटन DC [US], 19 मार्च (ANI): यूनाइटेड स्टेट्स इंटेलिजेंस कम्युनिटी की 'वार्षिक खतरा आकलन' (Annual Threat Assessment) रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया परमाणु तनाव कम करने में मदद मिली; हालाँकि, रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी गई है कि दक्षिण एशिया में सुरक्षा संबंधी लगातार जोखिम बने हुए हैं। इसका कारण यह है कि आतंकवादी तत्व संकट पैदा करने वाले हालात बनाते रहते हैं, भले ही ऐसा लगता है कि दोनों में से कोई भी देश खुले संघर्ष में वापस नहीं लौटना चाहता। रिपोर्ट में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि भारत और पाकिस्तान के संबंध अभी भी तनाव का एक संभावित केंद्र बने हुए हैं, जिसका कारण इन दो परमाणु-सशस्त्र पड़ोसी देशों के बीच हुए पिछले संघर्ष हैं। रिपोर्ट में पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास हुए आतंकवादी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा गया है कि इस घटना ने यह दिखा दिया कि आतंकवादी हमले किस तरह संघर्ष की चिंगारी भड़का सकते हैं। 2026 की वार्षिक खतरा आकलन रिपोर्ट में कहा गया है, राष्ट्रपति ट्रंप के हस्तक्षेप से हालिया परमाणु तनाव कम हुआ, और हमारा आकलन है कि दोनों में से कोई भी देश खुले संघर्ष में वापस नहीं लौटना चाहता। हालाँकि, रिपोर्ट में यह भी आगाह किया गया है कि ऐसी स्थितियाँ अभी भी मौजूद हैं, जिनके चलते आतंकवादी तत्व संकट पैदा करने वाले हालात बना सकते हैं। क्षेत्रीय आतंकवाद के मुद्दे पर, आकलन रिपोर्ट में कहा गया है, ISIS-K की इस क्षेत्र में अभी भी मज़बूत पकड़ बनी हुई है और वह बाहरी हमले करने की फिराक में है। साथ ही, इसमें यह भी जोड़ा गया गया है कि तालिबान ने इसके खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की है और संभवतः कुछ हमलों को नाकाम भी किया है। रिपोर्ट में पाकिस्तान की मिसाइल क्षमताओं को लेकर भी चिंता जताई गई है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान लगातार अधिक से अधिक उन्नत मिसाइल तकनीक विकसित कर रहा है, जिसकी मदद से वह भविष्य में दक्षिण एशिया से बाहर के लक्ष्यों को भी निशाना बनाने में सक्षम हो सकता है—जिसमें संभवतः अंतरमहाद्वीपीय मारक क्षमता भी शामिल हो सकती है। इसके अलावा, रिपोर्ट में पाकिस्तान और तालिबान के बीच बढ़ते तनाव का भी ज़िक्र किया गया है, जिसके लिए इस साल की शुरुआत में सीमा पार हुई झड़पों और सैन्य टकरावों का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब से यह संघर्ष शुरू हुआ है, तब से यह लगातार जारी है। स्थायी शांति स्थापित करने के लिए यह ज़रूरी होगा कि तालिबान उन आतंकवादी समूहों से अपने संबंध तोड़ ले, जो पाकिस्तान को निशाना बनाते हैं। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी में पहाड़ों से उतरकर आए आतंकवादियों ने उन पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी, जो अक्सर इस जगह पर घूमने आते हैं। इस जगह को अक्सर 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ दूर-दूर तक हरे-भरे घास के मैदान फैले हुए हैं। हमले के बाद, भारत ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर कई हमले किए, जिन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। एक सुनियोजित और सटीक ऑपरेशन में, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी शिविरों पर हमले किए, जिसमें 100 से ज़्यादा आतंकी, उनके ट्रेनर, हैंडलर और सहयोगी मारे गए। मारे गए ज़्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े थे।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 04:00:24
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 19, 2026 03:48:57
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में चलती ट्रेन पर मामूली कहासुनी के बाद यात्री को पत्थर चलाकर घायल करने का मामला सामने आया है। पथराव में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रायबरेली प्रयागराज रेल खंड पर लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास का है। यहाँ ट्रेन से उतरकर कुछ दबंगों ने पथराव किया जिसमें विन्ध्यांचल जा रहे दो युवक घायल हुए हैं। घायल युवकों में एक को ज्यादा चोट लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल उन्नाव जिले के रहने वाले ये युवक त्रिवेणी एक्सप्रेस पर निगोहा स्टेशन से सवार हुए थे। ट्रेन रायबरेली पहुँचने से पहले ही काफी भर गई थी। यहाँ उन्नाव निवासी दोनों युवक अमित और सुभाष गेट पर खड़े थे तभी गाड़ी रायबरेली स्टेशन पर पहुंची तो लगभग आधा दर्जन युवक उस पर चढ़ने लगे। गेट पर खड़े अमित और सुभाष ने उन लोगों से कहा कि जगह नहीं है। इसी बात को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हुआ जो अगले स्टेशन लक्ष्मणपुर पहुँचने पर पत्थरबाजी मे तब्दील हो गया। पत्थरबाजी में अमित ज्यादा घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी का कहना है कि तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी。
333
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 19, 2026 03:48:44
Danti, Uttar Pradesh:नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आस्था और उत्साह के बीच विंध्याचल धाम मंदिर क्षेत्र में प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और जनसुविधा प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। जिला अधिकारी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने बताया कि नवरात्रि मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार रात से ही सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय कर दी गई थी। देर रात से लेकर भोर तक पुलिस और प्रशासनिक टीमें सतर्क रहीं तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग हो रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी और महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया है। रात्रि में सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल सुविधा और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं। मेला क्षेत्र में वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं ताकि जाम की स्थिति न बने। परिवहन व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए 180 विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही सभी प्रमुख ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग तथा सेक्टर आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। आपातकालीन सेवाओं और हेल्प डेस्क भी सक्रिय हैं। जिला़ अधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएँ इस प्रकार की गई हैं कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन का लाभ मिल सके। प्रशासन मेले की पूरी अवधि के दौरान सतर्कता बनाए रखेगा
269
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 19, 2026 03:48:14
Greater Noida, Uttar Pradesh:गड्ढे में डूबने से 5 वर्ष के बच्चे की मौत खाली खेत में जमा हो रहा था कॉलोनी का पानी ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक पांच वर्षीय बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने घर से कुछ दूरी पर पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया था。 पुलिस के अनुसार, प्रीत विहार कॉलोनी निवासी उमेश कुमार का पांच वर्षीय बेटा देव छपरौला गांव के एक स्कूल में नर्सरी का छात्र था। उमेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं。 देव बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटा था। इसके बाद वह खेलने के लिए घर से बाहर निकल गया। कॉलोनी से निकलने वाला पानी घर से कुछ ही दूरी पर एक गड्ढे में जमा होता है。 खेलते समय देव अचानक उस पानी भरे गड्ढे में गिर गया। बच्चे के गिरने का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला。 देव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह गड्ढा इलाके के एक किसान के खाली खेत में बना है, जिसमें कॉलोनी का पानी जमा होता है। परिजनों ने इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है。
325
comment0
Report
Advertisement
Back to top