245101
हापुड़ में वाहन चोरी गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ जनपद से बड़ी सफलता मिली है जहां स्वीट टीम और हाफिजपुर थाना पुलिस ने अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व तमंचा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है ये लोग डकैती लूट चोरी जैसी घटनाओं का अंजाम देते थे और इन सभी तीनो शातिर बदमाशों पर तीन दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में पंजीकृत हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
LNJP अस्पताल में 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता मामला: महिला आयोग ने कड़ी कार्रवाई की मांग
Kurukshetra, Haryana:15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामला: LNJP अस्पताल में पीड़ित लड़की से मिली महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया, अस्पताल प्रशासन पर उठाए सवाल, पीएमओ व नर्सों पर कार्रवाई की मांग ,PMO को सस्पेंड करने की सिफारिस, अस्पताल प्रशासन को जमकर लगाई फटकार कुरुक्षेत्र:-- जिला कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में आज महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया पीड़ित लड़की से मिलने के लिए पहुंची। सरकारी अस्पताल में 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है तथा समाज का विश्वास जीतने वाले चिकित्सा पेशे पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वही रेनू भाटिया ने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार भी लगाई है। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें 29 मई को ही घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची पहली बार 27 अप्रैल को पेट दर्द की शिकायत लेकर अपनी दादी के साथ अस्पताल पहुंची थी। बाद में चिकित्सक द्वारा उसे बार-बार बुलाने और कथित रूप से अनुचित व्यवहार करने की शिकायत सामने आई। बच्ची के बयान के अनुसार उसके साथ गंभीर आपत्तिजनक हरकतें की गईं, जिससे वह मानसिक आघात में है। महिला आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी नाबालिग या महिला मरीज की जांच के दौरान महिला स्टाफ की मौजूदगी अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई महिला नर्स मौजूद नहीं थी तो यह अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने अस्पताल की पीएमओ और ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ की भूमिका की भी जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीत होता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करने की बात कही। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित बच्ची अभी भी मानसिक सदमे में है और उसकी नियमित काउंसलिंग आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्ची को कुछ दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराया जाए ताकि वह इस आघात से उबर सके। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को किसी प्रकार की विशेष सुविधा या वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए। कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पतालों में महिला मरीजों की जांच संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने की मांग की।0
0
Report
यह आदमी सच में इतना दयालु है? जानिए पूरा सच
Noida, Uttar Pradesh:This man is so kind0
0
Report
कर्नाटक में वीआईपी की एंट्री: सामाजिक न्याय का बड़ा विस्तार
Noida, Uttar Pradesh:कर्नाटक में वीआईपी की एंट्री, सामाजिक न्याय की लड़ाई को मिलेगा नया विस्तार : मुकेश सहनी 'मुख्यमंत्री बनना लक्ष्य नहीं, समाज में बदलाव लाना मेरा सपना' : मुकेश सहनी निषाद, कोली और वंचित समाज की हिस्सेदारी के लिए पूरे देश में संघर्ष जारी : मुकेश सहनी बी.के. मोहन कुमार के नेतृत्व में कर्नाटक में मजबूत विकल्प बनेगी वीआईपी : मुकेश सहनी पटना/बेंगलुरु, 07 जून। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने शनिवार को कर्नाटक में अपने राजनीतिक विस्तार की औपचारिक शुरुआत करते हुए राज्य में संगठन निर्माण और सामाजिक न्याय के आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह को संबोधित करते हुए वीआईपी के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि देश के वंचित, पिछड़े, निषाद, कोली और मेहनतकश समाज को उनका सम्मान और अधिकार दिलाना है। इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का भव्य स्वागत किया गया। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि वह एक अत्यंत साधारण मछुआरा परिवार से आते हैं और गरीबी तथा संघर्ष को बेहद करीब से देखा है। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि मजदूरी से लेकर सफल उद्यमी बनने तक का सफर समाज और संतों के आशीर्वाद से संभव हुआ। लेकिन जब उन्होंने अपने समाज की बदहाल स्थिति देखी तो उन्होंने आरामदायक जीवन छोड़कर सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि निषाद समाज देशभर में कई नामों से जाना जाता है, लेकिन विभिन्न राज्यों में उनकी सामाजिक श्रेणियां अलग-अलग हैं। कहीं एससी, कहीं एसटी और कहीं ओबीसी के रूप में उन्हें वर्गीकृत किया गया है। यह सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है और वीआईपी इसी विसंगति को दूर करने के लिए संघर्ष कर रही है। अपने संबोधन में सहनी ने कहा कि उनका लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि यदि वह समझौता कर लेते तो आज बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन उन्होंने समाज के हितों को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर रखा। उन्होंने कहा कि "झोपड़ी में रहकर बादशाह बनना बेहतर है, किसी के महल में गुलामी करने से।" उन्होंने कर्नाटक वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बी.के. मोहन कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में उन्हें अनेक राजनीतिक प्रलोभन मिलेंगे, लेकिन यदि समाज के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तो जनता उन्हें बड़ी जिम्मेदारियों तक पहुंचाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बी.के. मोहन कुमार के नेतृत्व में वीआईपी कर्नाटक में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। मुकेश सहनी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए मतदान के अधिकार ने गरीब और अमीर को समान ताकत दी है। इसी लोकतांत्रिक शक्ति के आधार पर वीआईपी सामाजिक न्याय, भागीदारी और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने दोहराया कि "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" का सिद्धांत ही देश में वास्तविक सामाजिक न्याय स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद वह कर्नाटक का व्यापक दौरा करेंगे और यहां संकल्प यात्रा निकालकर समाज के बीच संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को साथ लेकर सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह के अंत में मुकेश सहनी ने संत समाज के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक में पहली बार इतने बड़े स्तर पर संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और इसी आशीर्वाद के बल पर वीआईपी राज्य में नई राजनीतिक चेतना का निर्माण करेगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बी.के. मोहन कुमार के अलावा जी, पद्म श्री मधमा, सुधा श्री सहित कई गुरुजन, स्वामी , संत गण और बिहार से आए वीआईपी पार्टी के दिल्ली के रिटायर्ड कमिश्नर बी.के. सिंह , राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, मनीष आनंद , बैजनाथ सहनी , परमदेव चौधरी , देव ज्योति , बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद , नीलाभ कुमार , कुणाल कुमार , लालबाबू सहनी , दिनेश सहनी , अनिल सहनी ,चंदन सहनी , सनी सिंह , रोशन सहनी , रंजीत चौधरी , लालबाबू निषाद सहित कई नेतागण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर के कुबेरस्थान में सड़क हादसे के बाद विवाद पुलिस-ग्रामीण टकराव तक पहुंचा
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर के कुबेरस्थान इलाके में एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद अब पुलिस और ग्रामीणों के आमने-सामने आने तक पहुंच गया है हादसे के बाद जब्त ट्रक से मोरंग किसके आदेश पर उतारी गई, पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव क्यों हुआ और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है...इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे0
0
Report
बीकानेर डिविजनल रेलवे कार्यालय में अर्जुन राम मेघवाल की रेलवे अधिकारियों से बैठक
Noida, Uttar Pradesh:BIKANER (RAJASTHAN): UNION MINISTER ARJUN RAM MEGHWAL CHAIRS MEETING WITH RAILWAY OFFICIALS AT DIVISIONAL RAILWAY OFFICE IN BIKANER बीकानेर, राजस्थान: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के डिविज़नल रेलवे ऑफ़िस में रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की।0
0
Report
सिग्नल केविल चोरी करते पांच गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा।मनकापुर-झिलाही रेलवे स्टेशन के मध्य अप लाइन से दक्षिण दिशा मे फेंसिंग के बगल से 6 क्वाड सिग्नल केबल 10 बंडल विभिन्न साइज के एवं 12 कोर सिग्नल केबल 2 बंडल विभिन्न साइज के जिनकी कुल लंबाई लगभग 101 मीटर है, रेल संपत्ति की चोरी कर ले जाते हुए पांच व्यक्ति आशीष कुमार शर्मा,दीपक विश्वकर्मा,सूरज चतुर्वेदी,रहमान को गिरफ्तार कर पूछने पर बताया कि हम पांचों आपस में दोस्त हैं,अधिक पैसा की लालच व नशे के आदी हैं।आज खर्च व नशे की पूर्ति हेतु हम लोगों के पास पैसा नहीं था।तो सभी पुलिस व रेल कर्मचारी से नजर बचाकर एवं रात्रि का फायदा उठाकर अपने साथ लाई गई स्विफ्ट डिजायर में केबल को कटर से काट कर ले जाने हेतु गाड़ी में रख रहे थे कि जिसे किसी चलते फिरते कबाड़ी जो हमें जानते पहचानते नहीं हैं,के हाथ बेचकर अपनी जरूरत को पूरा करते। बरामद रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत 37000/-रुपए है।0
0
Report
Advertisement
काशी में मीट-मांस व मछली दुकानों को बाहर स्थानांतरित, मंत्री बोले व्यवस्थित किया जाएगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने काशी में मीट-मांस और मछली की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने पर कहा, "इन दुकानों को बंद नहीं किया जा रहा है बल्कि व्यवस्थित किया जा रहा है... बेहतर है कि स्वास्थ्य की सुरक्षा हो। व्यवस्था देना सरकार का काम है... मैं इसके लिए सरकार को धन्यवाद देता हूं कि कम से कम ये कदम उठाया गया।"0
0
Report
बिलासपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 वाहनों की जब्ती
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलाए गए विशेष अभियान में 16 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 08 हाइवा, 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 02 माजदा वाहनों को अवैध रूप से रेत, चूनापत्थर, साधारण पत्थर तथा मिट्टी-ईंट का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। तेंदुआ, कोटा, चौरभट्ठी, कछार, लोफंदी, सेंदरी, निरतु, कोनी, मंगला, हिर्री, पचपेड़ी, गोबरी, आमाकोनी, मल्हार, कुकुर्दीकला, गनियारी, चकरभांठा और अमसेना सहित कई क्षेत्रों में जांच की गई। सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत 16 प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को कोनी, कोटा, चकरभांठा, सकरी, हिर्री और पचपेड़ी थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी तथा प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व हानि रोकने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में ही इंडिया गठबंधन बिखर चुका है और देश की जनता उसके वास्तविक स्वरूप को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी वर्षों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राजनीतिक स्थिति और कमजोर होगी तथा वर्ष 2029 तक दोनों दलों का जनाधार और अधिक घट जाएगा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके नेतृत्व में विपक्ष पूरी तरह विफल साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस नीति नहीं है और वह केवल नकारात्मक राजनीति तथा बयानबाजी के सहारे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का इतिहास संतों, महापुरुषों और रामभक्तों के सम्मान का नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का कार्य कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
LPG कीमत बढ़ोतरी पर मनीष तिवारी का सरकार पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: MANISH TEWARI (CONGRESS) ON DOMESTIC LPG PRICE HIKE RS 29 PER 14.2-KG CYLINDER चंडीगढ़: घरेलू LPG की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, "पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम बढ़ाकर ये सरकार क्यों लोगों पर दबाव डाल रही है? सरकारी कंपनियां मुनाफा कमाएं और लोगों की जेब से आप पैसा निकालें ये तानाशाही है। इसके खिलाफ पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है। लोगों की जेब से पैसा निकालकर अपनी तिजोरी भरना कोई शासन करना नहीं है।"0
0
Report
चंदौली पुलिस का ऑपरेशन वज्रपात: 64 गैंग चिन्हित, 187 नामजद, 49 मुकदमे
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दबंगई दिखाने वालों पर चन्दौली पुलिस का बड़ा प्रहार - ऑपरेशन वज्रपात के तहत 5 दिन चला विशेष अभियान - पुलिस ने 64 सोशल मीडिया गैंगों को किया चिन्हित - 49 मामलों में मुकदमा दर्ज, 187 लोगों को किया गया नामजद - अभियान के दौरान 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार - 65 अन्य सदस्यों की पहचान, कानूनी कार्रवाई जारी - हथियारों के प्रदर्शन और अपराध के महिमा मंडन पर सख्त कार्रवाई - सूचना देने वालों की पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय - चंदौली पुलिस का संदेश, सोशल मीडिया पर गुंडई बर्दाश्त नहीं - एसपी आकाश पटेल की दो टूक होगी कड़ी कार्रवाई.0
0
Report
चंदौली में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़; 5 गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद अस्पताल, कचहरी, बाजार और रेलवे स्टेशन को बनाते थे निशाना चोरी के बाद बदल देते थे बाइक की नंबर प्लेट सदर, सैयदराजा और सकलडीहा क्षेत्र से चोरी हुई थीं बाइके बिहार के कैमूर और जिले के निवासी आरोपी गिरोह में शामिल पूछताछ में खुलासा, बिहार के शराब तस्करों को बेचते थे चोरी की बाइकें पुलिस ने मझवार रेलवे स्टेशन से भी एक चोरी की बाइक की बरामद मुखबिर की सूचना और घेराबंदी के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता वाहन चोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश, आगे की जांच में जुटी पुलिस सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही पुलिया के पास पुलिस टीम को मिली सफलता.0
0
Report
Advertisement
पूर्वी बर्धमान में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रोफेसर हत्या केस में तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:PURBA BARDHAMAN (WEST BENGAL): THREE ARRESTED FROM PURBA BARDHAMAN IN DELHI UNIVERSITY PROFESSOR MURDER CASE / दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर की हत्या के मामले में पूर्वी बर्धमान से तीन लोग गिरफ़्तार0
0
Report
दिल्ली: अरविंद केजरीवाल अभिषेक बनर्जी के आवास पहुँचे, ममता बनर्जी से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AAP NATIONAL CONVENOR ARVIND KEJRIWAL ARRIVES AT TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE’S RESIDENCE & MEETS TMC CHIEF MAMATA BANERJEE.0
0
Report
बांदा में मामूली विवाद के चलते भाई की ईंट से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में मामूली विवाद के चलते सगे भाई की ईंट से मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे कि अतर्रा थाना क्षेत्र कस्बे के रहने वाले आशीष पुत्र राजकुमार ने दिनांक 05.06.2026 को देर रात्रि पैसे को लेकर हुए मामूली विवाद में अपने बड़े भाई विकाश के सिर पर ईंट से वार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में मृतक की माँ सुनीता देवी की तहरीर पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
