245201
हापुड़ में करोड़ों की लागत से बनी सड़क पर खतरनाक गढ़ा, बड़ा हादसा हो सकता है
Babugarh, Uttar Pradesh:हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ के बछलोता बीबी नगर मार्ग पर करोड़ों की लागत से बनी सड़क में एक खतरनाक गढ़ा बन गया है जो लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। यह गढ़ा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी लागत और नई तकनीकी से बनी सड़क में इस तरह की समस्या क्यों आई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रेकिंग: जालौन में नींद में छत से गिरकर युवक की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नींद में छत से नीचे गिरा युवक, देर रात टॉयलेट जाने को लेकर नींद में उठा युवक छत से नीचे गिरा, छत से नीचे गिरने से 23 बर्षीय युवक मंगल की मौके पर हुई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नवयुवक की मौत से मां-भाई और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव का मामला।0
0
Report
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर का खतरा, सांसद ने सरकार से सुरक्षा की माँग की
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा सरकार को हिफाजत करनी चाहिए ना कि बुलडोजर चलना चाहिए रामपुर में मौजूद जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर का खतरा मंडरा रहा है कल डीएम रामपुर ने आदेश पारित कर कहा कि 40 में से 38 कमरे यूनिवर्सिटी के बिना नक्शा पास कराए बनाए गए हैं ऐसे में बुलडोजर करवाई के आदेश दिए गए हैं जिसको लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जी मीडिया से की खास बात चीत0
0
Report
कौशाम्बी में डीसीएम ने बाइक सवार युवक को टक्कर देकर मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को मार टक्कर, मौत कौशांबी जिले के पिपरी थाना अंतर्गत चायल कस्बा स्थित नईम मियां का पूरा में तेज रफ्तार और बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया. फरार होती डीसीएम का वीडियो CCTV में सामने आया है, मौके पर पहुंची पुलिस फरार डीसीएम चालक की तलाश में जुटी.0
0
Report
Advertisement
3.5 किमी सड़क पर अवैध कब्जे के बावजूद रास्ता खुला नहीं
Noida, Uttar Pradesh:3.5 किमी सड़क पर अवैध कब्जे के बावजूद रास्ता खुला नहीं. यह सड़क pwd विभाग की है. यूनिवर्सिटी के पास फायर सुरक्षा उपलब्ध नहीं है. इसके लिए 7 दिन का नोटिस दिया गया है. अब फायर के लिए पाइप लाइन लगाई जा रही है. कुल 40 भवन हैं, जिनमें 38 नक्शा पास नहीं है.0
0
Report
उषा शर्मा ने सिटी सदर पहाड़गंज जोन अध्यक्ष बनते ही कायाकल्प का किया दावा
New Delhi, Delhi:सिटी सदर पहाड़गंज जोन में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए कल वार्ड कमेटी के अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत का रचा इतिहास भाजपा में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के विलय के बाद सदर सिटी पहाड़गंज जोन से उषा शर्मा को बनाया था उम्मीदवार सिटी सदर पहाड़गंज जोन के अध्यक्ष पद पर जीत के बाद अध्यक्ष बनी उषा शर्मा ने बताई अपनी प्राथमिकता आम आदमी पार्टी पर भी कसा तंज सफाई व्यवस्था से लेकर अवैध अतिक्रमण और जर्जर इमारत को लेकर कहां की जल्द पूरे सिटी सदर पहाड़गंज जोन में होगा कायाकल्प उषा शर्मा अध्यक्ष सिटी सदर पहाड़गंज जोन0
0
Report
कैम्पस में अवैध कब्जे से 3.5 किमी सड़क खुलवाने के आदेश, 38 भवन नक्शा नहीं
Noida, Uttar Pradesh:फीड id Raju rampur input फीड डिटेल्स Campus के अन्दर से wt raju राज कैंपस के अंदर मैप दिखाते हुए wt कैंपस के अंदर कुछ टीजर की बाइट DM अजय कुमार द्विवेदी iv 3.5km की सडक जिस पर अवैध कब्ज़ा था. जिसके बाद उस रास्ते को आम आदमी को खोलने के आदेश दिया गया है. फिर भी रास्ता बंद है. ये सड़क pwd विभाग का है. यूनिवर्सिटी के पास फायर लाइन नहीं है. उसके लिए 7 दिन का नोटिस दिया गया है. अब फायर के लिए पाइप लाइन लग रहा है. कुल 40 भवन है. जिसमे 38 नक्शा पास नहीं हैं0
0
Report
Advertisement
समधी के साथ पत्नी के जाने के आरोप पर कोखराज में जांच शुरू
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:समधी के साथ महिला के जाने का आरोप कौशांबी ज़िले में हैरान कर देने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपनी बेटी के ससुर यानी उसके समधी के साथ घर छोड़कर चली गई है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। पीड़ित इन्द्रराज के अनुसार, करीब तीन महीने पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद बेटी के ससुर राकेश का उनके घर आना-जाना बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और तीन दिन पहले उसकी पत्नी घर से चली गई। काफी तलाश के बाद उसे जानकारी मिली कि दोनों एक होटल में साथ रुके हुए थे। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इन्द्रराज, पीड़ित पति पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो राकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि धमकी से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। पीड़ित ने कोखराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
यमुना ब्रिज पर प्रेमी ने आत्महत्या की कोशिश, प्रेमिका ने पीछे खींचा कदम
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज नए यमुना ब्रिज से आत्महत्या की नीयत से प्रेमी ने लगाई छलांग, प्रेमी के छलांग लगाते ही साथ मौजूद प्रेमिका तुरंत मौके से हुई गायब, प्रेमी के यमुना में छलांग लगाते ही मौके से गायब हुई प्रेमिका, बुधवार की शाम को यमुना में प्रेमी और प्रेमिका दोनों हांथ पकड़कर आत्महत्या के लिए पहुंचे थे, लेकिन प्रेमी के आत्मघाती कदम उठाने के बाद प्रेमिका ने अपने कदम पीछे खींच लिए, यमुना में छलांग लगाए प्रेमी को गोताखोरों की मदद से निकाला गया बाहर, ब्रिज पर प्रेमी युगल के आत्मघाती कदम से राहगीर भी हुए हैरान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युवक को परिजनों के हवाले किया, छलांग लगाने वाले प्रेमी की पहचान अन्नू गुप्ता निवासी मेजा के रूप में हुई है।0
0
Report
बूंदी के गुरुद्वारे के पास युवक पर चाकू हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी शहर में गुरुद्वारे के पास स्थित एक गली में फिरोज पुत्र साबिर पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो युवकों पर हमला करने का आरोप है। हमले में घायल फिरोज को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की धमकी: डीएम के आदेश से राजनीतिक हंगामा
New Delhi, Delhi:रामपुर में मौजूद जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर का खतरा मंडरा रहा है कल डीएम रामपुर ने आदेश पारित कर कहा कि 40 में से 38 कमरे यूनिवर्सिटी के बिना नक्शा पास कराए बनाए गए हैं ऐसे में बुलडोजर करवाई के आदेश दिए गए हैं जिसको लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि यूनिवर्सिटी किसी एक इंसान परिवार या समाज की नहीं होती यूनिवर्सिटी देश की होती हैं सभी समाज के लिए होती हैं सरकार को इसकी हिफाजत करनी चाहिए ना कि उसे पर बुलडोजर की कार्रवाई करनी चाहिए हम लगातार प्रशासन से बात कर रहे हैं कि यूनिवर्सिटी को नुकसान न पहुंचा जाए समाजवादी पार्टी के नेता माननीय मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव की वजह से हमारे वरिष्ठ नेता आजम खान ने बड़ी मेहनत और जज्बे के साथ इस यूनिवर्सिटी को बनाया था आजम खान से उनकी अपनी कोई रंजिश होगी लेकिन उसका खामियाजा यूनिवर्सिटी को नहीं भुगतना चाहिए यूनिवर्सिटी समाज के लिए होती है सभी के लिए है किसी एक की जागीर नहीं होती।0
0
Report
ओकलैंड में आग बुझाते फायरफायटर ने दम घुट रहे पक्षी को ऑक्सीजन दिया
Noida, Uttar Pradesh:Firefighters responding to a vehicle fire in Oakland, California, came to the aid of a pigeon that they noticed was having difficulty breathing, giving the bird oxygen for suspected smoke inhalation0
0
Report
मेरठ में जगन्नाथ रथ यात्रा लिए पुलिस व्यवस्था और शांति बनाए रखने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:दोपहर लगभग 1:30 बजे भगवान जगन्नाथ की यात्रा शुरू हुई। त्योहार के रजिस्ट्रेशन से जुड़े पुराने विवादों की समीक्षा के बाद, सभी संबंधित पक्षों और लोगों के साथ बातचीत की गई। सभी लोग इस जुलूस को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मना रहे हैं। इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि पूरे शहर में शांति, व्यवस्था और नियमों का पालन बनाए रखा जाए। त्योहार और जुलूस खुशी-खुशी मनाए जाने चाहिए, लेकिन माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश पर शांति बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
लातेहार: नवोदय रोड के कस्तूरबा स्कूल के पास बिजली गिरने से दो युवकों की मौत
Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नवोदय रोड के कस्तूरबा स्कूल के आसमानी बिजली गिरने से 2 युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक पियूष कुमार अवाटीकार निवासी है और दूसरा पवन साहू चंदनडीह निवासी है। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद लातेहार प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुचकर शव को कब्जे में लेकर लातेहार सदर हॉस्पिटल लाया गया। प्राथमिक उपचार के क्रम चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है पियूष कुमार और पवन साहू मोटरसाइकल से नवोदय रोड से किसी काम से जा रहे थे तभी तेज वर्षा होने लगी पानी से बचने के लिए महुवा के पेड़ के पास खड़े हो गए। तभी आसमानी बिजली कड़की और पेड़ पर गिर गई इस दौरान मृतक का मोबाइल ब्लास्ट कर गया जिससे मोबाइल टूट गया। मृतक के दोस्त ने बताया कि किसी काम से नवोदय स्कूल की तरफ जा रहा था तभी यह हादसा हो गया है।0
0
Report
सीतामढ़ी में इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप के जरिये पाकिस्तानी लिंक के साथ दो युवक गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के दो युवक को देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध बताकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उनके पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ संपर्क थे; इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए वे पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे। गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम मोहम्मद अखलाक और मोहम्मद अरমান है, जो सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र के टकौर गाँव के रहने वाले बताए जाते हैं। प्राथमिक जांच में कहा गया है कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए पाकिस्तान से उन्हें मॉब लिचिंग और समाज में अशांति फैलाने के साथ देशद्रोही कार्रवाई के निर्देश मिल रहे थे; उनके मोबाइल से पाकिस्तानी आतंकी राणा हसनैन का नंबर मिला है जो उन्हें प्रशिक्षण देता रहा। जी मीडिया की टीम ने परिजनों से बातचीत की, जिन्होंने दावा किया कि आरोपी अनपढ़ हैं, वे लिखना-पढ़ना भी नहीं जानते, फिर कैसे इस झांसे में फंस गए? ग्रामीणों के अनुसार डिजिटल युग में संभव है प्रलोभन से जुड़ाव। बताया गया कि दोनों युवक गुजरात में कपड़े के जड़ी का काम करते थे; बकरीद की छुट्टी पर घर आए थे। मो अख़लाक़ आरा जिले में देहारी करने गया था और फिर घर लौट आया। सीतामढ़ी पुलिस को एक इनपुट मिलने के बाद मंगलवार को दोनों युवक गिरफ्तार कर लिए गए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कटिहार में देश विरोधी कार्रवाई के केस वर्ष 2026 दर्ज थे, जिन के आरोपियों के साथ इनका संपर्क था。0
0
Report
लखीसराय में बवज्रपात से दो किसानों की मौत, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजी
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में बवज्रपात की घटना में हलसी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में दो किसानों की मौत हो गई। हादसे के दौरान दोनों किसान मौके पर ही मर गए। पहले किसान की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी शिवकुमार चंद्रवंशी के 57 वर्षीय पुत्र वाल्मीकि चंद्रवंशी के रूप में हुई। वाल्मीकि अपने खेत में घूम रहे थे कि हादसे की चपेट में आ गए। दूसरे किसान की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के करुणामाचक गांव निवासी अरुण बिंद के 27 वर्षीय पुत्र गिरीश कुमार कुमार के रूप में हुई। वे गांव के एक अन्य किसान के साथ पड़ोसी गांव केंदी में मजदूरी के लिए गए थे, इसी दौरान वज्रपात का शिकार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिए। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
