हापुड़ में चोरी का खुलासा: महिला और उसके बेटे का गिरोह गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में पब्लिक वाहनों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का हापुड़ कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है ।पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है महिला अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया करती थी। जिसने अपने 25 वर्षीय बेटे को भी अपनी चोरी की वारदातों में शामिल कर लिया। आसिफ के साथ मिलकर महिला अपराधी नानू अपने बेटे के संग पब्लिक वाहनों से लोगों के सामान की चोरी करने का काम कर रहे थे जिनके द्वारा 23 जनवरी 2025 को भी हापुड कोतवाली क्षेत्र में एक वारदात को अंजाम दिया गया जिसके बाद से पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही थी पुलिस ने पकड़े गए गिरोह से एक तमंचा एक चाकू चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण, 70 हजार रुपए बरामद किए है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|