245201
स्लग=गांव गांव जाकर पूर्व प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने मनाया समाजवादी पार्टी अध्यक्ष का 52 वा जन्मदिव
Bachlota, Uttar Pradesh:हापुड गढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रवींद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने लोधीपुर, शोभनगढ़, मुखतेश्वर, औरंगाबाद और कई अन्य गांवों में जाकर केक काटा और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और पिछली बार उन्हें लोगों का प्यार नहीं मिला, लेकिन इस बार वह जरूर जीतेंगे। रवींद्र चौधरी ने यह भी कहा कि पीडीपी के सभी साथी उनके साथ हैं और वे सभी मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सत्तू की मौत के बाद खुला राज: साइको सीरियल रेपिस्ट बना मासूमों का शिकार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 25 हजार रुपये के इनामी और छोटा राजन गैंग से जुड़े बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू की मौत के बाद उसकी आपराधिक जिंदगी के ऐसे काले राज सामने आ रहे हैं, जिन्हें सुनकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। पुलिस का दावा है कि सत्तू सिर्फ एक गैंगस्टर या शूटर नहीं था, बल्कि कम उम्र की बच्चियों को निशाना बनाने वाला विकृत मानसिकता का ‘साइको सीरियल रेपिस्ट’ था। अधिकारियों के अनुसार जांच और पीड़ितों के बयानों से यह भी सामने आया है कि वारदात के दौरान पीड़िताओं को शारीरिक यातनाएं देना उसकी विकृत सोच का हिस्सा था।मुठभेड़ के बाद उसकी गाड़ी से बरामद हुए सामान ने उसके राज क़ो खोलकर रख दिया है. एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि लुधियाना जेल से फरार होने के बाद सत्तू ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपनी पहचान बदल-बदलकर वारदातों को अंजाम दिया। वह कभी खुद को फौजी बताता, कभी किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी और कभी नौकरी दिलाने वाला एजेंट। उसका मकसद सिर्फ इतना होता था कि किसी तरह मासूम किशोरियों का भरोसा जीतकर उन्हें अपने साथ ले जाया जाए。 पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विशेष रूप से कम उम्र की बच्चियों को ही अपना आसान शिकार बनाता था। तितावी की नाबालिग किशोरी के अपहरण में भी उसने अपना नाम 'अनिकेत फौजी' बताया था। उसके पास से इसी नाम का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि इसी तरह की कई अन्य वारदातों में भी उसने अलग-अलग पहचान का इस्तेमाल किया。 सबसे चौंकाने वाला खुलासा उसकी ओरा कार की तलाशी के दौरान हुआ। उसकी कार से हथकड़ी, हंटरनुमा स्टिक, स्प्रे, बड़ी संख्या में कंडोम के पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस इन वस्तुओं को उसकी आपराधिक कार्यशैली से जोड़कर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों के बयान और बरामद सामान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आरोपी वारदात के दौरान पीड़िताओं को प्रताड़ित करता था。 पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि वारदात के बाद वह कभी प्रमुख सड़क से नहीं भागता था। वह खेतों, जंगलों और कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करता था, ताकि पुलिस को उसकी भनक तक न लगे。 मोबाइल ट्रैकिंग से बचने के लिए वह हमेशा अपने पास कीपैड वाला छोटा मोबाइल रखता था। उसके कब्जे से अपहृत किशोरी के जेवर, नकदी और मोबाइल भी बरामद हुए थे。 हैरानी की बात यह भी है कि अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले सत्तू क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी था। पुलिस के अनुसार वह रणजी स्तर तक क्रिकेट खेल चुका था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी मैदान साझा कर चुका था। बाद में वह छोटा राजन गैंग से जुड़ गया और अपराध की दुनिया में उतर गया एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि सत्तू का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 30 मुकदमे दर्ज हैं। वह करीब 15 साल जेल में रह चुका था और छोटा राजन गैंग से भी जुड़ा रहा। फरवरी 2026 में वह लुधियाना जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस और कई एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं。 SP सिटी अमृत जैन का कहना है कि आरोपी की मौत के बाद भी उसकी पूरी क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसके शिकार बने और भी पीड़ित तो सामने आने बाकी नहीं हैं। पुलिस उसके नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश भी कर रही है।0
0
Report
सासाराम एनकाउंटर पर कुशवाहा का बयान: सरकार पर भरोसा रखें, निष्पक्ष जाँच जारी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ भोजपुरी के बिलौटी में हुए एनकाउंटर को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि लोगों को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। अगर सरकार एवं प्रशासन से कहीं कुछ गलती हुई है; तो यह भी बताना चाहिए सरकार उसमें सुधार करेगी और सरकार सुधार कर भी रही है। लोगों की मांग पर सरकार इस एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच भी शुरू करवा दी है। आज रिटायर जज जांच के लिए गांव में पहुंच भी गए हैं। ऐसे में लोगों को सरकार पर भरोसा रखते हुए थोड़ा धैर्य पूर्वक इंतजार करना चाहिए। पूरे मामले की सरकार निष्पक्ष जांच करवा रही है। एनकाउंटर को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नीति के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील विषय को लेकर अलग-अलग परियों की अलग-अलग राय नहीं होती है। अगर सरकार कुछ कदम उठा रही है, तो सरकार पर भरोसा रखते हुए हमें सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच की जा रही है। न्यायिक जांच की रिपोर्ट सामने आने दीजिए। उसके बाद ही कोई सवाल किया जा सकता है।0
0
Report
कठवारा के पास बाइक भिड़ंत: पालगंज के सुजीत गुप्ता की मौत, बेटा घायल
Giridih, Jharkhand:पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पालगंज निवासी 45 वर्षीय सुजीत कुमार गुप्ता की मौत हो गई. उनका 10 वर्षीय बेटा मनीष गंभीर रूप से घायल है और गिरिडीह सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया. दरअसल, सुजीत अपने बेटे मनीष को साथ लेकर बदडीहा से मिठाई खरीदकर घर लौट रहे थे. कठवारा के पास सामने से आ रही एक बाइक ने अचानक बिना संकेत दिए मोड़ काटा, जिससे जोरदार टक्कर हो गई. परिजन बबलू राम ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे. स्थानीय लोगों ने दोनों को पहचानकर परिवार को सूचित किया और अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों ने दूसरे चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बाइक छोड़कर भाग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइक जब्त कर ली हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. सुजीत के पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं. खबर मिलते ही पालगंज गांव में मातम छा गया.0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में ताजिया ऊँचाई मापकर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोज़ाबाद में मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिले के एसपी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने ताजिया कमेटियों को हिदायत दी है और ताजियों की लंबाई मानकों के अनुसार रखने की जाँच स्वयं मापक फीते से की जाएगी। उन्होंने कहा कि रूट पर आने वाले बिजली के तारों और पेड़ों की डालियों का ध्यान रखते हुए ऊँचाई तय करें, ताकि जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।0
0
Report
बांसवाड़ा घाटोल में ट्रैक्टर से भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के बामनपाड़ा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शैलेश पुत्र अम्बालाल बाइक पर गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल घायल शैलेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही घाटोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।0
0
Report
मितानिनों की वेतन वृद्धि और एनएचएम संविलियन की मांग पर बड़ा प्रदर्शन
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन कर्मचारी संघ द्वारा आज बालोद जिले के नया बस स्टैंड परिसर में अपनी 3 प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया मितानिनों ने कहा कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के पहले जो वादा मितानिनों से किया गया था उसे सरकार पूरा करें और यहां पर ठेका प्रथा को पूरी तरह से बंद किया जाए और उनको राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में संविलयन किया जाए इन मांगों को लेकर आज मितानिनों ने प्रदर्शन किया है और उनका कहना है कि आगे और बृहद स्तर पर इस प्रदर्शन को किया जाएगा मितानिनों ने कहा कि सरकार से जब NGO का विरोध किए थे तो उसे बंद कर दूसरे NGO में हमे दे दिया गया है मितानिन संघ ने कहा हमें बस वही चाहिए जो सरकार ने हमे देने का वादा किया था मोदी की गारंटी बताई थी। स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती ब्लॉक मितानिन संघ गुंडरदेही के अध्यक्ष सारिका प्रजापति ने बताया कि चुनावी घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023 घोषणा पत्र में घोषणा किया गया है कि मितानिन कर्मचारियों (मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोऑर्डिनेटर) के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि किया जायेगा एवं मितानिन कर्मचारियों को एन.एच. एम. अंतर्गत संविलियन किया जायेगा लेकिन ये मांग आज तक हम उठा रहे हैं लेकिन सरकार सुनने वाली नहीं है।उन्होंने बताया कि इसके विपरित प्रशासन द्वारा पुनः मितानिन कांर्यक्रम के संचालन हेतु निजी संस्था NGO को दे दिया गया है जिससे प्रदेश के सभी मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोऑर्डिनेटर निराश हैं。 मितानिन संघ के अध्यक्ष माहेश्वरी साहू ने बताया कि सरकार से विनम्र निवेदन है कि मोदी की गारंटी घोषणा पूर्ण कर हम सभी मितानिन कर्मचारी (मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलेटर एवं ब्लाक कोऑर्डिनेटर) के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि एवं हमें एन.एच.एम. अंतर्गत संविलियन करने की कृपा करें। हम प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन से आग्रह करते हैं कि मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलेटर एवं ब्लाक कोऑर्डिनेटर को एन.एच.एम. अंतर्गत संविलियन करने पर विचार करेंगे जिससे न केवल हमारी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि हम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में भी सक्षम रहेंगे। इस तरह के काम से मितानिन कार्यकर्ताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत को पहचान मिलेगी और राज्य भर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूती मिलेगी। ये है मितानिनों की मांगे चुनावी घोषणा पत्र 2023 में किया गया वादा मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोऑर्डिनेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) अंतर्गत संविलियन के वादे को पूरा करें。 चुनावी घोषणा पत्र 2023 में किया गया वादा मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलाेटर एवं ब्लाक कोऑर्डिनेटर के वेतन/क्षतिपूर्ति में 50 प्रतिशत वृद्धि किया जाएगा, शासन यह वादां पूरा करे。 मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोऑर्डिनेटर निजी संस्था (एन.जी.ओ.) अंतर्गत कार्य नहीं करेंगे। शासन ठेका प्रथा बंद करे। 3. बाइट - माहेश्वरी साहू, अध्यक्ष बाइट - सारिका प्रजापति, मितानिन संघ0
0
Report
Advertisement
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में भारी हंगामा
Baran, Rajasthan:बारां जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के जलवाड़ा के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और आक्रोशित ग्रामीणों व समाज के लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम बंजारा निवासी बमोरी के रूप में हुई है, जो बंजारा समाज का था। जलवाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही नाहरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बंजारा समाज के सैकड़ों लोग और ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक पुरुषोत्तम अपने पीछे तीन मासूम बेटियों को छोड़ गया है। वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य था, जिससे पूरे परिवार के सामने अब आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। परिजनों की मांग है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए सरकार और प्रशासन द्वारा उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। हंगामे की स्थिति को देखते हुए नाहरगढ़ थाना निरीक्षक कमल सिंह बंजारा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मुस्तैद हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से लगातार वार्ता की जा रही है। थाना निरीक्षक द्वारा ग्रामीणों को शांत करने और नियमानुसार उचित कार्रवाई व प्रशासनिक मुआवजे का आश्वासन देकर समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
बडलियास थाना पुलिस ने 27 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बडलियास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सवाईपुर चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान एक आई-20 कार से 27.228 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने कार जब्त कर हर्षित पारीक निवासी नंदराय एवं आर्यन चावरिया निवासी मानपुरा को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सागर (आईपीएस) के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में थानाधिकारी जसवंत सिंह, सउनि प्यारचंद, जेठमल, कांस्टेबल श्रवण कुमार, संदीप कुमार, संदीप कुमार स्वामी, बाबूलाल, राजेंद्र कुमार एवं नाहर सिंह शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
परासोली चौराहे के पास हाईवे हादसे में दो की मौत, चालक फरार
Noida, Uttar Pradesh:परासोली चौराहे के निकट सड़क हादसे में दो जनों की मौत, क्रेटा चालक फरार भीम-गुलाबपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर परासोली चौराहे के निकट बुधवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान आसींद अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल ने भीलवाड़ा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आसींद थाना पुलिस के अनुसार रेलिया (चोटियास) निवासी बालूराम भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चंद्रा भील (46) पुत्र मांगीलाल भील तथा मगनीराम भील पुत्र हमीरा भील मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव चोटियास से परासोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुलाबपुरा की ओर से तेज गति से आ रही एक क्रेटा कार ने परासोली चौराहे के निकट उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल आसींद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चंद्रा भील की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मगनीराम को प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार व मोटरसाइकिल को जब्त कर आसींद थाना परिसर में खड़ा कराया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है गुरुवार को पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में तेज rफरार हेरियर कार ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौत
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में तेज रफ्तार हेरियर कार ने देर रात बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना भेड़ाघाट थाना के कूड़न गांव की है, जानकारी मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पर यह घटना सामने आई, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया। दो पुलिसकर्मी घंटों तक स्थानीय लोगों से मदद मांग रहे थे, पर कोई आगे नहीं आया, जैसे-तैसे पुलिस ने एक घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम खैरी के रहने वाले वीरेंद्र भूमिया (40) और नरेश भूमिया (42) देर रात करीब 2 बजे किसी काम को करके वापस अपने गांव बाइक से लौट रहे थे, जैसे ही दोनों ग्राम कूडन के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया, दोनों बीच सड़क पर गिर गए, जिसके चलते वीरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद जानकारी भेड़ाघाट थाना पुलिस को लगी तो फौरन मौके पर पहुंचे और नरेश को इलाज के लिए मेडिकल ले गए, जहां कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई। भेड़ाघाट थाने में पदस्थ एएसआई तेजराम ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को जानकारी रात को ही दे दी गई थी। परिवार वालों ने बताया कि दोनों गाड़ी खड़ी करने जबलपूर आए थे, और वापस घर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। दोनों की ही शादी हो गई है, जिनके दो-दो बच्चे हैं। मृतक वीरेंद्र के पिता ने बताया कि10 मिनट पहले ही फोन पर बात हुई थी, तब कह रहे थे कि सीधे घर ही आ रहे है। बताया जा रहा है कि घटना के समय रोड से निकल रहे लोगों की भीड़ लग गई, पर कोई भी घायल को अस्पताल ले जाने तैयार नहीं थे। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर गई। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है0
0
Report
अजमेर बाजार में चेन स्नैचिंग: बाइक सवारों ने महिला से ढाई तोला सोना छीना
Jaipur, Rajasthan:अजमेरदिनदहाड़े बीच बाजार महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन दो बाइक सवारों ने गले पर मारा झपट्टा ले उड़े लगभग ढाई तोले की चेन गांधी भवन चौराहे पर हुई वारदात महिला जा रही थी अपने पति के साथ सूचना मिलते ही पहुंची क्लॉक टावर थाना पुलिस कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला सीसीटीवी के आधार पर हो रही अज्ञात बाइक सवार चेन स्नैचर्स की पहचान0
0
Report
अशोक चौरसिया बने काशी क्षेत्र के अध्यक्ष
Noida, Uttar Pradesh:अशोक चौरसिया, अध्यक्ष काशी क्षेत्र0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार बाइक सवार के अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिला अस्पताल रेफर
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के शाहजहांपुर हाईवे पर अल्लाहपुर चुंगी के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुधवार की रात्रि लगभग 12:00 बजे बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे सीएचसी चिकित्सा अधिकारी ने बताया घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया है। चालक बेहोशी की हालत में था इसलिए अपना नाम और पता नहीं बता सका।0
0
Report
दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ी, भाई-बहन गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के नवरोजपुर नगरिया गांव के पास गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ गई जिससे एक बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। पिहानी थाना क्षेत्र के छतैंया गांव के रहने वाले रामजी राठौर पुत्र तोताराम अपनी बहन सरोजिनी को बाइक से लेकर शाहाबाद कपड़ा खरीदवाने आ रहा था। वह जैसे ही नवरोजपुर नगरिया के पास पहुंचा सामने से आ रही है एक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। राम जी और सरोजिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटे आई। घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा है।0
0
Report
बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश उच्चस्तरीय जांच की मांग
Malkharoda, Chhattisgarh:नमस्कार, मैं विजय कुमार खुंटे। आज हम आपको लेकर चल रहे हैं ग्राम बंसुला, जहां निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से हुए विकास कार्य गुणवत्ता के अभाव में कुछ ही महीनों में खराब हो गए हैं। रिपोर्ट: ग्राम बंसुला में हाल ही में निर्मित सीसी रोड को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के मात्र चार माह के भीतर ही सड़क कई स्थानों पर उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन निर्माण कार्य में भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा नाली मरम्मत कार्यों में भी अनियमितता बरतने की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों पर सरकारी धन खर्च होने के बावजूद अपेक्षित गुणवत्ता नहीं दिखाई दे रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जा सके। फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग या अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
