icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
495691
Vijay KumarVijay KumarFollow2h ago

बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश उच्चस्तरीय जांच की मांग

Malkharoda, Chhattisgarh:नमस्कार, मैं विजय कुमार खुंटे। आज हम आपको लेकर चल रहे हैं ग्राम बंसुला, जहां निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से हुए विकास कार्य गुणवत्ता के अभाव में कुछ ही महीनों में खराब हो गए हैं। रिपोर्ट: ग्राम बंसुला में हाल ही में निर्मित सीसी रोड को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के मात्र चार माह के भीतर ही सड़क कई स्थानों पर उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन निर्माण कार्य में भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा नाली मरम्मत कार्यों में भी अनियमितता बरतने की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों पर सरकारी धन खर्च होने के बावजूद अपेक्षित गुणवत्ता नहीं दिखाई दे रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जा सके। फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग या अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top