Back
हापुड़ के सिंभावली में प्रेमिका की शादी तय होने पर उसने फांसी लगा दी
AMAbhishek Mathur
Mar 01, 2026 04:00:32
Hapur, Uttar Pradesh
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां फरीदपुर गांव में एक युवक ने प्रेमिका पर धोखा दिए जाने का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका की शादी गाजियाबाद में तय हो जाने और प्रेमिका के अचानक से व्यवहार में परिवर्तन आने तथा उसे झूठे केस में फंसाए जाने की धमकी मिलने से वह परेशान था. इसकी वजह से उसने अपनी जान दे दी और डीएम के नाम एक्स पर की गई पोस्ट में अपनी प्रेमिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की. जानकारी के अनुसार हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर गुसाईं निवासी नरेश का 28 वर्षीय बेटा आदित्य बीते दिन घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ था. परिवार के लोगों ने जब उसका शव देखा, तो पूरे घर में हड़कंप मच गया. मौके पर इकट्ठे हुए लोग आनन-फानन में आदित्य को फंदे से उतार कर सबसे पहले अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक के द्वारा आत्महत्या की गई और युवक आदित्य ने आत्महत्या करने से पहले हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की एक युवती से उसके 7 साल से प्रेम संबंध थे. लेकिन अब युवती का विवाह किसी अमन नाम के युवक से गाजियाबाद में तय हो गया है. जिसकी वजह से युवती पूरी तरह से बदल गई है और उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रही है. इतना ही नहीं युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उसकी प्रेमिका युवती उसे अपने पांच भाइयों से जान से मरवाने की धमकी दे रही है साथ ही साथ किसी झूठे केस में जेल भिजवा कर फ्यूचर खत्म करने की बात कर रही है. युवक की पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. हालांकि पारिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन पुलिस ने अपनी आगे की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 05:32:29Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अतुल्ला खमनай के शहीद होने की खबर मिलते ही लखनऊ में बड़ा विरोध प्रदर्शन थाना सहादतगंज क्षेत्र में हुआ विरोध प्रदर्शन
0
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 01, 2026 05:32:190
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 01, 2026 05:31:100
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 01, 2026 05:31:010
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 01, 2026 05:30:440
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 01, 2026 05:30:240
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 01, 2026 05:17:390
Report
KRKishore Roy
FollowMar 01, 2026 05:17:270
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 01, 2026 05:17:180
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 01, 2026 05:16:350
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 01, 2026 05:16:000
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 01, 2026 05:15:490
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 01, 2026 05:15:350
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 01, 2026 05:15:180
Report
