Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609
बागपत नगरपालिका के ईओ की बदसलूकी का वीडियो वायरल, वेतन मांग पर धमकी
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 01, 2026 05:31:01
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत नगरपालिका के ईओ की बदसलूकी का वीडियो वायरल, वेतन मांग पर धमकी. वीडियो में ईओ केके भड़ाना ने धरने पर बैठे सभासदों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को धमकाया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. वीडियो में ईओ एक सभासद से कहते नजर आ रहे हैं कि यह तुम्हारे बाप का ऑफिस नहीं है, मैं यहां का बॉस और हेड ऑफ डिपार्टमेंट हूं और जब तक मेरी पोस्टिंग है, नगरपालिका का मालिक मैं ही हूं. चश्मा लगाकर दबंग अंदाज में पद की हनक दिखाते हुए उनके तेवर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीते कल नगरपालिका में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान का है. बागपत नगरपालिका में पिछले तीन महीनों से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते सभासद और कर्मचारी धरने पर बैठे थे और वेतन जारी करने की मांग कर रहे थे. कर्मचारियों का कहना है कि योगी सरकार ने एडवांस सैलरी देने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद नगरपालिका स्तर पर वेतन रोका गया. आरोप है कि धरनास्थल पर कर्मचारियों को देखकर ईओ ने आगबुला हो गए और सरेआम धमकाते नजर आए. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. के के भड़ाना पूर्व में भी मेरठ के सरधना में बिजलेंस टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 01, 2026 06:48:37
Noida, Uttar Pradesh:नई टिहरी/कीर्तिनगर उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। कीर्तिनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा है。 मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) टिहरी के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा चौकी चौरास क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चालाया जा रहा था。 चेकिंग के दौरान मढ़ी पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 01, 2026 06:48:08
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात कस्बे में शिया समुदाय के लोगों में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई की मौत की खबर के बाद लोगों ने कस्बे में मातमी जुलूस निकालकर शोक व्यक्त किया। कस्बे में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और मातम मनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। वहीं पूरे अमरोहा जनपद में शिया समुदाय के लोग अपने-अपने घरों और मोहल्लों में शोक मना रहे हैं। शिया धर्मगुरु मौलाना कोकब मुज्तबा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दुनिया भर के शिया मुसलमानों से अपील की कि वे अपने-अपने गांव, शहर और घरों में मातम मनाएं और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। उन्होंने कहा कि शिया समुदाय आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 01, 2026 06:47:54
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से एक दर्दनाक खबर। कायमगंज कोतवली क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में रविवार सुबह 25 वर्षीय युवक अंकित का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। एक दिन पहले मायके गई पत्नी से फोन पर हुई बहस के बाद हुई यह घटना। परिजनों के मुताबिक, अंकित पाँच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी तीन साल पहले राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमाकर की रूबी से हुई थी। दंपती की आठ माह की बेटी सिद्धि है। अंकित मजदूरी करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार शाम काम से लौटने के बाद खाना खाकर कमरे में सो गया। सुबह देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला, तो वह पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर कायमगंज कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस पूरी जांच कर रही है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 01, 2026 06:47:44
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ की कालीदास कॉलोनी में एक पति ने फावड़े से वार कर अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंगलवार रात हुई इस घटना में घायल पत्नी चंदाबाई ने रविवार सुबह झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात 40 वर्षीय चंदाबाई का उसके पड़ोसी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस विवाद से नाराज होकर पति रामकिशन ने चंदाबाई के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। परिजन तुरंत चंदाबाई को एसआरजी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया था। रविवार सुबह करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी पति रामकिशन को हिरासत में ले लिया था। परिजनों ने बताया कि रामकिशन आए दिन शराब पीकर चंदाबाई के साथ मारपीट करता था。
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 01, 2026 06:46:50
Bareilly, Uttar Pradesh:ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की शहादत पूरी मुस्लिम दुनिया के लिए दुख और गम की बात है, उनकी शहादत अजीम नुकसान, प्रदर्शन करने वालों से अपील की अमन व शांति बनाए रखें। बरेली:- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर मौलाना आयतुल्ला अली खामनई की शाहादत पूरी मिल्लत इस्लामिया के लिए दुख की बात है,उनकी शाहदत सिर्फ ईरान के लिए ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर दुख ओर गम की बात है मौलाना खामनई की शहादत मिल्लत का अजीम नुकसान है, अमरीका ओर इजरायल सालों से यह चाहते थे कि खामनई को मारकर ईरान की सत्ता हासिल कर ली जाए। मौलाना ने कहा कि आज अमरीका ओर इजरायल ने जालिमाना कार्यवाही करके उनको मार दिया मगर अब ईरान के लिए करो या मारो कि स्थिति पैदा हो गई है,यही सूरत ए हाल ईरान के प्रॉक्सी संगठनों के लिए भी है अब जंग ओर ज्यादा भयानक होगी। मौलाना ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ओर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू यह दोनों जालिम हुक्मरान है, ये दोनों सालों से ये चाहते थे कि ईरान पर कब्जा कर लें, और सुप्रीम लीडर को मार दें। अमेरिका की ईरान पर बमबारी ने इंटरनेशनल कानून की धज्जीया उड़ा दी है। मौलाना बरेलवी ने भारत सरकार से अपील की है कि अरब ओर ईरान में रहने वाले भारतीय को सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था करें। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भारत में एहतजाज करने वालों से अपील करते हुए कहा कि एहतजाज अमन व शांति के साथ करें, और इस बात की व्यवस्था रखें कि जुलूस में शामिल कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न लें। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 01, 2026 06:46:27
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सड़क हादसे में युवक की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा हरदोई में पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी किशन बाजपेयी (20) पुत्र दीनदयाल बाजपेयी की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर के बाइक में टक्कर मारने का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच और कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी की शाम किशन मोटरसाइकिल से रूपापुर से अपने घर लौट रहे थे। कस्बे के एचपी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की मदद से उन्हें पाली पीएचसी ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।लखनऊ के एक निजी अस्पताल में शनिवार शाम इलाज के दौरान किशन ने दम तोड़ दिया। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का दृश्य स्पष्ट दिख रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 01, 2026 06:46:17
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Mar 01, 2026 06:45:47
Banka, Bihar:Anchor-बांका मे तीन बर्षीय मासूम की दुष्कर्म क़े बाद हत्या, स्कूल के पास मिला शव Vo-बांका जिले क़े जिलेबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की अपहरण के बाद दुष्कर्म एबं हत्या कर दिए जाने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। बच्ची का शव गांव के एक स्कूल परिसर के पास से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बांका SP उपेंद्र नाथ बर्मा ने बताया शुक्रवार की रात मामला सामने आया है जिसमें एक बच्ची का अपहरण के दुष्कर्म एबं हत्या का मामला है पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत मे लिया मामले का उद्भेदन कर लिया है। लाश को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलू पर जांच कर रही है l Byite-.. उपेद्र नाथ बर्मा... SP बांका Report-Birendra banka
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 01, 2026 06:45:37
Ranchi, Jharkhand:रांची चाइबासा के सारंडा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आइडिब्लस और मुठभेड़ में दो जवान के घायल होने की बात आ रही है। नक्सलियों के द्वार बिछाई गई आईडी की चपेट में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मल्लिक घायल हो गए। घायल को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। छोटानागांरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा गांव के पास जंगल में आज सुबह सर्च ऑपरेशन के लिए टीम गई थी उसी दरम्यान आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के एसिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रुप से जख्मी हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर असिस्टेंट कमांडेंट को रांची एयरपोर्ट लाया गया वहां से उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयरपोर्ट से लेकर राज अस्पताल लाया गया। वहीं मुठभेड़ में एक और जवान के पेट में गोली लगने की बात आ रही है उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top