Back
घर-जमाई दामाद के बदमाशी: करोड़ों के आभूषण चोरी, 4 गिरफ्तार
RCRAJVEER CHAUDHARY
Mar 01, 2026 05:30:44
Bijnor, Uttar Pradesh
बिजनौर जनपद के थाना नहटौर क्षेत्र के मोहल्ला डाक खाना जनूबी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। ससुराल में घर-जमाई के रूप में रहकर दामाद ही करोड़ों के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना नहटौर पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को कस्बा नहटौर निवासी संतोष कुमार वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके दामाद नवीन चौहान ने उन्हें, उनकी पत्नी और पुत्री को भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे करीब 900 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 40 किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर थाना नहटौर में मुकदमा अपराध संख्या 58/2026 धारा 123/305 (ए) बीएनएस में पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। 28 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नवीन चौहान अपने साथियों के साथ हल्दौर से हरिद्वार की ओर जाने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना नहटौर पुलिस ने जनपदीय स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से बेगराजपुर अड्डा क्षेत्र से नवीन चौहान और उसके दो साथियों—कुनाल और शिवम चौहान—को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया—2.173 किलोग्राम पीली धातु (सोने) के जेवरात, 50 ग्राम का सोने का बिस्किट, 10 ग्राम का सोने का सिक्का, 2,80,000 रुपये नकद, 2,50,000 रुपये की दो बैंक डिपॉजिट पर्चियां, ATIVAN 2 Mg की 4 नशीली गोलियां, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल। पूछताछ में सामने आए एक अन्य आरोपी, ज्वैलर शिवम सैनी निवासी ग्राम पुरैना, थाना नूरपुर, को भी ग्राम तरकोला Road से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 23.5 किलोग्राम चांदी बरामद की गई, जिसे गलाकर स्लिल्ल के रूप में परिवर्तित किया जा चुका था। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी नवीन चौहान निवासी कुम्हारपुरा ने बताया कि उसका विवाह अक्टूबर 2024 में स्वाति वर्मा से हुआ था। वह ससुराल में घर-जमाई के रूप में रहकर अपने ससुर से ज्वैलरी का काम सीख रहा था। इसी दौरान उसे घर में रखे जेवरात की पूरी जानकारी हो गई थी—किस अलमारी में रखे हैं और चाबी तकिये के नीचे रहती है। आरोपी ने बताया कि जब उसे पता चला कि sससुर संपत्ति अन्य रिश्तेदारों के नाम करने की सोच रहे हैं, तो वह असंतुष्ट हो गया। लालच में आकर उसने अपने भाई कुनाल और मित्र शिवम चौहान के साथ मिलकर चोरी की योजना बनायी। 25 फरवरी 2026 की शाम उसने ATIVAN 2 Mg की गोलियां चाय में मिलाकर सास, ससुर और पत्नी को पिला दीं। तीनों के गहरी नींद में सो जाने के बाद उसने चाबी लेकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिये और पूर्व नियोजित योजना के तहत मोटरसाइकिल से फरार हो गया। अगले दिन आरोपी अपने साथियों के साथ नूरपुर क्षेत्र में एक माध्यम के जरिए ज्वैलर शिवम सैनी से मिला। आरोपी ने ज्वैलर को साफ बताया कि चांदी के जेवरात चोरी के हैं। 23.5 किलोग्राम चांदी का सौदा 23 लाख रुपये में तय हुआ। अग्रिम में 5.30 लाख रुपये नकद, 50 ग्राम का सोने का बिस्किट और 10 ग्राम का सोने का सिक्का दिए गए। बाकी रकम बाद में देने की बात तय हुई। प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली गई। नवीन चौहान ने स्वीकार किया कि बरामद सोने के जेवरात उसी के ससुराल से चोरी किए गए थे। वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार भागने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि लालच और विश्वासघात रिश्तों की नींव को भी हिला सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 06:48:370
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 01, 2026 06:48:190
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 01, 2026 06:48:080
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 01, 2026 06:47:580
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 01, 2026 06:47:540
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 01, 2026 06:47:440
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 01, 2026 06:47:310
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 01, 2026 06:47:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 01, 2026 06:46:500
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 01, 2026 06:46:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 06:46:170
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowMar 01, 2026 06:45:470
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 01, 2026 06:45:370
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 01, 2026 06:45:260
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 01, 2026 06:45:200
Report
