Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hapur245201

हापुड़ में जमीनी विवाद में युवक ने पिया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Sept 10, 2024 02:49:38
Bachhouta, Uttar Pradesh

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनोरा में एक युवक ने जमीनी विवाद के कारण जहरीला पदार्थ पी लिया। युवक के पास 5 बीघा जमीन थी, जिसके पास एक तालाब है। तालाब का पानी युवक के खेत में जा रहा था। युवक ने प्रशासन से मदद मांगी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से पानी रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दबंगों ने बाधा डाली। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNEENA JAIN
Dec 23, 2025 17:15:36
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसका उद्देश्य चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहा। रालोद कार्यकर्ता हसनपुर चुंगी पर एकत्र हुए। यहां से पदयात्रा दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, दीवानी तिराहा और सदर थाना रोड से होती हुई चौधरी चरण सिंह चौक पहुंची। चौक पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अंजलि सैनी, आरती, शुमाइना, अंशिका, वर्षा, खुशी सहित 31 महिला खिलाड़ियों को चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों और युवाओं के दिलों में बसते हैं। उन्होंने किसानों को सम्मान के साथ जीना सिखाया और उन्हें उनके अधिकार दिलाए। उन्होंने युवाओं से चौधरी साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बाईट:-चौधरी नीरपाल सिंह बाईट:-पूर्व जिलाचार्य राव केसर सलीम
0
comment0
Report
ATAlok Tripathi
Dec 23, 2025 17:11:47
0
comment0
Report
Dec 23, 2025 17:10:22
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 23, 2025 17:04:52
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक रुटीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम की सुरक्षा, सीलिंग व्यवस्था और रख-रखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया और ईवीएम वेयरहाउस की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से इस तरह के निरीक्षण किए जाते हैं। बाइट -कलेक्टर रौशन कुमार सिंह
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 23, 2025 17:04:42
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। आगर मालवा जिले के बड़ौद थाना क्षेत्र से उज्जैन पहुंचे सनसनीखेज मामले में घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत के बाद आज उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरोली गांव में बाड़े को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के दौरान 17 वर्षीय बहादुर सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। हमले में चाकू उसके पेट में धंसा रह गया। गंभीर हालत में बहादुर को करीब 60 किलोमीटर दूर उज्जैन रेफर किया गया था, जहां पहुंचने तक चाकू पेट में ही फंसा हुआ था। उज्जैन के अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के चलते बीती रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर चिमनगंज मंडी पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी बड़ौद थाना पुलिस को दी। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई आगर मालवा जिले के बड़ौद थाने द्वारा की जा रही है。
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Dec 23, 2025 17:04:26
Ayodhya, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा आज शाम को अयोध्या धाम पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी में भी विधिवत पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के उपरांत डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा परिवार सहित सरयू घाट पर आयोजित सरयू आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम से देश की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि राम जन्मभूमि राम मंदिर देश का प्राण है। उन्होंने बंगाल की हालिया घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार इस विषय पर पूरी तरह चिंतित है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी इस मुद्दे को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। डिप्टी सीएम ने राम लला से प्रार्थना की कि भारत विश्व गुरु बने और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े。
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Dec 23, 2025 17:04:06
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 23, 2025 17:03:53
Jaipur, Rajasthan:राजधानी के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को जयपुर पुलिस ने कुछ ही घंटो में सुलझा लिया है। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि महिला को जानने वाला ही निकला। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो पेशे से बिजली का काम करता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से अवैध संबंध (अफेयर) चल रहे थे, जो इस हत्या की मुख्य वजह बने। पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर को आरोपी जितेंद्र सिंह ने महिला को अपने घर बुलाया था। दोनों के बीच पैसे को लेकर बातचीत हुई है, जिसमें आरोपी ने महिला को ₹2000 दिए। हालांकि महिला ने इस रकम को कम बताते हुए लेने से इनकार कर दिया और अधिक पैसों की मांग करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान आरोपी ने आपा खो दिया और महिला के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घबरा गया, लेकिन उसने शव को ठिकाने लगाने के बजाय दो दिनों तक अपने ही घर में छुपाकर रखा। इस दौरान आरोपी ने अपने घर को पानी से धोकर साफ किया, ताकि खून के निशान मिटाए जा सकें और किसी को शक न हो。 दो दिन बाद जब घर से बदबू आने लगी, तो आरोपी ने शव को एक बोरे में बंद कर घसीटते हुए पास के एक पड़ोसी के मकान में फेंक दिया। इस दौरान वह पुलिस की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए था और खुद को शक के दायरे से बाहर रखने की कोशिश करता रहा। हालाँकि उसकी यह चाल ज्यादा देर तक काम नहीं आई। शव मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान एक अहम फुटेज हाथ लगी, जिसमें आरोपी को महिला के शव को घसीटते हुए ले जाते हुआ साफ देखा गया। सीसीटीवी में कैद ये तस्वीरें पूरे मामले की “लाइव” कहानी बयान कर रही थीं, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में बड़ी मदद मिली。 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात और शव छुपाने की बात स्वीकार की। पूरी कार्रवाई डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग शेखावत के निर्देशन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
ATAlok Tripathi
Dec 23, 2025 17:03:23
0
comment0
Report
AJAnil Jain
Dec 23, 2025 17:03:10
Lehragaga, Punjab:ਬੀਕੇਯੂ ਏਕਤਾ ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਚ ਪੁੱਟੇ ਸੈਂਕੜੇ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਭਰ ਲਿਆਏ ਮੀਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ , ਰੱਖ ਦਿੱਤੇ ਅਫਸਰਾਂ ਦੇ ਮੇਜ਼ਾਂ ਉੱਪਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ sੰਗਰੂਰ ਚ ਪੈਂਦੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਸਬ ਡਵੀਜ਼ਨ ਦਫਤਰ ਮੂਨਕ ਅਤੇ ਬੰਗਾਂ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਮੀਟਰ ਜਮਾਂ ਕਿਹਾ - ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਚਲਦੇ ਨੇ ਤੇਜ਼ , ਰੀਡਿੰਗ ਜੰਪ ਕਰਕੇ ਦੱਸ ਦਿੰਦੇ ਨੇ ਵੱਧ ਯੂਨਿਟਾਂ ਕਿਹਾ ਸਰਕਾਰ ਕਾਰਪੋਰੇਟਾਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਚ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਦੇਣ ਦਾ ਕਰ ਰਹੀ ਐ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ ਬਿਜਲੀ ਬਿਲ 2020 ਦਿੱਲੀ ਅੰਦੋਲਨ ਦੌਰਾਨ ਵਾਪਿਸ ਕਰਾਇਆ ਸੀ, ਹੁਣ ਲਿਆਂਦਾ ਬਿਜਲੀ ਬਿਲ 2025 ਪਿੰਡਾਂ ਚ ਨਹੀਂ ਲੱਗਣ ਦਿਆਂਗੇ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ,ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਮੀਟਰ ਪੁੱਟ ਕੇ ਕਰਾਵਾਂਗੇ ਦਫਤਰਾਂ ਚ ਜਮਾਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਦੇ ਬਲਾਕ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭੂਰਾ ਸਿੰਘ ਸਲੇਮਗੜ੍ਹ ਤੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਰਾਮਫਲ ਸਿੰਘ ਜਲੂਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਸਬ ਡਵੀਜ਼ਨ ਮੂਣਕ ਤੇ ਬੰਗਾਂ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਖਪਤਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੈਂਕੜੇ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਪੁੱਟ ਕੇ ਜਮਾ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਭੂਰਾ ਸਿੰਘ ਸਲੇਮਗੜ ਤੇ ਰਾਮਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜਲੂਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਲੇਮਗੜ੍ਹ , ਦੇਹਲਾ ਸੀਹਾਂ,ਸੁਰਜਣ ਭੈਣੀ ਤੇ ਰਾਮਪੁਰਾ ਗੁੱਜਰਾਂ ਪਿੰਡ ਦੇ ਖਪਤਕਾਰਾਂ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਸੈਂਕੜੇ ਮੀਟਰ ਪੁੱਟ ਕੇ ਬਿਜਲੀ ਦਫਤਰ ਚ ਜਮਾਂ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ । ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਜਾਣ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਹੁਣ ਤੱਕ ਸੈਂਕੜੇ ਮੀਟਰ ਪੁੱਟ ਕੇ ਦਫਤਰਾਂ ਚ ਜਮਾ ਕਰਵਾਏ ਹਨ ਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਤ ਚ ਪਿੰਡਾਂ ਅੰਦਰ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਨਹੀਂ ਲੱਗਣ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ ।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Dec 23, 2025 17:01:49
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:साइबर ठग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर में साइबर थाना पुलिस ने नई मंडी के व्यवसायी से निवेश के नाम पर हुई तीन करोड़ की ठगी के मास्टर माइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। खालिद नाम का यह शख्स नेपाल मे बैठकर ठगी का गोरखधंधा चला रहा था। साइबर थाना पुलिस ने बारांबकी के मूल निवासी खालिद के खातों को भी सीज कर दिया है। खालिद ने अब तक 10 करोड़ रूपये की अलग अलग लोगो से ठगी की है। पुलिस ने खालिद के एक खाते से 17 लाख रूपये बचत के पता किये है बाकि तीन अन्य खातों की जाँच भी चल रही है SP क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नई मंडी निवासी व्यवसायी सचिन कुमार से सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से ठगी की वारदात हुई थी। निवेश पर ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर 3 करोड़ 09 लाख 22 हजार हड़प लिए गए थे। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ की अगुवाई में साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों मौहम्मद माज निवासी गाजीपुर और अम्बरीश मिश्रा जौनपुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। साइबर थाना पुलिस ने अब ठगी के मास्टर मांइड खालिद निवासी बारांबकी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी नेपाल से ठगी का गोरखधंधा चला रहा था। एसपी इंदु सिदार्थ ने बताया कि वैसे तो आरोपी का नाम खालिद है, लेकिन वो जेम्स बांड जोंशन राकेश और आकाश के नाम से भी पहचान रखता है। खालिद नाम बदलकर ठगी करता रहा है। उन्होंने बताया कि यह गैंग गरीबों के खातों को खरीदकर उसे ठगी की रकम मंगवाते रहे है। बाद में इस रकम को डॉलर में तब्दील करा लेते थे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान खालिद के खातों को फ्रिज कराने की प्रक्रिया चल रही है, बाइट-इंदु सिद्धार्थ ( एसपी क्राइम )
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Dec 23, 2025 17:00:40
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर :- सूरतगढ़ में पूर्व भाजपा विधायक रामप्रताप कासनिया के पुत्र के जाखड़ावाली स्थित स्कूल को बेशकीमती भूमि आवंटन के विरोध में कांग्रेस ने ऐडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन का ज्ञापन सौंपा। श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा और विधायक डूंगरराम गेदर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने खुद पर लग रहे आरोपों को लेकर जबाब दिया। उन्होंने भाजपा नेता हनुमान मील पर भूमि आवंटन प्रस्ताव को लेकर पार्षदों की सौदेबाजी का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता को भूमि आवंटन को सार्वजनिक भूमि की खुली लूट बताते हुए मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही। बाइट :- परसराम भाटिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top