icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245207
Dayanand kumar journalistDayanand kumar journalistFollow5 Oct 2024, 08:51 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीजीपीएसी परीक्षा में गड़बड़ी; कांग्रेस CBI जांच की मांग और इंटरव्यू रोकने की मांग

Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की प्रेस कॉन्फ्रेंस. पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला सहित अन्य कई नेता मौजूद. सीजीपीएसी की परीक्षा में गड़बड़ी का लगाया आरोप. 2024 की सीजीपीएसी परीक्षा में कॉपी जांच में गड़बड़ी का लगाया आरोप. गड़बड़ी कर अपने लोगों को उपकृत करने का लगाया आरोप. सीबीआई जांच की मांग की. आरटीआई के जरिए निकाली गई उत्तर पुस्तिका की कॉपी के हवाले से लगाया आरोप. बैज ने कहा- एक ही सवाल में सही उत्तर देने पर एक छात्र को 2 में 2 नम्बर मिला और दूसरे छात्र को 2 में 0 नम्बर मिला. इसी तरह कुछ अन्य प्रश्नों में भी गलत उत्तर में भी सही उत्तर लिखने वालों से ज्यादा नम्बर दिए गए. एक ही उत्तर पर दो अलग-अलग अभ्यर्थियों को अलग-अलग नम्बर दिए गए. जिसने गलत उत्तर लिखा है उसे भी नम्बर दिए गए, जबकि जीरो नम्बर मिलना चाहिए. भारी गड़बड़ी की गई है और अपनों को उपकृत किया गया है. 2025 की भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी की आशंका है. 2025 के सीजीपीएसी परीक्षा में 265 पद पर परीक्षा लिया गया, इसके लिए 795 अभ्यर्थी इंटव्यू में जाना चाहिए नियमों के तहत लेकिन 608 लोगों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. सरकार से कांग्रेस की मांग है कि इंटरव्यू प्रक्रिया तत्काल रोके जाए, 187 अभ्यर्थियों को जिन्हें अयोग्य बताया गया है उनकी उत्तर पुस्तिका सरकार सार्वजनिक करे. इसकी भी सरकार जांच करे वहीं तारा कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस करेंगी आंदोलन. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जल्द ही इसे लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी
0
0
Report

रतलाम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के दौरान विवाद, दो घायल

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में दो गांवों के युवक-युवती के करीब 8 दिन पुराने शव मिलने के बाद मचा हड़कंप, अब मेडिकल कॉलेज में हुए विवाद के बाद और बढ़ गया। दोनों के शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाए गए थे, जहां दोनों पक्षों के परिजनों भी पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा। आरोप है कि मृतक युवती के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में ही मृतक युवक के परिजनों पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के सातों नगर निकायों के चुनाव परिणाम जारी हो चुके हैं। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के नतीजों में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है। चुनाव परिणाम के बाद विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बीजेपी की जीत का श्रेय संगठन की मेहनत को दिया। विधायक आक्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद सीपी जोशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कांग्रेस की ओर से सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोपों पर आक्या ने कहा कि हार के बाद कांग्रेस आरोप लगा रही है, जबकि बीजेपी ने ईमानदारी से चुनाव लड़ा और जनता ने बहुमत दिया। चार निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत पर उन्होंने कहा कि कुछ निर्दलीय बीजेपी की विचारधारा से जुड़े हैं और पार्टी के संपर्क में हैं। आक्या ने दावा किया कि बीजेपी स्पष्ट बहुमत से बोर्ड बनाने जा रही है और शहर के विकास के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से खास बातचीत की हमारे संवाददाता अभिषेक शर्मा ने।
0
0
Report

बोड़ला की बेटी गीता यादव ने जूनियर एशिया कप जीतकर इतिहास रचा

Kawardha, Chhattisgarh:बोड़ला की बेटी गीता यादव के शानदार प्रदर्शन से भारत बना जूनियर एशिया कप चैंपियन कबीरधाम के बोड़ला वार्ड नंबर-14 की बेटी गीता यादव ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में जिले का नाम रोशन किया है। चीन में आयोजित विमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने मेजबान चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में गीता यादव भारतीय टीम का हिस्सा रहीं और पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की खूब चर्चा रही। पिछले मुकाबले में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का सम्मान भी मिला था। फाइनल में 17वें मिनट में सानिका चंद्रकांती माने ने फील्ड गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए चीन को बराबरी का मौका नहीं दिया। भारत ने 2023 और 2024 के बाद लगातार तीसरी बार जूनियर एशिया कप का खिताब जीता। गीता की उपलब्धि से बोड़ला सहित पूरे कबीरधाधम में खुशी और गर्व का माहौल है।
0
0
Report

टोंक निकाय चुनाव: कांग्रेस का बोर्ड बना, मालपुरा में बीजेपी का दबदबा, निर्दलीय निर्णायक

Tonk, Rajasthan:टोंक निकाय चुनाव में पायलट-कन्हैया का जलवा बरकरार एंकर..टोंक नगर परिषद में कांग्रेस का बहुमत, मालपुरा क्षेत्र में बीजेपी का बोर्ड तय; निवाई में निर्दलीय निर्णायक टोंक। टोंक जिले के नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने जिले की सियासत में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए अलग-अलग तस्वीर पेश की है। जिले की एकमात्र नगर परिषद टोंक में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 में से 32 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही टोंक नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है। नतीजों को सचिन पायलट के प्रभाव और कांग्रेस के लिए बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के विधानसभा क्षेत्र मालपुरा में बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन किया है। मालपुरा के साथ टोडारायसिंह, डिग्गी और लांबा हरिसिंह नगर निकायों में भी बीजेपी बोर्ड बनाने की स्थिति में है। इन निकायों के परिणामों में बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिली है। ऐसे में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के प्रभाव वाले क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है。 देवली, दूनी और पीपलू में भी बीजेपी का पलड़ा भारी जिले के देवली, दूनी और पीपलू नगर निकायों में भी बीजेपी बोर्ड बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। इन निकायों में बीजेपी के पक्ष में आए परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है。 उनियारा में कांग्रेस को बढ़त उनियारा नगर पालिका में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन किया है और यहां कांग्रेस बहुमत हासिल करने की स्थिति में है। ऐसे में जिले के अलग-अलग निकायों में दोनों प्रमुख दलों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है निवाई में निर्दलीय निभाएंगे निर्णायक भूमिका वहीं निवाई नगर पालिका के परिणामों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। यहां किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। बोर्ड गठन में निर्दलीयों का समर्थन सत्ता की चाबी साबित हो सकता है。 कुल मिलाकर टोंक जिले के निकाय चुनाव परिणामों में टोंक नगर परिषद में कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत की है, जबकि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के निकायों में बीजेपी का दबदबा देखने को मिला है। अब निगाहें उन निकायों में बोर्ड गठन और अध्यक्ष पद के लिए होने वाली आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

यमुनानगर में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा सम्मेलन: भाजपा सरकार को घेरा

Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में आज ब्लॉक कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना, जगाधरी विधायक अकरम खान, जिला शहरी कांग्रेस प्रधान देवेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह, यमुनानगर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे रमन त्यागी और प्रदेश कांग्रेस सचिव सतपाल कौशिक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे。 सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया。 वीओ : मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है。 बघेल ने हरियाणा और महाराष्ट्र की सरकारों पर चुनाव में वोट चोरी के जरिए सत्ता में आने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की कथनी और करनी का अंतर बताया जा रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर भाजपा सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करेंगे。 ब Bite – जितेंद्र बघेल, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी वीओ : वहीं अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने हरियाणा सरकार पर विकास और जनसुविधाओं के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में बुलेट ट्रेन चलाने की बात करते हैं, लेकिन हरियाणा में पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग तक पूरी नहीं हो रही। मुलाना ने कहा कि यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया नारायणगढ़ ट्रेन चलाने का मुद्दा वह कई बार उठा चुके हैं, लेकिन सरकार इसे घाटे का सौदा बताकर चलाने से इनकार कर रही है। सांसद ने दावा किया कि अपने दो साल के कार्यकाल में वह संसद में 70 से ज्यादा सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने धान खरीद को लेकर भी सरकार पर तैयारी नहीं करने का आरोप लगाया। मुलाना के मुताबिक धान की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से पर्याप्त तैयारियां नहीं हैं। राइस मिलर्स के साथ अभी तक एग्रीमेंट नहीं हुआ है और उनका पिछला भुगतान भी लंबित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक भी नई अनाज मंडी नहीं बनाई गई है। वीओ : सरकारी स्कूलों को लेकर भी सांसद वरुण मुलाना ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूल लगातार बंद होते जा रहे हैं, जबकि निजी स्कूलों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकारी स्कूल क्यों बंद हो रहे हैं और निजी स्कूल लगातार क्यों बढ़ रहे हैं। मुलाना ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी और व्यवस्थाओं के अभाव का भी आरोप लगाया। बाइट – वरुण मुलाना, सांसद** वीओ : वहीं जिला कांग्रेस शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह और जगाधरी विधायक अकरम खान ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और किसान परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में खरीद को लेकर भी सरकार की ओर से पर्याप्त तैयारी नहीं की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के दावों और वादों की वास्तविकता सामने रखेंगे। बाइट/सबोधन – देवेंद्र सिंह, जिला शहरी कांग्रेस प्रधान. बाइट/सबोधन – अकरम खान, विधायक, जगाधरी
0
0
Report
Advertisement

कानपुर के उजियारीपुरवा में भारी जलभराव से मौतें, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Kanpur, Uttar Pradesh:नाले के पानी से उफनती सड़कें, जलभराव के चलते एक हफ्ते में दो मौतें – उजियारीपुरवा की सड़कों पर नदी सा नजारा, प्रशासन के दावों की खुली पोल – बदबूदार पानी और गंदगी के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर स्थानीय लोग कानपुर में बीते कई दिनों लगातार हुई बारिश ने नवाबगंज क्षेत्र स्थित उजियारीपुरवा में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इलाके की सड़कें नालों के गंदे और बदबूदार पानी से लबालब भरी हुई हैं। बीते एक हफ्ते के भीतर जलभराव की वजह से क्षेत्र में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। प्रशासन के विकास और जल निकासी के तमाम दावे धरातल पर पूरी तरह दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। उजियारीपुरवा इलाके की लगभग 50 हजार की आबादी इस समय सीवर और नाले के बदबूदार पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर है। मुख्य रास्तों से लेकर गलियों तक में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि गंदा पानी लोगों के घरों के भीतर तक प्रवेश कर गया है। हाल ही में जलभराव के कारण दो अलग-अलग हादसे सामने आए हैं। दो दिन पहले जलभराव से परेशान होकर एक युवक ने अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया था और खुद घर की रखवाली के लिए रुका था। अगले दिन उसका शव घर के भीतर पानी में तैरता हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि पानी में बिजली का करंट उतरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरा मामला एक बीमार महिला से जुड़ा है। परिजनों का आरोप है कि भीषण जलभराव के कारण एंबुलेंस मोहल्ले में नहीं आ सकी, जिसके चलते महिला को सब्जी की ठेली पर लादकर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में अत्यधिक जलभराव और देरी के कारण महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय निवासियों کا आरोप है कि इस परिस्थिति के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि सुध लेने नहीं आया। स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि चुनाव के वक्त वोट मांगने के लिए तो नेता आकर पैर छूते हैं, लेकिन आज जब पूरी आबादी नारकीय जीवन जीने को विवश है, तब जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
0
0
Report

Kosi Kalan Jewelry Shop Heist: Rs 15 Lakh Cash and Gold Stolen, 4 Teams Probing

Mathura, Uttar Pradesh:कोसीकलां में ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी, तिजोरी खोलकर 15 लाख कैश और सोना पार; जांच में जुटी पुलिस की 4 टीमें मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक ज्वैलरी शॉप को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फील्ड यूनिट और एसओजी (SOG) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित एक सर्राफा दुकान में बीती रात चोरी होने की सूचना मिली थी। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शुरुआती जांच और घटनाक्रम से यह बात सामने आई है कि चोरों ने चाबी का इस्तेमाल कर तिजोरी को खोला और वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित/वादी पक्ष की ओर से दी गई जानकारियों और अन्य बिंदुओं के आधार पर पुलिस की 4 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई हैं। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जानकारी में दुकान से लगभग 15 लाख रुपये कैश और सोने के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त की जा रही है। तहरीर में मिलने वाले सोने के सटीक विवरण और कुल रकम के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई और विवेचना की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की जांच के लिए एसओजी और फील्ड यूनिट की टीमें लगातार सक्रिय हैं और जल्द ही घटना का सफल अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top