icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245201
SSSunder SharmaFollow29 Sept 2024, 11:00 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के मुसल्लहपुर कोचिंग वर्चस्व के बीच गोलीबारी: FIR और सुरक्षा बढ़ी

Patna, Bihar:पटना के मुसल्लहपुर इलाके में कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लगातार भयावह हो चली है। मंगलवार देर रात दो नामचीन कोचिंग संचालकों खान सर और रौशन आनंद के बीच हुए संघर्ष के दौरान खान सर के कार्यालय में तोड़फोड़ के साथ उनके गार्ड की पिटाई की भी सूचना है, और धमकी दी गई कि दो दिन में सब कुछ खत्म कर देंगे। मौके पर मौजूद छात्र भयभीत हो गए और अपने-अपने क्लासरूमों में छुप गए। पुलिस पहुँच कर स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस तैनाती कर दी। मुसल्लहपुर पटना का प्रतियोगी छात्रों का हब है जहाँ लगभग 5 हजार कोचिंग संस्थान और होस्टल हैं, और यहां के संचालनकर्ताओं के बीच संघर्ष के कारण कभी-कभी हिंसक घटनाएं भी घटती रहती हैं। यह विवाद 2019 और 202 нөх 2019 से चली आ रही पुरानी दुश्मनी का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें पहले भी बमबारी और फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। खान सर के अनुसार दूसरे पक्ष द्वारा उनके छात्रों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से हमला किया गया, और FIR दर्ज हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है ताकि तनाव सामान्य हो सके और कानून-व्यवस्था बना रहे।
0
0
Report

प्रॉपर्टी विवाद के बाद ममेरे भाइयों ने लोहे के रॉड-पाइप से युवक की हत्या

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में प्रापर्टी विवाद पर वीभत्स हत्या, ममेरे भाइयों ने लोहे की रॉड और पाइप से पीट-पीट कर युवक को मौत के घाट उतारा गया है. मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के रविशंकर वार्ड मोहन नगर का है. यहाँ रहने वाले 40 साल के अतुल जड़िया अपने घर के बाहर थे कि अचानक कुछ लोग आए और अतुल के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट भी मामूली नहीं बल्कि लोहे की रॉड और पाइप से आरोपियों ने अनेक वार किए; इस बीच कुछ लोग बीच बचाव करने के लिए आए तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे लोग डर गए. पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुँचने से पहले आरोपी भाग खड़े हुए. पुलिस लहूलुहान अतुल को बुंदेलखंड मेडिकल कालेज लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. मोतीनगर थाना प्रभारी जशवंत सिंह के मुताबिक आरोपी अतुल के ममेरे भाई हैं और दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद है और हत्या की यही वजह अब तक सामने आई है. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

मेढ़ापाली में जल जीवन मिशन की 1.3 करोड़ रुपये की पानी टंकी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच सकी

Sakti, सक्ती जिले के मेढ़ापाली में जल जीवन मिशन के एक करोड़ तीस लाख रुपये की लागत से बनाई गई पानी टंकी ग्रामीणों के लिए अब“सफेद हाथी” साबित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण पीने के पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन योजना का लाभ जमीनी स्तर पर नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत मेढ़ापाली जहां जल जीवन मिशन के تحت की स्टोन इंफ्राबिल्ड ठेका कंपनी द्वारा लगभग एक करोड़ तीस लाख रुपये की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया गया है, ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी केवल दिखावा बनकर रह गई है। निर्माण के बाद भी आज तक न तो टंकी में नियमित पानी भराव हो सका और न ही ग्रामीणों के घरों तक जल आपूर्ति शुरू हो पाई। भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया हुआ है, जबकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा। सरपंच प्रतिनिधि द्वारा इस संबंध में पीएचई विभाग के अधिकारियों से शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि योजना में भारी खर्च के बावजूद यदि लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। विभाग इस मामले में भूजल स्तर को बहाना बता रहा है,,अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार ग्रामीणों को घर-घर पानी उपलब्ध कराने के लिए कब तक ठोस कदम उठाती है। वॉक थ्रू अविनाश पटेल एवं ग्रामीण बाइट ग्रामीण बाइट अधिकारी पीएचई
0
0
Report

खंडवा के ओंकारेश्वर में श्रद्धालु-प्रसाद विक्रेताओं के बीच हिंसक भिड़ंत

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा ,ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और प्रसाद विक्रेताओं के बीच विवाद। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। गजानंद आश्रम के सामने  रात नौ बजे प्रसाद विक्रेताओं और श्रद्धालुओं के बीच हुआ विवाद। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। जानकारी के अनुसार, हरियाणा से आए श्रद्धालु प्रसाद खरीदकर सामान दुकान पर छोड़ दर्शन के लिए गए थे। दुकानदार 10 घंटे तक सामान की रखवाली करता रहा।  दुकान बंद करने से पहले दुकानदार श्रद्धालुओं को ढूंढने निकला। कई घंटों तक इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को भोजनालय में खाना खाते देख दुकानदार नाराज हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, दोनों पक्ष के बीच में आपसी समझौता हुआ। मांधाता खाने के ड्यूटी हेड कांस्टेबल  भगवान धनर में बताया कि आपसी समझौते के बाद किसी भी पक्ष में कोई मामला दर्ज नहीं कराया। पुलिस ने दुकानदार और श्रद्धालुओं से भी आपसी शांति और  सौहार्द बनाने की अपील की। घटना ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र स्थित गजानंद आश्रम के सामने मंगलवार रात 9:00 बजे के आसपास की  बताई जा रही है।
0
0
Report

छतरपुर में सड़क पर स्टंटबाजी से बवाल, वायरल बीडीओ पर उठे सवाल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में सड़क पर जानलेवा स्टंटबाजी का एक हैरान करने वाला बीडीओ सोशल मीडिया मे जमकर बायरल हो रहा है ,बायरल बीडीओ मे एक बाईक सवार सड़क पर स्टंटबाजी करते हुये बाईक कौ चला रहा है ,यह स्टंटबाजी उस सड़क पर कर रहा है जो 24 घंटे भारी वाहनों से व्यस्त रहती है ,लेकिन उससे इससे क्या मतलब वह मस्ती मे नौगांव रोड़ पर बस स्टैड से निकला जहाँ ,पुलिस के जवान भी मौजूद रहते है और वाहन पर खड़े होकर मोबाइल से गाना सुनते हुये खतरनाक लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर फर्राटा भरता स्टंटबाजी करता चल रहा है । यदि इस स्टंटबाजी से कोई दुर्घटना हो जाती तो फिर उसका कौन जिम्मेदार होता है ।
0
0
Report
Advertisement

अमरपुर पुल के एप्रोच पर 90 डिग्री मोड़ ने यातायात खतरे की आशंका बढ़ा दी

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले के अमरपुर विकासखंड में खरमेर नदी पर लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल निर्माण कार्य में बड़ी तकनीकी खामी सामने आई है। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने पुल के एप्रोच मार्ग पर करीब 90 डिग्री का तीखा मोड़ देखकर नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर इस प्रकार का तीखा मोड़ यातायात की दृष्टि से बेहद खतरनाक साबित हो सकता है और भविष्य में गंभीर सड़क हादसों की आशंका बढ़ सकती है। उन्होंने निर्माण कार्य में बरती गई कथित अनियमितताओं को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तकनीकी खामियों की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। ओमप्रकाश धुर्वे ने चेतावनी दी कि यदि पुल निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उनका कहना है कि यदि समय रहते डिजाइन में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में दुर्घटनाों का खतरा बना रहेगा। विधायक की नाराजगी के बाद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने जल्द ही तकनीकी त्रुटियों को सुधारने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report

पत्नी हत्या आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवभोला ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में मंगलवार की रात पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी शिवभोला की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलने पर घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार शाहपुर मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी शिवभोला के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। गौरतलब है कि घोघपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद आरोपी पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। हत्या के बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। वहीं मुठभेड़ के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है
0
0
Report

मंडला में अज्ञात वाहन की टक्कर, तीन युवकों की मौत, फरार वाहन की तलाश

Mandla, Madhya Pradesh:अज्ञात वाहन में मारी टक्कर 3 की मौके पर मौत अज्ञात वाहन फरार तलाश में जुटी पुलिस महाराजपुर थाना क्षेत्र के नंदिया गांव की है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदिया में देर शाम एक अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान ग्राम नंदिया निवासी युवकों के रूप में कर ली है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान उमेश पिता चिरोंजी लाल सिंगोर नादिया उम्र लगभग 42 वर्ष, मुन्ना भांवरें पिता मंगल भांवरें पेटेगांव उम्र लगभग 50,भुवन लाल पिता मनीराम सिंगोर लगभग 36 वर्ष बताई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

वर्षों से ठेकेदार के दर्शन को तरस गए बघौद वासी,,जल जीवन मिशन का काम अधूरा,,विभाग का नहीं दबाव,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow41m ago
Upani, Chhattisgarh:शोले फिल्म में धर्मेंद्र के लिए बिना बिजली वाली पानी टंकी अपने महबूबा को मनाने के लिए उपयोगी साबित हुई थी,,लेकिन करोड़ों रुपये की लागत से बनी ऊंची पानी टंकी बघौद ग्राम वासियों के लिए किसी काम का साबित नहीं हो रहा है,,मामला फिल्मी लगता है लेकिन वास्तविकता से पूर्ण है,, सक्ती जिला,डभरा अंतर्गत बघौद ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों की लागत से पानी टंकी एवं पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर में पेयजल पहुंचाया जाना है,, ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से ठेकेदार काम ही नहीं कर रहे हैं,अधिकारी भी मौके पर आते हैं लेकिन कुछ प्रगति नहीं होती है,,जाहिर सी बात है भीषण गर्मी में पेयजल की दिक्कत है लेकिन ठेकेदार एवं विभाग इस कार्य को पूर्ण करने में संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं। देखते हैं जमीनी हकीकत,,,,,
0
0
Report

कोसी रेंज में नशा मुक्ति अभियान से गिरफ्तारी, लाखों की नकदी सहित नशीला सामान जब्त

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ कोसी रेंज के DIG आशीष कुमार के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति कोसी अभियान का असर दिखने लगा है. पिछले चार महीनों से चलाए गए इस अभियान में कोसी रेंज के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में नशे के कारोबारियों पर नकेल कसते हुए भारी मात्रा में नशीली दवा से लेकर गांजा, शराब और कोडिन युक्त कफ सिरफ बरामद किया गया है. इसके अलावे लाखों रुपये कैस बरामद करते हुए नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है. नशा मुक्त कोसी अभियान को लेकर कोसी रेंज के DIG आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोसी क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर पिछले चार महीनों से तीनों जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है, अब तक की कार्रवाई में 41 हजार लीटर अवैध शराब, 22 हजार किलो गांजा, 4 किलो स्मैक, 3 हजार नशीली सुई, एक हजार चार सौ सरसठ लीटर कोडिन युक्त कफ सिरफ, एक लाख पच्चीस हजार भारतीय रुपये, 27 हजार नेपाली मुद्रा जो इस व्यापार में संलिप्त पाई गई है उसे जप्त किया गया है. इसके अलावे एक हजार एक सौ पन्द्रह नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी मुद्दों पर लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही तीनो जिले में अवेर्नेस कैम्पेन भी चलाया जा रहा है. लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है. लोगों से अपील की जा रही है कि अगर आपके आसपास कोई नशे का कारोबार कर रहा है तो वो इसकी सूचना पुलिस को दे उनकी सूचना गुप्त रखी जाएगी और उन्हें पुरुस्कृत भी किया जाएगा, आगे हमलोग स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाकर युवाओ से बातचीत करेंगे और उन्हें जागरूक करेंगे ताकि नशे के दुष्प्रभाव से बचा सके.
0
0
Report
Advertisement

सहरसा: 15 स्थलों पर सहयोग शिविर, 133 आवेदनों का निष्पादन; मंत्री ने निरीक्षण किया

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के कुल 15 चिन्हित स्थलों पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सहयोग शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और आवेदनों का निपटारा किया गया. जिले के कहरा प्रखंड की मुरली वसन्तपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में शिक्षा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी, जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु शामिल हुए, इस दौरान प्रभारी मंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लोगों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली अधिकारियों ने शिविर के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की. वहीं प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है, उन्होंने नागरिकों से अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी साथ ही लोगों को आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया इसके बाद प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बेलवारा में आयोजित सहयोग शिविर का भी निरीक्षण किया यहां विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया था, जहां कुल 133 आवेदनों का निष्पादन किया गया.
0
0
Report

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर भारी हंगामा, फायरिंग का आरोप

Patna, Bihar:प्रकाश सिन्हा लोकेशन: पटना एंकर: राजधानी पटना में मंगलवार देर रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग के बाहर जमकर हंगामा हुआ। घटना के दौरान 5 से 6 राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही सड़क किनारे लगे खान सर के पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में कोचिंग की फीस कम किए जाने के बाद आसपास के कुछ कोचिंग संचालकों की ओर से उन्हें धमकियां मिली थीं। खान सर ने कहा कि उनकी कोचिंग को बम से उड़ाने तक की धमकी दी गई थी और यह घटना उसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने कहा कि पोस्टर फाड़ना और फायरिंग करना उन्हें डराने की कोशिश है। खान सर ने बताया कि घटना में उनकी कोचिंग के एक गार्ड को चोट लगी है। गार्ड का सिर फट गया है और उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ छात्रों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। घटना के दौरान पोस्टर भी फाड़े गए हैं और एक गार्ड घायल हुआ है। पुलिस घायल गार्ड और अन्य लोगों का बयान दर्ज कर रही है। साथ ही कोचिंग संस्थान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report

मुरादाबाद मुठभाड़े में बदमाश गोली से घायल, 2 तमंचे बरामद

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ शंकर नाम का अपराधी, पुलिस ने बदमाश के पास से 2 तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस एवं बाइक की बरामद, पकड़े गए बदमाश के ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज, गिरफ़्तार अभियुक्त ने पाश्वनाथ प्लाजा के पार्किंग मालिक से मांगी थी रंगदारी जिसके बाद रंगदारी ना देने पर पार्किंग मालिक और गॉर्ड पर की थी जान से मारने की नियत से फायरिंग, घटना करने के बाद से फरार चल रहा था आरोपी, देर रात जब मुखवीर की सूचना पर पुलिस फरार बदमाश की तलाश मे चेकिंग कर रही थी तभी सामने से आ रहे बाइक सवार कों रोके जाने पर उसने भागने की कोशिश की, पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने कों कहा गया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी कार्यवाही मे आरोपी के पैर मे गोली लगी, पुलिस ने आरोपी कों ईलाज के लिए जिला अस्पताल मे कराया भर्ती, मुठभेड़ के सम्बंध मे मुरादाबाद पुलिस की तरफ से देर रात जारी किया गया प्रेस नोट, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के हर्बल पार्क के पास का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top