245101
हापुड़ में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, 5 लोग घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर ग्राम बछलोता फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत देवनन्दनी अस्पताल, हापुड़ भेजा गया। हाईवे पर मानकों की अनदेखी के कारण दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं लेकिन इसके बावजूद हाईवे कर्मचारियों का ध्यान इस ओर नहीं जाता और न ही कोई कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झाँसी स्टेशन पर चलाया गया यात्री जन जागरूकता अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी आर.पी.एफ.मित्र योजना समिति उ.म.रे. झाँसी के तत्वावधान में श्री विवेकानंद नारायण वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल उ.म.रे. झाँसी के निर्देश पर एवं श्री कृष्णा नंद तिवारी सहायक सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल उ.म.रे. झाँसी के निर्देशानुसार आर.पी.एफ.थाना परिसर पोस्ट झाँसी रेलवे स्टेशन पर संगोष्ठी विकास पंचौली प्रभारी निरीक्षक आर.पी.एफ. के मुख्य संयोजन में सम्पन की गयी व वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर यात्री जन जागरूकता अभियान सीमा तिवारी डारेक्टर झाँसी रेलवे स्टेशन के मुख्य आतिथ्य में चलाया गया जिसमें स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर यात्री जागरूकता पत्रक वितरित किए गए और यात्री को स्वच्छता एवं जहरखुरानी के लिए जागरूक किया गया साथ ही यात्रियों को पम्पलेट वितरण कर सभी यात्री गणों सहित विशेष रूप से दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों को जहर-खुरानी के प्रति जागरूकता बरतने, ट्रेन में स्वच्छता बनाए रखने, यात्रा के दौरान अपने लगेज को सीट के नीचे चैन से बांध कर रखने, संदिग्ध वस्तुओं को न छूने तथा इसकी सूचना आरपीएफ / जीआरपी को देने, महिला एवं विकलांग कोच में अनाधिकृत यात्रा न करने, किसी अनजान व्यक्ति की भावनात्मक बातों में ना आकर किसी भी वस्तु को ग्रहण न करने, खाने पीने की चीज केवल अधिकृत वेंडर से ही क्रय करने हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया तथा इस अवसर पर मुख्य रूप से सियारामशरण चतुर्वेदी, दीपचंद्र, डॉ.शील कुमार कोपरा, डॉ.प्रदीप श्रीवास्तव, इन्द्ररपाल सिंह खनूजा, अम्बिका श्रीवास्तव, प्रदीप राय, शाकिर खान, राशिद पठान, जुगुल किशोर कुशवाहा, जगमोहन बड़ोनिया, प्रकाश मिश्रा सहित समिति सदस्य व रेलवे सुरक्षा बल प्रशासन की ओर से उमा यादव उप निरीक्षक, वी.डी. सैनी सहायक उप निरीक्षक, चंदन सिंह हेड कॉन्स्टेबल, विकास व्यास कॉन्स्टेबल, योगेंद्र खरे कॉन्स्टेबल, आलोक त्रिपाठी कॉन्स्टेबल आदि उपस्थित रहे व संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी सचिव-आर.पी.एफ.मित्र योजना समिति उ.म.रे. झाँसी ने किया। अंत मे आभार ज्ञापन संदीप साहू नगरा ने किया।0
0
Report
प्रतापगढ़ में ससुराल में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ ससुराल आए युवक की चाकू मारकर हत्या. युवक पर चाकू मारकर हत्या करने का है आरोप. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार. हमलावर दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है. पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था मृतक विजय शुक्ल. दिल्ली से अपने घर आज ही लौटा था मृतक. हत्या की वारदात से गांव में फैली सनसनी. महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की घटना.0
0
Report
महोबा के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने जांच शुरू की
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला इससे हड़कम्प मच गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेन्सिक यूनिट ने मौके पर पहुँचकर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। मामला खरेला थाना क्षेत्र के अतरौली मार्ग का है जहाँ मलखान चौधरी के खेत में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस और फॉरेन्सिक यूनिट मौके पर पहुँची और घटना की हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह गौर निवासी पहरेता के रूप में की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि परिजनों ने बताया है कि मृतक शराब का आदी था और कल उसकी पत्नी ने रोका भी था; फिलहाल परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
एनडीए सरकार में बिहारी होना अपराध बना: बीजेपी नेताओं पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:एनडीए सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध हो गया है। बीजेपी शासित राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह “बिहारी” समझ गोली मारी गई है वहाँ MLA बीजेपी का, MP बीजेपी का, CM बीजेपी का, बिहार CM बीजेपी का, आधा दर्जन निष्क्रिय बड़बोले केंद्रीय मंत्री बिहार के, उपराज्यपाल BJP के, गृहमंत्री BJP के, प्रधानमंत्री BJP के है। बीजेपी बिहारियों के लिए काल बन चुकी है।0
0
Report
नर्मदापुरम में लू से राहत, अचानक आई बारिश ने बदला मौसम
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले में भीषण गर्मी और लू के बीच देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम करीब 4 बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने पहले ही नर्मदापुरम सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की थी, साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई थी, जो अब सच साबित हुई। विगत आधा घंटे से जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है, तेज आंधी और तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच मीनाक्षी चौक क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां तेज आंधी के दौरान एक पेड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रॉली में मजदूरों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।0
0
Report
रायसेन के आलमखेड़ा गांव में आंधी-तूफान से आग, 100 क्विंटल से अधिक अनाज जला
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के आलम खेड़ा गांव में आग लगने से आधा दर्जन मकान जलकर खाक हो गए उसी समय अचानक हवा आंधी चलने से आग पूरे गांव में फैल गई , जिससे ट्रैक्टर सहित 100 क्विंटल से अधिक अनाज जलकर खाक हो गया है...रायसेन सanchi ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरिया के तहत आलमखेड़ा गांव में अभी शाम 4:00 बजे खेतों से आई आग आंधी तूफान के साथ गांव में घुस गई आंधी और तूफान इतना तेज था कि लोग एक दूसरे को पहचान भी नहीं पा रहे थे शाम 4:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली आंधी और तूफान इतना तेज था कि लोग आग बुझाने के लिए दौड़े कई लोग आग में झुलस गए हालात ऐसे पैदा हो गए कि लोग धूल की वजह से एक दूसरे को पहचान भी नहीं पा रहे थे और ना ही कोई मदद मिल पा रही थी गांव के लोग जैसे तैसे आग बुझाने के लिए प्रयास करते रहे0
0
Report
Advertisement
रायसेन में बेमौसम बारिश से गेहूं फसल भीगी, MSP खरीद पर संकट
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर सगनता की लकीरें खींच दी हैं...कृषि उपज मंडी बैयर हाउस समेत किसानों के खलिहानों में भी बाहर पड़ा गेहूं भीग रहा है जिससे किसानों की चिंता बढ गई है...किसानों के खेत और खलिहानों में कटी रखी हजारों क्विंटल गेहूं की फसल भीगकर खराब हो रही है ।रायसेन मंडी में खुले में रखा सैकड़ों ट्रॉली गेहूं भीग गया। नमी 20% से ऊपर पहुंचने पर न तो समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी, न व्यापारी भाव देगा।0
0
Report
चुटिया इलाके में तेज रफ्तार कार टकराने से चार घायल, चालक थाने पहुँचा
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। शनिवार को चुटिया शनि मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। हालात बिगड़ते देख कार चालक वहां से भाग निकला और अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंच गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शनि मंदिर के पास उस समय लोगों की भीड़ थी। इसी दौरान काले रंग की एक कार तेज रफ्तार में वहां पहुंची और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, कई अन्य लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। हादसे के बाद कार चालक भागकर चुटिया थाना पहुंचा, जहां उसने खुद को भीड़ के गुस्से से बचाया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में मोबाइल चुरा लेने की फिराक, सुरक्षा पर उठे सवाल
Alwar, Rajasthan:अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मोबाइल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात एक और मामला सामने आया, जिसमें मजदूरी करने वाला एक व्यक्ति अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के मुख्य गेट के पास सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसके हाथ में रखा मोबाइल फोन चुरा ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसने यह मोबाइल हाल ही में किस्तों पर खरीदा था और शनिवार को उसकी पहली किस्त जमा करनी थी। मोबाइल चोरी होने से वह काफी परेशान है और आर्थिक नुकसान की चिंता भी सता रही है। घटना के बाद पीड़ित ने अस्पताल परिसर में स्थित कोतवाली थाना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से मरीजों और उनके परिजनों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के निजी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट: केयरटेकर पर मामला दर्ज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर के हुडको क्वार्टर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्र नकुल के साथ स्कूल परिसर में कथित रूप से मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के केयरटेकर ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्चे को लेकर प्रतापनगर थाने पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। प्रतापननगर थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर केयरटेकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी केयरटेकर मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घायल बच्चे का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि चोटों की सही स्थिति स्पष्ट हो सके। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई अलग से मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन जांच के दौरान यदि उनकी भूमिका सामने आती है तो उचित कदम उठाए जाएंगे। बाईट नकुल पीड़ित बाईट राधेश्याम रामावत परिजन बाईट भवानी सिंह थाना अधिकारी प्रताप नगर0
0
Report
अलवर में स्मैक तस्करी: 15.39 ग्राम के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Alwar, Rajasthan:अलवर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 15.39 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो फरार अलवर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15.39 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि “ऑपरेशन एंटीवेनम” के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलावड़ा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पिपरोली निवासी नाजम उर्फ नाजिर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पु्छताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र से स्मैक लाकर अपने साथी उन्नस के साथ मिलकर इलाके में सप्लाई करता था। वह नशे की खेप को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर करीब 500 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता था। पुलिस के अनुसार, उसके अधिकतर ग्राहक 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक हैं। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी उन्नस और सप्लायर असलम को वांछित घोषित किया है और उनकी तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान आरोपी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मामले की आगे की जांच नौगांवा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
CM सम्राट चौधरी ने शहरी विकास पर समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश जारी
Patna, Bihar:रजनीश पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की समीक्षा बैठक शहरी विकास योजनाओं को लेकर हुई बैठक आवास एवं नगर विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के साथ बिहार सरकार के वरीय पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल नगर विकास की योजनाओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश0
0
Report
Advertisement
खरगोन बड़वाह में चलती कार में भीषण आग, 6 यात्री सुरक्षित बाहर
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के किट्ठूद गांव में चलती कार में लगी भीषण आग, आग लगने से कार पूरी तरह से हुई खाक। ओंकारेश्वर दर्शन को जा रहा था परिवार। मुंबई से ओंकारेश्वर दर्शन को आए थे। कार में छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि कार में आग लगने के पूर्व ही 6 लोगों ने समय रहते बचाई अपनी जान। सीएनजी गैस से चलने वाली कार की वायरिंग में अचानक लगी थी आग। चालक ने कार में स्पार्किंग होने पर कार को सड़क किनारे लगाकर सभी सवारी को बाहर निकलने को कहा। देखते देखते ही कार धू धू कर जल उठी। कार के बोनट से निकला आग का गोला। और फैली आग। फायर फाइटर मौके पर پہنچती उसके पूर्व ही देखते ही देखते कार पूरी तरह से जली। मुंबई से ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे परिवार सहित 6 लोग।0
0
Report
भोपाल में मौसम बदला, तेज़ आंधी-बारिश ने एक बार फिर बदला मिजाज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में फिर बदला मौसम का मिजाज तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई शुरू प्रदेश के कहीं इलाकों में हो रही बारिश0
0
Report
शाहजहांपुर में टप्पेबाज गिरोह गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एससीजी और पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत शातिर टप्पेबाजो को गिरफ्तार किया है। टप्पेबाज गिरोह के गैंग को एक महिला संचालित कर रही थी। गिरफ्तार किए गए गिरोह के पास से लाखों की कीमत के सोने और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। फिलहाल सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दरअसल थाना जलालाबाद क्षेत्र में टेंपो और ई रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं को बातों में फंसा कर ये शातिर गिरोह उनकी बैग से जेवर और पैसा चुराने का काम करता था। गिरोह से जुड़ी महिलाएं सफर कर रही महिला यात्रियों का किसी बहाने से ध्यान भटका देती थी और उनके बैग में रखे जेवर चुरा लेती थीं। इस मामले में एसओजी की टीम और सर्विलांस की टीम लगाई गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से टप्पेबाजी करके चुराया गया लाखों रुपया के सोने और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। इस पूरे शातिर गिरोह को लक्ष्मी नाम की महिला संचालित कर रही थी। और पुरुष महिलाओं का सहयोग करते थे। फिलहाल खुलासा करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं समेत गिरोह के सभी सदस्यों को जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
