Hapur - दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या,पति सहित सास -ससुर पर मुकदमा दर्ज
धौलाना के गांव ककराना में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पति,सास-ससुर सहित सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।धौलाना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई के गांव ओखंड के रहने वाले मुनेंद्र सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है व आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|