icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow22 Jan 2025, 11:15 am

Hapur - स्कूली छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान करने के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

Hapur, Uttar Pradesh:

पिलखुवा कस्बे में नवोदय युवा समिति एवं आध्या सोशल वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में रंगोली बनाकर मतदान करने के लिए छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सीओ अनीता चौहान ने कहा कि मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है. मतदान लोकतंत्र का त्यौहार है. अतिथि पिलखुवा कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि वोट का इस्तेमाल करना जरूरी है, मतदान करना अधिकार है, मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोडरमा में भारी बारिश से दुर्गा पूजा तैयारी बाधित, मूर्तियां सुखाने में दिक्कत

Koderma, Jharkhand:पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण कोडरमा में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। जगह-जगह जलभराव और जलजमाव की समस्या के बीच दुर्गा पूजा के आयोजन पर भी असर पड़ा है। लगातार बारिश होने और मौसम में ठंड का एहसास होने के कारण माँ दुर्गा के अलावे अन्य देवी-देवताओं की अर्धनिर्मित प्रतिमाओं को सुखाने में काफी परेशानी आ रही है। वहीं दुर्गा पूजा मेला के आयोजन को लेकर भी पूजा पांडालो का निर्माण भी प्रभावित हो रहा। बारिश के कारण आलम यह है कि मजदूर और कारीगरों को बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ रहा है, वही मूर्ति निर्माण से जुड़े कारीगर पंखा, हैलोजन लाइट और दूसरे जुगाड़ से देवी देवताओं की मूर्तियों को सुख रहे हैं, ताकि उन पर रंग पेंट चढ़ाया जा सके। पूजा शुरू होने में काफी कम समय बचा है, ऐसे में समय से पहले तैयारी पूरी करने के लिए मजदूर, कारीगर और आयोजको की चिंता बढ़ गई है। दुर्गा पूजा को लेकर मेला मैदान भी लगातार बारिश के कारण पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गया है। मडुआटांड में बंगाल से आए मूर्तिकार प्रदीप पाल ने बताया कि रंग भरने से पहले मूर्तियों का पूरा पूरी तरह से सुखना जरूरी है और बारिश के कारण हवा में नमी है, जिसके वजह से मूर्तियां सुख नहीं रही है। इनके अलावे अन्य जगहों पर भी मूर्ति बनाने का मिले आर्डर का भी दबाव है। झुमरी तिलैया शहर के महाराणा प्रताप चौक, ताराटांड़ में भी मूर्ति बनाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। अब तक सिर्फ मूर्तियों के ढांचे पर मिट्टी चढ़ पाई है। उनमें रंग भरने के साथ लिबास और श्रृंगार का काम भी बचा हुआ है। मडुआटांड दुर्गा पूजा समिति के आयोजक ने बताया कि बारिश के कारण तैयारी पर असर तो पड़ ही रहा है, साथ ही आयोजन के लिए लोगों से सहयोग राशि लेने में भी परेशानी आ रही है, लेकिन उन्हें विश्वास है की मां दुर्गा की कृपा से समय से पहले आयोजन की तैयारी पूरी हो जाएगी। मेला मैदान में मिट्टी और छाई का भराव कर उसे सुखाया जाएगा。
0
0
Report

महरोली अस्पताल में विरोध के बाद प्रशासन ने डॉक्टर भर्ती और शव पोस्टमार्टम पर समझौता किया

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रिपोर्टर लक्की अग्रवाल 9784203178 @lakkyagarwal78 महरोली अस्पताल में हंगामे का मामला देर रात्रि से चल रहा विरोध प्रदर्शन हुआ समाप्त,परिजनों व प्रशासन के मध्य बनी सहमति,तहसीलदार राकेश पूनियां ने समझाइश से करवाया मामला शांत,डॉ.की नियुक्ति करवाने,शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम सहित अन्य मांगों पर बनी सहमति,भामाशाहों ने भी मृतक परिवार की एक लाख की आर्थिक सहायता, परिजनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन एंकर श्रीमाधोपुर इलाके के महरोली सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर देर रात से चल रहा परिजनों व ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। तहसीलदार राकेश पूनियां ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की और उनकी मांगों पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।परिजनों की प्रमुख मांगों में अस्पताल में चिकित्सक की नियुक्ति करवाने तथा मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने सहित अन्य मांगें शामिल थीं। प्रशासन की ओर से मांगों पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं भामाशाहों की ओर से मृतक परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी। इस दौरान परिजनों ने तहसीलदार राकेश पूनियां को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
0
0
Report

अलवर के अकबरपुर में जमीन विवाद, ट्रैक्टर से फसल उजाड़ने के आरोप; चार घायल

Alwar, Rajasthan:जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से फसल उजाड़ने का आरोप; चार घायल अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कालामेड़ा-कुशलगढ़ के पास शुक्रवार दोपहर जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि करीब दर्जनभर लोग एकराय होकर ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे और फसल को उजाड़ दिया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। घटना में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें साधु यादव के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कालामेड़ा निवासी करीब 45 वर्षीय साधु गुर्जर ने बताया कि उन्होंने संबंधित जमीन करीब 10 लाख रुपये में खरीदी थी। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परिवार के लोग खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान राजाराम कोशल्या निवासी युवराज पुत्र जयकिशन सहित करीब दर्जनभर लोग ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर से खेत में खड़ी फसल को उजाड़ दिया। साधु गुर्जर के अनुसार, जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल साधु यादव को उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया। बाइट: पीड़ित घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया विवाद जमीन को लेकर सामने आया है। पुलिस घायलों के बयान और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस के विनिता पूनिया एक मत से जीती

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष पद का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। कांग्रेस की विनिता पूनिया ने भाजपा की प्रेम देवी को एक मत से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। 21 सितंबर को 19 पार्षदों के मतों की मतगणना की गई। हाईकोर्ट के आदेश की पालना में सुबह पुलिस थाने स्थित स्ट्रांग रूम खोला गया। रिटर्निंग अधिकारी कपिल उपाध्याय, एएसपी दीपक गर्ग और डीवाईएसपी राजेश Kumar जांगिड़ सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटी को कड़ी सुरक्षा के बीच नगरपालिका सभागार लाया गया। यहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत 19 मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया गया। गौरतलब है कि 21 सितंबर को 20 पार्षदों में से 19 ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था, जबकि पार्षद लक्ष्मी देवी मतदान से अनुपस्थित रही थीं। मतदान के बाद मतपेटी को पुलिस थाने के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था। हाईकोर्ट ने रिटर्निंग अधिकारी को 24 घंटे के भीतर मतगणना कर परिणाम जारी करने के निर्देश दिए थे। मतगणना के दौरान डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को होगा।
0
0
Report

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: यूपी पुलिस का STF हथियारों और साइबर क्राइम जागरूकता प्रदर्शन

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, इस स्टॉल पर उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश की फोर्स कैसे काम करती है उसको दिखाया गया है, एसटीएफ फोर्स कौन-कौन से हथियार का इस्तेमाल करती है उसको दर्शाया गया है। यूपी एसटीएफ के पास ऐसे ऐसे भी हथियार हैं जो 3 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखती है। साइबर क्राइम को लेकर भी इस स्टॉल से लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस स्टॉल पर लोगों को साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है उसके बारे में जानकारी दी जा रही है। वॉकथ्रू भूपेश प्रताप सिंह बाइट -- हरेंद्र यादव आईपीएस गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगर निवेश बढ़ा है तो उसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी भूमिका निभाई है क्योंकि निवेशकों के लिए सबसे जरूरी है कि उन्हें सुरक्षा मिले और वह उत्तर प्रदेश पुलिस ने दी है, माफिया के खिलाफ कार्रवाई करके और माफियाओं को किस तरह से किन हथियारों से खत्म किया गया है उसकी यहां पर यह पूरी प्रदर्शनी लगाई गई है।
0
0
Report
Advertisement

दुष्काळ से महाराष्ट्र भयावह, सरकार शेतकों के साथ हर संभव मदद का भरोसा

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी उद्योग मंत्री उदय सामंत दुष्काळ राज्यात दुष्काळाची परिस्थिती अतिशय भयावह आहे मुख्यमंत्री, दोन्ही उपमुख्यमंत्री, आम्ही सर्व मंत्री शेतकऱ्यांना शेताच्या बांधावर जाऊन दिलासा देण्याचं काम करताहेत बळीराजाच्या मागे सरकार ठामपणे उभं आहे अशा प्रसंगाचं विरोधकांनी राजकारण करू नये, शेतकऱ्यांच्या मागे महाराष्ट्र एकसंघ असला पाहिजे शेतकऱ्यांमुळे आपण दोन वेळं खातोय याचं भान प्रत्येकाला असलं पाहिजे म्हणून ही सांघिकपणाने लढण्याची वेळ आलेली आहे. दुष्काळाचं संकट मात्र भयावह महाराष्ट्रावर आहे, हे नाकारता येणार नाही कोकण पुढे ४-५ दिवस जर पाऊस पडला नाही, तर कोकणातील नुकसानीचा आकडा देखील प्रचंड वाढण्याची शक्यता आहे २६५ तालुक्यांमध्ये आमच्या तालुक्याची जर नावं नसतील, तर त्याचा देखील सर्व्हे करण्याचे आदेश रत्नागिरी जिल्ह्याचा पालकमंत्री म्हणून मी दिलेले आहेत रायगडला भरतशेठ गोगावलेंनी दिलेले आहेत, सिंधुदुर्गमध्ये नितेश राणेंनी दिलेले आहेत त्यामुळे कोकणातल्या शेतकऱ्याला देखील, मग तो भात उत्पादक असो किंवा नाचणी उत्पादक असो, त्यांना देखील दुष्काळाचं सावट जर त्यांच्यावर आलं, तर त्यांना देखील मदत करण्याची भूमिका ही महाराष्ट्र शासनाची आहे. रत्नागिरी जिल्हा असेल, सिंधुदुर्ग असेल किंवा रायगड असेल, तळ कोकण असेल, याच्यामध्ये सर्व्हे चालू आहेत आम्ही ऑलरेडी या पंचनाम्याचे आदेश दिलेले आहेत. त्याच्यातनं कुठेही शेतकऱ्याला वाऱ्यावर सोडलं जाणार नाही, मग तो कोकणातला असो, विदर्भातला असो, मराठवाड्यातला असो किंवा खानदेशातला असो आणि प्रस्तावित दापोली अणुऊर्जा दापोलीमध्ये अणुऊर्जा प्रकल्पाचे नोटिफिकेशन निघालेलं नाही, एमओयू झाला म्हणजे प्रकल्प झाला असं कधीच नसते. एमओयू झाला म्हणजे तो अणुऊर्जा प्रकल्प करण्याच्या संदर्भातला सामंजस्य करार असतो. त्याच्यामुळे उद्योगमंत्री म्हणून माझी भूमिका स्पष्ट आहे. तिथल्या शेतकऱ्यांना, तिथल्या प्रकल्पबाधितांना विश्वासात घेतल्याशिवाय महाराष्ट्र शासनाचा उद्योग विभाग पुढं पाऊल टाकणार नाही तो आदित्य ठाकरे दुष्काळ दौरा घरातून बाहेर पडले,चांगलं आहे अभिनंदन त्यांचं मंत्री उदय सामंत यांचा आदित्य ठाकरे यांना टोला
0
0
Report

महराजगंज में नेपाल की नदियाँ उफान, डीएम ने निरीक्षण कर अलर्ट जारी

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कई नदियों का स्थलीय निरीक्षण किए। नेपाल से निकलने वाली कई नदियाँ उफान पर हैं और तेज रफ्तार से चल रहे हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। सीमावर्ती जिला होने के कारण नेपाल से पानी आने की संभावना बनी रहती है और खास नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ता है। सोहगीबरवा के तीन ग्राम पंचायतों के आठ राजस्व गाँवों में पहला पानी आता है। वाल्मीकि बैराज पर जलस्तर लगभग 2,70,000 क्यूसेक के आसपास है और स्थिति खतरे के निशान से नीचे है, परंतु संभावना है कि 3.5 लाख क्यूसेक तक पहुंचे। रात में टीम को अलर्ट रहने के निर्देश हैं। सोहगीबरवा के गाँवों में कटान की समस्या के स्थानों पर भी टीम डिप्लॉय कर दी गई है। राप्ती बैराज समेत अन्य नदियाँ नेपाल से आ रही पानी Under control हैं और बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। वाल्मीकि बैराज पर प्रशासन की नजर बनी है ताकि पानी के तेज प्रवाह से नारायणी नदी ऊँचा हो सके; इससे सोहगीबरवा समेत ग्राम पंचायतों को खतरा हो सकता है। राजस्व विभाग के साथ NDRF व SDRF को भी डिप्लॉय किया गया है और अलर्ट मोड पर रखा गया है; जैसे ही स्थिति बदलेगी, त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

यमुना میں नहाने गए चार दोस्तों में 14 साल का गणेश डूबा, खोज अभियान जारी

New Delhi, Delhi:दिल्ली में यमुना नदी में नहाना चार दोस्तों को भारी पड़ गया... तैरकर यमुना पार करने की Shart के बीच 14 साल का गणेश गहरे पानी में समा गया। बच्चे की तलाश में एनडीआरएफ और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी है। झंगोला गांव के पास ठोकर नंबर-7 पर यमुना नदी में नहाने गया 14 साल का एक बच्चा अचानक गहरे पानी में डूब गया। लापता बच्चे की पहचान गणेश के रूप में हुई है, जो बुराड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गणेश अपने तीन दोस्तों के साथ यमुना में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान चारों दोस्तों के बीच यमुना को तैरकर पार करने की शर्त लग गई। दो नाबालिग यमुना से वापस लौट आए, जबकि एक नाबालिग के यमुना पार करने की बात सामने आई है। लेकिन गणेश के लिए यमुना पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। तैरते हुए वह अचानक यमुना के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कराया। बच्चे की तलाश में एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं बोट क्लब के गोताखोर भी यमुना में उतरकर लापता बच्चे की तलाश में जुटे हैं। यमुना के गहरे पानी और तेज बहाव के बीच गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मौके पर पुलिस और बचाव दल की मौजूदगी बनी हुई है। फिलहाल 14 साल के गणेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार की उम्मीदें बचाव दल पर टिकी हुई हैं। यमुना में बच्चे की तलाश लगातार जारी है। सवाल यही है कि आखिर कब तक लापता गणेश को बरामद किया जा सकेगा। फिलहाल सभी की निगाहें जारी सर्च ऑपरेशन पर टिकीं हैं।
0
0
Report

चौपारण ज्वेलरी दुकान लूट: 10-12 लाख का माल चुरा, पुलिस छापेमारी तेज

Hazaribagh, Jharkhand:चौपारण में ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट, 10 से 12 लाख के सामान ले जाने की बात चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावां मोड़ से करीब 200 मीटर दूर लराही रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में शुक्रवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दुकानदार के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाया और हथियार के बल पर घर व दुकान के लॉकर और अलमारी खुलवाकर नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। लूट के दौरान अपराधी परिवार के दो मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। बाद में एक मोबाइल आसपास फेंका गया, जबकि दूसरे मोबाइल को गुरपा-गझंडी के पास स्विच ऑफ किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, बरही डीएसपी के अनुसार शुरुआती जानकारी में करीब 10 से 12 लाख रुपये की लूट की बात सामने आई है। मामले में पूछताछ और जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा नगर निगम के नए महापौर विवेक राजवंशी की प्राथमिकताएं: दशहरा मेले और साफ-सफाई

Kota, Rajasthan:कोटा.. नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए विवेक राजवंशी के नाम पर मुहर लगने के बाद उन्होंने शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखी हैं। विवेक राजवंशी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी और आमजन व कार्यकर्ता सीधे उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे। अभी राष्ट्रीय दशहरा मेला उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसकी तैयारियां तत्काल शुरू करने और मेले में आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं देने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही कोटा को ग्रीन और क्लीन बनाने, सफाई व्यवस्था मजबूत करने और शहर में हरियाली बढ़ाने की बात कही है। राजवंशी ने दावा किया कि आने वाले एक साल में कोटा की सफाई और व्यवस्थाओं में बदलाव दिखाई देगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा खो चुकी है और हार के डर से मैदान छोड़कर भाग खड़ी हुई। अब पदभार संभालने के बाद इन प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने की चुनौती रहेगी। इधर, निगम में डोल बजने और पटाखे चल रहे हैं。
0
0
Report

राजस्थान के बैंकों में हड़ताल से पहले रविवार खुलेंगे, ATM शुल्क नहीं लगेगा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक, ATM शुल्क भी नहीं लगेगा जयपुर- 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच राजस्थान के बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। हड़ताल से पहले रविवार को यानी कल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जरूरी बैंकिंग सेवाओं के लिए खुले रहेंगे। आज बैंको का अवकाश रहेगा। लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आरबीआई और वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने यह व्यवस्था की है। राजस्थान में ग्राहक रविवार को जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरे कर सकेंगे। हड़ताल के दौरान राज्य के किसी भी बैंक के एटीएम से लेनदेन पर सेवा शुल्क नहीं लिया जाएगा डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू हड़ताल के दौरान यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। नकद जमा और निकासी के लिए ग्राहक अपने क्षेत्र में उपलब्ध बैंकिंग बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर सकेंगे हालांकि चेक क्लियरेंस, व्यापार से जुड़े दस्तावेजों और लॉकर संचालन जैसे ऐसे काम, जिनके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है 5-डे वर्किंग को लेकर हड़ताल बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल का प्रमुख मुद्दा सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करना है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि Government की ओर से 5-डे वर्किंग को लेकर कोई औपचारिक सहमति नहीं बनी थी वहीं बैंक यूनियनों का दावा है कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुए समझौते में सभी शनिवार को अवकाश रखने पर सहमति बनी थी। PLI यानी Performance Linked Incentive के नियमों को लेकर भी सरकार और बैंक यूनियनों के बीच मतभेद हैं राजस्थान के बैंक ग्राहकों के लिए सलाह है कि वे 27 सितंबर को बैंकिंग समय समाप्त होने से पहले जरूरी शाखा संबंधी काम पूरे कर लें, ताकि हड़ताल के दौरान परेशानी से बचा सके
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top