icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow11 Mar 2025, 09:12 am

Hapur - होली पर सजे बाजार में मोदी मुखौटा बना आकर्षण का केंद्र

Hapur, Uttar Pradesh:

हापुड़ में होली पर्व के नजदीक आने के साथ ही रंग-ग़ुलाल और पिचकारियों की दुकाने सजने लगी है। 14 मार्च को होली का त्यौहार है। जिसको देखते हुए नगर के मुख्य बाजार गोल मार्केट में दुकानों पर होली का पर्व नजदीक होने के साथ ही रंग-गुलाल और पिचकारी की बहार देखने को मिल रही है। होली का पर्व नजदीक आते ही बच्चे उत्साह से होली के पूर्व पर रंग गुलाल और कई सामान खरीदने में लग जाते है। मंगलवार को नगर के गोल मार्किट बाजार में दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल देखी गई। पिचकारियों के साथ ही बैलून, रंग-गुलाल भी बिकने लग गए है। इसके साथ ही होलिका दहन के पूर्व की जाने वाली सजावट के सामानों की भी बिक्री तेज हुई है। वहीं मोदी मुखौटा बाजार बाजार में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाभा में पुलिस का नशा विरोधी अभियान: 6-7 आरोपी गिरफ्तार

Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ, 6 ਤੋਂ 7 ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ੇ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਐਸਪੀ ਡੀ ਪਟਿਆਲਾ ਰਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਛਿੱਬਰ ਦੀ ਸੁਪਰਵੀਜ਼ਨ ਹੇਠ ਚੱਲੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਰਹੀ ਤਾਇਨਾਤ ।ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਾਤਮੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਨਾਭਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕਕਰਾਲਾ, ਸਾਧੋਹੇੜੀ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ ਇੱਕ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਐਸਪੀ ਡੀ ਪਟਿਆਲਾ ਰਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਛਿੱਬਰ ਦੀ ਸੁਪਰਵੀਜ਼ਨ ਹੇਠ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 6 ਤੋਂ 7 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਐਸਪੀ ਡੀਟ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਨਾਲ ਡੀਐਸਪੀ ਨਾਭਾ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ़ਮ ਤਾਇਨਾਤ ਰਹੇ। ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰਦਿਆਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਐਸਪੀ ਡੀਟ Pਟਿਆਲਾ ਰਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਛਿੱਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਡੀਜੀਪੀ ਅਤੇ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਹਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਹਾਂਸ ਵੱਲੋਂ ਸਖ਼ਤ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼اں ਤਹਿਤ ਹੀ ਨਾਭਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ
0
0
Report

मौसम बदलने से सेहत पर असर; डाक्टर से जानिए बचाव के कदम

Hoshiarpur, Punjab:बदलते मौसम के मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते लोग सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल फ्लू जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। वहीं, सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान किन सावधानियों को अपनाकर मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, इन तमाम सवालों को लेकर हमने डॉक्टर पुष्पिंदर सिंह मुल्तानी से खास बातचीत की। डॉक्टर पुष्पिंदर सिंह मुल्तानी ने बताया कि आजकल अस्पताल में खासकर वायरल फ्लू से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि यदि बुखार या खांसी से राहत नहीं मिल रही है, तो लापरवाही न बरतें और तुरंत अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से जांच करवाएं।
0
0
Report

आगामी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज DM और SP ने किया नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण

RavindraRavindraFollowJust now
Muskara, Uttar Pradesh:आगामी चुनावों के मद्देनजर हमीरपुर जिले में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन और पुलिस महकमा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। ​नवीन गल्ला मंडी का संयुक्त औचक निरीक्षण ​जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने संयुक्त रूप से नवीन गल्ला मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंडी परिसर का जायजा लिया। ​मंडी के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने स्थानीय थाना मुस्करा का भी दौरा किया। वहां आयोजित 'थाना दिवस' के अवसर पर पहुंचकर उन्होंने थाने में आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को मामलों के त्वरित और न्यायसंगत निस्तारण के कड़े निर्देश दिए, जिससे आम जनता को जल्द राहत मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

फलसूंड में 08 किलो 412 ग्राम डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jaisalmer, Rajasthan:अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार। फलसूंड, जैसलमेर फलसूंड में जिला पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत फलसूंड पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थ 08 किलो 412 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी महादेव गोदारा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के आदेशानुसार निर्देशों की पालना में पुलिस टीम गठन कर मुल्जिम विक्रमसिंह निवासी सगतसिंह की ढाणी के कब्जा से अवैध मादक पदार्थ 08 किलो 412 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। मुल्जिम से विस्तृत पूछताछ व प्रकरण में अनुसंधान जारी हैं।
0
0
Report

सारंगढ़ में जय स्तंभ चौक के पीछे युवक ने फाँसी लगाई, मौत का कारण अज्ञात

Saiki, Bihar:जय स्तंभ चौक के पीछे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात। सारंगढ़ में जय स्तंभ चौक के पीछे रात्रि में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चंद्र मोहन रात्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी टेंगनापाली के रूप में बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने दिवाला में लगे सरिया में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र के 15 समर्थकों को इटारसी से उतारकर पुणे भेजा गया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे महाराष्ट्र के 15 समर्थकों को इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से उतार लिया. बुधवार शाम करीब 6 बजे गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से उतारे गए इन सदस्यों में 12 युवक और 3 युवतियां शामिल थीं. पुलिस ने सभी को इटारसी के एक निजी रिसॉर्ट में रखा था. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस ने सभी सदस्यों को बस से सुरक्षित पुणे स्थित उनके घरों के लिए रवाना किया. सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस का एक दल भी बस के साथ पुणे गया. इस दौरान बस में सवार कार्यकर्ताओं ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए.
0
0
Report

फरीदाबाद में पिस्टल की नोक पर डकैती: 1.04 करोड़ रु की नकदी लूटी, 4 गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की डकैती के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की कार्रवाई, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 4 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर की जा रही है पूछताछ शिकायतकर्ता: अब्दुल कदीम वासी जोहड़ कॉलोनी, फतेहपुर तगा गिरफ्तार आरोपी: (8 अक्टूबर को गिरफ्तार) 1. साहुन खान (38) वासी गांव फतेहपुर तगा थाना धौज फरीदाबाद (9वीं पास) 2. हैदर अली (28) उर्फ इमामुद्दीन वासी गांव मठेपुर, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश (6 कक्षा पास) 3. मोहम्मद आरिफ (32) वासी गांव डिडौली जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश (अनपढ़) 4. मोसीब आलम (30) वासी गांव फतेहपुर माफी, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश (5वीं पास) गिरफ्तारी स्थल- साहुन- फरीदाबाद हैदर अली, मोहम्मद आरिफ व मोसीब आलम- समथला, मुरादाबाद, उ.प्र. फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने थाना धौज क्षेत्र के गांव फतेहपुर तगा की जोहड़ कॉलोनी में पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी डकैती के मामले में सफलता हासिल करते हुए 4 आरोपित साहुन खान वासी गांव फतेहपूर तगा, हैदर अली उर्फ इमामुद्दीन वासी गांव मढ़ेपुर, मोहम्मद आरिफ वासी गांव डिडौली व मोसीब आलम वासी गांव फतेहपुर माफी, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। वरुण कुमार दहिया सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी साहुन निवासी गांव फतेहपुर तगा को जानकारी थी कि शिकायतकर्ता अब्दुल कदीम ने अपनी जमीन बेची है और जमीन बेचने से प्राप्त नकदी उसके घर पर रखी हुई है। साहुन ने अपने जानकार लियाकत से संपर्क कर उसे शिकायतकर्ता के घर पर भारी मात्रा में नकदी होने की जानकारी दी तथा डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए कहा। लियाकत पहले भी डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। जिसके बाद लियाकत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक टीम बनाई और वारदात करने का प्लान बनाया। लियाकत के कहने पर सात व्यक्ति निजाम, तयюб, रिहान, सलिम, हैदर अली, आरिफ, मोसीब अर्टिगा गाड़ी से फतेहपुर तगा पहुंचे। साहुन ने दो व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बैठा कर शिकायकर्ता के घर की रैकी करवाई और घर में आने जाने के सभी रास्तों की जानकारी दी। फिर 25/26 सितंबर 2026 की रात को करीब 2 बजे सभी आरोपित शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचे जिनमें से पांच लोग घर के अंदर घुसे और दो गाड़ी को लेकर साइड में चले गये और उन पांच लोगों ने घर में घुस कर शिकायतकर्ता को बंधक बनाया और घर में रखे 1,04,80,000/-रू लूट ले गये। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अब्दुल कदीम वासी जोहड़ कॉलोनी, फतेहपुर तगा की शिकायत पर थाना धौज में 26 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता अनुसार 25 सितंबर 2026 को अपने पुराने मकान से नए मकान में सामान शिफ्ट किया था। रात करीब 2:10 बजे 4-5 युवक उसके मकान में घुस आए, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इनमें से एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और कमरे की चाबी मांगी। आरोपियों ने उसके हाथ पीछे की ओर बांध दिए। मुंह और पैर भी बांध दिए। इसके बाद लोहे की रॉड से कमरे और संदूक का ताला तोड़कर कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गये।
0
0
Report
Advertisement

मावली पशु मेले में प्रचार की कमी, चौथे दिन भी मैदान खाली

Udaipur, Rajasthan:मावली में 10 लाख के अनुमानित खर्च से लगा पशु मेला, चौथे दिन भी सूना रहा मैदान! मावली के विशन जी की छापर स्थित मेला मैदान में पशुपालन विभाग उदयपुर की ओर से 6 से 11 अक्टूबर तक जिला स्तरीय पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में चौथे दिन भी मेले में पशुपालकों और ग्रामीणों की भीड़ नजर नहीं आई。 मेले में करीब 25 कर्मचारी तैनात हैं और अनुमानित खर्च 10 लाख रुपये बताया जा रहा है। प्रेस नोट के संबंध में पूछने पर विभाग ने अज्ञानता और समय के अभाव की बात कही तथा आगे से सुधार का आश्वासन दिया。 सवाल यह है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद जब मेले में भीड़ ही नहीं जुटी, तो प्रचार-प्रसार की व्यवस्था क्यों नहीं की गई
0
0
Report

हनुमानगढ़ में स्काउट-गाइड ने पांच दिवसीय शिविर का समापन, पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली

Hanumangarh, Rajasthan:पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर दिया प्रकृति बचाने का संदेश हनुमानगढ़ में राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें 150 से ज्यादा स्काउट और गाइड शामिल हुए। रैली को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुरा के प्रधानाचार्य रजनीश गोदारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के अलग-अलग रास्तों से गुजरी और लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और जीवनशैली में बदलाव लाकर प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना था।
0
0
Report

अनिल विज का दिल्ली प्रदर्शनों पर वार: कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के प्रदर्शनों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तीखा प्रहार. देश में विकास रोकने व अराजकता फैलाने के लिए हमारे दुश्मन विदेशी ताकतों की यहां कुछ नेताओं, पार्टियों, लोगों ने सुपारी उठा ली है. ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार—कहा, 'अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस'. ​"लोकतंत्र में जनता ही मालिक, इतने उठक-पठक के बाद भी कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त" : अनिल विज. chण्डीगढ, 10 अक्टूबर - दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बने लॉकडाउन जैसे हालात पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश के विकास को रोकने के लिए और देश में अराजकता फैलाने के लिए हमारे दुश्मन विदेशी ताकतों की यहां कुछ नेताओं ने, पार्टियों ने, लोगों ने सुपारी उठा ली है क्योंकि वह तर्कसंगत बात नहीं कर रहे हैं. आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री विज ने कहा कि प्रदर्शन करना हर आदमी का अधिकार है लेकिन कानून की पालना करना भी हर आदमी का अधिकार है. दिल्ली में माननीय उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार कहा गया है कि अगर कोई प्रदर्शन कर रहा है तो कम से कम 10 दिन पहले नोटिस दे और उसके बाद सरकार को व्यवस्था करनी है ताकि आम आदमी परेशान ना हो. बिना नोटिस दिए या 2 दिन पहले नोटिस देकर कोई प्रदर्शन करेगा तो सरकार के ऊपर यह भी जिम्मेदारी है की आम लोगों की शांति बनाए रखें. उन्होंने कहा कि आम लोग कारोबार करते रहे और आम आदमी की शांति का जो मौलिक अधिकार है उसको यह लोग छीनना चाहते हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात से हैरानी हुई कि राष्ट्रपति ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों से इंकार नहीं किया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में राहुल गांधी की बातों को कोई मान नहीं रहा। यह तोड़मरोड़ कर बातों को पेश कर रहे हैं। ये कह रहे हैं चुनाव आयोग प्रमुख उनसे मिल नहीं रहा लेकिन यह कभी नहीं बता रहे कि इन्होंने चुनाव आयोग प्रमुख से मिलने का समय कब लिया। यह लोग अराजकता फैलाने के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं. ​"लोकतंत्र में जनता ही मालिक, इतने उठक-पठक के बाद भी कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त" : अनिल विज. भाजपा ने नंदीग्राम उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है जिस पर मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में फैसला जनता करती है और कांग्रेस के इतने उठक पठक करने और उठाकर करने के बाद भी जनता ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीती है और NDA ने चार सीटें जीती है और देश की जनता ने बता दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ है, NDA के साथ है ना कि कांग्रेस के साथ。
0
0
Report
Advertisement

बैतूल नगरपालिका ने अज्ञात शवों के तर्पण से मानवता की मिसाल कायम की

Betul, Madhya Pradesh:आमतौर पर नगरपालिकाओं की जिम्मेदारी जन्म-मृत्यु का रिकॉर्ड रखने और शहर की व्यवस्थाएं संभालने तक सीमित मानी जाती है, लेकिन बैतूल नगरपालिका ने इससे आगे बढ़कर मानवता और संवेदनशीलता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। जिन 13 लोगों की मौत के बाद उनके अपनों ने भी उनकी सुध नहीं ली, जिनके शवों पर दावा करने वाला कोई सामने नहीं आया, उन अज्ञात मृतकों की आत्मा की शांति के लिए नगरपालिका ने विधि-विधान से तर्पण कराया। बैतूल की माचना नदी के घाट पर हुई इस पहल ने समाज को एक भावुक संदेश दिया है। बैतूल में इंसानियत की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देगी। सड़क किनारे लावारिस हालत में मृत मिले 13 अज्ञात लोगों का न तो कोई परिजन सामने आया और न ही कोई उनकी पहचान कर सका। नगरपालिका ने इन सभी का अंतिम संस्कार कराया था, लेकिन अब पितृ पक्ष के अंतिम दिन इन मृतकों को याद करते हुए उनके नाम से तर्पण भी कराया गया। बैतूल विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहल और सोच को अमलीजामा पहनाते हुए नगरपालिका परिषद के अधिकारियों ने माचना नदी के घाट पर विधि-विधान के साथ तर्पण की रस्म पूरी की। इस दौरान अज्ञात मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की गई। दरअसल बीते एक साल में बैतूल नगरपालिका क्षेत्र में 13 अज्ञात शव मिले थे। इन शवों पर किसी ने दावा नहीं किया, जिसके बाद नगरपालिका ने उनका अंतिम संस्कार कराया। अब नगरपालिका ने इन मृतकों के लिए तर्पण कर एक ऐसी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई, जो सरकारी कामकाज से आगे बढ़कर मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी है। नगरपालिका के सीएमओ के मुताबिक धार्मिक मान्यताओं और पुराणों में भी अज्ञात लोगों का तर्पण करने के पुण्य का उल्लेख मिलता है। इसी भावना के साथ अब हर साल अज्ञात मृतकों का तर्पण कराने का प्रयास किया जाएगा। जिन लोगों को अंतिम विदाई देने के लिए अपना कोई सामने नहीं आया, उनके लिए बैतूल नगरपालिका ने अपनत्व का भाव दिखाया। यह पहल सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज के लिए एक संदेश भी है इंसान की पहचान भले ही दुनिया से मिट जाए, लेकिन उसके प्रति मानवता का कर्तव्य कभी खत्म नहीं होना चाहिए।
0
0
Report

पूर्ण दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण न देने पर भर्ती परीक्षाएं रद्द, हाईकोर्ट में सुनवाई

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। पूर्ण दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद 11 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक शिक्षक परीक्षा और 25 अक्टूबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। इससे 2,292 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। मामले के अनुसार, भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1,497 पद शामिल थे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया। इस विसंगति को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रूंगटा ने अदालत में पक्ष रखते हुए पूर्ण दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर रखने पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे दिव्यांगजनों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया। गौरतलब है कि अधिवक्ता रूंगटा स्वयं शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित हैं और ब्रेल लिपि के माध्यम से अपनी दलीलें प्रस्तुत करते हैं।मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्णराम महापात्र की अध्यक्षता वाली हाईकोर्ट की डबल बेंच के समक्ष मामला उठने के बाद भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग अभ्यर्थियों के अधिकारों और आरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर सवाल खड़े हुए। बताया जा रहा है कि समाज कल्याण विभाग के परिपत्र में किए गए बदलाव के कारण पूर्ण दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा था। परीक्षाएं रद्द होने से उन अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली थी। प्रवेश पत्र जारी हो चुके थे। कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होने की तैयारी में थे, जबकि दूरस्थ जिलों के कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र वाले शहरों में ठहरने की व्यवस्था भी कर ली थी। अब भर्ती प्रक्रिया आगे कब बढ़ेगी, इस पर अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हैं। पूर्ण दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के अधिकारों से जुड़े विवाद के कारण हजारों पदों पर भर्ती की समय-सारिणी प्रभावित हो गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top