icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201015
Shakti KishorShakti KishorFollow10 May 2025, 03:46 am

Hapur: सिवाया गांव में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती

Hapur, Uttar Pradesh:

हापुड़ जिले के साठा-चौरासी क्षेत्र के सिवाया गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर किया गया। इस मौके पर बीजेपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने मीडिया से बात करते हुए महाराणा प्रताप के आदर्शों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। सतेंद्र सिसौदिया ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले पर भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की और गर्व जताया। साथ ही उन्होंने महापुरुषों के अपमान को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्योहारी सीजन में सहरसा की किराने की दुकान से चोरों ने सामान चुरा लिया

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ इन दिनों त्योहारी सीजन में चोरों का आतंक बढ़ गया है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर वार्ड - 32 का है जहाँ एक किराने की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने दुकान का छत तोड़कर दुकान में रखे कीमती सामान और नगदी की चोरी कर ली. चोर ने दुकान में रखे काजू, किसमिस, हॉरलिक्स, बोर्नविटा समेत कई अन्य सामानों की चोरी कर ली. इधर चोरी का सामान ले जाते हुए चोर की तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैद हो गई. तस्वीर एक चोर पहले खाली हाथ आता है और फिर चोरी का समान बोरी में भरकर ले जाता है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि देर रात दुकान बंद करके वो अपने घर चले गए थे. सुबह जब दुकान खोला तो दुकान का छत टूटा हुआ था और दुकान से सारे कीमती सामान और कुछ नगद रुपये गायब थे. पीड़ित दुकानदार की माने तो दुकान से करीब 45 हजार रुपये का सामान की चोरी कर ली गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है, पुलिस की गस्ती नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top