Back
हापुड - नवरात्र के मौके पर मिशन शक्ति-5 को गति दे रही - इंस्पेक्टर अरुणा राय।
Hapur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जनपद में महिला सुरक्षा हेतु सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंडी मंदिर परिसर में पहुंचकर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया। इस दौरान टीम ने नारी सुरक्षा, एंटी रोमियो स्क्वाड और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह और घरेलू हिंसा के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान करते हुए पॉक्सो एक्ट व नए कानूनों की बारीकियों से अवगत कराया।
अभियान के दौरान महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने 112 आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का निडर होकर उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला योजना के लाभों के बारे में बताते हुए पंपलेट्स वितरित किए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर एवं क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा के मार्गदर्शन में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कराने का संकल्प दोहराया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 21, 2026 14:50:30Kasganj, Uttar Pradesh:अतिक्रमण के खिलाफ सूबे में सरकार का बुलडोजर गरज रहा है...इसी कड़ी में कुशीनगर में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला प्रशासन का संदेश साफ है कि किसी भी सूरत में अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 21, 2026 14:50:170
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 14:49:460
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 21, 2026 14:49:310
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 21, 2026 14:47:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 14:46:460
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 14:46:350
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 21, 2026 14:46:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 14:46:020
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 21, 2026 14:45:270
Report
989
Report
1010
Report
939
Report