Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hapur201015

हापुड - ट्रेड डील के विरोध में भाकियू (लोकहित) ने राष्ट्रपति के नाम ADM को दिया ज्ञापन।

Feb 17, 2026 04:27:57
Hapur, Uttar Pradesh
जनपद हापुड़ में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपर जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा भाकियू लोकहित के संस्थापक हरीश हूण नें बताया की समझौते के बाद अमेरिका से सस्ते कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में भर जाएंगे स्थानीय बाजार पर संकट रहेगा अमेरिकी सब्सिडी वाले सस्ते उत्पादों के सामने भारत के छोटे और मध्यम किसान टिक नहीं पाएंगे, जिससे उनकी उपज के दाम गिर जाएंगे यह डील भारतीय किसानों की आर्थिक कमर तोड़ने वाली साबित होगी सरकार ने किसानों के हितों को नजरअंदाज कर इस डील पर हस्ताक्षर किए, तो देश भर में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा हम अपनी जमीन और अपनी फसल को विदेशी कंपनियों और बाहरी समझौतों की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। सरकार को व्यापारियों के बजाय अन्नदाता के बारे में सोचना चाहिए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Feb 17, 2026 06:19:57
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Feb 17, 2026 06:19:19
Chapra, Bihar:बच्चा चोर की अफवाह फैलने के बाद विक्षिप्त महिला की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में घटना में दो आरोपितों की पहचान कर लिए जाने की सूचना और शेष की गिरफ्तारी की जानकारी एसएसपी की प्रेस विज्ञप्ति से मिली है. वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की है. इस घटना में भीड़ हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है. क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और शांतिपूर्ण कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है.
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Feb 17, 2026 06:19:10
Noida, Uttar Pradesh:हाइकोर्ट बोला-बंगाल सरकार जवानों से स्कूल खाली कराए: CISF को 18 कमरे मिले थे आरीजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद तैनात हुए थे On 15 February, the Chinese community will celebrate the Lunar New Year at Pei Mei Chinese School. Out of 18 classrooms, 8 have been temporarily vacated, the State informed the Calcutta High Court. However, the school authorities claim that the classrooms have not yet been handed back to them. The High Court will take a decision today at 2 PM. Amal Sen, counsel for the State: On 15 February, the Chinese community will celebrate the Lunar New Year. Therefore, 8 classrooms of Pei Mei Chinese School have been vacated. There are a total of 18 classrooms. After discussions with the central forces, the classrooms have been cleared. However, they are being vacated only temporarily for the festival. In December, the State sought six months’ time from the court. The remaining central forces are being adjusted in the other 10 rooms. Saptanshu Basu, counsel for the school: The classrooms have still not been handed over to the school authorities. Justice Krishna Rao: By 2 PM today, the school authorities must be informed whether their classrooms have been handed back. The State must also inform the court how many central force personnel are stationed at the school and how many classrooms are required for them. Note: On 16 September 2024, the State Home Department sought the school’s cooperation. Following the horrific incident at R. G. Kar Medical College and Hospital, a request was made to accommodate 200 Central Industrial Security Force (CISF) personnel for two months to ensure security at the hospital. The State spent ₹42,73,000 to house the CISF personnel. In December, the State informed the court that if granted six months’ time, it would relocate the CISF security personnel elsewhere.
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Feb 17, 2026 06:18:57
Bihar:गोपालगंज जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर आज से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई वही आज मंगलवार पहले दिन कई केंद्रों पर छात्राएं लेट पहुँची गेट बंद होने के कारण छात्राएं गेट तडप कर अंदर जाती दिखी वही केंद्र के बाहर पुलिस व मजिस्ट्रेट नही दिखे आज मंगलवार शहर के वीएम हाई स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा देने आई कुछ छात्राओं से लेट हो गया वही समय से गेट बंद हो गया छात्राओं को बाहर खड़े उनके परिजनों से गेट तड़पवाकर अंदर भेज दिया वही कई लोग वीडियो बनाते दिखे जबकि केंद के बाहर कोई मजिस्ट्रेट या पुलिस बल मौजूद नही था जो छात्राओं या उनके परिजनों को वहा से हटाए सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 126 बीएनएस लागू किया गया है
0
comment0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
Feb 17, 2026 06:18:41
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:सरकारी टीचर का 71 हजार रुपये मासिक सैलरी, बेटी को फर्जी सर्टिफिकेट से फ्री एजुकेशन....जशपुर जिले के बागबहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जो सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग की सच्चाई उजागर कर रहा है। एक सरकारी शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी को गरीबों के लिए बनी योजना 'पण्डित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना' का फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी आय प्रमाण-पत्र बनवाया। दरअसल जशपुर जिले के बागबहार इलाके में सरकारी कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक चमरसाय पैकरा पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी कुमारी उमा भारती पैकरा को 'पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना' के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग में फर्जी आय प्रमाण-पत्र के आधार पर प्रवेश दिलवा दिया। दरअसल यह योजना गरीब आदिवासी बच्चों को मुफ्त आवासीय शिक्षा देती है। लेकिन चमरसाय पैकरा, जो खुद सरकारी शिक्षक (एल.बी.) हैं, अपनी असली आय छुपाकर ये फायदा उठा लिया। आप को बता दें कि वर्ष 2023-24 में मासिक सकल वेतन के आधार पर उनकी वार्षिक आय ≈ ₹7,83,360 है। लेकिन उन्होंने फर्जी तरीके से तहसीलदार के जरिए आय प्रमाण पत्र बनवाया जिसमें उनकी वार्षिक आय केवल ₹75,000 रुपये ही दिखाई गई है। इस मामले में शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ये आय प्रमाण-पत्र सांठगांठ से बनवाया गया। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर 2024-25 में बेटी को कक्षा 6वीं में एडमिशन मिल गया। चयन सूची में उसका नाम क्रमांक 08 पर था। अब वो कक्षा 7वीं में पढ़ रही है। वहीं इस मामले में पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल का कहना है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो चुकी है। और उन्होंने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अगर कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 17, 2026 06:18:19
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 17, 2026 06:17:47
Alwar, Rajasthan:भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में एक दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। बारूद में विस्फोट के बाद पूरी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात मजदूरों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। मृतक बिहार के, बेहतर रोज़गार की तलाश में आए थे भिवाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर बिहार के मोतिहारी और चंपारण जिले के बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, ये मजदूर रोज़गार की तलाश में यहां आए थे और फैक्ट्री परिसर में ही रहकर काम कर रहे थे। फैक्ट्री में रहने, खाने और सोने की व्यवस्था वहीं की गई थी। कपड़ा उद्योग के लिए आवंटित भूखंड पर चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री बताया जा रहा है कि जिस औद्योगिक भूखंड पर यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी, उसे वर्ष 2005 में कपड़ा उद्योग के लिए आवंटित किया गया था। आरोप है कि भूखंड स्वामी ने करीब दो साल पहले इसे लीज पर दे दिया, जिसके बाद यहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण का काम शुरू कर दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा निर्माण की अनुमति नहीं होने के बावजूद यह गतिविधि लंबे समय से जारी थी। सुरक्षा इंतजाम नदारद, मजदूरों की जान जोखिम में डाली गई परिजनों की शिकायत में कहा गया है कि फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। न तो आग से बचाव के उपकरण मौजूद थे और न ही आपात स्थिति से निपटने की कोई व्यवस्था। हादसे के समय मजदूरों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। मृतक मिंटू कुमार की एक साल पहले हुई थी शादी हादसे में जान गंवाने वाले मिंटू कुमार के परिजनों के अनुसार, उसकी शादी एक साल पहले हुई थी और वह जल्द ही घर लौटने वाला था। परिजनों का कहना है कि रोज़गार के लिए आए मजदूरों की जिंदगी लापरवाही और अवैध गतिविधियों की भेंट चढ़ गई। फैक्ट्री मालिक, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर मामला दर्ज मृतक मिंटू के भाई की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी फैक्ट्री मालिक राजेंद्र कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी हेमंत कुमार, खुशखेड़ा निवासी ठेकेदार अजीत और मोतिहारी (बिहार) निवासी कंपनी सुपरवाइजर अभिनंदन के नाम शामिल हैं। शिकायत में इसे घोर लापरवाही बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जांच का भरोसा दिलाया घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निगरानी तंत्र की भूमिका की भी जांच की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सवाल इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में चल रही अवैध गतिविधियों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि औद्योगिक भूखंडों के उपयोग की नियमित जांच हो और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 17, 2026 06:17:11
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 17, 2026 06:16:34
New Delhi, Delhi:पहले जो पाइपलाइन टूटी थी जिसमें से पीने का साफ पानी सड़क पर बह रहा था पाइपलाइन से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर उसे पाइप लाइन की मरम्मत कर दी गई है वहां से पानी नहीं निकल रहा है। ज़ी दिल्ली एनसीआर हरयाणा की ख़बर का हुआ एक बार फिर बड़ा असर। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ब्रह्मपुरी पुलिया शनि बाजार रोड इलाके में पिछले कई महीनों से पीने की पानी की पाइपलाइन टूटी हुई थी, जिससे locals को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। टूटी पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा था जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों स्कूली बच्चों और दुकानदारों को रोजाना मुश्किलों से गुजरना पड़ता था। स्थानीय निवासियों की शिकायतों को प्रमुखता से उठाते हुए जी मीडिया ने इस मुद्दे को अपने चैनल पर प्रसारित किया। खबर दिखाए जाने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और कुछ ही दिनों के भीतर पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा कर दिया गया। अब टूटी पाइपलाइन से पानी का बहाव बंद हो गया है और सड़क पर जमा पानी की समस्या भी खत्म हो गई है। इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है और ज़ी मीडिया के हस्तक्षेप की सराहना की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान आखिरकार संभव हो पाया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी जनसमस्याओं को इसी तरह प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 17, 2026 06:16:00
Bagaha, Bihar:बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा बगहा में भी कड़ी निगरानी औऱ प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शुरू हों गईं है । दरअसल नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा अनुमंडल क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने के बाद आज से सभी परीक्षा केंद्रों पर तीसरी आँख की निगरानी में एग्जाम लिया जा रहा है । जिसकी निगरानी बगहा में तैनात महिला SDM चांदनी कुमारी औऱ SDPO कुमार देवेंद्र कर रहें हैं । बताया जा रहा है की इस वर्ष कुल 13,621 परीक्षार्थी यहाँ मैट्रिक परीक्षा में शामिल हों रहें हैं। इनमें प्रथम पाली में 6,758 जबकि द्वितीय पाली में 6,863 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे । परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थायें की हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीकों से कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके । अनुमंडल क्षेत्र में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी, पर्याप्त पुलिस बल औऱ वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है । प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है । प्रश्नपत्र खोलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रह तक की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप होनी है । बिहार बोर्ड के पहले दिन भाषा विषयों में हिंदी, उर्दू औऱ अंग्रेजी संस्कृत की परीक्षा हों रहीं है लिहाजा ज़िला प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की कोताही या फ़िर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । प्रमुख परीक्षा केंद्रों में सहकारी प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल, पंडित उमाशंकर तिवारी महिला कॉलेज, मोंटफोर्ट पब्लिक स्कूल, डीएम एकेडमी सहित अन्य दर्जनभर विद्यालय शामिल हैं । बात दें की पश्चिम चम्पारण ज़िला प्रशासन ने मैट्रिक परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की अपील किया है ताकि परीक्षार्थियों के भविष्य का कोई नुकसान न हों औऱ नियमानुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कराकर परीक्षा सम्पन्न कराया जा सकें जबकि परीक्षा केंद्रों के इर्द गिर्द घूमने या भीड़ लगाने वालों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Feb 17, 2026 06:15:40
Harda, Madhya Pradesh:महाशिवरात्रि पर पंचकोशी यात्रा का समापन, नर्मदा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित मां नर्मदा की पांच दिवसीय पंचकोशी यात्रा का आज नर्मदा नदी के घाट पर विधिवत समापन हुआ. समापन के साथ ही अमावस्या पर्व के चलते नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही नर्मदा घाटों पर स्नान, पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचे. पंचकोशी यात्रा के दौरान मां नर्मदा के पांच प्रमुख घाटों पर अलग-अलग धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन और पूजन विधियां शामिल रहीं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए. घाटों पर होमगार्ड की टीमें तैनात की गईं, ताकि यात्रा और स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Feb 17, 2026 06:15:20
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की गंगनहर में डूबकर लापता हुए आईआईटी के छात्र आशीष शुक्ला का शव आखिरकार छह दिन बाद बरामद कर लिया गया। मंगलवार सुबह पुलिस को मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में शव दिखाई दिया, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आशीष शुक्ला पिछले छह दिनों से लापता थे। उनकी तलाश में पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा नियंत्रण की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आए गोताखोरों की भी मदद ली गई थी। लगातार चलाए गए सर्च अभियान के बाद मंगलवार को छात्र का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top