Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Alwar301001
भिवाड़ी के अवैध पटाखा प्लांट में विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत
JGJugal Gandhi
Feb 17, 2026 06:17:47
Alwar, Rajasthan
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में एक दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। बारूद में विस्फोट के बाद पूरी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात मजदूरों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। मृतक बिहार के, बेहतर रोज़गार की तलाश में आए थे भिवाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर बिहार के मोतिहारी और चंपारण जिले के बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, ये मजदूर रोज़गार की तलाश में यहां आए थे और फैक्ट्री परिसर में ही रहकर काम कर रहे थे। फैक्ट्री में रहने, खाने और सोने की व्यवस्था वहीं की गई थी। कपड़ा उद्योग के लिए आवंटित भूखंड पर चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री बताया जा रहा है कि जिस औद्योगिक भूखंड पर यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी, उसे वर्ष 2005 में कपड़ा उद्योग के लिए आवंटित किया गया था। आरोप है कि भूखंड स्वामी ने करीब दो साल पहले इसे लीज पर दे दिया, जिसके बाद यहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण का काम शुरू कर दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा निर्माण की अनुमति नहीं होने के बावजूद यह गतिविधि लंबे समय से जारी थी। सुरक्षा इंतजाम नदारद, मजदूरों की जान जोखिम में डाली गई परिजनों की शिकायत में कहा गया है कि फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। न तो आग से बचाव के उपकरण मौजूद थे और न ही आपात स्थिति से निपटने की कोई व्यवस्था। हादसे के समय मजदूरों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। मृतक मिंटू कुमार की एक साल पहले हुई थी शादी हादसे में जान गंवाने वाले मिंटू कुमार के परिजनों के अनुसार, उसकी शादी एक साल पहले हुई थी और वह जल्द ही घर लौटने वाला था। परिजनों का कहना है कि रोज़गार के लिए आए मजदूरों की जिंदगी लापरवाही और अवैध गतिविधियों की भेंट चढ़ गई। फैक्ट्री मालिक, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर मामला दर्ज मृतक मिंटू के भाई की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी फैक्ट्री मालिक राजेंद्र कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी हेमंत कुमार, खुशखेड़ा निवासी ठेकेदार अजीत और मोतिहारी (बिहार) निवासी कंपनी सुपरवाइजर अभिनंदन के नाम शामिल हैं। शिकायत में इसे घोर लापरवाही बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जांच का भरोसा दिलाया घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निगरानी तंत्र की भूमिका की भी जांच की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सवाल इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में चल रही अवैध गतिविधियों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि औद्योगिक भूखंडों के उपयोग की नियमित जांच हो और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 17, 2026 07:54:51
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिरगिट्टी संकुल से वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर हजारों रुपये का भुगतान कच्ची रसीदों पर कर दिया गया। पांच हजार से अधिक की राशि पर रसीदी टिकट अनिवार्य होने के बावजूद इसका पालन नहीं किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दे दिए हैं। दस्तावेजों के अनुसार सत्र 2018-19 से 2022-23 के बीच संकुल समन्वयक द्वारिका प्रसाद कश्यप को किस्तों में 24 हजार रुपये नकद, 10 हजार रुपये चेक और 8 हजार 980 रुपये पीपीए के माध्यम से दिए गए। हैरानी की बात यह है कि कई भुगतान सादे कागज पर बिना रेवेन्यू स्टैम्प के दर्शाए गए हैं। जबकि वित्त विभाग के नियम साफ कहते हैं कि 5 हजार रुपये से अधिक की राशि पर रसीदी टिकट लगाना जरूरी है और भुगतान बैंक ट्रांसफर या अधिकृत माध्यम से ही होना चाहिए। किसी भी दस्तावेज में बैंक खाते का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिला है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच के बाद ही तय होगा कि यह लापरवाही है या गंभीर वित्तीय गड़बड़ी。
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 17, 2026 07:54:32
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कर कंपिल क्षेत्र में गैंगरेप मामले के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है. आदेश जारी होने के बावजूद अब तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे पीड़ित परिवार और समाज में निराशा है. हिंदूवादी संगठन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है; बुलडोजर की कार्रवाई न होने के कारण दर्जनों कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. मंगलवार को न्याय तहसीलदार अनवर हुसैन और हर्षित सिंह मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी है. बाइट: आविद अली, बिल्डिंग मालिक
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 07:54:10
Noida, Uttar Pradesh:स्लग - सीबीएसई परीक्षा  लुकेशन - नोएडा  रिपोर्टर - परवीन बहल आज से शुरू हुई 10 वीं और 12 वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा  17 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा। भारत सहित 26 देशों में करीब 46 लाख छात्र - छात्राएं देंगे सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा  गौतमबुद्ध नगर में 10 वीं और 12 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के के लिए बनाये गए 57 परीक्षा केंद्र  गौतमबुद्ध नगर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए बनाये गए 57 परीक्षा केन्द्रो पर करीब 50 हजार छात्र - छात्राएं देंगें परीक्षा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी। सुबह 10:30 से 1:30 तक होगी परीक्षा। परीक्षा केन्द्रो पर किये गए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम। वॉक थ्रो
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Feb 17, 2026 07:53:16
Katni, Madhya Pradesh:17/02/26 स्टोरी कटनी ब्रेकिंग जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने की कार्रवाई एंकर लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने आज कटनी में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। लोकायुक्त ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री व्ही ए सिद्दीकी को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की रेड से पूरे जिले में हडक़म्प मच गया है। बताया जाता है कि जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री व्ही ए सिद्दीकी द्वारा किसी काम के सिलसिले में 50 हजार रूपए की मांग की जा रही थी। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू की गई थी, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि कार्यपालन यंत्री द्वारा कुछ योजनाओं में अनुमति और कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप ऑपरेशन जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई। इसी के तहत जब सिद्दीकी ने निर्धारित राशि 20 हजार रुपये ली तो लोकायुक्त टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पकड़ी गई रकम भी जब्त कर ली गई है और सिद्दीकी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जारी अभियान का एक और उदाहरण हैए जिससे स्पष्ट संदेश जाता है कि सरकारी सेवाओं में किसी भी स्तर पर रिश्वत और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जबलपुर में पिछले कुछ महीनों में लोकायुक्त टीम ने कई अन्य मामलों में भी सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ ट्रैप किया हैए जिससे भ्रष्टाचार रोधी तंत्र की सक्रियता और जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता सामने आ रही है。
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 17, 2026 07:53:02
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 17, 2026 07:51:58
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले उसके ही सहयोगी छात्र पियूष को पुलिस के द्वारा मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे और कुछ देर शव के पास बैठकर शराब पी और बाद में बॉडी को वहीं पर निर्वस्त्र हालत में छोड़कर मुंबई फरार हो गया। फरारी के दौरान उसने पनवेल सहित अन्य जगहों पर भी फरारी काटी, लेकिन इसी दौरान उसने जिस तरह से हत्या की घटना को अंजाम दिया, उसे लेकर वहां युवती से माफी मांगना चाहता था। इसके चलते उसने यूट्यूब के माध्यम से तंत्र क्रिया कर, आत्माओं से बातचीत करने वाले वीडियो देखें और फिर मुंबई के सुनसान इलाके में जाकर यूट्यूब के माध्यम से तंत्र क्रिया की और आत्मा से बात कर माफी मांगने की कोशिश की। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती शादी की बात को टाल देती थी और वह रिश्ता भी तोड़ना चाहता था। इसी वजह से उसने बातचीत के लिए एक कमरे में बुलाया और वहां वे दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे कि युवती के मोबाइल फोन पर बैटिंग-चैटिंग एप देखा गया। इसके बाद युवक को लगा कि युवती किसी अन्य युवक से बातचीत कर रही है और इसी दौरान विवाद में उसने युवती का गला खोलकर मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान है कि वह गुमराह करने के लिए ऐसे बयान दे रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top