Ghaziabad - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद धौलाना के उद्यमियों को मिली राहत,समस्याओं का हुआ समाधान
Dhaulana, Uttar Pradesh:मसूरी गुलावठी रोड वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ मिलने पहुंचा था. संगठन के अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में उद्यमियों ने यूपी के मुख्य सचिव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने धौलाना औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखी,जिसका समाधान करने की मांग की गई. जिसके चलते उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ मयूर माहेश्वरी धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे और एक-एक कर सभी समस्याओं को सुना और सभी का तुरंत निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
