Hamirpur
हमीरपुर में नगर पालिका परिषद का व्यापारियों ने किया घेराव
Rohari, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के मौदहा नगर पालिका परिषद में सैकड़ो व्यापारियों ने पालिका का घेराव कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि लगातार मनमानी रूप से उनसे कर की वसूली की जा रही है, जो व्यापारी देने में असमर्थ हैं जिसको लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जे के गुप्ता की अध्यक्षता में पालिका का घेराव कर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। उधर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने कर वसूली के बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श कर उन्हे मदद का अस्वाशन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हसन (कर्नाटक): लॉरी-स्कूटर भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:Hassan (Karnataka): Lorry-scooter collision leaves one dead, one injured.0
0
Report
प्रतापगढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र: MD सप्लाई के दो आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत धोलापानी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए NDPS Act के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7.71 ग्राम MD की तस्करी के मामले में वांछित रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर MD सप्लाई करने का आरोप है। धोलापानी थानाधिकारी पूराराम ने बताया कि मामला 7 अगस्त का है। जलोदा जागीर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सेमरथली निवासी राकेशदास पिता देवराम दास वैष्णव को मोटरसाइकिल पर 7.71 ग्राम अवैध MD ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। इस संबंध में जलोदा जागीर थाने में NDPS Act की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच धोलापानी थानाधिकारी पूराराम को सौंपी गई। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी राकेशदास ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त MD सावलपुरा निवासी रणजीत सिंह पिता इन्द्र सिंह से खरीदी थी। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह आगे MD लेने के लिए सौदा करके आया था। इसके बाद पुलिस ने सप्लाई से जुड़े आरोपी रणजीत सिंह की तलाश शुरू की। पुलिस ने 28 सितंबर को सावलपुरा निवासी रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मामले में आगे की पूछताछ और अनुसंधान किया जा रहा है。0
0
Report
अलीगढ़ के पनेठी चौकी पर दबंगों के कब्जे और शराबखोरी की घटनाओं पर सवाल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग पनेठी चौकी क्षेत्र में दबंगों का बोलबाला, दबंगों ने लक्ष्मी स्वीट सेंटर पर तमंचा दिखाकर दी धमकी, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, वीडियो सामने आने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, उठ रहे सवाल, पनेठी चौकी पुलिस ने मामले कों अभी ताक नहीं संज्ञान, चौराहे पर खुलेआम दारू पार्टी का आरोप, चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, स्थानीय लोगों का आरोप चौराहे पर खुलेआम शराबखोरी के बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र की पनेठी चौकी का मामला0
0
Report
Advertisement
रींगस में स्वच्छता दौड़ से जागरूकता बढ़ी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। ‘स्वच्छ रींगस-स्वस्थ रींगस’ के नारे के साथ शहरवासियों ने दौड़ लगाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। दौड़ को विधायक सुभाष मील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर भैरुजी मंदिर तक पहुंची। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पालिका कर्मचारियों और शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। साथ ही बीपीएल परिवारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए डस्टबीन वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना और शहरवासियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में एसडीएम ब्रजेश कुमार, तहसीलदार महेश Ola, पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।0
0
Report
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी पर कमिश्नर ने किया निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UTTAR PRADESH): COMMISSIONER REVIEWS PREPARATIONS FOR UPCOMING DEEPOTSAV / VISUALS0
0
Report
फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन स्क्रैच पर मां ने दो बच्चों की पिटाई, CCTV कैद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे मां ने 19 सेकेंड में बच्चों को 12 थप्पड़ जड़े:फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने पर पीटा; पिता सेना में नायक फरीदाबाद में मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रैच आने पर मां ने अपने दो बच्चों की पिटाई कर दी। 6 साल की बेटी को 12 सेकेंड में 8 और 4 साल के बेटे को 19 सेकेंड में 12 थप्पड़ मारे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक पहुंचा। बच्चों के साथ मारपीट की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बच्चों के पिता सेना में नायक हैं और राजस्थान में तैनात हैं। उनका आरोप है कि पत्नी पहले भी बच्चों के साथ मारपीट कर चुकी है। पत्नी के मायके वाले पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर बच्चों के दादा ने पवर्तिया कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है。 अब जानिए क्या है पूरा मामला… बच्चों के पिता आर्मी में तैनात नगला पार्ट-2 के रहने वाले सतबीर (31) ने बताया कि वह आर्मी में हैं और इस समय राजस्थान में तैनात हैं। साल 2016 में 12वीं करने के बाद वह सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद साल 2019 में उनकी शादी सागरपुर निवासी सोनिया (28) से हुई थी। सोनिया ने बीए तक पढ़ाई की है। उनकी बेटी 6 साल और बेटा 4 साल का है。 पहले भी बच्चों को पीटने का आरोप सतबीर ने बताया कि सेना में भर्ती होने के बाद वह घर से दूर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी बच्चों और उनके माता-पिता के साथ रहती है। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी पहले भी छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को पीटती रही है। जब भी उन्होंने इसकी शिकायत पत्नी के मायके वालों से की, तो उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती रही। 3 महीने पहले घर में लगवाए थे कैमरे सतबीर ने बताया कि बार-बार बच्चों के साथ मारपीट से परेशान होकर उन्होंने करीब तीन महीने पहले घर में कैमरे लगवाए थे। इन्हीं कैमरों में बच्चों के साथ मारपीट की यह घटना रिकॉर्ड हो गई। 27 सितंबर को घटना के दिन उनके मम्मी-पापा नूंह में अपने घर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे ही थे। पड़ोसी युवक ने आकर न मारने को कहा सतबीर ने बताया कि घटना शाम करीब 7 बजे की है। बेटी मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान उसकी मां सोनिया वहां आती है और मोबाइल को देखती है। मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रैच देखकर वह चिल्लाने लगती है और बच्ची को थप्पड़ मारना शुरू कर देती है। वह 12 सेकेंड में बेटी को 8 थप्पड़ मारती है। इसके बाद पत्नी बेटा को 7 सेकेंड में 4 थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक घर में आता है और बच्चों को न मारने की कहता है। पत्नी के मायके वालों पर धमकाने का आरोप सतबीर ने पत्नी के मायके वालों पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी के मायके वाले उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हैं। उन्होंने पहले भी इस मामले को लेकर पत्नी के परिवार से बात की थी, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। अब बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। बच्चों के दादा ने पुलिस में दी शिकायत मामले को लेकर बच्चों के दादा बिशन सिंह ने पवर्तिया कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है। चौकी इंचार्ज महेश ने बताया कि वह अभी बाहर हैं। चौकी पहुंचने के बाद मामले की जानकारी लेकर जांच करेंगे। वहीं, बच्चों के पिता सतबीर ने अपनी पत्नी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली के शनि मंदिर से चांदी का छत्र और दानपात्र चोरी, सुरक्षा पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली शहर में बदमाशों और चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। इसका ताजा उदाहरण तालाब वाले शनि मंदिर में देखने को मिला। बेखौफ बदमाशों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए शनि महाराज का चांदी का छत्र, दानपात्र में जमा चढ़ावा और अलमारी में रखी करीब 10 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने परिसर में रखे दान पात्र और अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी व शनि देव का चांदी का छत्र चुरा लिया। घटना का पता सुबह तब चला जब मंदिर की पुजारिन पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। ताले टूटे और सामान बिखरा देख उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस आसपास की दुकानों और निजी परिसरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। इस वारदात के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में सुरक्षा के दावे करने वाले अभय कमांड सेंटर के अधिकांश कैमरे नकारा पड़े हुए हैं और अभी तक इनका कंट्रोल रूम भी पूरी तरह क्रियाशील नहीं हो पाया है। कैमरे बंद होने के कारण बदमाशों को आसानी से बच निकलने का मौका मिल रहा है, जिससे आमजन और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।0
0
Report
RCDF में श्रुति भारद्वाज की 6 महीने के लिए MD/CEO नियुक्ति
Jaipur, Rajasthan:जयपुर deepakरिटायर्ड IAS श्रुति भारद्वाज की RCDF में नियुक्ति। RCDF में MD/चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त। 6 महीने के लिए की गई श्रुति भारद्वाज की नियुक्ति। नियमित नियुक्ति होने तक भी पद पर रह सकेंगी श्रुति भारद्वाज। दोनों में से जो पहले होगा, उसी तक रहेगा नियुक्ति कार्यकाल। पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी नियुक्ति। श्रुति भारद्वाज को पे माइन्स पेंशन आधार पर मिलेगा भुगतान। पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी विभाग ने जारी किया आदेश। प्रमुख सचिव विकास सीतारामजी भाले ने जारी किये आदेश। 1 माह से RCDF का पद चल रहा था खाली। 31 अगस्त को RCDF एमडी के पद से ही हुई थी रिटायर।0
0
Report
अमरोहा में दहेज विवाद पर बवाल, लाठी-डंडों से मारपीट; 12 नामजद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में दहेज विवाद में बवाल: चले लाठी डंडे, जमकर हुआ हंगामा अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में दहेज विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि बहन की ससुराल में शिकायत करने पहुंचे मायके वालों को और ससुराल वालों के बीच जमकर मारपीट हुई लाठी डंडे चले और हंगामा हुआ , नौगावां सादात क्षेत्र के अव्वलपुर निवासी सुमित कुमार के मुताबिक, उसकी बहन बबिता की शादी मार्च 2024 में आनंद कुमार से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। 24 सितंबर को बबिता के मायके पहुंचने के बाद परिजन ससुराल पहुंचे थे। पुलिस ने 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
मनेन्द्रगढ़ में रेलवे संपत्ति के अवैध कब्जे के आरोपी रियाजुद्दीन गिरफ्तार
Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़ ब्रेक — रेल संपत्ति के अवैध कब्जे मामले में फरार कबाड़ी गिरफ्तार... रेलवे सुरक्षा बल ने रेल संपत्ति के अवैध कब्जे के मामले में फरार चल रहे आरोपी रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन को मध्यप्रदेश के बिजुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी चौहान ट्रेडर्स का संचालक बताया जा रहा है। आरपीएफ के मुताबिक, 17 सितंबर को मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र से ट्रक क्रमांक CG 07 BL 2601 पकड़ा गया था, जिसमें लदा कबाड़ आरोपी का बताया गया। पूछताछ में आरोपी ने रेल संपत्ति ट्रक में लोड कराने की बात स्वीकार की। आरपीएफ ने दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में आरोपी को आरपीएफ पोस्ट मनेन्द्रगढ़ के अपराध क्रमांक 39/2026, धारा 3(ए) आरपी(यूपी) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विशेष रेलवे न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया।0
0
Report
जमशेदपुर पुलिस चेकिंग में भागती कार के टायर फटे; शराब-सिगरेट बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधी घटनाओं के बीच पुलिस का चेकिंग अभियान से भागी कार के दोनों टायर फटे, शराब और हॉकी समेत आपत्तिजनक सामान बरामद दो युवक व दो युवतियां हिरासत में जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टिमकेन कंपनी रोड पर मंगलवार की रातको पुलिस चेकिंग के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान कार के दोनों टायर फट गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर उसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि, कार में दो युवक और दो युवतियां Sवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर करीब 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड/बैट और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार सवारों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सभी लोग कहां से आ रहे थे और वाहन में हॉकी, स्टील की रॉड/बैट तथा शराब की बोतलबें रखने का क्या कारण था। साथ ही पुलिस कार के कागजात और सवारों की पहचान से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है। घटना के बाद टिमकेन कंपनी रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
लातूर के ट्यूशन एरिया में कोयता गैंग का हमला, दो विद्यार्थी घायल
Latur, Maharashtra:AC ::- लातूरच्या ट्युशन एरियात कोयता गँगची दहशत पुन्हा समोर आली आहे. रिक्षाला कट लागल्याच्या कारणावरून विद्यार्थ्यांवर हल्ला केल्याची घटना समोर आली आहे. या हल्ल्यात दोन विद्यार्थी जखमी झाले असून, घटनेचं सीसीटीव्ही फुटेजही समोर आलं आहे. विद्यार्थ्यांना अडवून त्यांच्याशी हुज्जत घालत थेट कोयत्याने वार केल्याचं व्हिडिओ मध्ये दिसत आहे. शिवाजीनगर पोलिसांनी सीसीटीव्ही फुटेज ताब्यात घेतलं असून, आरोपींची ओळख पटवण्याचं काम सुरू आहे. ट्युशन एरियातील या घटनेनंतर विद्यार्थ्यांच्या सुरक्षेचा प्रश्न पुन्हा ऐरणीवर आला आहे.0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर: गिनाणी की गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी मोटर लगाई गई
Churu, Rajasthan:सरदारशहर नगरपरिषद की नवनिर्वाचित सभापति अनीता वर्मा इन दिनों शहर की समस्याओं को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं। शहर की प्रमुख समस्याओं में शामिल गिनाणियों की बददल स्थिति और बारिश के दौरान घरों में गंदा पानी भरने की समस्या को लेकर सभापति लगातार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही हैं। पिछले दो दिनों से शहर की विभिन्न गिनाणियों का जायजा लेकर समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभापति अनीता वर्मा न्यू बकरा मंडी स्थित गिनाणी का निरीक्षण करने पहुंचीं। स्थानीय मोहल्लेवासियों ने उन्हें बताया कि बारिश के दौरान हर साल गिनाणी टूटने और पानी की निकासी बाधित होने के कारण गंदा पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने मौके पर ही नगरपरिषद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और गंदे पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त मोटर लगाने के आदेश दिए। इसके बाद नगरपरिषद की ओर से शाम तक वहां स्थायी मोटर स्थापित करवा दी गई तथा गिनाणी में जमा गंदे पानी को अन्यत्र स्थान पर निकालने की व्यवस्था शुरू कर दी गई। मंगलवार शाम सभापति अनीता वर्मा नगरपरिषद अधिकारियों एवं स्थानीय वार्डवासियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचीं। इस दौरान नई मोटर के माध्यम से गिनाणी में जमा गंदे पानी की निकासी की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने भी समस्या के समाधान के लिए की गई त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी। इस अवसर पर सभापति अनीता वर्मा ने बताया कि सुबह निरीक्षण के दौरान मोहल्लेवासियों ने उन्हें गिनाणी के पानी से होने वाली परेशानी से अवगत करवाया था। बारिश के समय पानी जमा होने और गिनाणी टूटने से घरों में गंदा पानी घुसने की समस्या सामने आई थी। इस पर तुरंत अधिकारियों को निर्देशित कर नई मोटर लगवाई गई और गंदे पानी की निकासी अन्य स्थान पर करवाने की व्यवस्था की गई है। सभापति प्रतिनिधि राकेश टाक ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगरपरिषद की टीम शहर की समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर उनके समाधान के लिए लगातार कार्य करेगी। मौके पर मौजूद उपसभापति प्रतिनिधि शेर मोहम्मद बिसायती ने कहा कि पिछले कई दशकों से इस गिनाणी की समस्या को लेकर मोहल्लावासियों को परेशान किया गया था, लेकिन पहले कभी किसी सभापति ने मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा नहीं लिया। वर्तमान सभापति अनीता वर्मा ने यहाँ पहुंचकर न केवल लोगों की समस्या सुनी, बल्कि तत्काल कार्रवाई करवाते हुए गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था भी करवाई। सुबह निरीक्षण और शाम तक समाधान की इस कार्रवाई से न्यू बकरा मंडी के मोहल्लेवासियों को राहत मिली है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि गिनाणी की समस्या का स्थायी समाधान होने से बारिश के मौसम में घरों में गंदा पानी भरने की परेशानी से निजात मिलेगी।0
0
Report
बर्फ काटने की कला: आर्टिस्ट ICE CUTTING ART दिखाते हैं
Noida, Uttar Pradesh:ICE CUTTING ART0
0
Report
ब्रश कैसे बनता है: नई प्रक्रिया का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
