icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210301
Sandeep KumarSandeep KumarFollow20 Jul 2024, 05:33 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुंबई के SV रोड पर गड्ढों के कारण यातायात तनाव; नागरिकों ने आपात दरार-भराई की मांग

Mumbai, Maharashtra:मुंबईतील विलेपार्ले परिसरातील एस. व्ही. रोडवर सध्या मोठमोठ्या खड्ड्यांमुळे वाहनचालक आणि पादचाऱ्यांना मोठ्या त्रासाला सामोरे जावे लागत आहे. स्मशानभूमीसमोर आणि स्कायवॉकच्या खाली रस्त्याची दुरवस्था झाली असून, ठिकठिकाणी खड्डे पडले आहेत. एस. व्ही. रोड हा पश्चिम उपनगरातील महत्त्वाचा आणि सतत वर्दळीचा मार्ग आहे. त्यामुळे या खड्ड्यांमुळे वाहतुकीवरही परिणाम होत आहे. वाहनचालकांना खड्डे चुकवत वाहने चालवावी लागत असून, दुचाकीस्वारांसाठी ही परिस्थिती विशेषतः धोकादायक ठरत आहे. पावसाचे पाणी या खड्ड्यांमध्ये साचल्यानंतर खड्ड्यांची खोली लक्षात येत नाही. त्यामुळे दुचाकी घसरून अपघात होण्याची शक्यता निर्माण झाली आहे. पादचाऱ्यांनाही रस्ता ओलांडताना आणि या परिसरातून जाताना अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. या रस्त्याची तातडीने पाहणी करून खड्डे बुजवावेत आणि नागरिकांना दिलासा द्यावा, अशी मागाणी स्थानिक नागरिकांकडून केली जात आहे. यांचा आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी संजीवनी वैजल यांनी
0
0
Report

झांसी के पानी प्लांट में खुला टैंक: नहाते युवक से पेयजल योजना पर सवाल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दावों की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है। गरौठा पुनर्गठन पेयजल योजना के रामनगर रोड स्थित पानी प्लांट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक उसी टैंक में खुलेआम नहा रहा है, जिसका पानी हजारों घरों में पीने के लिए जाता है। वहीं शुद्ध पानी के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ का यह वीडियो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। झांसी में गुरसरांय-गरौठा पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत हजारों परिवारों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा किया जाता है। लेकिन रामनगर रोड स्थित पानी प्लांट से जो वीडियो सामने आया है, उसने जल विभाग की पूरी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक पानी प्लांट के भीतर बिना किसी रोक-टोक के घुस जाता है और शोधित पानी के टैंक में खुलेआम नहाते हुए साफ नजर आ रहा है। जिस पानी को शोधित कर घरों में पीने के लिए भेजा जाता है, उसी संयंत्र में इस तरह स्नान की घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है。
0
0
Report
Advertisement

आरा में बाइक हादसे से शिक्षक की मौत, हत्या का शक—जांच जारी

Mumbai, Maharashtra:आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर कर्जा पुल के समीप आज सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी स्व. महेंद्र मिश्रा के 55 वर्षीय पुत्र सह शिक्षक चंद्र किशोर मिश्रा है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रहते थे। वह बड़हरा प्रखंड के बिराहिमपुर स्थित उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। हालांकि उनके पुत्र ने स्कूल में चल रहे विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है।
0
0
Report

झारखंड से खगड़िया जा रही 297 लीटर शराब मुंगेर में गिरफ्तार शराब तस्कर

Munger, Bihar:झारखंड से खगड़िया जा रही 297 लीटर शराब मुंगेर में जब्त। मुंगेर: जिला उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर सघन वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को जब्त कर उससे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब की पेटियों को लकड़ी के गुंडी के बीच बड़ी चालाकी से छिपा रखा था। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 297.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार पिकअप चालक की पहचान बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदान गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उसने शराब की यह बड़ी खेप झारखंड से लोड की थी। इसे खगड़िया जिले के महेशखूंट स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास पहुंचाना था, जहां गाड़ी को अन्य स्थानीय शराब तस्करों के हवाले किया जाना था। मद्यनिषेध सहायक आयुक्त विकेश कुमार ने बताया कि एप्रोच पथ के रास्ते शराब की बड़ी खेप खगड़िया की ओर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने एप्रोच पथ पर स्थित आईटीसी (ITC) दूध फैक्ट्री के समीप वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की, जहां भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गई। बाइट :मद्यनिषेध सहायक आयुक्त विकेश कुमार इस सफल छापेमारी अभियान में मद्यनिषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सुजीत कुमार, स्मृति प्रिया, महेंद्र सिंह, विशाल कुमार और रविंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थेः
0
0
Report

जेपीएससी-जेएसएससी मामले में सीआईडी रिपोर्ट पर कोर्ट स्टे के बीच महतो ने विरोध किया

Ranchi, Jharkhand:राज्य सरकार द्वारा जेपीएससी जेएसएससी से जुड़े मामले में सीआईडी जांच की रिपोर्ट मजबूती से हाई कोर्ट में नहीं रखे जाने पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कड़ा एतराज जताया है। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा भारतीय प्रक्रिया में हो रही अनियमित भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का अब दूसरा चरण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 24 अगस्त से भारती व्यवस्था सुधर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से छात्रों और झारखंड की जनता के बीच जन जागरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के तहत सीएम आवास का घेराव और आगे चलकर आर्थिक नाकेबंदी तक की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन में अब किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार से उन्हें इस बात की गारंटी चाहिए कि आने वाले दिनों में भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल मामले में झारखंड सरकार ने सीआईडी जांच रिपोर्ट को झारखण्ड उच्च न्यायालय में मजबूती के साथ नहीं रखा। यही वजह है कि न्यायालय ने इस मामले में स्टे आर्डर दे दिया है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बांसवाड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्जन भर घायल, दो लड़कियाँ उदयपुर रेफर

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा शहर के लियो सर्कल के पास दशा माता की प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं। हादसे में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गईं, जिन्हें मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों का निजी Hospital में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लड़कियों को उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है सभी घायल सदर थाना क्षेत्र की रावा बस्ती पाचलवासा गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज जारी है。
0
0
Report
Advertisement

लक्खी पदयात्रा में लाखों श्रद्धालु जयपुर से मालपुरा पहुँचे; कल शोभायात्रा से मेला का समापन

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के तीर्थनगरी डिग्गी में जयपुर से रवाना हुई 61वीं लक्खी पदयात्रा के लाखों पदयात्री श्री कल्याण जी के दरबार में पहुंच रहे हैं। पदयात्री श्री जी की एक झलक पाने के लिए घंटों तक लाइनों में लगे हुए हैं पुलिस व प्रशासन सभी पदयात्रियों की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। मेले का समापन कल होगा। अब तक लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने श्रीजी के दर्शन कर मन्नतें मांगी। मेले के समापन पर कल सायंकाल पदयात्रा ध्वज के साथ मीणा धर्मशाला से कल्याण जी मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। पदयात्रियों की सेवा के लिए क्षेत्रवासी जुटे हुए हैं। श्री श्याम मित्र मंडल मालपुरा व श्री जी भंडारा परिवार मालपुरा की ओर से पदयात्रियों के भोजन के लिए भंडारे लगाए गए हैं। जिनमें पचास हजार से अधिक पदयात्रियों ने प्रसादी ग्रहण की। डिग्गी मोड से ही वाहनों का प्रवेश वर्जित है। पदयात्रियों की सेवाओं के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपनी अपनी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी भी लगातार मेले के दौरान गश्त करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
0
0
Report

उदयपुर दुर्गा नर्सरी रोड पर थार तांडव: तीन युवक गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के दुर्गा नर्सरी रॉड पर आज थार गाड़ी में सवार युवकों ने जम कर उत्पात मचाया। युवको ने चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस को देखकर गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने एक गली से युवको ने रिवर्स में गाड़ी को निकालने का प्रयास किया। जिससे गली में खड़ी बाइक और स्कूटी सहित एक कार को नुकसान हो गया। थार के आगे गुजरात नंबर की नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट ही नहीं थी। अचानक हुए इस घटना क्रम से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने थार को घेर लिया और उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद काफी देर तक मौके पर हंगामे और गहमागहमी का माहौल बना रहा। युवको को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भूपालपुरा थाना पुलिस मामले में अग्रिम अनुसन्धान कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

यू.पी. STF ने अफीम-अल्प्राजोलम तस्करों को गिरफ्तार, कीमत 13.5 लाख

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहाँपुर शाहजहांपुर। में यूपी STF और पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। टीमों ने 13 लाख 50 हजार कीमत की अफीम और अल्प्राजोलम नशीला मादक पदार्थ बरामद किया है। एसटीएफ और पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग झारखंड से सस्ते दामों पर रसीला पदार्थ लाकर यूपी में इसकी सप्लाई कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। दरअसल बरेली एसटीएफ इकाई को सूचना मिली थी कि तिलहर थाना क्षेत्र में दो मादक पदार्थ तस्कर एक बड़ी डिलीवरी करने की फिराक में है। इसके बाद एसटीएफ और तिलהר पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर सरयू पुलिया के पास से दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम बैजनाथ और भूपेंद्र बताए गए हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 790 ग्राम अफीम और 300 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद बरामद हुआ जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 13 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करों ने बताया कि यह लोग झारखंड से सस्ते दामों पर अफीम और दूसरे नशीले पदार्थ खरीद कर यूपी में फुटकर बिक्री कर रहे थे। इस बार को आगरा के एक व्यक्ति को मादक पदार्थ की सप्लाई करने जा रहे थे। लेकिन इससे पहले ही एसटीएफ और लोकल पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। फिलहाल पुलिस और stf गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्करों से पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top