Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur210301

दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 160713 पात्र परिवारों के चेहरे खिले।

Oct 15, 2025 09:53:14
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh
हमीरपुरः दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत रूपये 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों के सापेक्ष जनपद के 160713 पात्र परिवारों को मा0 विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी की उपस्थिति में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना द्वारा रूपये 8.99 करोड़ की सब्सिडी वितरित की गयी। इस अवसर पर लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए सम्बोधन का सभागार में उपस्थित लोगो द्वारा सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJitendra Soni
Oct 15, 2025 16:56:50
0
comment0
Report
RKRajiv Kumar
Oct 15, 2025 16:56:39
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बदमाशों ने एक छात्रा की बेरहमी से हत्या कर शव बोरे में बंद करके घर से 200 मीटर दूर खेत से फेंक दिया। 24 वर्षीय भारती कुमारी, पटना में शिक्षिका बनने की तैयारी कर रही थीं और 12 अक्टूबर को पटना जाने के लिए घर से निकलीं थीं, पर वह न पटना पहुँचीं और न ही घर लौटीं। चौथे दिन उनका शव बरामद हुआ, जो घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में बोरे में बंद था। मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव की रहने वाली भारती कुमारी पटना में रहती थीं और बीएड के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षाओं आदि की तैयारी कर रही थीं। दुर्गा पूजा के समय वह घर आई थीं, उसके बाद गांव में ही रहीं। 12 अक्टूबर को उन्होंने पटना जाने की बात कहते हुए घर से निकलीं, पर वापस नहीं आईं। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की और पटना सहित कई जगहों पर तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। आज ग्रामीण बांध की ओर घूमने गए थे तो बोरे को संदिग्ध अवस्था में 200 मीटर दूर पाया गया, जिसमें खून और दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर पहुंचकर बोरे खोला गया और भारती की लाश निकली। परिजनों ने बताया कि भारती पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थीं और 19 अक्टूबर को भी पटना में परीक्षा थी। शव मिलने के बाद मौत के कारणों और हत्यारा पहचान को लेकर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, और डीएसपी आनंद कुमार पांडेय मौके पर पहुँचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 15, 2025 16:56:04
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 15, 2025 16:55:27
Patna, Bihar:छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे पटना इस दौरान उन्होंने NDA में सीट शेयरिंग पर फंसी पेच को लेकर कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से चुनाव के मैदान में है. हमारे ज्यादातर प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है. हम सब अपने प्रत्याशियों के नामांकन के लिए यहां आए हुए हैं. हमारे बहुत से साथी यहां पर आए हुए हैं बिहार में निश्चित रूप से एनडीए की दोबारा सरकार बनने वाली है भारी बहुमत से. NDA से उपेंद्र कुशवाहा नाराज चल रहे हैं इसको लेकर के उन्होंने कहा कि बातचिलबरी नेता कर रहे हैं और एनडीए मजबूती से चुनाव के मैदान में होगा और देखिएगा की भारी बहुमत से इंडिया की सरकार बिहार में फिर से बनने वाली है. माहागठबंधन में भी अभी तक सीट शेयरिंग नहीं हुआ है इसको लेकर के उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आपस में द्वंद हो रहा है. यह द्वंद भी इसलिए है उनको मालूम है कि चुनाव का परिणाम क्या होने वाला है क्योंकि जनता उनसे दूर जा चुकी है जनता उन्हें बखूबी जानती है कि उन्होंने बिहार के साथ क्या किया है.
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 15, 2025 16:53:57
Munger, Bihar:तारापुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले – 30 वर्ष बाद तारापुर में खिलेगा कमल तारापुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र बुधवार को तारापुर बाजार स्थित अपने आवास परिसर में उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें तारापुर भेजा है, जहां 30 वर्ष बाद कमल खिलाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में भाजपा ने अंतिम बार यहां से चुनाव लड़ा था。 सम्राट चौधरी ने कहा कि वे लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं और तारापुर क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव चिंतित रहे हैं। यह उनका जन्मस्थान है, और जनता की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछा है, 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है, पलायन पर रोक लगी है और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है。 उन्होंने कहा कि आज बिहार का बजट 3.17 लाख करोड़ रुपये और जीडीपी 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि कभी यह मात्र 6 हजार करोड़ था। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का युवा जानता है कि कौन सच बोलता है और कौन झूठ। जीविका, पेंशन तथा बिजली राहत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास, समृद्धि और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ रहा है। बाइट सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री सह प्रत्याशी तारापुर विधानसा
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 15, 2025 16:53:42
Chittorgarh, Rajasthan:सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त.. सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा- सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, संत शिरोमणि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। गरीब, असहाय, दिव्यांग और पशुधन की सेवा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने अपने उपदेशों और जीवन-मूल्यों के माध्यम से समाज को सदैव प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस दु:ख के समय में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवारजनों, अनुयायियों और सभी श्रद्धालुओं के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Oct 15, 2025 16:52:31
0
comment0
Report
RMRAHUL MISHRA
Oct 15, 2025 16:52:20
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Oct 15, 2025 16:51:46
Tonk, Rajasthan:टोंक में 60 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, साइबर ठग गिरफ्तार टोंक जिले में साइबर क्राइम के खिलाफ मेहंदवास थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने सवाईमाधोपुर के मलारना डूंगर निवासी आरोपी दिलखुश मीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी जीवन जीने के लिए फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था。 पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ NCRP पोर्टल पर साइबर फ्रॉड की कुल 11 शिकायतें दर्ज हैं। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। कार्रवाई मेहंदवास थाना अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में और एसपी राजेश मीना के निर्देश पर की गई。 पिछले 15 दिनों में टोंक पुलिस की यह 5वीं बड़ी साइबर क्राइम के खिलाफ कार्रवाई है।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 15, 2025 16:50:59
Puri, Odisha:ଦୀପାବଳୀ ଉତ୍ସବରେ ଦୀପଦାନ, ପୟାଶ୍ରାଦ୍ଧ କାଉଁରିଆ ଜାଳିବାକୁ ନେଇ ଦ୍ବନ୍ଦର ଅନ୍ତ କଲେ ମୁକ୍ତିମଣ୍ଡପ ଆସନ୍ତା ୨୦ ତାରିଖରେ ଦୀପଦାନ ଓ ପୟାଶ୍ରାଦ୍ଧ କରାଯିବ। ଧର୍ମଶାସ୍ତ ଆଧାରିତ ଅନୁସାରେ ନିର୍ଘଣ୍ଟ କରାଯାଇଛି ବୋଲି ମୁକ୍ତିମଣ୍ଡପ ପଣ୍ଡିତ ସଭାର କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ସଭାପତି କହିଥିବା ବେଳେ ଜୌତିବିଦ ହରିଶଙ୍କର ମିଶ୍ର ୨୧ତାରିଖରେ ପୟାଶ୍ରାଦ୍ଧ ଓ କାଉଁରିଆ ଜାଳିବେ ବୋଲି ଯୁକ୍ତି ବାଢୁଛନ୍ତି। ସେପଟେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ର ନୀତିରେ ୨୦ତାରିଖ ଉଲ୍ଲେଖ କରାଯାଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଅମାବାସ୍ୟା ଓ ସାଗରବିଜେ ନିତି ୨୧ତାରିଖ କରାଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି। (ଭିଓ୧) ବିଶ୍ବାସ ରହିଛି ଦୀପାବଳୀ ତିଥିରେ ପିତୃପୁରୁଷଙ୍କୁ ଶ୍ରାଦ୍ଧ ପ୍ରଦାନ କରି ଆଲୋକ ଦେଖାଇଲେ ପିତୃପୁରୁଷ ସ୍ବଲୋକ ଗମନ କମନ୍ଥାନ୍ତି। ସେଥିପାଇଁ ପରିବାର ସ୍ବଜନ ମାନେ ପୟାଶ୍ରାଦ୍ଧ କରି କାଉଁରିଆ କାଠି ଜାଳିଥାନ୍ତି। ଗତ ବର୍ଷ ଭଳି ଏଥର ମଧ୍ୟ ଦୁଇଦିନ ଦୀପାବଳୀ, ଦୀପଦାନ ପୟାଶ୍ରାଦ୍ଧ ରହିଛି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସ୍ବୀକୃତି ପ୍ରାପ୍ତ ରାଧାରମଣ, କୋହୀନୂର, ଅରୁଣଦ୍ଵୟ, ଭାଗ୍ୟଜୋତି ଓ ଜି ଏନ୍ ତ୍ରିପାଠୀ ପଞ୍ଜିକାରେ ୨୦ତାରିଖରେ ଶ୍ୟାମାପୂଜା, ଦୀପଦାନ ଓ ପୟାଶ୍ରାଦ୍ଧ ଲେଖାଯାଇଛି। ସେହିଦିନ ଦିନ ଠାରୁ ରାତି ପର୍ୟନ୍ତ ତା ପରଦିନ ସନ୍ଧ୍ୟା ପର୍ୟନ୍ତ ଅମାବାସ୍ୟା ତିଥି ରହୁଥିବା ପୁରା ପ୍ରଦୋଷପକ୍ଷ ରହୁଥିବାରୁ ଦୀପଦାନ, ପୟାଶ୍ରାଦ୍ଧ କରିପାରିବେ ବୋଲି ମୁକ୍ତିମଣ୍ଡପ ପଣ୍ଡିତ ସଭା ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମଳନୀ ରେ କହିଛନ୍ତି। ବିଶେଷକରି ଦୀପଦାନ ସାୟଂ କାଳୀନ ପର୍ବ ତେଣୁ ୨୦ତାରିଖରେ ଏହା ଧର୍ମଶାସ୍ତ ବିଧିସମତ ବୋଲି କହିବା ସହ ସରକାର ୨୧ତାରିଖର ଛୁଟିକୁ ପରିବର୍ତ୍ତନ କରି ୨୦ତାରିଖ କରନ୍ତୁ ଏବଂ ଯେଉଁ ମାନେ ସ୍ବୀକୃତି ପ୍ରାପ୍ତ ପଞ୍ଜିକା କୁ ବିରୋଧ କରୁଛନ୍ତି ତାଙ୍କ ବିରୋଧରେ କାର୍ଯ୍ୟନୁଷ୍ଠାନ ଦାବୀ କରିଛନ୍ତି ମୁକ୍ତିମଣ୍ଡପ ପଣ୍ଡିତ ସଭାର କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ସଭାପତି ଓ ଧର୍ମଶାସ୍ତଜ୍ଞ ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top