273401
Varanasi - अजमेर दरगाह के सलीम हाशमी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर जाकर की मुलाक़ात
Haldwani, Uttar Pradesh:अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन के दरगाह के खादिम सैय्यद सलीम हाशमी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर जाकर श्री अजय राय से मुलाक़ात की और दरगाह पर आने का न्योता दिया। श्री राय ने उनको वादा किया है कि वो उर्स के मौके पर अजमेर ख्वाजा मोईनउद्दीन की दरगाह आयेंगे और वहाँ चादर पेश करेंगे साथ ही मुल्क की ख़ुशहाली के लिए दुआ करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू भी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच दरगाह सर्वे के मुद्दे पर विवाद, मंत्री अनिल राजभर चिट्ठी लिखने की बात कहते
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच स्थित सालार मसूद गाजी की दरगाह को लेकर फिर विवाद खड़ा होता दिख रहा है...योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने दरगाह के सर्वे की मांग की है...उन्होंने कहा है कि इसके लिए वो सीएम योगी और पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखेंगे- दरगाह से एक वॉक थ्रू चाहिए इस पर बहराइच से दरगाह कमेटी का रिएक्शन चाहिए आम मुस्लिमों का रिएक्शन चाहिए0
0
Report
रेणु देवी का तेजस्वी यादव पर पलटवार: बिहार में आर्थिक संकट नहीं, विपक्ष भ्रम
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में रेणु देवी ने तेजस्वी यादव के बयान का किया पलटवार, बोली बिहार में आर्थिक संकट नहीं, विपक्ष भ्रम फैला रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई काम नहीं है। बिहार में कोई आर्थिक संकट नहीं है। खजाने में राशि की कोई कमी नहीं है। 100 करोड़ से अधिक की राशि रिलीज की गई है। भारत में महिला सशक्तिकरण अब सिर्फ नारा नहीं रह गया है। यह हकीकत बन चुकी है। भारत के राजनीतिक इतिहास में पिछले 12 वर्ष केवल सत्ता संचालन के नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में आए एक क्रांतिकारी बदलाव का भी साक्षी रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का यह सफर 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के सपनों को पंख देने का काम कर रहे हैं। रेणु देवी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इन 12 वर्षों की सेवा काल में रामराज्य की उस परिकल्पना को धरातल पर उतारा, जहां विकास का लाभ समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव से पहुंच रहा है। आम आदमी को सबसे बड़ी राहत टैक्स व्यवस्था में सुधार से मिली है। सरकार ने न केवल टैक्स के ढांचे को सरल बनाया बल्कि जनता पर से उसका बोझ भी कम किया है। अब 12.75 लाख तक आय करने वाले लोगों को कोई टैक्स देने की जरूरत नहीं है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रेणु देवी ने कहा कि देश के किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना इस सरकार की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रहा है। साल 2013-14 में कृषि मंत्रालय का बजट सिर्फ 2763 करोड़ रुपए था। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5 गुना बढ़कर 1.4 करोड़ रुपए हो गया है। पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों के खाते में सीधे राशि जा रही है। आम नागरिकों के सफर को सुहाना और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रेल ने कुल 12 वर्षों में पुनर्जन्म जैसा दौड़ देखा है। वर्ष 2014 के बाद देश में 36,000 किलोमीटर से अधिक रेल पटरियां बिछाई गई। ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6 फीसदी विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। कश्मीर में चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। आधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत में भारत की आधुनिक पहचान बन चुकी है。0
0
Report
बाढ़ में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार; दो बाइक, सात मोबाइल बरामद
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बाइक चोर के एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। बाइक चोर गैंग के पांच सदस्यों को बाढ़ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह बाढ़ अनुमंडल के आस पास के कई जिलों में सक्रिय था। इस गिरोह के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई दो बाइक और सात मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरोह सुबह चार बजे बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने निकलता था और पिस्टल का भय दिखाकर लोगों से लूटपाट करता था। इस गिरोह के सभी सदस्य बाढ़ थाना अंतर्गत बुढ़नीचक और मलाही गांव के रहनेवाले हैं। इनके खिलाफ भदौर थाना में बाइक चोरी और लूटपाट के दो, बाढ़ और म Mokामा थाना में एक एक मामले दर्ज थे। पुलिस कई दिनों से बाइक चोरों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे थी। बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही थी।0
0
Report
Advertisement
जोगणिया माता शक्तिपीठ पहुंचते ही अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज का भक्तों ने भव्य स्वागत किया
Begun, Rajasthan:बेगूं उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ में सूरजकुंड वाले अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। महाराज नर्मदा नदी की पवित्र परिक्रमा पूर्ण करने के बाद पहली बार जोगणिया माता शक्तिपीठ पहुंचे थे। शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने उन्हें मां जोगणिया के दर्शन करवाए तथा मंदिर परिसर में स्थापित 64 योगिनियों की मूर्तियों के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बेगूं क्षेत्र के अनेक युवा धर्मप्रेमी एवं शक्तिपीठ से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।0
0
Report
खाद नहीं मिलने पर बारां के किसानों ने छबड़ा में हाईवे जाम; अटैचमेंट कारण विवाद
Baran, Rajasthan:छबड़ा में किसानों ने खाद नही मिलने पर स्टेट हाईवे किया जाम पुलिस की समझाइश से हटा जाम बारां के जिले के छबड़ा में किसान नेता नरेश मीणा द्वारा दो दिन पहले उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर SDM से वार्ता के बाद तय हुआ था कि किसानों को खाद निर्धारित रेट पर और बिना किसी अटैचमेंट के मिलेगी। लेकिन रविवार सुबह जब किसान दुकानों पर पहुंचे तो शटर बंद मिले। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिली। नाराज किसानों ने उपखंड कार्यालय के बाहर स्टेट हाईवे-51 पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने करीब 30 मिनट तक रास्ता रोके रखा। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर जाम खुलवाया। कृषि विभाग के सहायक अधिकारी चौथमल मीणा ने बताया कि विवाद की मुख्य वजह अटैचमेंट है। कंपनी खाद के साथ अन्य उत्पाद अटैच करके भेज रही है, जिससे डीलर नाराज हैं। उनका कहना है कि अगर कंपनी ऊपर से अटैचमेंट न दे तो डीलर भी किसानों को अटैचमेंट नहीं देंगे। अधिकारी ने माना कि खाद के साथ अटैचमेंट नहीं देने पर सभी खाद विक्रेताओं को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि खाद विक्रेताओं की बैठक के बाद ही इस मामले में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।किसानों का आरोप है कि SDM से समझौते के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रहा। उनकी मांग है कि तय रेट पर बिना अटैचमेंट के तुरंत खाद उपलब्ध कराया जाए ताकि खरीफ की बुवाई प्रभावित न हो।0
0
Report
अजमेर के अरांई में अवैध डोडा चूरा के साथ कार पकड़ी, 45.490 किलोग्राम बरामद
Ajmer, Rajasthan:Ajmer के अरांई में पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे मादक पदार्थ को बरामद कर सीज किया है. थाना पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार संदिग्ध कार का पीछा किया. पुलिस को देखकर चालक अपने वाहन को लेकर भागने लगा. जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, कार कच्चे बंद रास्ते पर फंस गई. कार में सवार दो व्यक्ति मौके का फायदा उठा कर भाग निकले. पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर उसमें परिवहन किया जा रहा 45.490 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कर जब्त कर लिया गया. फरार आरोपियों की तलाश एवं मामले में अग्रिम कार्रवाई पुलिस कर रही है.0
0
Report
Advertisement
सवाई माधोपुर में पर्यावरण जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान शुरू
Sawai Madhopur, Rajasthan:पर्यावरण जागरुकता एवं हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आज भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन सवाई माधोपुर शहर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दंडवीर बालाजी प्रांगण पर एकत्रित होकर रैली के रूप में नागरिको को पर्यावरण का संदेश देते हुए उनसे हस्ताक्षर करवाए एवं उन्हें शपथ दिलाते हुए पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने के लिए आग्रह किया गया। बाजार में सभी दुकानदार भाइयों से अपील की गई कि वह कचरे का निस्तारण अपने स्तर पर करें उन्हें बाहर रोड पर न फैलाएं। प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग न करें, वृक्षारोपण करें उनकी देखभाल करें कचरे का पृथक्करण कर उनका उचित निस्तारण द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें, जल स्रोतों ,भूमि एवं वायु को स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास करें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अन्य लोगों को जागृत एवं प्रेरित करें। अंत में अध्यक्ष राजेश कुमार गोयल ने सभी का आश्वासन प्रकट करते हुए पर्यावरण का संदेश दिया एवं पर्यावरण शपथ दिलाई।0
0
Report
बेकाबू पिकअप की टक्कर ने बाइक चालक को घायल किया; फरार पिकअप चालक
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) बेकाबू पिकअप ने बाइक चालक को मारी जोरदार टक्कर। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 6 फिट हवा में उछल कर निचे गिरा बाइक युवक। होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी दुर्घटना। सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से हुआ फरार। सूचना पर रेनवाल पुलिस व एंबुलेंस पहुंची मौके पर, घायल बाइक सवार को उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल को जयपुर किया रेफर। रेनवाल कस्बे के पास पचार-खाटूश्यामजी चौराहे पर हुआ हादसा।0
0
Report
नवाब दादा कायम खान शहीद दिवस पर कायम रत्न अवॉर्ड-2026 समारोह आयोजित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज नवाब दादा कायम खान शहीद दिवस के अवसर पर कायम रत्न अवॉर्ड-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ खानू खान बुधवाली की ओर से किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद इमरान मसूद सहित कई विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान डॉ खानू खान बुधवाली ने कहा कि सभी को मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब और संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं के स्वास्थ्य पर कांग्रेस का धरना, लापरवाही के आरोप
Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत का मामला, कांग्रेस का धरना चौथे दिन भी जारी, “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” के तहत जारी है विरोध प्रदर्शन, धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने किया शांति यज्ञ और सद्बुद्धि यज्ञ, प्रसूताओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई, अस्पताल प्रशासन को सद्बुद्धि मिलने के लिए भी किया गया यज्ञ, कांग्रेस का आरोप— चिकित्सकीय लापरवाही के कारण कई प्रसूताएं जीवन से संघर्ष कर रही हैं, पीड़ित महिलाओं के बेहतर उपचार और दोषियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई गई, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा सहित कई कांग्रेसी नेता रहे मौजूद, मामलें को लेकर कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी।0
0
Report
नाचन के विकास ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का गर्व बढ़ाया
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:नाचन विधानसभा क्षेत्र के होनहार युवा विकास ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद जैसे ही विकास अपने पैतृक गांव पलाहोटा पहुंचे, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। सुंदरनगर पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लेफ्टिनेंट विकास ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद नेहरा पंचायत के पलाहोटा गांव में ग्रामीणों और परिजनों ने ढोल-नगाड़ों, गगनभेदी नारों तथा फूल-मालाओं के साथ अपने लाडले का अभिनंदन किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने विकास की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। लेफ्टिनेंट विकास ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने बताया कि सेना में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता कुसुम कुमार ठाकुर से मिली। उनके पिता ने भी भारतीय सेना में लंबे समय तक देश की सेवा की है और ऑर्नरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता की वर्दी, अनुशासन और देशभक्ति की भावना ने बचपन से ही विकास के मन में सेना के प्रति आकर्षण पैदा किया। पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए विकास ने देश सेवा का संकल्प लिया और कठिन मेहनत, लगन तथा समर्पण के बल पर सीधी भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। विकास की उपलब्धि में उनके दादा हेम सिंह ठाकुर, दादी मथुरा देवी और माता भुवनेश्वरी देवी के आशीर्वाद और सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर दादा हेम सिंह ठाकुर, पिता कुसुम कुमार ठाकुर और रिश्तेदार प्रेम सिंह ठाकुर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विकास ने पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे नाचन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विकास ठाकुर की सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भी देश सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगी।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में 226 विकास परियोजनाओं का ₹926 करोड़ से अधिक लागत का लोकार्पण-शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:जनपद गोरखपुर में ₹926 करोड़ से अधिक लागत की 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे हैं।0
0
Report
कटिहार में कुख्यात अपराधी फूलन यादव हथियार सहित गिरफ्तार
Katihar, Bihar:बरारी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ है। फूलन यादव पूर्व में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में गांधीग्राम स्थित मोगलाहा बगीचा से गिरफ्तारी हुई। विशेष टीम ने मोगलाहा बगीचा में छापेमारी कर फूलन यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी फूलन यादव का आपराधिक इतिहास रहा है: पूर्व में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी, लूट के एक मामले में वांटेड, हत्या के प्रयास के मामले में जेल की सजा। बरामद देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।0
0
Report
रायबरेली के प्रसिद्ध गैस्ट्रो सर्जन डॉ. राजत पांडेय दुर्घटना में घायल, एम्स में भर्ती
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली :रायबरेली के प्रसिद्ध युवा गैस्ट्रो सर्जन डॉ. रजत पांडेय सड़क हादसे में हुए घायल, गंभीर तौर पर घायल डॉक्टर रजत को एम्स में कराया गया भर्ती, भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव के पास हुईं दुर्घटना, प्रयागराज जाते समय कुचरिया के पास हुआ हादसा, बारिश के चलते सड़क पर भरे पानी के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर हुई थी दुर्घटनाग्रस्त0
0
Report
Advertisement
