Back
छिंदवाड़ा के शंकराचार्य के बयान से धार्मिक-राजनीतिक हलचल, UGC एक्ट पर पुनर्विचार की मांग
RKRupesh Kumar
Feb 20, 2026 17:48:38
Betul, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में द्वारका Sharda Peeth के Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati ने ऐसा बयान दिया है जिससे धार्मिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। अखाड़ा परिषद पर सीधा निशाना, जबलपुर की सांप्रदायिक हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया और साथ ही केंद्र सरकार से UGC एक्ट वापस लेने की मांग। द्वारका Sharda Peeth के Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा जब राजनीति धर्म के नियंत्रण से बाहर हो जाती है, तब समाज में विवाद पैदा होते हैं। Shankaracharya ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद पर निशाना साधते हुए कहा Swami Avimukteshwaranand Saraswati ji सिद्धांतों का पालन करा रहे हैं, यह दादागिरी नहीं है। उन्होंने संकेत दिए कि सनातन परंपरा में अनुशासन और सिद्धांत सर्वोपरि हैं और उसे लागू करना गलत नहीं ठहराया जा सकता। जबलपुर में हाल ही में हुई सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर Shankaracharya ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जन्म लेकर उसे जन्म भूमि नहीं मानते, हमारे देश की सारी सुविधाओं का उपयोग करके हमारे देश के विरुद्ध ही काम करते हैं, दिल्ली के लाल किले में जो बम ब्लास्ट की घटना हुई कौन लोग थे वो इंजीनियर, डॉक्टर पढ़े लिखे थे आदि ने আমাদের ही शिक्षण संस्थान में शिक्षा प्राप्त करके हमारे विरुद्ध षडयंत्र कर वहां बम ब्लास्ट किया। ऐसे कितनी बार किया होगा और करते रहेंगे। देश की रक्षा और हिंदुस्तान की रक्षा के लिए सब एक होना चाहिए और विधर्मियों से लोहा लेना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की और कहा कि समाज को बांटने की कोशिशों को समझना होगा। साथ ही उन्होंने गौ-हत्या रोकने की अपील करने वाले एक मुस्लिम विधायक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक सौहार्द की दिशा में सकारात्मक संकेत हैं। Shankaracharya ने केंद्र सरकार से मांग की कि UGC एक्ट को पूरी तरह वापस लिया जाए। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। छिंदवाड़ा से दिए गए इस बयान ने धार्मिक संगठनों और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि अखाड़ा परिषद और सरकार की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowFeb 20, 2026 19:01:340
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:510
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:130
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 20, 2026 18:46:290
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 18:45:550
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:45:400
Report
0
Report
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 20, 2026 18:35:290
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 20, 2026 18:34:560
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:32:200
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 20, 2026 18:31:490
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:31:230
Report