Back
पिपराइच स्टेशन के गुंबद विवाद पर रेलवे ने हटवाया; जांच शुरू
NTNagendra Tripathi
Feb 17, 2026 09:20:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन पर लगाए गए हरे रंग के गुंबद को लेकर विवाद शुरू हो गया। पूर्व सभासद ने इसे मस्जिदनुमा आकृति बताते हुए शिकायत दर्ज कराई, रेलवे ने देर रात गुंबद हटवा दिया। रेलवे ने इसे निर्माण कार्य में हुई गलती बताया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत पिपराइच रेलवे स्टेशन पर हाल ही में स्टेशन भवन का पुनर्निर्माण किया गया था। यह निर्माण गोरखपुर कैंट से पनियहवा तक दोहरीकरण परियोजना के तहत किया गया। नवनिर्मित भवन के मध्य भाग में गुंबदनुमा संरचना बनाई गई, जिस पर ठेकेदार द्वारा हरे रंग की एस्बेस्टस शीट लगा दी गई। इस गुंबद का स्वरूप धार्मिक स्थल जैसा प्रतीत होने लगा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। पिपराइच नगर पंचायत के पूर्व सभासद ने रेलवे महाप्रबंधक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि स्टेशन भवन को मस्जिद जैसी आकृति दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि गुंबद बनने के बाद कुछ लोग नमाज अदा करते थे, जिससे नाराजगी फैलने लगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुंबद नहीं हटाया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने देर रात हरे रंग का गुंबद हटाकर छत के किनारे रखवा दिया है। अब उसकी जगह दूसरे रंग की शीट लगाने की तैयारी है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण के दौरान हुई तकनीकी गलती थी और किसी स्टेशन भवन को धार्मिक स्वरूप देने का निर्देश नहीं है। आगे बनते स्टेशनों पर इस तरह के गुंबद बनाने की अफवाह है। जांच की जा रही है कि हरे रंग की शीट लगाने में लापरवाही कहाँ हुई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:35:090
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 05, 2026 14:34:450
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 05, 2026 14:34:200
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 05, 2026 14:34:090
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 05, 2026 14:33:540
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:510
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 05, 2026 14:31:370
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 05, 2026 14:31:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:020
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 05, 2026 14:30:480
Report
TCTanya chugh
FollowMar 05, 2026 14:30:060
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 05, 2026 14:18:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:17:450
Report