273306
भटहट के कोटा चुनाव में महेश भारती विजयी
Bhathat, Uttar Pradesh:भटहट के ग्राम पंचायत जंगल डुमरी नंबर दो के बंगला चौराहे पर कम तौल की शिकायत के कारण कोटेदार का कोटा सस्पेंड कर दिया गया था। बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में कोटे का चुनाव संपन्न हुआ। तीन दावेदार मैदान में थे जिसमें महेश भारती ने 438 वोट पाकर जीत दर्ज की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 33 केवी लाइन पर दोबारा गिरे पेड़, मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल। सेमरा चंदौली में 33 केवी लाइन पर कार्य पूरा होने के बाद एक बार फिर दो पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गए। पेड़ गिरने से मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी है।0
0
Report
NH-52 पर डम्पर टक्कर से बाइक सवार की मौत; पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा
Tonk, Rajasthan:डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत थाना दूनी क्षेत्र के एनएच-52 बंथली कट पर शनिवार को डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में इंदौदा निवासी गोपी बैरवा पुत्र छीतर बैरवा बाइक से जा रहा था, इसी दौरान डम्पर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गोपी बेरवा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दूनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दूनी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।0
0
Report
चरित्र शंका पर पति की लठ हत्या: ड्रम में शव जलाकर रेत में दफन
Alirajpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चरित्र शंका में एक पत्नी ने अपने पति की लट्ठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए महिला ने शव को घर के अंदर ड्रम में डालकर जलाया और बचे हुए अवशेषों को घर में ही रेत के ढेर में गाड़ दिया। 17 दिन बाद जब घर से बदबू आने लगी और बेटा मजदूरी करके वापस लौटा, तब इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। लट्ठ से पीट-पीटकर उतारी मौत के घाट मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पत्नी ने चरित्र पर शक के चलते अपने ही पति पर लट्ठ से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनका बेटा राहुल गुजरात में मजदूरी करने गया हुआ था। साक्ष्य मिटाने की खौफनाक साजिश पति की हत्या के बाद महिला ने अपराध छिपाने के लिए हर संभव कोशिश की: ड्रम में जलाया शव: आरोपी महिला ने डेड बॉडी को एक बड़े ड्रम में डाला और घर के कमरे में ही आग के हवाले कर दिया। रेत के ढेर में दफनाए अवशेष: शव पूरी तरह से नहीं जल सका, जिसके बाद बचे हुए अवशेषों और हड्डियों को घर के अंदर बने रेत के ढेर में ही गाड़ दिया। पहचान पत्र व फोटो जलाए: सुराग मिटाने की नीयत से महिला ने पति के सभी फोटो और पहचान पत्र (आधार कार्ड) भी आग में जलाकर राख कर दिए। बदबू और बेटे की पूछताछ से खुला राज घटना के 17 दिन बाद जब बेटे ने गुजरात से मजदूरी कर घर वापस पहुंचा, तो उसे घर में अजीब बदबू महसूस हुई। जब उसने अपने पिता के बारे में पूछा, तो मां टालमटोल करने लगी। शक होने पर जब बेटे ने सख्ती से पूछताछ की, तो मां ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस कार्रवाई बेटे को सच्चाई पता चलते ही मामले की सूचना उदयगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेत के ढेर से शव के अवशेष बरामद किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: मास्टर प्लान ड्राफ्ट पर सियासत तेज, 2031 से 2047 तक योजनाओं का सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर शुरू हुई सियासत कांग्रेस ने कहा ड्राफ्ट देखेंगे और आवश्यक आपत्तियां जो भी होंगी वह लगाई जाएंगी 31 साल से सरकार मास्टर प्लान नहीं लाई थी अब यह 2047 तक की बात कर रहे हैं पहले 2031 तक का तो प्लान करें 100 गांव को इंक्लूड करा है, किसानों की जमीन जाएगी उसका क्या जिन व्यवसायिक केन्द्रों को सीलिंग का नोटिस दिया गया है उनका क्या कर रहे हैं मिक्स लैंड यूज पॉलिसी कैसे काम करेगी , यह सारी बातें सरकार स्पष्ट करे0
0
Report
PMGYS से बनी सड़क बारिश में धंसकर टूट; गुणवत्ता पर उठे सवाल
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जनमन योजना के तहत पीएमजीएसवाई द्वारा कबीरधाम जिले के चिमरागांव से बरभावर तक 3 किमी करीब दो करोड़6 लाख रुपये लागत से बनाई गई सड़क महज तीन महीने के भीतर ही बारिश की मार नहीं झेल पाई। पिछले दो दिनों से जिले में हो रही झमाझम बारिश के बीच सड़क बीचों-बीच धंसकर टूट गई। अब इस रास्ते आवागमन बाधित हो गई सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं。 जानकारी के अनुसार, इस सड़क का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने और ग्रामीणों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से कराया गया था। लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंस जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में इस मार्ग से आवागमन पहले ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है और अब सड़क टूटने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि सड़क इतनी कम अवधि में टूट जाती है तो निर्माण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता परीक्षण पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है。 वहीं, सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों को सबसे ज्यादा चिंता अपनी कृषि उपज को गांव से बाहर ले जाने को लेकर है। यदि सड़क की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में उन्हें आवागमन के साथ-साथ उपज के परिवहन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है。 ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर सड़क की तकनीकी जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क के महज तीन माह में क्षतिग्रस्त होने की वास्तविक वजह जांच में क्या सामने आती है।0
0
Report
अभिषेक बनर्जी के घर के सामने सुरक्षा हटते ही कोलकाता पुलिस ने ढांचे हटाए
Noida, Uttar Pradesh:अतिरिक्त सुरक्षा हटाने के बाद अभिषेक बनर्जी के घर के सामने से अब पुलिस कियोस्क हटाया गया। अतिरिक्त सुरक्षा हटाने के समय ही दोनों पुलिस कियोस्क को निष्क्रिय कर दिया गया था। हालांकि उसका ढांचा वहीं रह गया था। आज शनिवार को कोलकाता पुलिस की तरफ से उस ढांचे को हटाने का काम शुरू हुआ. सत्ता में रहते हुए अभिषेक बनर्जी के घर के चारों ओर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा घेरा बना कर रखा गया था। पुलिस कियोस्क के अलावा सामने वाले फुटपाथ पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे। उनके लिए फुटपाथ पर शेड की व्यवस्था की गई थी। आज उन सभी शेड को भी हटाने का काम कोलकाता पुलिस ने शुरू किया. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद, नई सरकार की तरफ से बार-बार फुटपाथ के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट किया गया है। आम लोग फुटपाथ का इस्तेमाल कर सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन को कहा गया है। अभिषेक बनर्जी के घर के सामने से ही कोलकाता पुलिस ने उस काम की शुरुआत की।0
0
Report
Advertisement
CPA सम्मेलन से लौटे डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जनता दरबार में कड़े निर्देश दिए
Jhanj Kalan, Haryana:69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (CPA) में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका एवं केन्या के सफल प्रवास के उपरांत स्वदेश लौटे हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जिला जींद मुख्यालय स्थित अपने निजी आवास पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने आमजन की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकांश मामलों का मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों को निपटान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में अधिकारियों की किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। CPA सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों को अपना-अपना पक्ष रखने का अवसर मिला। सम्मेलन में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, एआई तथा महिला व बाल कल्याण जैसी जनहितकारी योजनाओं पर गहन चर्चा हुई। केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) का उदाहरण देते हुए कहा, वहाँ पर्यावरण और यातायात को लेकर जनता और सरकार का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। पूरे प्रवास के दौरान हमें कहीं भी हॉर्न की आवाज़ सुनने को नहीं मिली। हर नागरिक अनुशासन का पालन करता है। यदि हमारे देश की 140 करोड़ से अधिक आबादी भी थोड़ा और नागरिक अनुशासन अपना ले, तो हम वैश्विक स्तर पर और भी बेहतर स्थिति प्राप्त कर सकते हैं। एशियाई खेलों/स्पर्धाओं में भारतीय कबड्डी टीम द्वारा ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने और टीम में हरियाणा की 6 बेटियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत खेल और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए सरकार की खेल नीतियों की भी सराहना की। चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों और प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है और केवल अपनी खिसकती ज़मीन तलाशने का प्रयास कर रही है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि विदेश प्रवास के दौरान भी इन विषयों पर चर्चा देखने को मिली। कुछ युवाओं के कंधों पर बंदूक रखकर देश की छवि धूमिल करने का एक प्रायोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसे देश की जनता को समझना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' पर बोलते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान गरीबों, असहायों और बेज़ुबान जानवरों की सेवा करने का एक माध्यम है, जिस प्रकार हमारे संस्कारों में दान-पुण्य की आदत डाली जाती है, उसी प्रकार यह अभियान भी समाज में सेवा भाव जगाने का काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को 'सेवा संकल्प' का मूल अर्थ समझना चाहिए। हमारी सरकार ने चुनाव से पहले लिए गए संकल्पों में से लगभग 80 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं और शेष बचे कार्यों को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हरियाणा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रभारी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय बेहद सराहनीय है। इससे जहाँ संगठन को नई मज़बूती मिलेगी, वहीं प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को भी एक नया आयाम प्राप्त होगा।0
0
Report
चमोली: ग्राम पंचायतों के घर-घर कूड़ा एकत्रण से स्वच्छता पर जोर
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर ठोस अवशिष्ट प्रबन्धन नीति 2026 के अंतर्गत , जिला पंचायत राज अधिकारी चमोली रमेश चंद्र त्रिपाठी ने आज ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम प्रधानों की बैठक ली, बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभाओं में प्रत्येक घर से गीला व सूखा कूड़ा एकत्र करने को लेकर लोगो को जागरूक करना है। कहा कि इसके लिए ग्राम सभाओं में जागरूकता रैली व वाल पेंटिंग के माध्यम से लोगो को स्वछता के लिए जागरूक करना है । बीओ 1 / स्व्च्छता को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर लोगो को जागरूक करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत मंत्री व ग्राम प्रधानों की बैठक लेते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर स्व्च्छता को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ग्राम स्तर पर घरों के कूड़े को एकत्र कर ब्लाक से कूड़ा वाहन द्वारा कूड़े को उठाया जाएगा । सूखे कूड़े को सेंटर में ले जाकर उसे बेचकर आय प्राप्त की जाएगी ।0
0
Report
जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार में दिनदहाड़े डकैती के बाद बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: गोलमुरी बाजार में लगातार हो रही चोरी और गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती के विरोध में शनिवार को गोलमुरी बाजार पूरी तरह बंद रहा। गोलमुरी बाजार समिति के आह्वान पर बाजार के तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ विरोध दर्ज कराया。 गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में हुई दिनदहाड़े डकैती की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अपराधी बैंक से करीब 23 किलो 800 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 36 करोड़ रुपये है, और 43 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हुए थे। दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से शहर में हड़कंप मच गया था。 व्यापारियों के आक्रोश को उस समय और बल मिला, जब बैंक डकैती के कुछ ही घंटे बाद उसी रात गोलमुरी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान का वेंटिलेटर काटकर अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। बाजार में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं。 लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से गोलमुरी बाजार के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि जब शहर के व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की बैंक डकैती हो सकती है और उसके कुछ ही घंटे बाद ज्वेलरी दुकान में चोरी हो सकती है, तो बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है。 बाजार बंद के दौरान दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की。 गोलमुरी बाजार समिति के आह्वान पर हुए इस बंद के जरिए व्यापारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों का कहना है कि वे सुरक्षित माहौल में कारोबार करना चाहते हैं और इसके लिए पुलिस प्रशासन को बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
आयुष्मान कार्ड से महज एक दिन के नवजात का एयर एम्बुलेंस से अहमदाबाद में मुफ्त इलाज
Ujjain, Madhya Pradesh:गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चे को उज्जैन से इंदौर और फिर अहमदाबाद पहुंचाया गया, आयुष्मान कार्ड से इलाज निःशुल्क उज्जैन में गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे महज एक दिन के नवजात को बेहतर इलाज के लिए समय रहते अहमदाबाद पहुंचाया गया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत इंतजाम किए। पहले बच्चे को एम्बुलेंस से उज्जैन से इंदौर ले जाया गया और इसके बाद पीएम श्री एयर एम्बुलेंस से करीब दो घंटे में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, देवास जिले के ग्राम जमुणी निवासी धीरज के एक दिन के नवजात बच्चे को उज्जैन के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में बच्चे को गंभीर हृदय संबंधी बीमारी होने की जानकारी सामने आई। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बड़े चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल से संपर्क किया। सीएमएचओ और पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य माथुर ने तत्काल समन्वय कर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। बच्चे को पहले सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचाया गया, जहां से पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के जरिए उसे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के पास आयुष्मान कार्ड होने के कारण पात्रतानुसार बच्चे का इलाज और संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क मिल रही हैं। गंभीर हालत में महज एक दिन के बच्चे को समय पर अहमदाबाद पहुंचाए जाने से अब उसके बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है.0
0
Report
विदिशा में पितृपक्ष की शुरुआत; बेतवा नदी किनारे श्रद्धालु तर्पण कर रहे हैं
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा में शनिवार से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई. बेतवा नदी के बाद वाले घाट पर सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मंत्रोच्चार के बीच अपने दिवंगत पूर्वजों का तर्पण किया. आगामी 16 दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया में श्रद्धालु अपने पूर्वजों को याद कर श्रद्धा के साथ तर्पण करेंगे. कुशा, तिल, दूध और अन्य पूजन सामग्री के साथ बेतवा नदी में ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से तर्पण कराया जा रहा है. पंडित राजेंद्र दुबे के अनुसार, मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पूर्वज अपने परिजनों के बीच रहते हैं और श्रद्धा के साथ किए गए तर्पण से प्रसन्न होकर परिवार को अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और तरक्की का आशीर्वाद देते हैं. वहीं एक श्रद्धालु ने बताया कि आमतौर पर परिवार के किसी बड़े या बुजुर्ग द्वारा तर्पण किए जाने की बात कही जाती है, लेकिन परिवार के सभी बेटों को तर्पण में शामिल होना चाहिए. जब पैतृक संपत्ति में सभी का अधिकार है, तो पूर्वजों के तर्पण की प्रक्रिया में भी सभी की सहभागिता होनी चाहिए. बाइट : पंडित राजेंद्र दुबे बाइट : श्रद्धालु0
0
Report
रतलाम में चेतन कश्यप ने विकसित भारत का सपना मेक इन इंडिया से जोड़ा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘विकसित भारत कल्पना’ कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री चेतन काश्यप शामिल हुए कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन काश्यप ने सेवा संकल्प अभियान को मनाने और विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर बड़ा बयान दिया। मंत्री ने कहा कि देशभर में आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणगान के लिए नहीं, बल्कि बच्चों को यह समझने के लिए है कि देश में क्या मौलिक बदलाव क्या हुए हैं। देश कैसे विकसित होकर विकासशील राष्ट्र के अग्रसर है मंत्री चेतन कश्यप ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत और चीन लगभग एक समय में आजाद हुए, लेकिन आजादी के बाद 70 वर्षों में चीन विकसित राष्ट्र बन गया और भारत पीछे रह गया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से बदलाव हुए। इन बदलावों में सबसे प्रमुख बदलाव है मेक इन इंडिया, मंत्री कश्यप ने मेक इन इण्डिया का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले मोबाइल फोन बड़े पैमाने पर आयात होते थे, लेकिन अब भारत में करीब 99 प्रतिशत मोबाइल बनाए जा रहे हैं और उनका निर्यात भी किया जा रहा है। मंत्री कश्यप ने आयोजन में विकसित भारत कल्पना के प्रतियोगी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में निजी स्कूल बस टक्कर से बालिका की मौत; पोस्टमार्टम बाद शव सौंपा
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओडा बड़ा गांव के पास निजी स्कूल बस की टक्कर से 6 वर्षीय बालिका की मौत के मामले में दूसरे दिन पुलिस की समझाइश के बाद परिजन माने, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के ASI संतोष कुमार ने बताया कि ओड़ाबड़ा निवासी धनेश्वर खराड़ी की रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी 7 वर्षीय पोती मल्लिका खराड़ी कनक प्राइवेट स्कूल से कल पढ़ाई कर वापस पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान घर के नजदीक ही डूंगरपुर से बिछीवाडा मेन रोड पर वरदान स्कूल डूंगरपुर की एक बस ने तेज गति व लापरवाही से बच्ची को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और बस को जब्त किया। परिजन ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया; पुलिस ने समझाइश की लेकिन परिजन नहीं माने। आज फिर पुलिस ने परिजनों से समझाइश की ओर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन माने, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
लद्दाख फेस्टिवल 2026: सात जिलों के खिलाड़ियों के बीच तीरंदाजी टूर्नामेंट का उद्घाटन
Aram Pora, Ganderbal, As part of the Ladakh Festival 2026, a three-day traditional archery tournament commenced today at the Shenam Gongma Ground. The event was inaugurated by Smt. Bhanu Prabha (IAS) Administrative Secretary, Youth Services and Sports UT ladakh, along with Smt. Tashi Dolma, JKAS, Director, Tourism & Culture, UT Ladakh in the presence of Shri Sanjit Rodrigues, IAS, Administrative Secretary, Tourism and Culture Department, UT of Ladakh, Shri Mohd Taqi, JKAS, Deputy Director, Tourism & Culture, UT Ladakh. The dignitaries lit the traditional lamp and participated in an introductory archery session. The opening ceremony was witnessed by Shri Muhammad Ali Tak, Assistant Director, Tourism Department Kargil; Tsering Tashi, DYSSO Leh; Shri Abid Ali, DYSSO Kargil; and Shri Lobzang Thokthok, President of the Traditional Archery Association, with its members, Miss Lakzess Angmo, National Cyclist; alongside prominent guests including national and international tourists,and locals. Marking a new initiative this year, the tournament features competitive matches between all seven districts of Ladakh, bringing together 14 selected players (two from each district) instead of the previous format between local societies. The matches are currently underway. The top three winners will be announced on September 27, and trophies and cash prizes will be presented on September 28, 2026.0
0
Report
308 पहियों वाला महाकाय ट्रक चंदौली पहुंचा, भीड़ उमड़ पड़ी
Chandauli, Uttar Pradesh:खबर यूपी के जनपद चंदौली से है.... सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक अब चंदौली के पचपेड़वा इलाके में पहुंच चुका है। करीब 180 टन वजनी विशाल लोहे के वेसल को लेकर चल रहे इस ट्रक को देखने के लिए बारिश और तेज हवाओं के बीच भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग सड़क किनारे खड़े होकर ट्रक की तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं, तो कई लोग सेल्फी लेने के लिए सड़क के बीच तक पहुंच जा रहे हैं। बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचे इस विशाल वेसल को एनएच-19 के रास्ते बलरामपुर ले जाया जा रहा है। चंदौली के पचपेड़वा इलाके में पहुंचते ही 308 पहियों वाला यह महाकाय ट्रक लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। तेज बारिश और हवाओं के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कोई वीडियो बना रहा है तो कोई परिवार के साथ सेल्फी ले रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 180 टन वजनी यह विशाल लोहे का पार्ट्स बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा था। वहां से इसे झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश लाया गया है। बिहार के कैमूर जिले में पहुंचने के बाद 308 पहियों वाले इस ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखने ही देखते यह 'वायरल ट्रक' के नाम से चर्चा में आ गया। इस महाकाय ट्रांसपोर्टर की रफ्तार भी आम वाहनों से बिल्कुल अलग है। जानकारी के मुताबिक एक लीटर डीजल में करीब चार किलोमीटर का माइलेज देने वाला यह ट्रक एक दिन में लगभग 10 से 20 किलोमीटर ही आगे बढ़ पा रहा है। करीब 40 से 50 लोग इसके साथ चल रहे हैं। रास्ते में पुल, बिजली के तार, गैंट्री और दूसरे अवरोधों को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है। गाजीपुर से शक्तिनगर जा रहे संदीप कुमार भी रास्ते में इस महाकाय ट्रक को देखकर रुक गए। उनका कहना है कि आजकल सोशल मीडिया पर फेसबुक और इंस्टाग्राम खोलते ही इसी ट्रक के वीडियो नजर आ रहे हैं। रास्ते में ट्रक दिखाई दिया तो उन्होंने भी तस्वीरें खिंचवाईं और रील बनाई। संदीप कुमार ने बताया कि इतना बड़ा पार्ट्स उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखा था। वहीं इस्लामपुर से पहुंचे शाहजहां ने बताया कि 308 पहियों वाली गाड़ी पर इतना बड़ा आइटम उन्होंने पहली बार देखा है। उन्होंने बताया कि यह ट्रक इलाके में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। बारिश के कारण फिलहाल भीड़ कुछ कम हुई है, लेकिन लोग लगातार सेल्फी ले रहे हैं और तस्वीरें बना रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
