Back
गोरखपुर में ट्रैक्टर पलटने से किसान अरुण निषाद की मौत — गांव में शोक
NTNagendra Tripathi
Nov 09, 2025 07:03:10
Gorakhpur, Uttar Pradesh
लोकेशन: गोरखपुर
ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत。
गोरखपुर से इस वक्त की दर्दनाक खबर खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसा बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित काली स्थान के पास खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान 34 वर्षीय अरुण निषाद पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र निषाद, निवासी भौवापार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अरुण निषाद अपने खेत की जुताई करने खुद ही ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह बंधे के पास पहुंचे ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अरुण ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर पलटते देखा तो दौड़कर मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बेलीपार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बैलीपार ने बताया कि हादसे में किसान की मौत हो चुकी है, ट्रैक्टर और शव दोनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है。
“ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रैक्टर उसी का था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में हुई इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 14, 2026 14:05:430
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 14, 2026 14:05:270
Report
MDMustak Dal
FollowMar 14, 2026 14:04:520
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 14, 2026 14:02:310
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 14, 2026 14:02:230
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 14, 2026 14:02:060
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 14, 2026 14:01:520
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 14, 2026 14:01:280
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 14, 2026 14:01:130
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 14, 2026 14:00:560
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 14, 2026 14:00:340
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 14, 2026 14:00:14Sambhal, Uttar Pradesh:CO कुलदीप सिंह के इलाज के अल्टीमेटम पर सियासत गरमाती जा रही है... सपा विधायक इकबाल महमूद ने CO के बयान पर हमला बोला है. देखना होगा कि CO कुलदीप सिंह के बयान पर शुरु हुई सियासत कहां जाकर थमती है.
0
Report
78
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 14, 2026 13:52:4043
Report
115
Report