Back
कुएं में तीन बच्चों के साथ महिला की मौत; पति शाहिद गिरफ्तारी, हत्या की जांच जारी
AMANIL MOHANIA
Mar 14, 2026 14:02:06
Nalhar, Haryana
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में 9 मार्च को एक महिला और उसकी तीन छोटी बेटियों के साथ कुएं में डूबने से मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। इस मामलें में नूंह पुलिस ने गहन जांच के बाद महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान साहिला पत्नी शाहिद के रूप में हुई थी। उनकी तीन बेटियां भी इस दर्दनाक घटना में नहीं बचीं थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। अजायब सिंह डीएसपी फिरोजपुर झिरका के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने पहली गिरफ्तारी करते हुए महिला के पति शाहिद पुत्र ईसब निवासी बदोपुर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि घटना से ठीक एक दिन पहले शाहिद ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। शाहिद नशे का आदी था और बेरोजगारी व पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था। इन घरेलू विवादों और तनाव के कारण महिला ने दुखी होकर तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजनों का आरोप है कि यह हत्या थी और महिला को कुएं में धकेला गया। पुलिस इस पहलू की भी अलग से गहन जांच कर रही है। आरोपी पति को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उसे कड़ी पूछताछ की जाएगी ताकि मामलें की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 14, 2026 15:02:240
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 15:02:080
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 15:01:490
Report
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 15:01:320
Report
1
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 15:00:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 15:00:41Noida, Uttar Pradesh:किसी तरह स्थानीय लोगों ने दोनों पक्ष के बीच मारपीट का मामला शांत कराया, हालांकि इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 15:00:300
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 14, 2026 15:00:23Prayagraj, Uttar Pradesh:संभल की मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश को खारिज करते हुए सख्त टिप्पणी की है. मामले की अगली सुनवाई अब 16 मार्च को होगी.
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 14, 2026 15:00:10Chandauli, Uttar Pradesh:चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 14:53:3049
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 14:53:1718
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 14, 2026 14:52:19113
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 14:51:50105
Report